271304
Nawabganj -सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ शिविर का उद्घाटन
नवाबगंज, उत्तर प्रदेश:नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान मानसिक रोगों के लक्षण व बचाव के बारे डाक्टर ने जानकारी दी मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष डा सत्येंद्र सिंह बाबूलाल शास्त्री,डॉ विनयेश त्रिपाठी एचईओ विपिन तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटावा के खेत में युवक का शव संदिग्ध, पोस्टमार्टम शुरू
Etawah, Uttar Pradesh:एंकरइंट्रो: इटावा में खेत पर गए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई; पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमैटम प्रक्रिया के साथ जांच पड़ताल में जुटी है, मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। वी. ओ.: इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन इलाके के अंतर्गत हरदासपुरा गांव के रहने वाले युवक उदय सिंह अपने घर से खेत की रखवाली करने के लिए गया था लेकिन खेत की रखवाली करने के लिए गए युवक के परिजन को नहीं पता था कि युवक वापस घर लौटेगा। जब सुबह तलने के लिए निकले लोगों ने देखा कि युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पड़ा है तो उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया जहां पर मृत घोषित करते हुए शव को शव गृह में रखा गया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमैटम प्रक्रिया के साथ-साथ जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है; वहीं परिजन किसी से भी रंजिश न होने की बात कह रहे हैं। मौत की असली वजह पोस्टमैटम रिपोर्ट और पुलिस जांच से आगे आ पाएगी।0
0
Report
गीतों से साइबर जागरूकता, तो कहीं बच्चों के सोशल मीडिया पर सख्ती From Patriotic Songs for Cyber Safet
Majarkata, Chhattisgarh:छ.ग. साइबर जागृति अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने भूतेश्वरनाथ और चिंगरापगार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया। एसपी वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में डीएसपी गोपाल वैश्य ने गीतों और रोचक उदाहरणों से पर्यटकों को वित्तीय धोखाधड़ी व UPI सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने OTP, स्क्रीन शेयरिंग ऐप और फर्जी कॉल से बचने की अपील की। ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी गई।ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। कर्नाटक ने भी इसी तरह के प्रतिबंध पर चर्चा शुरू की है। विशेषज्ञों का कहना है कि कानून के साथ डिजिटल जागरूकता और अभिभावकों का मार्गदर्शन भी जरूरी है।0
0
Report
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर सख्त चेतावनी दी
Jaipur, Rajasthan:एंकर- नगरीय निकाय चुनाव से पहले आज राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों की तैयारियों का रियलिटी चेक किया... रिटर्निंग अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने एक-एक जिले से सीधे फीडबैक लिया... कहीं तैयारियों की तारीफ हुई तो कहीं अफसरों की लापरवाही पर आयुक्त का पारा चढ़ गया... बालोतरा एडीएम के बिना अनुमति छुट्टी पर जाने और वीसी में मौजूद नहीं रहने पर नाराजगी जताई गई... वहीं जालौर, हनुमानगढ़, सिरोही, प्रतापगढ़, धौलपुर, बूंदी और राजसमंद की धीमी तैयारियों पर भी सख्त हिदायत दी गई... वीओ-1- नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कई जिलों की तैयारियों की हकीकत सामने आ गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने रिटर्निंग अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान जिलेवार फीडबैक लेते हुए जहां बेहतर तैयारियों वाले जिलों की तारीफ की, वहीं लापरवाही और धीमी रफ्तार पर कई अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारियों को नामांकन से लेकर मतदान और मत गणना तक की प्रक्रिया समझाई गई। इसके बाद आयुक्त ने सभी जिलों के अधिकारियों से सीधे संवाद कर अब तक की तैयारियों का फीडबैक लिया। बालोतरा के एडीएम के बिना अनुमति अवकाश पर जाने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद नहीं रहने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अधिकारियों की मौजूदगी और गंभीरता में किसी तरह की कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। जयपुर और भीलवाड़ा के कलेक्टर खुद वीसी में मौजूद रहे, जबकि कई अन्य जिलों से उप जिला निर्वाचन अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जालौर, हनुमानगढ़, सिरोही, प्रतापगढ़, धौलपुर और राजसमंद में चुनाव तैयारियों की धीमी गति पर नाराजगी जताई। हनुमानगढ़ में मतदाता सूची में जेंडर बदलने और अन्य अशुद्धियों को लेकर भी सवाल उठाए गए। प्रतापगढ़ के उप जिला निर्वाचन अधिकारी से 21 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या पूछी गई... सटीक आंकड़ा नहीं बता पाने पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने नाराजगी जताई... सिरोही और भरतपुर में मतदाता सूचियों को लेकर मिल रही शिकायतों पर भी आयुक्त ने अधिकारियों से जवाब मांगा। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किए जाएं और संशोधन एवं अपडेट का काम समय सीमा में पूरा किया जाए... दिव्यांग और विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को लेकर डीग और डूंगरपुर के अधिकारियों की तारीफ की गई... जयपुर जिले में अब तक हुई चुनावी तैयारियों को भी आयुक्त ने संतोषजनक बताया। वीओ-2- वीसी में संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की तैयारियों, दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर सुविधाओं और मतदाता सूचियों के संशोधन की स्थिति की समीक्षा की गई... राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी... सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करें और आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें... उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सुचारू चुनाव कराने के लिए पूरी गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बहरहाल, कुल मिलाकर नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोग ने सख्त रुख अपना लिया है... बेहतर तैयारियों वाले जिलों की तारीफ हुई तो लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी गई है... अब देखना होगा कि आयोग की इस सख्ती के बाद चुनावी तैयारियां कितनी रफ्तार पकड़ती हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने साफ कर दिया है कि चुनावी ड्यूटी में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होगी। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में तीज महोत्सव: इंदिरा जिंदल बनी तीज क्वीन, डॉ. बी.डी. जिंदल तीज किंग
Dholpur, Rajasthan:भारत विकास परिषद, शाखा उत्कर्ष द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया तीज महोत्सव धौलपुर। भारत विकास परिषद, शाखा उत्कर्ष, धौलपुर द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन स्थानीय जैन सेवा सदन, स्टेशन रोड पर हर्षोल्लास के साथ किया गया। महिलाओं ने हरے परिधान में सज-धजकर उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे परिसर में सावन की हरियाली और उल्लास का माहौल छा गया। कार्यक्रम में मेहंदी, झूला, सावन के गीत, नृत्य, गायन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गतिविधि संयोजक इन्द्रा जिंदल व डॉ. वी.डी. जिंदल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और तीज के महत्व पर प्रकाश डाला。 कपल गेम में प्रथम विजेता सुचिता-सचिन जैन, द्वितीय नेहा मंगल-डॉ. प्रखर मंगल, तृतीय रजनी मंगल-डॉ. ब्रजमोहन मंगल रहे। इस प्रतियोगिता की निर्णायक रचना बंसल और श्रुति जैन रहीं。 रैंप वॉक के बाद तीज क्वीन इंदिरा जिंदल और तीज किंग डॉ. बी.डी. जिंदल को चुना गया। अध्यक्ष डॉ. रामलखन गोयल ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति और आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हैं।0
0
Report
खरमेर नदी पार करते समय अधेड़ की मौत, 48 घंटे बाद शव बरामद
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी जिले के भपसा गांव में बाढ़ग्रस्त खरमेर नदी पार करते समय तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव 48घण्टे के रेस्क्यू के बाद बरामद हुआ है आपको बता दें कि कुंदन यादव शनिवार शाम अपने भांजे सोनू के साथ बाढ़ग्रस्त खरमेर नदी पैदल पार कर रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में पैर फिसलने से कुंदन तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना भांजे सोनू ने परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और कुंदन यादव की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है।0
0
Report
जयपुर: एसीबी ने जेईएन को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में एसीबी की कार्रवाई विद्युत विभाग के जेईएन को रिश्वत लेते पकड़ा मनोज कुमार को तीन हजार की रिश्वत लेते पकड़ा0
0
Report
Advertisement
रत्नागिरी नगर परिषद की अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी रत्नागिरीत नगर परिषदेमार्फत अतिक्रामण हटाव मोहिम आज सकाळी साळवी स्टॉप येथून करण्यात आली अतिक्रमण हटाव मोहिमेला सुरुवात पोलीस बंदोबस्तात रत्नागिरीत अतिक्रमण हटाव मोहीम नगर परिषदेचे कर्मचारी व अधिकारी या मोहिमेत सहभागी0
0
Report
टाइगर रिजर्व विस्थापितों ने स्टेट हाइवे जाम किया, मुआवजा नहीं मिलने पर नाराज
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे को फिर एकबार जाम कर दिया गया, इस बार सड़क जाम करने का काम टाइगर रिजर्व के विस्थापितों द्वारा मुआवजा राशि न मिलने की वजह से किया गया। दरअसल देश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में विस्तारीकरण अंतिम दौर में है और यहां बड़ी संख्या में जानवर भी छोड़े गए है। लेकिन अभी भी कई गांव ऐसे है जो जंगल में बसे है और इन गांव के लोगों पर हर समय खतरा मंडरा रहा है, वहीं सरकार ने इन इलाकों में तमाम सुविधाओं को बंद कर दिया गया है। इनमें से एक उन्हारीखेड़ा है जहां महीनों से हर तरह की सुविधा बंद है और लोग नारकीय जीवन जी रहे है। इन ग्रामीणों को अब तक मुआवजा राशि नसीब नहीं हुई है, सरकार ने पैकेज बनाकर पंद्रह पंद्रह लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की थी लेकिन महीनों बाद भी उन्हें पैसा नहीं मिला और लोग आज भी अपना आशियाना छोड़ने तैयार नहीं है। इन तमाम बातों को लेकर उन्हारीखेड़ा के ग्रामीणों ने बम्होरी के पास सड़क पर जमकर बबाल काटा और प्रशासन और पुलिस के घंटों समझाने के बाद आखिरकार आश्वासन पर जाम खत्म किया गया है।0
0
Report
छतरपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश, 15 राज्यों में ₹35 करोड़ का फ्रॉड
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े अन्तर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है। एसपी रजत सकलेचा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में रह रहा सलमान राही लोगों को बरगला कर उनके बैंक अकाउंट और ATM कार्ड ले रहा था। फोरलेन ब्रिज से पकड़े गए आरोपी के पास से 20 बैंक पासबुक, ATM और 104 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। ऑनलाइन जांच में पता चला है कि इन अकाउंट्स के जरिए 15 राज्यों में लगभग ₹35 करोड़ का फ्रॉड किया गया है। इसमें छतरपुर और आसपास के लोगों के ही अकाउंट यूज किए गए हैं। आरोपी गरीब लोगों को ₹10-12 हजार देकर उनका अकाउंट किराए पर लेते थे, फिर आगे ₹18-20 हजार में साइबर ठगों को बेच देते थे। जब किसी राज्य में पुलिस केस दर्ज करती है तो सबसे पहले इन्हीं अकाउंट होल्डर के पास पहुंचती है। इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने इनाम देने की बात कही है, वही इस मामले मे पकडे गये आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया。0
0
Report
Advertisement
जीवाजी विश्वविद्यालय कर्मचारियों का क्रमिक आंदोलन, 8 सितम्बर से पूर्णकालीन हड़ताल की चेतावनी
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर से बड़ी खबर है। जीवाजी विश्वविद्यालय से हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नियमितीकरण और 7वें वेतनमान की मांग पूरी नहीं होने से नाराज विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने आज से क्रमिक आंदोलन शुरू कर दिया है।कर्मचारियों ने आज सुबह विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के स्थायी कर्मी संघ ने पहले ही चेतावनी दी थी। 19 स्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण और 7वां वेतनमान लागू करने में प्रशासन आनाकानी कर रहा है। इसके अलावा 24 सूत्रीय मांगों पर भी कोई अमल नहीं हो रहा है। इसी टालमटोल रवैये के खिलाफ तीनों कर्मचारी संघों ने एकजुट होकर आज 24 अगस्त से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। आंदोलन का पूरा शेड्यूल तय है। आज और कल यानी 24 और 25 अगस्त को सुबह 10 से 11:30 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी के साथ राष्ट्रीय गान किया जा रहा है। 27 अगस्त को सुबह 10 से 12:30 बजे तक रामधुन का आयोजन होगा। 31 अगस्त को सुबह 10 से 1:30 बजे तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 1 सितंबर को पुष्प देकर विरोध, 2 सितंबर को भजन गायन, 3 सितंबर को राजमाता चौराहे से जीवाजी विश्वविद्यालय तक विरोध प्रदर्शन और 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन होगा। स्थायी कर्मी संघ के अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा ने बताया कि इससे पहले शुक्रवार को कलम बंद हड़ताल की गई थी जिसमें तीनों संघों की सहमति बनी थी। अब कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो 8 सितंबर से पूर्णकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी, जिससे विश्वविद्यालय का पूरा कामकाज ठप हो जाएगा।0
0
Report
अयोध्या के मछली भोज से सियासत गरमी, कांग्रेस बैकफुट पर
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में कांग्रेस के मछली भोज कार्यक्रम ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है..यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के कार्यक्रम में मछली भोज को लेकर सियासत हाई है.. इसे लेकर अब बवाल बढ़ गया है तो कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है...सावन में मछली वाली सियासत पहले भी भड़क चुकी है...और अब इस विवाद में कांग्रेस फंस गई है..0
0
Report
नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार बताया जा रहा है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र के मेघा पुल के पास स्थित नर्सरी इलाके का है। आरोप है कि दो युवकों ने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उसे अपने साथ ले गए। रास्ते में सुनसान जगह देखकर दोनों आरोपियों ने महिला के साथ जबरदस्ती की। वारदात के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और खुद कुरूद थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र साहू, निवासी बगदेई जिला बालोद के रूप में हुई है। वहीं मामले में शामिल दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।0
0
Report
Advertisement
जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट मामला: लखनऊ ज़ोन की छापेमारी में 1.1 करोड़ कैश बरामद
Noida, Uttar Pradesh:जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट लिमिटेड मामले में लखनऊ ज़ोन द्वारा की जा रही तलाशी के दौरान, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने और पास करने के मामले में, न्यू राणा हाउस, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद (सुधा स्टील) में शामिल ठिकानों पर 1.1 करोड़ रुपये से ज़्यादा कैश मिला है: ED सूत्रों ने बताया।0
0
Report
मुंबई-गोवा महामार्ग पर 20 ब्लैक स्पॉट: गणेशोत्सव से पहले चाकरमान्यांची यात्रा खतरे में
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. मुंबई-गोवा महामार्गावर २० ब्लॅक स्पॉट; १८ वर्षांनंतरही काम रखडलेलेच, गणेशोत्सवापूर्वी चाकरमान्यांचा प्रवास धोक्यात! प्रत्यक्षात या महामार्गावर तब्बल २० धोकादायक ब्लॅक स्पॉट निर्माण झाले असून प्रशासनाला ठोस अपघातविरोधी उपाययोजना करण्यात पूर्णपणे अपयश झाले आहे. त्यामुळे यंदाच्या गणेशोत्सवात कोकणात जाणाऱ्या लाखो चाकरमान्यांचा प्रवास अत्यंत खडतर आणि जीवघेणा ठरण्याची दाट शक्यता निर्माण झाली आहे.0
0
Report
पटना गर्दनीबाग में BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, नारेबाजी से तनाव
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने बेतुका बयान दिया। हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार। प्रदर्शन कर रहे छात्र ने जमकर किया नारेबाजी。 इसके बाद पटना गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी TRE 4 शिक्षक अभ्यर्थी और 70 वीं BPSC अभ्यर्थी में काफी नाराजगी देखने को मिला。 नाराज छात्रों ने बीएससी अध्यक्ष और बीएससी के एग्जाम कंट्रोलर के खिलाफ जमकर नरबाजी की। चोर है चोर है के नारे लगाए गए पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर।0
0
Report
Advertisement
