Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Varanasi221002
वाराणसी में हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर तनाव, दो गिरफ्तार
JPJai Pal
Oct 04, 2025 08:50:13
Varanasi, Uttar Pradesh
वाराणसी में तनाव बढ़ गया है जहां एक मंदिर के पुजारी को हनुमान चालीसा पढ़ने से रोके जाने का आरोप सामने आया। इस घटना के विरोध में आज हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने साफ़ कहा – “अगर मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अज़ान दी जा सकती है, तो मंदिरों में हनुमान चालीसा भी उतनी ही तेज़ आवाज़ में पढ़ी जाएगी।” क्या था मामला कल एक मंदिर में पुजारी द्वारा लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा था। मुस्लिम समुदाय के दो लोगों पर अभद्रता का आरोप लगाया गया. इस मामले में CCTV वीडियो भी सामने आया पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBhanu Sharma
Oct 04, 2025 11:01:52
Dholpur, Rajasthan:अज्ञात कारणों से बाइक में लगी आग, धू-धू कर पूरी तरह बाइक जलकर हुई खाक. सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची, पुलिस मामले की जांच कर रही है. सरमथुरा उपखंड में मोठीयापुरा पुल के ऊपर की घटना. सरमथुरा, धौलपुर. सरमथुरा उपखंड में नेशनल हाईवे 11 बी स्थित मोठीयापुरा पुल के ऊपर अज्ञात कारणों के चलते बाइक में अचानक आग लग गई. बाइक में आग लगते ही पेट्रोल के कारण तीव्र हो गई. आग लगने से सड़क से गुजरने वाले वाहन घबराहट में आ गये. घटना की सूचना के बाद सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह भी मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गए. मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली. आग से बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई. आग के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस पड़ताल कर रही है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 04, 2025 11:01:43
Sikar, Rajasthan:सीकर आयुर्वेदिक चिकित्सालय को ग्रामीणों ने लगाया ताला दातारामगढ़ क्षेत्र के रेटा गांव की घटना कर्मचारियों की अनुपस्थिति से नाराज है ग्रामीण पहले भी दो बार लगा चुके हैं चिकित्सालय को ताला चिकित्सालय होने के बावजूद भी सुविधाओं से वंचित है ग्रामीण सरकार के आश्वासन के बाद भी धूमिल है सेवाएं सीकर जिले के दांतारामगढ़ इलाके के रेटा गांव में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के ग्रामीणों ने ताला लगा दिया। अव्यवस्थाओं से परेशान ग्रामीणों ने तीसरी बार यहां पर तालाबंदी की है लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। रेटा में गांव के बीच में आयुर्वेदिक औषधालय स्थित है जिसमें कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीण काफी परेशान है। लगातार कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण औषधालय में काफी गंदगी फैली हुई है जिसमें आवारा पशु बैठते हैं घास उगी हुई है और अनेक प्रकार का कचरा बिखरा हुआ है। यानी परिसर पूरी तरह से गंदा है पूर्व में भी ग्रामीणों ने कर्मचारियों की लापरवाही से परेशान होकर दो बार ताला लगाया था बार-बार सुधार करने की बात कह कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया जाता है। ग्रामीणों ने आज फिर मजबूर होकर आयुर्वेदिक औषधालय को ताला लगाया गांव में औषधालय होने के बाद भी ग्रामीणों को आयुर्वेदिक सुविधाओं का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Oct 04, 2025 11:01:17
Hajipur, Bihar:वैशाली में एक बड़ा हादसा होने से बचा जब एक सरकारी विद्यालय पर आकाशीय बिजली गिरी और 15 से अधिक बच्चे घायल हो गए। हालांकि कुछ बच्चों को मामूली चोट आई, पर विद्यालय का एक कमरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा गौड़ प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय सारंगी का है, जहाँ अचानक चक्रवात की ओर हवा चलने लगी और आकाशीय बिजली गिर गई। छात्र और शिक्षक कुछ समझ पाते तब तक जोर की आवाज के साथ छप्पर उड़ गया और छत क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति भयावह थी और शिक्षकों व छात्रों के चेहरों पर डर दिख रहा है। मौसम विभाग के अलर्ट का व्यापक असर वैशाली जिले में भी देखा गया, जहाँ सुबह से तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है और जनजीवन प्रभावित हुआ है।
0
comment0
Report
Oct 04, 2025 10:53:59
1
comment0
Report
APAbhay Pathak
Oct 04, 2025 10:51:58
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर थाना अन्तर्गत सामतपुर तालाब परिसर में इंटरनेट कनेक्शन को जोड़ने के लिए बिजली के खंभे में चढ़े 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व मौत हो गई है पुलिस आगे की कार्यवाही मे जुटी हुई है घटना के संबंध में मृतक के साथी सुनील चौरसिया ने बताया कि शनिवार की सुबह अपने साथी संतोष सेन पिता स्व.बृजलाल सेन 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 अमराडंडी अमलाई जिला शहडोल के साथ इंटरनेट कनेक्शन में गड़बड़ी होने की शिकायत पर कंपनी की ओर से अनूपपुर नगर के सामतपुर तालाब एवं मंदिर परिसर के मध्य स्थित बिजली खंभे में चढ़कर सुधार का कार्य कर रहा था तभी अचानक अंगुली में करंट लग जाने से संतोष गिर गया जिसे बेहोश स्थिति में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर ला कर डॉक्टर से परीक्षण कराने दौरान डियुटी डॉक्टर ने पूर्व से मृत होना बताया, घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा परिजनों एवं अन्य की उपस्थिति में मृतक के शव का पंचनामा कर ड्यूटी डॉक्टर से पीएम की कार्रवाई कराते हुए मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने हेतु परिजनों को सौपा
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Oct 04, 2025 10:51:15
Nawada, Bihar:नवादा से बड़ी खबर: 16 वर्षीय सूरज राजवंशी की मौत के बाद ग्रामीणों ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र में जमकर हंगामा किया। अहले सुबह गोविंदपुर ब्लाक के पास तालाब में शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान बिशनपुर गांव निवासी विनोद राजवंशी के 16 वर्षीय पुत्र सूरज राजवंशी के रूप में हुई। लाश मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए। मेला के दौरान पुलिस के द्वारा शक्ति बरतने के आरोप लगाए गए थे, जिसके कारण भागदौड़ी में युवक तालाब में गिर कर डूब गया और मौत हो गई। सुबह उसकी लाश मिलने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर थाने का घेराव किया। कुछ सामाजिक तत्वों ने भीड़ को अनियंत्रित किया, थाने पर रोड़ेबाजी और पुलिस टीम पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आशु गैस के गोले छोड़े और आत्मरक्षा बल का प्रयोग किया गया। स्थिति भयावह हो गई, आसपास की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया और बल प्रयोग के बाद मामला शांत कराया गया। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और मृतक के परिजनों से आवेदन प्राप्त हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 04, 2025 10:51:06
Paradeep, Odisha:ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ସମେତ ସଦର ମହକୁମାରେ ବଡ଼ ଧୁମଧାମରେ ପାଳନ ହୋଇଛି ଭସାଣି ଉತ୍ସବ। ଜିଲ୍ଲା ସଦର ମହକୁମାର ସମସ୍ତ ୨୨ ଟି ମେଢ଼ ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ସମ୍ମୁଖ ପଡ଼ିଆକୁ ଆସିଥିଲା। ସେଠାରେ ମା ଥାନପତି ମହାଦେବ କ୍ଳବ ପ୍ରଥମେ ଭସାଣି ପଡ଼ିଆରେ ଉପବେଶନ କରିବା ପରେ ଗୋଟିଏ ପରେ ଗୋଟିଏ ମେଢ଼ ପଡିଆ ଭିତରକୁ ଆସିଥିଲା। ମାଙ୍କୁ ଶେଷ ଦର୍ଶନ କରିବା ଲାଗି ହଜାର ହଜାର ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ଙ୍କ ଭିଡ ଲାଗିଥିଲା।ଡିଜେକୁ ଜିଲ୍ଲା ପୋଲିସ ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ବ୍ୟାନ କରାଯାଇଥିବାରୁ ସମସ୍ତ ମେଢ଼ ଗୁଡିକ ଘଣ୍ଟ,ମାଦଳ,ଚାଙ୍ଗୁ ବାଜା ଆଦି ବହୁ ପାରମ୍ପରିକ ବାଦ୍ୟ ସହିତ ବିରାଟ ପଟୁଆରେ ପଡିଆ ୱିତରକୁ ପ୍ରବେଶ କରିବା ପରେ ମାଙ୍କୁ ମେଲାଣି ଦେଲେ ଭକ୍ତ। ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ନିର୍ମିତ ଅସ୍ଥାୟୀ ପୋଖରୀ ମାଙ୍କୁ ବିସର୍ଜନ କରାଯାଇଥିବା ବେଳେ ବିଭିନ୍ନ ଅନୁଷ୍ଠାନ ତରଫରୁ ବଡ ଧୁମଧାମରେ ମାଙ୍କ ଭଷାଣୀ ଉତ୍ସବ ଶାନ୍ତିଶୃଙ୍ଙ୍ଖଳା ଭାବେ ଶେଷ ହୋଇଛି।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top