icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
HBHemang Barua15 Sept 2025, 06:45 am

Dwarka में 25 टीमों का रेड: गैंगस्टर गिरोह ध्वस्त, 26 गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:REP-RAJU RAJ DWARKA DISTRICT DATED 15/09/2025 WEE HOURS OF 15.09.2025 WITNESSED RAIDS, SEARCHES, OPERATION UNDERTAKEN BY 25 TEAMS OF DWARKA DISTRICT ON GANGSTERS & ASSOCIATES. 380 POLICE PERSONNEL ON GROUND EXECUTED OPERATION AT 25 LOCATIONS IN DELHI, HARYANA NCR. TO BREAK THE BACKBONE OF GANGSTERISM IN DELHI’S DWARKA AND OUTSKIRTS, A CONCERTED & COORDINATED MASSIVE RAID & SEARCH OPERATION IS UNDERWAY. RAIDS HAVE BEEN CONDUCTED AT 19 LOCATIONS OF DELHI AND 6 LOCATIONS AT HARYANA BY THE 25 SEPARATE TEAMS. HUGE CASH 34.75 LACS AND GOLD JEWELLERY WORTH ABOUT 50 LACS HAS BEEN RECOVERED FROM THE HOUSE OF FINANCER OF KAPIL SANGWAN @ NANDU 8 COUNTRY MADE/SOPHISTICATED PISTOLS, 29 LIVE CARTRIDGES AND THREE MAGAZINES HAVE ALSO BEEN RECOVERED. SIX HABITUAL CRIMINALS INVOLVED IN FIRING/EXTORTION CASES HAVE BEEN ARRESTED DURING THE OPERATION. Under the supervision of Deputy Commissioner of Police, Dwarka Ankit Singh, 25 teams headed by Ramavatar ACP Ops Dwraka and led by Insp. Subhash Chand, SHO/ Najafgarh, Insp. Balram SHO/BHD Nagar, Insp. Bahadur Singh, SHO/Jaffarpur, Insp. Anil Kumar SHO/Dwarka North, Inspr Mukesh Kumar, SHO Uttam Nagar, Insp. Kamlesh Kumar, I/c AATS, Insp. Vishvender I/c Special Staff, Insp. Subhash I/c Anti-Narcotics Cell, Insp. Manish, I/c PO & Jail Bail Cell, Insp. Vivek Mandoola I/c Anti Burglary Cell, Inspr Dinesh Kumar, PS Dwarka North, Inspr Rajesh Kumar and Inspr Mukesh Kumar of PS Mohan Garden, Inspr Ravi Kumar &Inspr Amit PS BHD Nagar, Inspr Sudhir, PS Chhawala, Inspr Surender PS Chhawla, Inspr. Bijender PS Dabri, Inspr Dinesh Kumar, PS Dwraka North, SI Naveen I/c PP Dwarka Sec-01, SI Rajat, I/c PP Dwarka Courts, SI Rakesh, SI Naveen, SI Jitender, SI Vinod Kumar of Operation units, comprising 380 police personnel conducted simultaneous searches at 19 locations in Delhi and 6 locations in Haryana. 26 persons found at these locations were detained and 06 have been arrested for various offences based on the recovery during the raids and searched. Detained as well as arrested person/accused belong to Kapil Sangwan @ Nandu Gang and Vicky Takkar gangs. During search operation, mobile phones and other electronic devices have also been taken into possession to find out the connection with the gangsters who are operating the gangs from abroad. Analysis of these devices is in progress. PROFILE OF ACCUSED PERSON: - 1. Accused Pawan @Prince S/o Padam R/O Gali No 13 Sainik Nagar Bahadurgarh Haryana Age 18 years has been apprehended with recovery of Sophisticated pistol and two live cartridges. He is sharp shooter of Kapil Sangwan @ Nandu and previously involved in highlighted firing cum extortion case of Raj Mandir Store, Pashchim Vihar and a workshop situated at Chhawala. 2. Accused Himanshu @ Machhi S/o Kuldeep Singh R/o RZA-92 Gali No 2 Sitapuri Part 2, Dabri Delhi age 24 years has been apprehended with recovery of country made pistol and live cartridges. He is associate of Vicky Takkar gang and previously involved in 7 cases of attempt to murder, arms act cases. 3. Accused Prashant S/o Jai Bhagwan R/o H No. RZ-149, Gali No. 4, East Krishna Vihar, Najafgarh, Delhi Age-32 Year has been apprehended with recovery of Sophisticated pistol and two live cartridges. He is sharp shooter of Kapil Sangwan @ Nandu and previously involved in 11 cases of firing, extortion and arms act. 4. Accused Rahul Diwakar @ Manpreet S/o Ramesh r/o RZ-123 Vishwas Park Uttam Nagar Near Surya Model School, Dabri Delhi age 25 years. He is associate of Vicky Takkar gang and previously involved in 20 cases attempt to murder, arms act & carjacking cases. 5. Accused Ankit Dhingra @ Noni S/o Ashok Dhingra R/o F Block Sultanpuri Delhi age 34 years, He is previously arrested in 10 cases Arms and robbery. Recently came into contact of Monu Dingra, a financer of Kapil Sangwan @ Nadu. 6. Accused Parveen @ Doctor S/o Dharambir R/o H.No.113, Shri Chand Park, Dharampura, Najafgarh, Delhi , Age 35 Year. He was previously involved in more than 25 criminal cases and he is also BC of PS Najafgarh. 7. Besides these accused person total 26 person have also been detained and interrogation is in progress. RECOVERY - 05 Country made pistols, 01 Sophisticated pistols, 16 live cartridges Cash 34.75 lakhs One bullet proof Fortuner. 14 High End Watches, Laptops, iPad, cash counting machine. Walkie - Talkie sets. Huge cache of jewellery more than 50 lacs. 02 pistol 13 live cartridges 03 Magzine (licences being verified) One Audi car No. PB 13 BN 0004 (being verified) Regards. ANKIT SINGH IPS DCP
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सुल्तानपुर: 32 लाख से बदला 150 साल पुराने घंटाघर का स्वरूप

ALOK SRIVASTAVAALOK SRIVASTAVAFollow3h ago
Alinagar Sonhara, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के चौक स्थित करीब 150 साल पुराने घंटाघर का स्वरूप अब बदल गया है। करीब 32 लाख रुपये की लागत से इसका सौंदर्यीकरण कराया गया है। घंटाघर पर फिलिप्स कंपनी की 64 वाटरप्रूफ फ्लैश फसाड लाइटें लगाई गई हैं, जो अलग-अलग रंगों में रोशनी बिखेरती हैं। नगर पालिका की ओर से चौक की सड़कों, डिवाइडरों और रोशनी को भी बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही घंटाघर के आसपास की दुकानों के बोर्ड भी अयोध्या और लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर एक समान रंग और प्रारूप में लगाने की योजना है। सभासद दिनेश चौरसिया के मुताबिक, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की पहल पर यह काम कराया गया है। घंटाघर के सौंदर्यीकरण से चौक की खूबसूरती बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, लोगों से शहर को साफ-सुथरा रखने और कचरा इधर-उधर न फेंकने की अपील भी की गई है।
0
0
Report

सुल्तानपुर: गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार

ALOK SRIVASTAVAALOK SRIVASTAVAFollow3h ago
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के बंधुआकलां थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फिरोज नाम के आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी अमजद अली को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल फिरोज को सीएचसी हसनपुर में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, 10 और 11 अक्टूबर की मध्य रात्रि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध गोकशी की फिराक में जा रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों भागने लगे। पीछा करने पर हसनपुर-बीवीपुर मार्ग के किनारे आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फिरोज घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, फिरोज के खिलाफ कुड़वार थाने में पहले से गोकशी का मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

ओवैसी ने PDA पर कड़े सवाल उठाते हुए नामांकन सूची पर निशाना साधा

Noida, Uttar Pradesh:आज़मगढ़, UP: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान उत्तर प्रदेश में, SIR के बाद हज़ारों नाम हटा दिए गए... हम पूछना चाहते हैं: PDA के मसीहा क्या कर रहे हैं? अब, PDA समर्थक पूछेंगे, हमने क्या किया?... हमने हैदराबाद और तेलंगाना में लाखों लोगों के नाम ढूंढे और वापस सूची में शामिल करवाए... हमने अपनी पार्टी के कट्टर विरोधियों को भी अपना नाम रजिस्टर करवाने के लिए बुलाया... ओवैसी मुकाबले से नहीं डरते। मैं नहीं चाहता कि आपका वोट बेकार जाए। आगे आइए और मुझसे मुकाबला कीजिए। मुझे निष्पक्ष मुकाबले में आपको हराने में मज़ा आता है... हम PDA के तथाकथित मसीहा से पूछते हैं: आपने असल में क्या काम किया है? आपने कुछ नहीं किया है। मजलिस ही काम कर रही है... हम आपसे अपील करते हैं? कि आप अपनी विधानसभा सीट के लिए वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करें... अगर आप 'लाल टोपी' (समाजवादी पार्टी) के साथ जुड़ते हैं, तो आप नेता नहीं बनेंगे; आप बस उनके गुलाम बनकर रह जाएंगे...
0
0
Report
Advertisement

Morbi: हलवद में कार- बाइक टकराने से दंगा जैसी घटना, 3 घायल

Morbi, Gujarat:બ્રેકિંગ ಮೋર્બી: હળવદ શહેરમાં કાર અને બાઇક સામસામે આવી ગયા બાદ જૂથ અથડામણ હિન્દુ અને મુસ્લિમ સમાજ લોકો વચ્ચે થયેલી માથાકૂટમાં ઇજા પામીેલા ત્રણ વ્યક્તિ સારવારમાં ઇજાગ્રસ્તમાંથી બે રાજકોટ અને એક મોરબી હોસ્પિટલમાં સારવાર હેઠળ ઇજાગ્રસ્ત શબિર ચૌહાણ, રશીદ ચૌહાણ અને અફઝલ રાઠોડ ને સારવાર માટે ખસેડાયા ડીવાયએસપી સમીર સારડા સહિતનો પોલીસ સ્ટાફ ઘટના સ્થળે ઘટના સ્થળે બંદોબસ્ત અને શહેરમાં સ્થાનિક પોલીસ તેમજ એલસીબી, એસોઓજીની ટીમ દ્વારા પેટ્રોલિંગ હાલમાં મારા મરીના બનાવ સંદર્ભે હળવદ પોલીસ સ્ટેશનનમાં ફરિયાદ દાખલ કરવાની તજવીજ ચાલુ બાઈટ 1: સમીર સારડા, ડીવાયએસપી, વાંકાનેર
0
0
Report

धनबाद के कतरास में दुर्गा पूजा की तैयारी के साथ मेयर ने निरीक्षण किया

Dhanbad, Jharkhand:शारदीय नवरात्र का प्रारम्भ हो गया है। धनबाद के विभिन्न स्थानों में समिति दुर्गापूजा की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। पूजा पंडाल को भव्य रूप दिया जा रहा है। पूजा पंडालों के व्यवस्था का जायजा निरीक्षण मेयर संजीव सिंह कर रहे हैं। मेयर संजीव सिंह कतरास स्थित GNM सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। इस दौरान पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। मेयर ने पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर दुर्गा पूजा की तैयारियों एवं आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने समिति को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के सफल आयोजन में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। पूजा पंडाल आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसे लेकर निगम भी तैयारी कर रही है। जिले के साथ दूसरे राज्य से श्रद्धालु घूमने पहुंचते हैं। निगम का प्रयास होगा जो श्रद्धालु धनबाद कतरास के पूजा पंडाल पहुँचेंगे उन्हें निगम की समुचित व्यवस्था दिखेगी।
0
0
Report
Advertisement

ग्रामीणों ने सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी का काफिला रोका, सड़क बनवाने वादा याद दिलाया

Giridih, Jharkhand:एभीबी : पीरटांड़ प्रखंड के नावाडीह पंचायत में शनिवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो की मौजूदगी में ही गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को ग्रामीणों ने खरी-खोटी सुना दी। ग्रामीणों ने सांसद का काफिला रोककर सड़क नहीं बनने पर जमकर भड़ास निकाली। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जैसे ही सुदेश महतो और सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी का काफिला नावाडीह पहुंचा, पहले से नाराज ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने कहा. चुनाव में वादा किया था कि जीतूं या हारूं, सड़क बनवा दूंगा। सड़क तो बनी नहीं, जीतने के बाद आपने गांव की तरफ मुड़कर भी नहीं देखा। अचानक हुए विरोध से सांसद असहज हो गए और ग्रामीणों के सवालों का कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। स्थिति बिगड़ती देख सुदेश महतो खुद गाड़ी से उतरे, ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी बात सुनी। उनके समझाने और सड़क को लेकर आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए और काफिले को जाने दिया। उल्लेखनीय है कि 11 अक्टूबर को पीरटांड़ के जमुआ मैदान में आजसू पार्टी का युवा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित था. मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड
0
0
Report

अग्रसेन जयंती: अनूपपुर में शोभायात्रा और झांकी ने उमंग मचाई

Raebareli, Uttar Pradesh:अनूपपुर जिले के बिजुरी मे अग्रसेन महराज की 5150 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर भारी संख्या मे अग्रवाल समाज के पुरुष, महिला बच्चे शामिल हुए इस अवसर पर समूचे नगर मे हर्षोल्लास से झांकी और शोभायात्रा निकाली गई गाजे बाजे के साथ भजन गाते नाचते हुए लोग नजर आये शोभायात्रा के दौरान रथ मे बिराजे अग्रसेन महराज का जगह जगह पूजन किया गया महाराजा अग्रसेन की पूजा मुख्य रूप से उनके द्वारा स्थापित सामाजिक समानता अहिंसा व्यापारिक समृद्धि और लोक कल्याण के आदर्शों के प्रति सम्मान और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए की जाती है इनका जन्म द्वापर युग के अंत व कलयुग के प्रारंभ में हुआ था भगवान श्री कृष्ण के समकालीन थे महाराजा अग्रसेन का जन्म अश्विन सुख प्रतिपदा को हुआ जिसे अग्रसेन जयंती के रूप में मनाया जाता है धन कुमार अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल समाज
0
0
Report

25 हजार का इनामी लुटेरा गोली लगने से घायल।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow5h ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात कोतवाली प्रभारी एच.एन. सिंह के नेतृत्व मे उनकी पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी लुटेरा बंटी पैर में गोली लगने से घायल हो गया- जबकि उसके साथी मुनीर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया - दोनों आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, लूटा गया कुंडल, नकदी और अवैध चाकू बरामद हुआ है, पुलिस के मुताबिक देर रात देवला से सरकड़ी खुमार की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने भागने का प्रयास किया। आरोप है कि पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी पीछा करने के दौरान उनकी बाइक फिसलकर गिर गई पुलिस के नजदीक पहुंचने पर बदमाशों ने दोबारा गोली चलाई, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में बंटी घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी मुनीर को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया गया। घायल बंटी निवासी लखनौती कला, कोतवाली देहात, लूट के मुकदमे में वांछित था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मुनीर निवासी माझीपुर, थाना बेहट, के कब्जे से अवैध चाकू मिला। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गये आरोपियों से एक तमंचा315 बोर, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, लूटा गया पीली धातु का कुंडल तथा 460 रुपये नकद बरामद हुए - क्षेत्राधिकारी द्वितीय विकास प्रताप सिंह चौहान ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी हैं।
0
0
Report
Advertisement

जामताड़ा के गांधी मैदान में पहली बार डांडिया महोत्सव, शिल्पी राघवानी की धमाकेदार प्रस्तुति

Jamtara, Jharkhand:शारदीय नवरात्र के पहले दिन जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पहली बार भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। भोजपुरी कलाकार शिल्पी राघवानी मुख्य आकर्षण रहीं। कार्यक्रम में हजारों लोग पहुंचे, जबकि करीब 500 महिलाओं ने डांडिया नृत्य में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता, डीएफओ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। गायिका अर्चना गोस्वामी ने भगवान गणेश की वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। शिल्पी राघवानी ने जामताड़ा की सराहना करते हुए कहा कि यहां के कार्यक्रमों की चर्चा विदेशों में रहने वाले उनके दोस्तों तक भी पहुंची है। उन्होंने आयोजकों और जामताड़ावासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ‘आई लव जामताड़ा’ वीडियो प्रतियोगिता में शमीम अंसारी को प्रथम, ऋषभ कुमार को द्वितीय और नित्यानंद रवानी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। पांच वर्षीय क्यारा सिंह को भी सम्मानित किया गया। आयोजन आशा गुप्ता और तरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुआ।
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ में GST कार्रवाई के दौरान तीन घंटे के हंगामे के बाद माल को क्लीनचिट

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में जीएसटी टीम की कार्रवाई को लेकर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब आगरा रोड पर बिल नहीं होने के कारण पीतल के ढलाई माल को रोक लिया गया कार्रवाई की जानकारी मिलते ही इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और जीएसटी अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आपत्ति जताई करीब तीन घंटे तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रहे आखिरकार जीएसटी टीम ने माल को क्लीनचिट दे दी और वहां से लौट गई वहीं कार्रवाई के दौरान 50 हजार रुपये मांगने का आरोप भी सामने आया है, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है अलीगढ़ के आगरा रोड पर जहां जीएसटी टीम ने बिल नहीं होने के आधार पर पीतल के ढलाई माल को रोक लिया इसकी सूचना मिलते ही इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई को लेकर अधिकारियों के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई इस दौरान अधिकारियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही करीब तीन घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद जीएसटी टीम ने माल को क्लीनचिट दे दी इसके बाद टीम मौके से वापस लौट गई अब कार्रवाई के दौरान 50 हजार रुपये मांगने के आरोप को लेकर भी चर्चा है
0
0
Report

ओवैसी का तेज हमला: लाल टोपी बनाम अखिलेश-योगी, कौन सी सीट से उतरेंगे

Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ के अल्मोड़ा में देर शाम आयोजित जनसभा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM के ساتھی नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी जीताने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि अब किसी की गुलामी नहीं करनी है, बल्कि सभी को अपना नेता खुद बनना होगा। उनका कहना है कि वह सिर्फ यहां के लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाना चाहते हैं। लाल टोपी का साथ देने से नेता नहीं बनेंगे बल्कि गुलामी करोगे। ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को अपनी जवानी अपने माता-पिता के नाम कुर्बान करनी चाहिए, न कि अखिलेश यादव के नाम। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने हमेशा मुसलमानों का इस्तेमाल सत्ता की सीढ़ी चढ़ने के लिए किया, लेकिन उन्हें कभी बराबरी का हक नहीं दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संभल से चुनाव लड़ना चाहिए, जबकि अखिलेश यादव को गोरखपुर से चुनाव मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों नेता एक-दूसरे को चुनौती देने के बजाय इन सीटों से चुनाव लड़कर दिखाएं, तब पता चल जाएगा कि जनता किसे कितना समर्थन देती है। आजमगढ़ में डबल यादव की सरकार रही जहां लाल टोपी ने कुछ नहीं दिया। जिले के शिबली अकादमी को अखिलेश यादव ने सिर्फ 5 लाख दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के दो सांसद, दस विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि होने के बावजूद जिले की सड़कों की स्थिति बदहाल है। जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि आजमगढ़ में विकास के लिए जिस तरह के प्रयास होने चाहिए, वे दिखाई नहीं दे रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान सरकार ने जिस तरह से पाबंदियां लगाईं और युवाओं को हिरासत में लिया, उससे उनके हौसले नहीं टूटने वाले हैं। उन्होंने उन विपक्षी दलों पर भी सवाल उठाए, जो दिल्ली के प्रदर्शन में उनके शामिल नहीं होने को लेकर सवाल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटरों और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि एनकाउंटरों का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर योजना रख देना चाहिए और चुनाव आयोग का नाम बदलकर प्रधानमंत्री सरकार बनाओ कार्यालय कर देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों के घरों, दुकानों, मस्जिदों और कब्रिस्तानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है। प्रधानमंत्री की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने उद्योगपतियों के साथ सरकार के संबंधों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।
0
0
Report

कोटा में दशहरा मेले का भव्य शुभारंभ, वेबसाइट के साथ रंगारंग उद्घाटन

Noida, Uttar Pradesh:कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले का भव्य शुभारंभ, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने फहराया मेला ध्वजश्रीराम रंगमंच पर रंगारंग आतिशबाजी और रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ हुआ आगाज, मेले की वेबसाइट का लोकार्पण कोटा पर्यटन नगरी कोटा के ऐतिहासिक 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। श्रीराम रंगमंच पर आयोजित उद्घाटन समारोह में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने मेला ध्वज फहराकर मेले की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान रंगारंग आतिशबाजी और आसमान में छोड़े गए रंग-बिरंगे गुब्बारों ने समारोह को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कोटा का दशहरा मेला लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह मेला राजस्थान की समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने मेले की परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बुराइयों के दहन का भी लें संकल्प ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि दशहरा पर्व हमें असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। रावण दहन के साथ प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में मौजूद बुराइयों का भी दहन करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने पर्व के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मेले की वेबसाइट का हुआ लोकार्पण... समारोह के दौरान राष्ट्रीय दशहरा मेले की आधिकारिक वेबसाइट kotadussehramela.in का भी लोकार्पण किया गया। वेबसाइट के माध्यम से मेले से जुड़ी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। मेले को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ इसकी पहुंच अधिक लोगों तक बनाने पर जोर दिया गया। ‘विरासत और विकास’ के संगम से मिलेगी राष्ट्रीय पहचान इस बार मेले की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़कर कोटा को पर्यटन नगरी के रूप में स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। दशहरा मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह लोक संस्कृति, मनोरंजन और पर्यटन को बढ़ावा देने वाला प्रमुख आयोजन भी है। आयोजन के माध्यम से कोटा की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं。 कार्यक्रम में लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, महापौर अनुसूइया गोस्वामी, उपमहाप्रमहापौर विवेक राजवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह के साथ ही कोटा में दशहरा मेले की रौनक और उत्सवी माहौल की शुरुआत हो गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top