Back
NRC-आधार पर लखनऊ नगर निगम ने सफाईकर्मियों की सत्यापन प्रक्रिया तेज कर दी
MSMAYUR SHUKLA
Dec 07, 2025 12:09:19
Lucknow, Uttar Pradesh
लखनऊ नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों से NRC के डॉक्यूमेंट मांगे तो 160 सफाईकर्मी नौकरी छोड़ कर लापता हो गए। नगर निगम इन कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। इनकी रिपोर्ट शासन स्तर तक भेजी जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को पता लगाने के निर्देश के बाद नगर निगम एक्टिव मोड में आ गया है। 3,200 कर्मचारियों के डॉक्यूमेंट मांगने के बाद यह आंकड़ा सामने आया है, जबकि अभी करीब 8 हजार कर्मचारियों की रिपोर्ट सामने आनी बाकी है। नगर निगम में करीब 11 हजार सफाई कर्मचारी काम करते हैं। नगर निगम ने इसके लिए नवंबर में कार्यदायी संस्थाओं से डिक्लेरेशन मांगा था, जिससे यह वेरिफाई किया जा सके कि शहर में सफाई कर्मचारियों के रूप में कितने घुसपैठिए काम कर रहे हैं। लखनऊ स्वच्छता अभियान प्राइवेट लिमिटेड (LSA) को नगर निगम ने अपने यहां काम करने वाले सफाई कर्मचारियों में से बांग्लादेशी और रोहिंग्या को चिह्नित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद LSA ने असम के रहने वाले कर्मचारियों से NRC और अन्य से आधार सहित अन्य पहचान के डॉक्यूमेंट मांगे, जिसके दो दिन बाद 160 लोगों ने काम करना छोड़ दिया। इस पर LSA ने इसकी रिपोर्ट नगर निगम को भेज दी।नLSA संस्था शहर के 5 जोन में कूड़ा कलेक्शन और सफाई का काम करती है। इसमें से सफाई के काम में करीब 1 हजार लोग काम करते हैं, जबकि 2,200 के करीब लोग डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में काम कर रहे हैं। कूड़ा कलेक्शन का काम कर रहे करीब 125 कर्मचारी डॉक्यूमेंट मांगने पर भाग गए, जबकि सफाई का काम करने वाले करीब 35 कर्मचारियों ने भी डॉक्यूमेंट जमा नहीं किया। अभी जमा किए गए डॉक्यूमेंट का क्रॉस वेरिफिकेशन भी होने पर कई दस्तावेज फर्जी होने की भी संभावना है। नगर निगम में 3200 कर्मचारियों के डॉक्यूमेंट आने के बाद पता चला कि 1400 सफाई कर्मचारी असम के रहने वाले हैं। इसमें से अधिकतर कुछ ही जिले के हैं। बंगाल के रहने वाले लोगों की भी यही स्थिति है। LSA के अधिकारियों का कहना है कि अब असम के लोगों को तभी नौकरी पर रखा जाएगा जब वह NRC का डॉक्यूमेंट दिखाएंगे। बिना इसके किसी को नौकरी नहीं दी जाएगी। सफाई कर्मचारियों पर निगरानी भी सख्त करने की तैयारी है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 09:02:240
Report
RGRupesh Gupta
FollowMar 03, 2026 09:02:100
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 03, 2026 09:01:420
Report
MPManish Purohit
FollowMar 03, 2026 09:01:200
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 03, 2026 09:01:060
Report
SNShashi Nair
FollowMar 03, 2026 09:00:530
Report
ADArjun Devda
FollowMar 03, 2026 09:00:420
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 09:00:270
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 03, 2026 09:00:170
Report
0
Report
1
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 03, 2026 08:51:470
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 03, 2026 08:51:390
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 03, 2026 08:51:200
Report
