Back
अखिलेश दुबे के करीबी सीओ शुक्ला के 100 करोड़ से अधिक संपत्ति का राज उजागर
TSTushar Srivastava
Nov 04, 2025 07:04:13
Lucknow, Uttar Pradesh
अखिलेश दुबे के करीबी सीओ ऋषिकांत शुक्ला निलंबित.....100 करोड़ की संपत्ति पर विजिलेंस का शिकंजा, फर्जी मुकदमों से वसूली का खुलासा.
अखिलेश दुबे के करीबी माने जाने वाले सर्किल ऑफिसर ऋषिकांत शुक्ला को 100 करोड़ रुपये से अधिक की अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विजिलेंस विभाग ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है, जबकि एसआईटी की रिपोर्ट में फर्जी मुकदमों के जरिए लोगों को फं$साकर संपत्ति हड़पने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
ऋषिकांत शुक्ला वर्तमान में मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र में तैनात थे, लेकिन उनका असली 'खेल' कानपुर नगर में चलता रहा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वे 1998 से 2006 तक और फिर दिसंबर 2006 से 2009 तक कानपुर में पोस्टेड रहे। कुल मिलाकर करीब 10 साल से ज्यादा समय उन्होंने यहां बिताया। इसी दौरान अखिलेश दुबे गिरोह के साथ मिलकर उन्होंने कथित तौर पर फर्जी मुकदमे दर्ज करवाए, लोगों को जेल भिजवाया और उनकी संपत्तियों पर कब्जा जमाया।कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की जांच में सामने आया कि दुबे गिरोह में पुलिस, केडीए (कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी) और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल थे। यह गठजोड़ वसूली, कब्जे और ब्लैकमेलिंग का धंधा चलाता था। ऋषिकांत शुक्ला दुबे के इतने करीबी थे कि उनके परिजनों की प्रॉपर्टी में भी इनकी हिस्सेदारी पाई गई।
92 करोड़ की संपत्ति जब्त, तीन और प्रॉपर्टी पर संदेह---एसआईटी की गहन जांच में ऋषिकांत शुक्ला और उनके परिवार, साथियों व साझेदारों के नाम पर करीब 100 करोड़ की संपत्ति का पता चला है। इसमें 12 अलग-अलग स्थानों पर 92 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति की पुष्टि हुई है। तीन अन्य प्रॉपर्टी के दस्तावेज तो उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन गोपनीय सूत्रों के अनुसार ये भी शुक्ला के पैन कार्ड से लिंक्ड हैं।खास बात यह कि कानपुर के आर्यनगर इलाके में 11 दुकानें उनके पड़ोसी और साथी देवेंद्र दुबे के नाम पर दर्ज हैं, जो कथित तौर पर ऋषिकांत की बेनामी संपत्ति हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि ये संपत्तियां फर्जी मुकदमों से अर्जित की गईं, जिसमें निर्दोष लोगों को फंसाकर उनकी जमीन-जायदाद हथिया ली गई।
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रमुख सचिव (सतर्कता विभाग) के माध्यम से कार्रवाई की। कानपुर पुलिस कमिश्नर ने 10 और 15 सितंबर को अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) को जांच रिपोर्ट सौंपी थी। इसी आधार पर 18 सितंबर को यह मामला शासन तक पहुंचा। रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि ऋषिकांत की कानपुर तैनाती के दौरान की गई गड़बड़ियां अब उनके गले की फांस बन गई हैं।विजिलेंस टीम अब शुक्ला के बैंक खातों, निवेश और बेनामी संपत्तियों की गहराई से छानबीन कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही गिरफ्तारी और संपत्ति कुर्की की कार्रवाई हो सकती है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MMManoj Mallia
FollowNov 04, 2025 13:05:420
Report
HBHemang Barua
FollowNov 04, 2025 13:05:310
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 04, 2025 13:05:210
Report
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowNov 04, 2025 13:04:530
Report
JPJai Pal
FollowNov 04, 2025 13:04:420
Report
AMATUL MISHRA
FollowNov 04, 2025 13:04:320
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowNov 04, 2025 13:04:160
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowNov 04, 2025 13:03:540
Report
SSsubhash saheb
FollowNov 04, 2025 13:03:380
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 04, 2025 13:03:220
Report
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 04, 2025 13:01:480
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 04, 2025 13:01:380
Report