icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
KDKamesh Dwivedi Follow26 Dec 2024, 12:13 pm

चौरी-चौरा कांड की गवाही देता है गोरखपुर में स्थित ये शहीद स्मारक, जानें इसका पूरा इतिहास

Jangl Ram Lakhan, Uttar Pradesh:

भारत ने आजादी पाने के लिए बहुत संघर्ष किया है. अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए भारतीयों ने कई यातनाएं झेली लेकिन हार नहीं मानी. इसका परिणाम ये रहा कि भारत 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हो गया. इस लेख के माध्यम से आज हम आपको चौरी-चौरा कांड की उस कहानी को बयां करेंगे, जिसकी वजह से महात्मा गांधी को असहयोग आंदोलन वापस लेना पड़ा. चौरी-चौरा कांड 4 फरवरी 1922 को हुआ जिसमें भारतीयों के बलिदानों की याद में एक चौरी-चौरा शहीद स्मारक गोरखपुर में बनाया गया. आज जानेंगे इस स्मारक की पूरी कहानी.

 

चौरी-चौरा कांड
अंग्रजों के शासन से तंग आकर भारतीयों ने उनके विरोध में कई काम करने शुरू कर दिए थे. जैसे विदेशी सामानों का बहिष्कार, उनके आदेश को ना मानना आदि. 1922 में चौरी-चौरा में चल रहे शांति प्रदर्शन में अंग्रेजी पुलिस ने क्रांतिकारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके परिणाम में भारतीयों का गुस्सा उबल पड़ा और चौरी-चौरा पुलिस स्टेशन पर क्रांतिकारियों ने आग लगा दी, जिसमे 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई.

 

चौरी-चौरा शहीद स्मारक बनाने का कारण और महत्व
1922 में  हुए चौरी-चौरा कांड में अंग्रेजों ने 19 क्रांतिकारियों को इस मामले का दोषी पाकर फांसी के फंदे पर लटका दिया. गोरखपुर में बना ये शहीद स्मारक उन्हीं 19 बलिदानों की याद में बनाया गया है. इस स्मारक को ऊंचा बनाया गया है, जो देश के प्रति कुछ कर गुजरने का संदेश भी देता है.

 

आज के समय में ये शहीद स्मारक गोरखपुर के जंघा में लोगों के लिए आकर्षक का केद्न बना हुआ है. जहां लोगों आते है और अपने देश के प्रति देशभक्ति को भावना को जागृत करते हैं. यह शहीद स्मारक भारत की आजादी की लड़ाई के संघर्ष को आने वाली पीढ़ियों को भी बताता रहेगा और उन्हें प्रेरणा देने का काम करेगा.
 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

TET मामला: 2005–2009 के शिक्षकों की राहत का पक्ष सुप्रीम कोर्ट में

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल TET का मामला फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 2005 से 2009 के बीच नियुक्त किये गए शिक्षकों को टीईटी से बाहर रखने को लेकर लगाई गई याचिका ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन की तरफ से लगाई गई याचिका 2005 से 2009 के बीच के शिक्षकों को राहत देने की मांग याचिका में कहां गया 2005 से 2009 के बीच नियुक्त हुए टीचरों ने दी पात्रता परीक्षा पात्रता परीक्षा दी इसलिए TET अनिवार्यता से बाहर किया जाए टीईटी को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ पहले ही लगा चुका है पुनर्विचार याचिका लेकिन उस याचिका में 2005 से 2009 के बीच नियुक्त हुए शिक्षकों को राहत देने का जिक्र नहीं था
0
0
Report

सीमार के पास लैंडस्लाइड ने बागेश्वर-देहरादून हाईवे पर जाम कर दिया, यातायात बाधित

Bageshwar, Uttarakhand:NH-109K बागेश्वर-देहरादून राजमार्ग पर सीमार के पास लैंडस्लाइड होने से यातायात बाधित हो गया। पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आ गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क बंद रहने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान 108 एंबुलेंस और तहसीलदार गरुड़ का वाहन भी जाम में फंस गये । स्थानीय लोगों ने सड़क खुलवाने में देरी को लेकर BRO प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। करीब एक घंटे बाद जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची। फिलहाल मलबा हटाने और राजमार्ग खोलने का काम जारी है। भारी बारिश के बाद फिलहाल जिले में 12 सड़के बंद हैं।
0
0
Report

चित्रकूट में भारी बारिश-बाढ़: 16 गांव प्रभावित, 700 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:• चित्रकूट में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कुल 16 गांव प्रभावित हुए हैं । • बाढ़ में फंसे 700 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। • हालात का जायजा लेने खुद DM पुलकित गर्ग और SP अरुण कुमार सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। • अत्यधिक बाढ़ का दंश झेल रहे तरौहाँ गांव में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो का दौरा किया। • सर्वे के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के बीच खाद्यान्न और राहत सामग्री बांटना शुरू कर दिया हैि़क। • DM पुलकित गर्ग ने जानकारी दी कि राहत और खाद्य सामग्री का वितरण युद्धस्तर पर जारी है। • SP अरुण कुमार सिंह के अनुसार, नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। • अनहोनी की आशंका और बदलती स्थितियों को देखते हुए पूरी प्रशासनिक टीम हाई अलर्ट पर है। • रेस्क्यू किए गए लोगों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थलों पर भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक और पुलिस टीमें लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं。
0
0
Report
Advertisement

बसपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूती की कवायद तेज की

Lucknow, Uttar Pradesh:2027 विधान सभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को चुनावी मोड़ में लाने की कवायद तेज कर दी है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सभी 75 जिलाध्यक्षों के साथ बड़ी बैठक की। बैठक में संगठन की जमीनी सक्रियता, सदस्यता और आर्थिक मजबूती के साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा हुई। बैठक में प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी और सभी जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। पार्टी के मुताबिक मायावती संगठन की मजबूती के लिए पहले दिए गए दिशा-निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट लेंगी। इसके अलावा आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी प्रत्याशियों के चयन से जुड़े मुद्दों पर भी गहन समीक्षा की गई। बैठक को 2027 के चुनाव से पहले बसपा के संगठनात्मक ढांचे को कसने की अहम कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर जिलाध्यक्षों से सीधे फीडबैक लेकर मायावती प्रदेश में पार्टी की जमीनी स्थिति का आकलन करेंगी। साथ ही संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारी को गति देने के लिए आगे की रणनीति पर दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है。
0
0
Report

हापुड़ में तेज पिकअप ने महिला को कुचल कर मौत दे दी, चालक गिरफ्तार

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर पुरानी चुंगी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला पिकअप और सड़क किनारे लगे खंभे के बीच बुरी तरह दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे का रूह कंपा देने वाला वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. मोहल्ला कोटला मेवातनिया निवासी सतेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी चाची मुन्नी देवी शनिवार की शाम पुरानी चुंगी, बुलंदशहर रोड पर सब्जी खरीदने जा रही थीं. सड़क किनारे पैदल चल रहीं मुन्नी देवी को पीछे से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के बाद महिला खंभे और पिकअप के बीच फंस गईं, जिससे उनका निचला हिस्सा बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. हादसा होते ही आसपास के राहगीर और दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे और पिकअप चालक को भागने से पहले ही पकड़ लिया. कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

अमेठी में बाइक-कार विवाद में सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद - बीच सड़क हुई मारपीट, बीच सड़क हुई गाली-गलौज व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वायरल वीडियो में बीच सड़क कार सवार व बाइक सवार लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कार्यवाही के बजाए दोनों पक्षों को समझा कर छोड़ी पुलिस की मानें तो दोनों पक्ष आपस में कर लिया समझौता, बीच सड़क हुई मारपीट- यातायात रही प्रभावित उसके बावजूद भी पुलिस ने नही की कोई कार्रवाई, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मोड़ के पास का बताया जा रहा है वायरल वीडियो
0
0
Report

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक 2 सितम्बर को CEO नाम पर फैसला संभव

Ayodhya, Uttar Pradesh:Ayodhya में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक 2 सितंबर को मणिरामदास छावनी के चार धाम में आयोजित होगी। बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट की बैठक दो चरणों में होगी। पहली बैठक दोपहर 2 बजे शुरू होगी, जबकि दूसरी बैठक 3 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और दो रिक्त सदस्य पदों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। इसके साथ ही राम मंदिर के सीईओ पद को लेकर भी बड़ा फैसला होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजे होने वाली पहली बैठक में सीईओ पद के लिए तीन नाम ट्रस्ट के सामने रखे जाएंगे। इन नामों पर चर्चा के बाद शाम 3 बजे होने वाली दूसरी बैठक में किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे जाएंगे। सभी मुद्दों पर ट्रस्ट के सदस्यों की सहमति के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में ट्रस्ट के कुछ सदस्य भौतिक रूप से मौजूद रहेंगे, जबकि कुछ सदस्य वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल होंगे। ऐसे में 2 सितंबर की बैठक को राम मंदिर ट्रस्ट के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

बदायूं के दिसौलीगंज में रोडवेज बस-पिकअप टकराव, दर्जन भर घायल

Budaun, Uttar Pradesh:बदायूँ ब्रेकिंग... दिसौलीगंज गांव के पास खजुरिया मोड़ पर रोडवेज बस और पिकअप में जोरदार भिड़ंत में एक दर्जन से अधिक लोग घायल, चार की हालत गंभीर。 टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई。 हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया。 सभी घायलों को सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया, उपचार जारी。 पिकअप में सवार सभी लोग बेहटा जवी गांव में एक सेवादार के पास जा रहे थे。 बताया जा रहा है कि सेवादार सिर पर हाथ रखकर बीमारी ठीक करने का दावा करते हैं。 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दिसौलीगंज गांव के खजुरिया मोड़ के पास का मामला
0
0
Report

उजनी मछुआरों के ठेका एक व्यक्ति को देने के खिलाफ सुप्रियासुळे ने सवाल उठाया

Rui, Maharashtra:आम्ही मच्छीमारांबरोबर, हा शेतकऱ्यांचा विरोध आम्ही सहन करणार नाही - मच्छीमारांचा ठेका एका व्यक्तीला का, उजनी मच्छीमारांचा ठेका हा सरकार एकाच व्यक्तीला देण्यासाठी ठाम आहे, त्यामुळे उजनी धरण क्षेत्रातील शेकडो मच्छीमार आंदोलन करीत आहेत. आम्ही शरद पवार यांच्या नावाने आंदोलन करणार असून, राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार पक्षाचे प्रमुख शरद पवार यांनी २८ ऑगस्ट २०२६ रोजी मुंबईतील ऐतिहासिक ससून डॉक मच्छीमार बंदराला भेट दिली होती. स्थानिक कोळी बांधव आणि मच्छीमारांच्या प्रलंबित समस्या जाणून घेण्यासाठी आणि बंदराच्या दुरवस्थेची पाहणी करण्यासाठी ते तिथे गेले होते. मुंबईतील मच्छीमारांचा पहिला अधिकार असून यासाठी लढावे लागले तर लढणार, असे शरद पवार म्हटले होते, त्यामुळे आम्ही त्यांचेच नाव घेऊन आंदोलन करत असल्याचे मच्छीमार आंदोलकांनी सांगितल्यानंतर खासदार सुप्रिया सुळे यांनीही मच्छीमारांना पाठिंबा जाहीर केला. शेतकऱ्यांना प्राधान्य, त्यांचा विरोध आम्ही सहन करणार नाही. मच्छीमार इतकी वर्षे अनेक कुटुंबं त्याच्यावर उदरनिर्वाह करत आहेत, त्यासाठी जिल्हाधिकारी, मंत्री आणि सरकारकडे पाठपुरावा करणार असून, बाहेरच्या एकाच ठेकेदाराला का द्यायचा आहे, सरकार आपल्यासाठी आहे की आपण政府साठी असतो, यांना मच्छीमारांची दिवाळखोरी करायची आहे का, असा सवाल खासदार सुप्रिया सुळे यांनी इंदापुरातील निमगाव केतकी येथे केला...
0
0
Report
Advertisement

कारगिल के स्टाकपा-सांकू में बादल फटने से पानी तेज बहा; नुकसान की खबर नहीं

Noida, Uttar Pradesh:कारगिल के स्टाकपा-सांकू में 30-31 अगस्त की रात को बादल फटने की घटना हुई। बादल फटने से इलाके की एक स्थानीय धारा में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया। मलबे से भरे बाढ़ के पानी ने कीचड़, बड़े पत्थर और दूसरी चीज़ों को तेज़ी से नीचे की ओर बहा दिया। किसी बड़े नुकसान या जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ और अचानक बाढ़ (flash-flood) का खतरा बना हुआ है, और अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे थे। सांकू के SDM और कारगिल के DC की देखरेख में प्रशासन ने पहले ही एहतियाती कदम उठाए थे; सभी संवेदनशील धाराओं की सफाई की गई थी और उनकी पानी ले जाने की क्षमता बढ़ाई गई थी। इस वजह से, बादल फटने के कारण कीचड़, पत्थरों और गाद के साथ आया पानी गांवों या किसी बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाए बिना सिंधु नदी तक निकल गया। स्टाकपा-सांकू एक पहाड़ी गाँव है जो कारगिल से लगभग 44 किलोमीटर दक्षिण में, सुरू घाटी रोड पर ज़ंस्कार घाटी की ओर स्थित है।
0
0
Report

ठाणे के मुंब्रा में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मुस्लिम युवाओं ने गणेश मूर्ति बचाई

Thane, Maharashtra:ठाणे - मुंब्रा - हिंदू-मुस्लिम एकता... मुंब्र्यात मुस्लिम तरुणांनी जपली एकतेची मिसाल.. 20 फूट गणेशमूर्ती 4 तास सांभाळून ठेवली, श्रीफळ वाढवून निरोप... ठाण्यातील मुंब्रा शहराने पुन्हा एकदा हिंदू-मुस्लिम एकता आणि बंधुत्वाची मिसाल पेश केली आहे. गणेशमूर्ती घेऊन जाणाऱ्या ट्रॉलीचा चाक तुटल्याने मूर्तीला धोका निर्माण झाला होता, त्यावेळी मुंब्र्यातील मुस्लिम तरुणांनी धावून येत 4 तास अथक प्रयत्न करत 20 फूट उंच गणरायाला सुरक्षित वाचवले. मुंब्र्यातील शंकर नगर परिसरात मार्कंडेय सेवा संस्थेची सुमारे 20 फूट उंच गणेशमूर्ती तयार करण्यात आली होती. ही मूर्ती भिवंडीतील पद्मा नगर येथील गणेश मंडपाकडे घेऊन जात असताना रात्री 12 वाजण्याच्या sुमारास दाभोळकर नाक्यावर ट्रॉलीचा चाक अचानक तुटला. ट्रॉली असंतुलित होऊन पलटण्याचा आणि गणेशमूर्तीचे नुकसान होण्याचा मोठा धोका निर्माण झाला होता. परिस्थितीचे गांभीर्य ओळखून मुंब्र्यातील आरिफ सय्यद उर्फ पापा, बासित शेख, शाहू यांच्यासह अनेक मुस्लिम तरुण मदतीसाठी धावून आले. या तरुणांनी जवळपास चार तास ट्रॉलीला आधार देऊन धरून ठेवले, जेणेकरून मूर्तीला कोणतीही इजा होणार नाही. त्यानंतर क्रेनच्या साहाय्याने गणेशमूर्ती सुरक्षित खाली उतरवण्यात आली. नवीन ट्रॉली आल्यानंतर मूर्ती पुन्हा त्यावर स्थापित करण्यात आली आणि पहाटे 4 वाजता गणरायाचा प्रवास पुन्हा सुरू झाला. इतकेच नाही तर गणेशमूर्तीला रवाना करताना मुस्लिम तरुणांनी श्रीफळ अर्पण करून श्रद्धा आणि एकतेचा संदेश दिला. धर्म आणि श्रद्धा वेगळी असू शकते, पण माणुसकीचा धर्म एकच असतो, हे या घटनेने पुन्हा दाखवून दिले. संकटाच्या वेळी या तरुणांनी धार्मिक सीमा ओलांडून दाखवलेले कार्याचे सर्वत्र कौतुक होत आहे. मुंब्र्यातील या घटनेने दाखवून दिले की गणपती बाप्पाची भक्ती असो वा माणुसकी - तिला कोणतीही धार्मिक सीमा नसते.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top