Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
वैष्णो देवी भवन में गुप्त कैमरे से वीडियो; FIR दर्ज, तीन-स्तरीय सुरक्षा लागू
ARAarti Rai
Feb 19, 2026 07:02:36
Noida, Uttar Pradesh
जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित पवित्र धाम श्री माता वैष्णो देवी मंदिर से आस्था को झकझोर देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। व्यूज़ और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के लालच में एक कंटेंट क्रिएटर युवती ने मंदिर परिसर की पवित्रता से खिलवाड़ किया। आरोप है कि युवती ने अपने चश्मे में छिपे कैमरे के जरिए भवन परिसर के अंदर गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग की और बाद में उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बताया जा रहा है कि भवन के अंदर सुरक्षा नियम बेहद सख्त हैं। यहां तक कि वीवीआईपी व्यक्तियों को भी कैमरा या रिकॉर्डिंग डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होती। ऐसे में इस तरह की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों और श्रद्धालुओं दोनों को चिंतित कर दिया है। वीडियो के वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और संबंधित युवती के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर ली गई। इस पूरे मामले के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आस्था स्थल की गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी बीच एक और मामला सांझीछत हेलीपैड से सामने आया, जहां एक युवक को चश्मे में कैमरा लगाकर भवन की ओर जाते हुए पकड़ा गया। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं। थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू भवन क्षेत्र में अब तीन-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली लागू कर दी गई है। पहले चरण में प्रवेश द्वार पर इलेक्ट्रॉनिक स्कैनिंग की जा रही है। दूसरे चरण में मैन्युअल चेकिंग के दौरान श्रद्धालुओं की गहन तलाशी ली जा रही है। तीसरे चरण में भवन के अंदर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं की जैकेट उतरवाकर जांच कर रहे हैं, शर्ट के बटन तक चेक किए जा रहे हैं और विशेष रूप से चश्मों, बटन कैमरों तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पैनी नजर रखी जा रही है। महिला श्रद्धालाओं की जांच महिला सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जा रही है। श्राइन बोर्ड और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की रिकॉर्डिंग या प्रतिबंधित उपकरण साथ न लाओ। विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के चलते कुछ लोग लोकप्रियता के लिए धार्मिक स्थलों की मर्यादा को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हैं और भवन परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई है। आस्था के इस पवित्र धाम की मर्यादा और सुरक्षा बनाए रखना न सिर्फ प्रशासन बल्कि हर श्रद्धालु की जिम्मेदारी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BKBRAJESH KUMAR
Feb 19, 2026 08:32:24
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - हड़ताल पर गयी खूँटी जिले की रसोइया समूह, शिक्षिकाओं को खाना बनाने में हुई परेशानी। खूँटी जिले भर की मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोईया पाँच सूत्री मांगों को लेकर आज से हड़ताल पर चली गयी है। जिससे विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन बनाने में काफी कठिनाई हो रही है। जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक शिक्षिकाएँ भोजन बनाने लगे हैं। जहाँ जिन विद्यालयों में एक या दो शिक्षक शिक्षिका हैं उन्हें अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रसोइया साढ़े 62 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मिल रही मजदूरी को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही, न्यूनतम वेतनमान, व जीवन बीमा सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर अड़ी हुई है।
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Feb 19, 2026 08:32:09
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजनी में बीती रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मौत के बाद उसके परिजन आक्रोशित हो गए और पुलिस पर भी आरोप लगाने लगे , परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम के लिए शव को सीतामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मंदसौर जिला अस्पताल भेजा गया गौरतलब है कि मृतक पर एक दर्जन से ज्यादा अपराधिक प्रकरण दर्ज है यह वांटेड भी है आरोपी पर अधिकतर मामले एनडीपीएस एक्ट के दर्ज हैं अपुष्ट सूत्रों की माने तो कोई पुलिस टीम उसकी तलाश करने के लिए पहुंची थी और उससे बचने के लिए आरोपी एक पेटी में छुप गया था और इस दौरान दम घुटने से इसकी मौत हुई है हालांकि इसकी पुष्टि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए गरोठ एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने बताया कि बीती रात सुरजनी के bhayya उर्फ वाहिद की डेड बॉडी उसके घर पर मिली थी उसके परिजन उसका पोस्टमार्टम मंदसौर जिला चिकित्सालय में करवाने की मांग कर रहे थे जिस पर हमने शव को मंदसौर जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा है बाइट हेमलता कुरील एएसपी garoth मंदसौर
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 19, 2026 08:31:58
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:विधानसभा में कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ शुरू गांधी प्रतिमा पर कर रहे हैं कांग्रेस नेता प्रदर्शन हाथों में खाली-खाली लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता थाली पर चिपकाई अलग-अलग मुद्दों की पर्ची खयाली पुलाव को लेकर किया जा रहा खाली थाली पर मुद्दों को लिखकर प्रदर्शन कांग्रेस के प्रदर्शन पर विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रतिक्रिया बोले कांग्रेस की थाली ख़ाली रहेगी, मोहन सरकार में 7.5 करोड़ जनता की थाली भरी रहेगी- रामेश्वर शर्मा कांग्रेस की थाली खाली है... कांग्रेस का डिब्बा गोल है जिनका नेता पप्पू हो उन्हें विकास नहीं दिखेगा उन्हें भरी थाली भी ख़ाली दिखाई देगी समाज के हर वर्ग के साथ साथ भगवान के साथ अन्याय करने वाली कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं है मोदी जी ने मोहन जी ने किसानो को पैसा दिया, लाडली बहनो को पैसा दिया रोजगार उद्योग के लिए पैसा दिया तो परेशानी है सोलर पम्प के लिए पैसा दिया तो कांग्रेस کو परेशानी है । जब तुम्हारे शासन काल में प्रदेश ग़रीब था तो कांग्रेस ख़ुश थी आज प्रदेश उन्नत हो गया तो तुम्हें तुम्हारी थाली ख़ाली दिख रही है। कांग्रेस की थाली ख़ाली रहेगी और मोहन सरकार में प्रदेश की 7.5 करोड़ जनता की थाली भरी रहेगी। Ramdev.. रामेश्वर शर्मा.. भाजपा विधायक..
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Feb 19, 2026 08:31:41
Paradeep, Odisha:Anchor - ବିଶିଷ୍ଟ ସ୍ବାଧିନତା ସଂଗ୍ରାମୀ ନାରଦ ରାଉତ ଙ୍କ ୧୦୘ ବର୍ଷ ବୟସରେ ପରଲୋକ। ଗତ କିଛିଦିନ ହେବ ବାର୍ଦ୍ଧକ୍ୟ ଜନିତ ରୋଗରେ ସେ ପୀଡିତ ଥିଲେ। ଅସୁସ୍ଥ କାରଣରୁ ପାରାଦୀପ ସ୍ଥିତ ପିପିଏଲ ଟାଉନସିପ୍ ରେ ନିଜ ମଝିଆ ପୁଅଙ୍କ ନିକଟରେ ରହୁଥିଲେ। ୧୯୧୭ ମସିହା ଅଗଷ୍ଟ ୧୫ ତାରିଖରେ କଟକ ଜିଲ୍ଲା ନିଆଳି ରେ ଜନ୍ମଗ୍ରହଣ କରିଥିବା ସ୍ବର୍ଗତ ନାରଦ ରାଉତ ୧୯୪୨ ମସିହା ଭାରତଛାଡ଼ ଆନ୍ଦୋଳନ ରେ ସକ୍ରିୟ ଭୂମିକା ଗ୍ରହଣ କରିବା ସହିତ ନିଆଳି ଡାକବଙ୍ଗଳା ପୋଡି ରେ ନେଇଥିଲେ ପ୍ରମୁଖ ଭୂମିକା। ଜମିଦାର ଙ୍କ ଖଞ୍ଜଣା ଆଦାୟକୁ ବିରୋଧ କରିଥିଲେ ଏବଂ ତତ୍କାଳୀନ ନାଉଗାଁ ର ଜମିଦାର ଖଞ୍ଜଣା ଆଦାୟ ସମୟରେ ତାଙ୍କର କାଗଜ ପତ୍ର ଛଡ଼ାଇ ନେଇ ଚିରି ଦେବା ସହିତ ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକଙ୍କୁ ପ୍ରବର୍ତ୍ତାଇ ଖଞ୍ଜଣା ଦେବାକୁ ବାରଣ କରାଇଥିଲେ। ବହୁବାର ଜେଲ୍ ଯାଇଥିବା ବେଳେ ଲାଠି ମାଡ଼ ମଧ୍ୟ ଖାଇଥିଲେ। ନବକୃଷ୍ଣ ଚୌଧୁରୀ,ମାଳତୀ ଦେବୀ , ପ୍ରାଣକୃଷ୍ଣ ପଢିହାରୀ, ନୀଳମଣି ପ୍ରଧାନ ଙ୍କ ସହିତ କାମ କରିଛନ୍ତି ନାରଦ ରାଉତ। ମହାତ୍ମାଗାନ୍ଧୀ ଙ୍କ ଆଦର୍ଶରେ ଅନୁପ୍ରାଣିତ ହୋଇ ସମାଜରୁ କୁସଂସ୍କାର, ନିଶା ନିବାରଣ ପାଇଁ କାର୍ଯ୍ୟ କରିଥିଲେ ସ୍ବର୍ගତ ନାରଦ ରାଉତ। ତାଙ୍କୁ ମିଳୁଥିବା ସ୍ବାଧୀନତା ସଂଗ୍ରାମୀ ଭତ୍ତା ରେ ସେ ଅସହାୟ ଲୋକଙ୍କୁ ଚିକିତ୍ସା ପାଇଁ ବ୍ୟବହାର କରୁଥିଲେ। ପାରାଦୀପ ପିପିଏଲ ରେ ରହୁଥିବା ତାଙ୍କ ମଝିଆଁ ପୁଅଙ୍କ ଘରେ ତାଙ୍କର ଦେହାନ୍ତ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କ ନିକଟରେ ତାଙ୍କର ବଡ଼ପୁଅ, ବୋହୁ , ତିନି ଝିଅ, ମଝିଆ ପୁଅ ବୋହୂ ଓ ସାନ ପୁଅ ବୋହୂ ଙ୍କ ସମେତ ସମସ୍ତ ବନ୍ଧୁ ବାନ୍ଧବ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ। ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Feb 19, 2026 08:31:22
Sirsa, Haryana:सरकार सिरसा से पलवल तक साफ पीने का पानी देने में नाकाम:सैलजा -गंदे पानी ने तबाही मचा दी है, कहीं हेपेटाइटिस, तो कहीं कैंसर का हो रहा है प्रकोप -सिर्फ 15 दिनों में पंद्रह मौतें प्रशासनिक लापरवाही की हद दिखाती हैं -छाइंसा हादसे की हाई-लेवल, टाइम-बाउंड जांच होनी चाहिए और दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए चंडीगढ़, 18 फरवरी। पलवल जिले के छाइंसा गांव में गंदे पानी से हुई मौतों और बीमारियों के फैलने ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। कांग्रेस की महासचिव, पूर्व मंत्री और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने इस घटना पर हरियाणा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि यह सिर्फ एक गांव की त्रासदी नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में खराब हो रहे पीने के पानी के सिस्टम की एक बुरी झलक है। मीडिया को जारी एक बयान में सांसद सैलजा ने कहा कि सिर्फ 15 दिनों में 15 मौतें, जिनमें छह मासूम बच्चे भी शामिल हैं, प्रशासनिक लापरवाही की हद दिखाती है। उन्होंने कहा कि घरों में बिना सही क्लोरीनेशन या प्यूरिफिकेशन के पानी सप्लाई किया जा रहा था, जिससे जानलेवा बीमारियाँ हो रही हैं। टेस्ट किए गए 107 पानी के सैंपल में से 23 क्वालिटी चेक में फेल हो गए, और कई सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया का मिलना साफ़ दिखाता है कि लोगों को गंदा पानी सप्लाई किया गया था। कुमारी सैलजा ने कहा कि 1,500 से ज़्यादा लोगों की स्क्रीनिंग, 800 से ज़्यादा ओपीडी जांच और सैकड़ों ब्लड सैंपल इक_ा करने के बाद भी, सरकार ने तुरंत एक्शन नहीं लिया। गाँव वाले बुखार, पीलिया, उल्टी और पेट दर्द से परेशान होते रहे, जबकि जि़म्मेदार विभाग व अधिकारी चुपचाप देखते रहे। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह मामला सिर्फ़ पलवल तक ही सीमित नहीं है। सिरसा से लेकर पलवल तक, हरियाणा के कई हिस्सों में साफ़ पीने के पानी की भारी कमी और क्वालिटी की गंभीर चिंताएँ हैं। कुछ जगहों पर हेपेटाइटिस फैल रहा है, जबकि दूसरी जगहों पर कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, यह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। कुमारी सैलजा ने सवाल किया कि जब लोगों के नलों तक साफ पानी नहीं पहुंच रहा है, तो सरकार तथाकथित अमृत काल में तरक्की का दावा कैसे कर सकती है। अगर पानी ही ज़हर बन जाए तो आम नागरिक की जि़ंदगी कैसे सुरक्षित रह सकती है। उन्होंने आगे सवाल किया कि क्या गरीब और किसान समुदायों की जि़ंदगी को बेकार समझा जा रहा है। सैलजा ने छाइंसा घटना की हाई-लेवल और समय पर जांच, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, प्रभावित परिवारों को सही मुआवजा और पीने के पानी की क्वालिटी टेस्ट करने के लिए state-भर में एक खास ड्राइव की मांग की ताकि यह पक्का हो सके कि भविष्य में ऐसी दुखद घटना दोबारा न हो। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर व्यापक चर्चा व राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा आवश्यक: सैलजा -कृषि बाजार, ऊर्जा आयात व्यवस्था तथा डेटा सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रश्न सामने आए हैं -देश के सामने पूरी पारदर्शिता के साथ तथ्यों को रखा जाए नई दिल्ली/सिरसा, 19 फरवरी। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर देश में उठ रही चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते का मूल उद्देश्य देशहित, किसान-हित, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटल स्वायत्तता की रक्षा होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापार समझौते आर्थिक प्रगति के साधन होते हैं, किंतु वे राष्ट्रीय संप्रभुता या जनहित से समझौते की कीमत पर स्वीकार्य नहीं हो सकते। मीडिया को जारी एक बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि समझौते के विभिन्न प्रावधानों को देखते हुए किसानों, कृषि बाजार, ऊर्जा आयात व्यवस्था तथा डेटा सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रश्न सामने आए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि देश के सामने पूरी पारदर्शिता के साथ तथ्यों को रखा जाए ताकि किसानों, उद्योगों और आम नागरिकों में किसी प्रकार की आशंका न रहे। उन्होंने विशेष रूप से कृषि क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि बड़े पैमाने पर शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी जाती है, तो इसका प्रभाव देश के मक्का, ज्वार, सोयाबीन तथा कपास उत्पादक किसानों पर पड़ सकता है। इसलिए सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि घरेलू किसानों की आय और बाजार संरक्षण के लिए क्या ठोस सुरक्षा उपाय किए गए हैं। ऊर्जा सुरक्षा के विषय में कुमारी सैलजा ने कहा कि भारत जैसे बड़े ऊर्जा-आयातक देश के लिए कच्चे तेल के स्रोतों में विविधता बनाए रखना रणनीतिक आवश्यकता है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता से पहले देश की दीर्घकालिक ऊर्जा जरूरतों, मूल्य स्थिरता और रणनीतिक स्वायत्तता का व्यापक आकलन सार्वजनिक किया जाए। डिजिटल क्षेत्र और डेटा प्राइवेसी पर उठ रहे सवालों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की डिजिटल संप्रभुता और नागरिकों की निजता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि यदि व्यापार समझौते में इस क्षेत्र से जुड़े प्रावधान हैं तो उन्हें संसद और जनता के सामने स्पष्ट किया जाए। कुमारी सैलजा ने अंत में कहा कि कांग्रेस पार्टी संतुलित और समानता पर आधारित व्यापार सहयोग की समर्थक है, परंतु देशहित सर्वोपरि है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि सभी हितधारकों, किसानों, उद्योग जगत, ऊर्जा विशेषज्ञों और डिजिटल नीति विशेषज्ञों से व्यापक परामर्श कर ही अंतिम निर्णय लिया जाए, ताकि भारत की आत्मनिर्भरता, संप्रभुता और जनहित पूरी तरह सुरक्षित रह सके। बॉक्स डबवाली अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप डबवाली के उपमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा का बार-बार बंद होना अत्यंत चिंताजनक बताया गया है। रेडियोलॉजिस्ट का पद लंबे समय से रिक्त रहने और व्यवस्थागत लापरवाही के कारण आम नागरिकों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव_state सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं किसी也 government की मूल जिम्मेदारी होती है और यदि एक डॉक्टर के स्थानांतरण के बाद पूरी व्यवस्था ठप हो जाती है तो यह प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने सरकार से मांग की कि डबवाली में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तत्काल नियुक्ति सुनिश्चित कर अल्ट्रासाउंड सेवा शीघ्र बहाल की जाए ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Feb 19, 2026 08:30:56
Payikapuram, Andhra Pradesh:जसपुर ऊधम सिंह नगर में महुआडाबरा के आसपास दो समुदाय के लोगो के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बुलेट बाइक रोड पर निकालने को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में कहासुनी बढ़ी तो विवाद जंग का मैदान बन गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें एक पक्ष के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक स्थानीय सभासद शाकिर बताया जा रहा है। मौके पर घटना की वीडियो बना ली गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में भर्ती कराया गया है, एक की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा पीड़ित सभासद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Feb 19, 2026 08:30:41
Hajipur, Bihar:शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफिया बेखौफ, थाने से चंद कदम दूरी पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल खबर बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर से है, जहां शराब माफिया का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया।बताया जा रहा है कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के खालसा चौक के पास, थाना से महज कुछ ही दूरी पर, आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट और डंडों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक को लाठी-डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा जा रहा है। वहीं एक युवक के हाथ में देसी कट्टा भी नजर आ रहा है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो तो बनाया, लेकिन पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की।वीडियो वायरल होने के बाद बिदुपुर थाना पुलिस हरकत में आई है। थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार और मारपीट की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई अक्सर खानापूर्ति तक ही सीमित रह जाती है और अवैध शराब के धंधे पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 08:28:34
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विभव नगर में आज सुबह दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस झड़प में दोनों पक्षों के कुल 11 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच भैंस चोरी के शक को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आज यह विवाद बच्चों के झगड़े को लेकर फिर से भड़क उठा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे चले। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घायलों में इस्लाम, पिंटू, आमिर, रुखसाना, पलिया, सलमान, गुड्डी, परवीन, रुखसार और असलम सहित 11 लोग शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Feb 19, 2026 08:21:35
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक मनचले युवक को एक नाबालिक युवती के कपड़े फाड़ देने की धमकी देना उस समय महंगा पड़ गया। जब पुलिस ने इस मनचले युवक को गिरफ्तार कर अच्छे से सबक सिखाने का काम किया है। जिसके बाद ये मनचला पुलिस के कंधों पर लटक कर अपने किए की तौबा करता नजर आया। चरथावल थाने एक व्यक्ति द्वारा 17 फरवरी को एक शिकायती पत्र पुलिस को देखकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिक बेटी के साथ दूसरे समुदाय का एक युवक नावेद लगातार छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ देने की धमकी देते हुए फोटो वायरल करने की बात कह रहा है। जिसके चलते पुलिस ने इस मामले में तुरंत बीएनएस की धारा 333/76/78(2),351(3),308(2) और 7/8 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक नावेद को गिरफ्तार कर पहले अच्छे से सबक सिखाया और उसके बाद सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस के इस सबक के बाद आरोपी युवक पुलिस के कंधों पर लटक कर माफी मांगता हुआ भी नजर आया जिसकी वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस घटना के बारे में जनकारी देते हुए सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने बताया कि दिनांक 17 फरवरी को सैदपुरकला के एक व्यक्ति द्वारा चरथावल थाने पर एक तहरीर सूचना दी गई। जिसमें बताया गया। उनकी नाबालिक पुत्री के साथ एक व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ किया गया। पैसे की मांग की जा रही है। इस तथ्य का तुरंत संज्ञान लेते हुए चरथावल थाने पर सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत कराया गया। और तत्काल कारवाही करते हुए। आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर मान्य न्यायालय के माध्यम से जेल भिजवा दिया है। और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Feb 19, 2026 08:19:55
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के स्कूलों को ईमेल बम धमकी; डॉग स्क्वाड ने चेकिंग शुरू की पुलिस की तरफ से बयां किया गया जारी कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्कूलों में ई-मेल के माध्यम से बॉम्ब थ्रेट की सूचना पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड, A.S चेक टीम व डॉग स्क्वाड के माध्यम से सभी स्कूलों में चेकिंग सुनिश्चित की गयी। पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चेकिंग जारी है, अभी तक किसी भी स्कूल में कोई प्रतिकूल बात प्रकाश में नहीं आयी है। लगातार सतर्कता बरती जा रही है। संपूर्ण सतर्कता बरतते हुए पूर्ण गंभीरता के साथ ई-मेल के सम्बन्ध में साइबर टीम द्वारा तकनीकी जांच की जा रही है। स्थिति पूर्णतया सामान्य है, मौके पर पूर्णतः शांति व्यवस्था स्थापित है। कृपया अफवाह पर ध्यान न दें।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top