Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
UPSC ECS Mains Prayagraj: 29 मार्च से दो शिफ्ट, कड़ी चेकिंग
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 30, 2026 04:47:41
Noida, Uttar Pradesh
The Union Public Service Commission (UPSC) is conducting the ECS Mains examination in Prayagraj from March 29 to April 1, 2024, in two shifts: 9:00 AM to 12:00 PM and 2:30 PM to 5:30 PM. Students from various locations are participating, showing their keen interest in their careers. Strict measures are in place, including gate checks, verification of admit cards, and biometric attendance. Only standard wristwatches are allowed; smart devices, metal objects, and extra coins are prohibited to prevent any electronic cheating. The examination is being held at Shiv Charan Das College. A student named Raoendra Kumar, on his second attempt, is among the participants.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 30, 2026 06:06:49
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां की बेटी ने (यूपीपीएससी) की परीक्षा में पूरे प्रदेश में छठवीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।दीप्ती वर्मा मूल रूप से ग्राम पुरबायां निवासी देवेंद्र सिंह की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। गांव में परिजनों ने दीप्ती की सफलता पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। दीप्ति के पिता देवेंद्र सिंह लखनऊ में रहकर LIC का काम करते हैं और माता पूनम वर्मा गृहणी हैं । दीप्ति वर्मा वर्मा की प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के विकास नगर स्थित सैंट फ़िदलिस इंटर कॉलेज में हुई है । इसके बाद B.Sc लखनऊ विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की। दीप्ति वर्मा के पिता बताते हैं की बेटी ने एक वर्ष ध्येय IAS में कोचिंग ली और कड़ी मेहनत की और पहली बार में ही मुकाम हासिल किया।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 30, 2026 06:04:06
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ के समीप जुल्मी रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक विजय झालरापाटन के जरेल चौकी गांव का रहने वाला है और वह बकरियों को ट्रैक से हटाने की कोशिश कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि घायल युवक की पहचान विजय बेरवा के रूप में हुई है। वह सदर थाना क्षेत्र के जरेल चौकी गांव का निवासी है। विजय दो-तीन दिन पहले अपने ससुराल जुल्मी गया था। जुल्मी रेलवे ट्रैक पर उसने कुछ बकरियों को घूमते देखा, जिन्हें वो हटाने लगा। इसी दौरान झालावाड़ की ओर से आई पैसेंजर ट्रेन से विजय को टक्कर लग गई। हादसे के बाद उसके ससुराल के लोग उसे उपचार के लिए झालावाड़ के जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसे भर्ती कराया गया है।
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Mar 30, 2026 06:03:11
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में अमर शहीदों की प्रतिमाओं को बुलडोजर से ढहाए जाने के मामले में नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा पर गाज गिरी है। शासन ने नगर आयुक्त को हटाकर उनकी जगह पर आईएएस सौम्या गुरुरानी को शाहजहांपुर का नया नगर आयुक्त तैनात किया है। इससे पहले इसी मामले में दो इंजीनियर सस्पेंड किया चुके हैं। और काम करने वाली संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल 23 मार्च 2026 की रात को सौंदरीकरण के नाम पर नगर निगम में लगी अमर शहीद अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमाओं को बुलडोजर से गिरा दिया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था राजनीतिक पार्टियों के हंगामे और प्रदर्शन के बाद मामला शासन तक पहुंच गया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर 24 घंटे के अंदर प्रतिमाओं को दोबारा से स्थापित करवाया गया था। इस मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर नगर निगम के दो इंजीनियर सस्पेंड कर दिए गए थे। साथ ही करदाई संस्था के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में अब नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा पर भी गाज गिरी है। शासन ने उन्हें हटाकर आईएएस सौम्या गुरुरानी को शाहजहांपुर का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया है। इस कार्रवाई के बाद से नगर निगम में हड़कंप मचा हुआ है चर्चा है कि इस मामले में अभी कुछ और कर्मचारी और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
0
comment0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
Mar 30, 2026 06:02:38
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Mar 30, 2026 06:02:31
Jind, Haryana:बड़ी राहत—नरवाना में ओल्ड कोर्ट रोड विवाद पर लगा विराम, मंत्री कृष्ण लाल बेदी के हस्तक्षेप से सुलझा मामला. सख्त लहजा—मंत्री बेदी ने अधिकारियों को लगाई फटकार. बोले- व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं. नो बुलडोजर—दुकानों के बाहर नहीं टूटेंगे चबूतरे, कैबिनेट मंत्री ने दुकानदारों को दिया आश्वासन. नरवाना के ओल्ड कोर्ट रोड पर पिछले कुछ दिनों से चल रहा प्रशासन और व्यापारियों का विवाद अब खत्म हो गया है. यह विवाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के दरबार में पहुँचा, जहाँ मंत्री ने न केवल मामले को सुना बल्कि मौके पर ही उसका समाधान भी निकाल दिया. दरअसल, ओल्ड कोर्ट रोड पर दुकानों के बाहर बने चबूतरे तोड़ने को लेकर प्रशासन और दुकानदारों के बीच ठनी हुई थी. व्यापारियों में भारी रोष था, जिसके बाद मामला राज्य के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के पास पहुँचा. मंत्री ने तत्काल अधिकारियों और व्यापारियों की संयुक्त बैठक बुलाई. बैठक में मंत्री का सख्त रुख देखने को मिला. उन्होंने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि विकास के नाम पर व्यापारियों का नुकसान नहीं होना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी दुकान का चबूतरा नहीं तोड़ा जाएगा. भविष्य में ऐसे विवाद न हों, इसके लिए मंत्री ने एक 11 सदस्यीय 'संयुक्त कमेटी' बनाने के निर्देश दिए हैं. इस कमेटी में प्रशासन के अधिकारी और व्यापारियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो आपसी तालमेल से सड़क और दुकान संबंधी मुद्दों का निपटारा करेंगे. मंत्री के इस फैसले के बाद से स्थानीय व्यापारियों में खुशी की लहर है. कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि नोटिस केंसल किये जाएंगे, अब दुकानों के आगे से चबूतरे नहीं टूटेंगे, बरसात के पानी की निकासी के लिए 6 अधिकारियों के साथ 11 सदस्य कमेटी का गठन किया जायेगा. नगर परिषद के कर्मचारियों की वजह से व्यापरियो को परेशानी हुई उसके लिए माफी चाहता हूं।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 30, 2026 06:02:08
Damoh, Madhya Pradesh:मिडिल ईस्ट में युद्ध की विभीषिका के बीच दमोह में जैन धर्मावलंबियों ने महावीर जयंती पर मांगी शांति की दुआ.. एंकर/ आज पूरे देश में जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव महावीर जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है तो दमोह में भी इस खास धार्मिक महत्व के दिन को अपार श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। जैन धर्म के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर धाम में जहां देश के अलग अलग हिस्सों से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचकर भगवान् की आराधना कर कर रहे है वहीं जिला मुख्यालय पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया और भगवान का रथ शहर भ्रमण करने के बाद नसिया जी मंदिर पहुंचा जहां अभिषेक पूजन किया गया। इस बार खास बात ये है कि दुनिया के ताज़ा हालातों से बढ़ रही चिंता के बीच दमोह की जैन समाज ने विश्व शांति के लिए खास प्रार्थना की और भगवान से प्रार्थना करते हुए दुनिया को अहिंसा के कदमों पर चलने की शक्ति देने की बात कही। बाइट/ जैन श्रद्धालु
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 30, 2026 06:01:40
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर महिला से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, मारपीट का वीडियो वायरल जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है। पीड़िता , ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह गली से अपने घर लौट रही थी, तभी गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने दो साथियों को बुला लिया और तीनों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि जब उसकी मां ने बचाव के लिए पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में दोनों को चोटें आई हैं। पीड़िता ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 30, 2026 06:01:31
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम किसान परसदा के पास आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवती की क्षत-विक्षत लाश देखी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँची, जहाँ प्रारंभिक जांच में मामला काफी दर्दनाक नजर आया। बताया जा रहा है कि युवती का एक हाथ कटकर शरीर से पूरी तरह अलग हो गया था, जिससे यह आशंका प्रबल हो गई है कि उसकी मौत किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के गांवों में उसकी फोटो भेजकर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा。
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Mar 30, 2026 06:00:45
New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या घर में रखें छोटे सिलेंडर से वार कर दिया. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और मामले की आगे की जांच शुरू हो गई है. राजधानी दिल्ली में गुस्से की घटनाओं का यह ताजा उदाहरण है जहां रविवार रात लगभग 9:30 बजे पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिलेंडर से सिर पर वार कर दी. घटना के समय महिला चिल्ला रही थी और पड़ोसी ऊपर की बिल्डिंग में पहुँचने तक दरवाजा खोलवाने में मदद नहीं कर पाए; महिला की मौत हो चुकी थी. आरोपी पति हाथ में अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लिए घर के अंदर खड़ा था. पड़ोसियों ने वहीं जानकारी दी कि मामूली कह-सुनाई को लेकर गुस्से में आकर उसने यह हमला किया. फॉरेंसिक टीम ने सिलेंडर कब्जे में लिया और बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है; पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
0
comment0
Report
Mar 30, 2026 05:55:43
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली पुलिस ने 18 फरवरी को बाइक सवार महिला के झाला नोच कर भागने वाले इनामियां बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से लगभग साढ़े छः हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है। पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला पटिया नीम निवासी रंजन कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार के अनुसार 28 फरवरी को शाहाबाद थाना क्षेत्र के आगमपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के कान से झालेले नोच लिए और फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट वादी द्वारा दर्ज कराई गई। इस संबंध में पुलिस ने कई टीमें बनाई और बदमाशों की तलाशी की। पुलिस ने राम प्रताप पुत्र रामपाल निवासी ग्राम पन्योरा कौरिया कलां थाना कांट जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से 6760 की नकदी बरामद हुई। पकड़े गए बदमाश ने 24 नवंबर 2025 को पिहानी में भी एक छिनैती की घटना स्वीकार की है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया पकड़े गए बदमाश को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
884
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Mar 30, 2026 05:45:41
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:महावीर जयंती पर शहर में जैन धर्मावलंबियों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली. बड़ा चौक स्थित दिगंबर जैन मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई. जिसमें काफी संख्या में महिला, पुरुष एंव बच्चे शामिल हुए. यह शोभा यात्रा शहर के टुंडी रोड, गद्दी मोहल्ला होते हुए वापस जैन मंदिर में समाप्त हुई. इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भगवान महावरी को पालकी पर बैठाकर शोभा यात्रा निकाली. इसके बाद मंदिर में भगवान महावीर का अभिषेक हुआ. शोभा यात्रा के दौरान भगवान महावीर के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. शोभा यात्रा के दौरान जैन समाज के लोगों ने कहा कि भगवान महावीर ने पृथ्वी पर सभी मनुष्यों को जियो और जीने दो का उपदेश दिया है. कहा कि विश्व कल्याण के लिए 24वें तीर्थकंर भगवान महावीर ने जन्म लिया था. महावीर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय सेठी अध्यक्ष ,अशोक पांड्या,अजय सेठी ,अ Ajay जैन ,धीरज जैन , राजन जैन ,राकेश जैन ,सरोज सेठी ,हेमलता सेठी आदि लोगों ने सराहनीय भूमिका निभाई.
875
comment0
Report
Advertisement
Back to top