icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
471001
HGHarish Gupta12 Oct 2025, 05:15 pm

छतरपुर PWD घोटाले में ADM ने अब तक की कार्रवाई बताई; 5 FIRs दर्ज

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में PWD के हाईप्रोफाइल चर्चित घोटाले मामले पर आज जिला प्रशासन की तरफ से ADM मिलिंद नागदेवे ने अब तक कि गई कार्यवाही से मीडिया को अवगत कराया है उन्होंने जानकारी देते हुये बताया है कि सरकारी प्रशासनिक तंत्र की अनदेखी के चलते PWD विभाग के बेशकीमती बिल्डिंग को बेचकर करोड़ो का घोटाला किया गया है जिसको लेकर कलेक्टर के निर्देश पर लगातार कार्यवाहियां दोषी कर्मचारियों के खिलाफ की जा रही है, उन्होंने बताया कि घोटाले ने अभी तक 5 सरकारी नटवर लालो पर कार्यवाही कर एफआईआर कराई गई गई वही PWD विभाग के SDO कमलेश मिश्रा के निलंबन की कार्यवाही के लिए सागर कमिश्नर को प्रस्ताव भेजा गया है साथ ही तत्कालीन कार्यपालन यंत्री PWD रामस्नेही शुक्ला और सिद्दीकी को नोटिस जारी कर जवाव मांगने के साथ साथ विभाग के प्रमुख सचिव को लिखा गया है, अपर कलेक्टर ने कहा है कि इस घोटाले में लिप्त प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नही जायेगा जो भी दोषी होगा उसे अपनी करनी की सजा मिलेगी
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हापुड़ के बहादुरगढ़ में निर्माणाधीन मकान ढहा, छह मजदूर मलबे में दबे

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रांतर्गत बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के बड़हनेड़ा गांव में एक निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा हो गया. यहां निर्माण कार्य के दौरान मकान का अचानक लेंटर, गाटर-पटिया का बीम और दीवार खिसक कर भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में वहां काम कर रहे करीब 6 मजदूर दब गए. जिन्हें आनन फानन में रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. इनमें तीन मजदूरों की हालत गंभीर है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी मारूफ ने बताया कि गांव में निर्माण कार्य चल रहा था, तभी अचानक गाटर-पटिया का बीम और दीवार खिसक कर नीचे गिर गई. हादसे के वक्त ऊपर काम कर रही एक महिला, जो मिट्टी डाल रही थी, वह भी बीम गिरने के बाद सीधे सड़क पर नीचे आ गिरी. मारूफ के अनुसार, इस हादसे में लगभग 5 से 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 से 3 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को निजी वाहनों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बाइट - मारूफ, प्रत्यक्षदर्शी
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में त्योहार सुरक्षा के लिए पुलिस का अलर्ट, भीड़-भाड़ पर कड़ी निगरानी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसपी ने आमजन से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में घर के ताले तोड़कर नकदी चुराने वाला गिरोह CCTV में कैद

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की द्वारकापुरी कॉलोनी में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी व कमरों की तलाशी लेने के बाद करीब 20 से 22 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चार संदिग्ध वहां से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। मकान मालिक विजय सोनी पेशे से ड्राइवर हैं। रक्षाबंधन के लिए वे अपनी बहन को लेने नागदा गए थे। उनकी पत्नी अपनी सास के यहां रुकी हुई थीं। रात में घर पर ताला लगाकर वे बाहर गए थे। इसी दौरान रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की। बुधवार को जब विजय की पत्नी घर पहुंचीं तो अंदर अलमारी और सामान बिखरा पड़ा मिला। उन्होंने वीडियो कॉल कर विजय को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। विजय के घर लौटने के बाद वे शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंचे। घर से कोई बड़ा सामान चोरी नहीं हुआ है, लेकिन करीब 20 से 22 हजार रुपए नकद गायब हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इधर, कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में देर रात चार संदिग्ध लोग घटनास्थल से निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने के साथ आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है।
0
0
Report

हरियाणा विधानसभा: मानसून सत्र तीन दिन का तय, विपक्ष मांग बढ़ाने पर अड़ा

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा विधानसभा बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की हुई बैठक बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी जानकारी सीएम ने कहा मॉनसून सत्र में विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा सत्तापक्ष चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष तथ्यों के आधार पर चर्चा करें झूठ के आधार पर चर्चा नहीं करें विपक्ष के पास झूठ फैलाना ही केवल मुद्दा है -- सीएम नायब सैनी सीएम ने कहा कांग्रेस के समय में सेशन की अवधि केवल घंटे में रहती थी लेकिन मौजूदा स्पीकर बड़े दिल के व्यक्ति हैं और सभी को समय देते हैं बीएसी की बैठक में स्पीकर सभी की बात सुनकर ही फैसला करते हैं-- सीएम बीएसी की बैठक की बाद संसदीय कार्य मंत्री महीपाल सिंह ढांडा ने दी जानकारी बीएसी की बैठक में मानसून सत्र की अवधि 3 दिन तय हुई है महीपाल ढांडा ने कहा विपक्ष सदन की अवधि बढ़ाने की मांग करता है लेकिन विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है विपक्ष आरोप लगाकर सदन से वॉक आउट करके चला जाता है महीपाल ढांडा ने कहा विपक्ष रामलीला की तरह अपना रोल अदा करता है और निकल जाता है विपक्षह के पास कोई मुद्दा ही नहीं है और जो विपक्ष का सवाल होगा सदन में जवाब सरकार देगी-- महीपाल सिंह ढा हरियाणा विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की हुई बैठक बैठक के बाद नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी जानकारी विपक्ष ने बीएसी की बैठक में सेशन की अवधि बढ़ाने की मांग की भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा मानसून सत्र तीन दिन का ही बीएससी में तय किया है इसकी अवधि को बढ़ाने की मांग थी लेकिन नहीं बढ़ाया गया मानसून सत्र 27 अगस्त कल से शुरू होगा 3 दिन के अवकाश के बाद 31 और 1 सितंबर को रहेगा मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही सोमवार को 11:00 की बजाय 2:00 बजे शुरू किए जाने पर बीएसी में बनी सहमति-- भूपेंद्र सिंह हुड्डा
0
0
Report
Advertisement

संदेशखाली में हथियार भंडार मिलने से हड़कंप, समीर सरदार के पुकुर से भारी हथियार बरामद

Basirhat, West Bengal:সন্দেশখালিতে ফের অস্ত্র ভান্ডারের হদিস, শেখ শাহজাহান ঘনিষ্ঠ তৃণমূল নেতা সমীর সরদার এলাকার বাহুবলি তার পুকুর থেকে আগ্নেয়াস্ত্র, বিপুল পরিমানে কার্তুজ উদ্বার ঘিরে চাঞ্চল্য আজ বিকেল চারটে নাগাদ সন্দেশখালি থানা কোড়াকাটি গ্রাম পঞ্চায়েতের তৃণমূলের মেম্বার তার বাড়ির পুকুরে সিভিল ডিফেন্সের কর্মীদের নামিয়ে বসিরহাট জেলা পুলিসের এসওজি ও সন্দেশখালি থানার পুলিস একটি বড় বন্দুক ও দুটি রিভালবার এবং ৩২ রাউন্ড কার্তুজ উদ্ধার করল। এই সমীর সরদার কে ২০২১ সালে এলাকা সন্ত্রাসের অভিযোগে পুলিস তাকে গ্রেপ্তার করে পুলিসি হেপাজাতে নিয়ে তাকে জেরা করে আজ তার পুকুর থেকে এই অস্ত্র ভাণ্ডার উদ্বার হয়।
0
0
Report
Advertisement

योगी ने लोकमाता यात्रा के तहत रक्षाबंधन पर 3 दिन मुफ्त यात्रा की घोषणा

Azamgarh, Uttar Pradesh:सीएम द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का जिले में प्रसारण, रक्षाबंधन पर 3 दिन फ्री बस यात्रा, 500 महिलाओं को साड़ी-मिठाई बांटी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में लोकमाता अहিল्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, सीडीओ राकेश कुमार पटेल, एडीएम गंभीर सिंह व अन्य महानुभाव, सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वहीं रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर जिले की 500 महिलाओं को साड़ी व मिष्ठान भेट किया गया। मातृशक्ति का सम्मान, नि:शुल्क यात्रा का उपहार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ एवं विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया गया। साथ ही रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। बसों में सभी बहनों, बेटियों और माताओं को एक सहयात्री के साथ 27, 28 और 29 अगस्त, 2026 तक तीन दिनों की निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। जिले के हरिऔध कला केंद्र में कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऐतिहासिक निर्णय लेने पर बधाई दी तथा इस पहल का स्वागत करते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि मातृ शक्ति को सम्मान नि:शुल्क टिकट से यात्रा आसान होगी。 दारा सिंह चौहान, कारागार मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
0
0
Report

खेड़ापति मंदिर में देर रात चोरी, CCTV से जुटे सुराग

Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के सिवनी मालवा की उपनगरी बानापुरा स्थित खेड़ापति मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी में रखी नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर का ताला टूटा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिवनी मालवा थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जिले से एफएसएल टीम तथा डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड की एक्सपर्ट डॉग मिस्टी ने घटनास्थल से आसपास के इलाके तक सर्च ऑपरेशन किया। जांच के दौरान वह मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित उस स्थान तक पहुंची, जहां कथित तौर पर मंदिर की ढोलक फेंकी गई थी। वहीं एफएसएल टीम को जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण फिंगरप्रिंट भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

ईद मिलादुनबी अजमेर में भाईचारे और अमन की मिसाल

Ajmer, Rajasthan:जश्ने ईद मिलादुनबी अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया.. हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के 1501 वें जन्मोत्सव हर्ष और धूमधाम के साथ मनाया गया ...इस मौके पर सूफी इंट्रलेशनल की ओर से जश्ने ईद मिलादुनबी जुलूस मोहब dominationत भाईचारे स्वच्छता अनुशासन और इंसानियत का पैगाम देता नजर आया.. मुस्लिम समाज की ओर से अजमेर की गंगा जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारा की मिसाल पेश की गई ...अंदर कोट स्थित ऐतिहासिक ढाई दिन के झोपड़े से रवाना हुआ जुलूस कमानी गेट होते हुए दरगाह बाजार पहुंचा यहां भूत धूमधाम से फुलो की वर्षा कर स्वागत किया गया... इसके बाद दरगाह शरीफ के मुख्य द्वार से होता हुआ धन मंडी वी अन्य बाजारों से होकर जुलूस ऋषि घाटी होते हुए चिल्ला कुतुब साहब पर पहुंच कर संपन्न हुआ ..इस मौके पर एक सभा भी आयोजित की गई इस सभा को अनेक वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कौमी एकता का संदेश दिया... और देश में खुशहाली और अमन की दुआ मांगी गई。
0
0
Report

आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में अलवर के एक्सईएन को नोटिस, वीडियो वायरल

Alwar, Rajasthan:आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में यूआईटी के एक्सईएन को नोटिस, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के वीडियो से मचा हड़कंप अलवर। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नगर विकास न्यास के अधिशासी अभियंता कुमार संभव अवस्थी को आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ की ओर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अवस्थी हाल ही में अलवर में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में वन मंत्री संजय शर्मा के साथ नजर आए थे। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला निर्वाचन विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नोटिस जारी किया है। हालांकि कुमार संभव अवस्थी ने कहा वह किसी आमजन की समस्या को लेकर वहा गये थे ..पानी की समस्या थी जिसे लेकर वह पहले वह मंत्री के कार्यालय पर गये वहा बात हुई इस लिये वह् कार्यक्रम मे पहुंचे थे। रिटर्निंग अधिकारी अम्बालाल मीणा ने बताया कि अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी。 इधर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कुमार संभव अवस्थी नगर निगम चुनाव में अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारना चाहते हैं। इसी सिलसिले में उनके वन मंत्री संजय शर्मा से मुलाकात करने कार्यक्रम में पहुंचने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकरिक् तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि कुमार संभव अवस्थी इसी वर्ष मार्च में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्हें सरकार की ओर से एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया। इससे पहले तत्कालीन न्यास सचिव ने उनके आचरण और व्यवहार को लेकर सवाल उठाते हुए सेवा विस्तार नहीं दिए जाने की टिप्पणी की थी। साथ ही, सेवा विस्तार के बाद उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी नहीं दी गई थी। इसके बावजूद अवस्थी सेवा विस्तार हासिल करने में सफल रहे। कुमार संभव अवस्थी इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। नगर निगम में कार्यरत रहने के दौरान तत्कालीन सभापति बीना गुप्ता के साथ उनका विवाद सामने आया था। विवाद बढ़ने के बाद मामला मारपीट के आरोपों तक पहुंचा और कोतवाली थाने में भी शिकायत हुई थी। अब नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री के साथ उनकी मौजूदगी का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर उनका नाम चर्चा में है। निर्वाचन विभाग की जांच और नोटिस के जवाब के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामले में आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है या नहीं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top