Back
यूपी की महिला क्रिकेटर बनीं प्रेरणा: उप मुख्यमंत्री ने दिया उत्साह और सम्मान
DKDeepesh Kumar
Mar 27, 2026 11:24:51
Noida, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश
महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल
खेलों से सशक्त होती हैं बेटियाँ, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का समापन
लखनऊ, 27 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज गोमतीनगर, लखनऊ स्थित सेज क्रिकेट एकेडमी में आयोजित स्वर्गीय राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचकर प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जी ने टूर्नामेंट का अवलोकन करते हुए खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि आज बेटियाँ खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उनके भीतर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में उप मुख्यमंत्री जी ने स्वर्गीय राधिका सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा देते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने ट्रूनामेन्ट के आयोजक हर्ष वर्धन सिंह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूती मिलती है और नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर मा. विधायक श्रीमती आशा मौर्य सहित अन्य गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowMar 27, 2026 12:32:590
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 27, 2026 12:32:160
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 27, 2026 12:31:390
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 27, 2026 12:31:140
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 27, 2026 12:30:410
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 27, 2026 12:30:200
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 27, 2026 12:26:25473
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 27, 2026 12:26:06627
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 27, 2026 12:25:53Jalaun, Uttar Pradesh:काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच विवाद जारी रहा...इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया
454
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 27, 2026 12:25:40379
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 27, 2026 12:25:04415
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 27, 2026 12:24:30Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ବିଧାନସଭା ଅଚଳାବସ୍ଥା ସମ୍ପର୍କରେ ସି ଏଲ ପି ଲିଡର ତଥା ପଟାଙ୍ଗି ବ-idାୟକ କଣ କହୁଛନ୍ତି ଶୁଣନ୍ତୁ.
645
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:24:14Noida, Uttar Pradesh:BJP candidate from Dabgram-Phulbari Assembly Constituency Sikha Chatterjee participates in Ram Navami procession in Siliguri.
474
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 27, 2026 12:24:06650
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:23:43544
Report