Back
चमोली गैस गोदामों की कड़ी जाँच, घरेलू सिलेंडर उपलब्धता सुनिश्चित
JPJitendra Panwar
Mar 27, 2026 12:30:20
Karnaprayag, Uttarakhand
चमोली जिले में आमजन को घरेलू गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने और गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की संभावना रोके जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव कुमार ने आज विभिन्न गैस एजेंसियों एवं गोदामों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोपेश्वर, कोठियालसैण, मैंठाना एवं नन्दप्रयाग स्थित गैस गोदामों में पहुंचकर घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया। बीओ 1 / जिलाधिकारी चमोली गौरब कुमार ने मौके पर मौजूद अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित किया कि गैस वितरण पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में गैस की उपलब्धता पर निरंतर निगरानी बनाए रखें, ताकि किसी भी स्तर पर आमजन को असुविधा न हो और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गैस गोदामों में सुरक्षा मानकों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम संचालकों को निर्देश दिए कि सुरक्षा से संबंधित सभी प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिला आपूर्ति अधिकारी को रोस्टर प्रणाली व्यवस्थित करने के निर्देश दिए ताकि आसानी से लोगो को घरेलु गैस मिल सके। उन्होंने कहा कि रोस्टर के माध्यम से निर्धारित समयानुसार विभिन्न क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाए तथा प्रतिदिन वितरित किए गए सिलेंडरों का विधिवत रिकॉर्ड भी रखा जाए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा पैनिक बुकिंग से बचें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAbhijeet Dave
FollowMar 27, 2026 13:31:060
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 27, 2026 13:30:440
Report
142
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 27, 2026 13:22:32103
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 27, 2026 13:22:19214
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 27, 2026 13:21:5790
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 27, 2026 13:21:4274
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 13:21:23102
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 27, 2026 13:21:0953
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 27, 2026 13:20:58122
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 27, 2026 13:20:41145
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 27, 2026 13:20:00217
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 27, 2026 13:19:39173
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowMar 27, 2026 13:19:07133
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 27, 2026 13:18:31110
Report