Back
80 करोड़ की संपत्ति जब्त: नशा तस्कर रियाज उर्फ बाबू के नाम पर बड़ी कार्रवाई
AMAnkit Mittal
Mar 27, 2026 12:25:40
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
मुज़फ्फरनगर में योगी फोर्स इन दिनों नशा तस्करों की कमर तोड़ने का काम कर रही है. मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना थाने से दिसंबर माह में डेढ़ किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार होकर जेल जाने वाले रियाज उर्फ बाबू के नशे के रुपयों से बनाया गया सम्राज्य पुलिस ने ढाह दिया है. मुज़फ्फरनगर पुलिस ने सेफेमा कोर्ट दिल्ली में मजबूत पैरवी करते हुए कोर्ट से हिस्ट्रीशीटर रियाज की संपत्ति जब्त करने के आदेश करा लिए थे. कोर्ट के आदेश पर मुज़फ्फरनगर पुलिस ने शुक्रवार को रियाज उर्फ बाबू की 80 करोड़ की 34 संपत्ति जब्त करते हुए अपने बोर्ड लगा दिए हैं. आपको बता दें कि रियाज उर्फ बाबू शाहजहांपुर की कटरा तहसील का रहने वाला है और कटरा थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है. रियाज पर बरवली शाहजहांपुर मुज़फ्फरनगर दिल्ली में लगभग 11 मुकदमे दर्ज हैं. दिसम्बर 2025 में बुढ़ाना थाना पुलिस ने रियाज उर्फ बाबू को उस समय गिरफ्तार कर लिया था जब रियाज करोड़ों की कीमत की डेढ़ किलो स्मैक की डिलीवरी देने के लिए जनपद में पहुंचा था. पुलिस ने इससे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया था तब से अब तक रियाज उर्फ बाबू सलाखों के पीछे है. वही मुज़फ्फरनगर पुलिस ने एसपी देहात आदित्य बंसल के नेतृत्व में सेफेमा कोर्ट appeal करते हुए उसकी संपत्ति जब्त करने की मांग की थी जिसपर सेफेमा कोर्ट सुनवाई चली और अब कोर्ट ने रियाज उर्फ बाबू की संपत्ति कुर्क करने का आदेश कर दिया. जिसपर बुढ़ाना पुलिस की टीम ने रियाज की बरेली व शाहजहांपुर में स्थित 34 प्रॉपर्टी जैसे प्लॉट मकान घेर, दुकान, मार्केट शोरूम और ईंट भट्ठे को चिन्हित करते हुए आज उसकी सभी 34 प्रॉपर्टीयों को जब्त करते हुए सरकारी बोर्ड लगा दिए हैं ये संपत्तियाँ अब सरकार के कब्जे में आ गयी हैं. उनपर अब रियाज का कोई हक नहीं रहा है. ये सभी संपत्तियाँ रियाज व उसकी पत्नी के नाम पर दर्ज थीं इस कारण पुलिस ने इन सब संपत्ति को जब्त कर लिया है. डॉ दिन से चल रही जब्तीकरण की कार्यवाही आज पूरी हुई है. नशा तस्कर पर पूरे यूपी में आज तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है. एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि रियाज उर्फ़ बाबू बुढ़ाना से जेल गया था जिसने नशे के काले कारोबार से अर्जित की गयी 34 अवैध संपत्तियों को चिन्हित करते हुए उनको जब्त कर लिया गया है. योगी सरकार के मंशा अनुरूप पुलिस कार्य कर रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAbhijeet Dave
FollowMar 27, 2026 13:31:060
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 27, 2026 13:30:440
Report
142
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 27, 2026 13:22:32103
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 27, 2026 13:22:19214
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 27, 2026 13:21:5790
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 27, 2026 13:21:4274
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 13:21:23102
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 27, 2026 13:21:0953
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 27, 2026 13:20:58122
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 27, 2026 13:20:41145
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 27, 2026 13:20:00217
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 27, 2026 13:19:39173
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowMar 27, 2026 13:19:07133
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 27, 2026 13:18:31110
Report