Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
सिंगापुर में यूपी का इन्वेस्टमेंट रोडशो शुरू, निवेशकों की लगी भीड़
RRRakesh Ranjan
Feb 24, 2026 11:06:14
Noida, Uttar Pradesh
Uttar Pradesh Investor Roadshow in Singapore
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JCJitendra Chaudhary
Feb 24, 2026 12:20:33
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला जहां चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आपको बताते चले कि भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकिया पंचायत के खखना गांव में एक घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे खखना गांव निवासी पीड़ित सत्यनारायण तांती की पत्नी गांगो देवी ने बताया कि प्रतिदिन की भांति सोमवार को रात में हमदोनों पति पत्नी अपने कमरे में सो रही थीं, मंगलवार को सुबह में जब मैं जगी तो दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ पाया, और घर मे रखे bक्से भी खुले हुए थे, साथ ही उसमें रखे सभी सामान घर में बिखरा हुआ था. और उसमें रखे हुए एक पेटी घर के छत पर बिखरा हुआ पाया गया गया. तत्पश्चात मैं अपना सामान ढूंढना शुरू किया तो बक्से में रखे हुए एक भरी सोने का चैन, एक कानबाली, एक चांदी का पायल, कांसा का एक सेट वर्तन व नगद 30 हजार रुपये गायब था. उक्त घटना के बाद पीड़ित गांगो देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया. वहीं इसकी सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार, एसआई रितेश अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Feb 24, 2026 12:20:16
Jehanabad, Bihar:खबर जहानाबाद से है जहां समाज में बेटियों को सशक्त बनाने और बाल-विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से मिटाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काको प्रखंड के राजकीय आवासीय बालिका विद्यालय, धरहरा में आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम के जरिए छात्राओं को कानून और उनके अधिकारों के प्रति सजग किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कानून की बारीकियों को समझाते हुए बताया कि बाल-विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि कानूनन अपराध भी है। उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने और अपने अधिकारों को पहचानने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कम उम्र में शादी के शारीरिक, मानसिक और कानूनी परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं के लिए बनाए गए विशेष कानून, सुरक्षा के उपाय और विधिक सहायता प्राप्त करने के तरीकों पर चर्चा की गई। छात्राओं को बताया गया कि मुसीबत के समय वे किस प्रकार विधिक सेवा प्राधिकार की मदद ले सकती हैं। विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम यहां के बच्चियों को समझाने आये थे कि खूब मेहनत करना है और मेहनत कर अपने माता पिता को यह बताना है कि बेटियां माता पिता के बोझ नहीं है बल्कि सपोर्ट हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि यहां की बच्चियां को मेहनत करके अच्छा करोगे और अच्छा बनोगे तो बाल विवाह जैसी कुरीतियां अपने आप खत्म हो जाएगी। वहीं इस जागरूकता शिविर में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित होती हैं।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Feb 24, 2026 12:19:53
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। होली से पहले अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर यातायात पुलिस ने लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर लगभग 150 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शराब की यह खेप ट्रेन के माध्यम से लाई जा रही थी, जिसे आगे बाजार में खपाने की तैयारी थी। गिरफ्तार तस्कर की पहचान अभयपुर निवासी के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ हो सकता है। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है। कार्रवाई के बाद यातायात पुलिस ने आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए कबैया थाना को सौंप दिया है। वहीं दूसरी ओर उत्पाद पुलिस ने भी अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच शराबी के साथ पांच कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 12:19:51
Unnao, Uttar Pradesh:विकास खण्ड हसनगंज की एक ग्राम पंचायत में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान पति ने मनरेगा/ग्राम पंचायत कार्यों में अपने ही चचेरे भाइयों को मजदूर दर्शाकर उनके खातों में लाखों रुपये का भुगतान करवा दिया। हैरानी की बात यह है कि जिन लोगों को मजदूर दिखाया गया, उनमें कोई ठेकेदार है तो कोई मेडिकल स्टोर संचालक। यानी जमीनी स्तर पर मजदूरी किए बिना ही सरकारी धन का भुगतान कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक भुगतान करने वाले पंचायत सचिव को भी इन कथित मजदूरों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं थी, बावजूद इसके लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया। मामला उजागर होने के बाद शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची। इस पूरे प्रकरण पर खण्ड विकास अधिकारी (BDO) ने जांच के बाद रिकवरी (वसूली) कराने का भरोसा दिया है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है। पूरा मामला विकास खण्ड हसनगंज की एक ग्राम पंचायत का है, जहां सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 24, 2026 12:19:40
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 24, 2026 12:19:04
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर एम्स थाना क्षेत्र में 22 फरवरी की रात करीब 8 बजे एम्स में कार्यरत महिला डॉक्टर के साथ तीन युवकों द्वारा अभद्रता, छेड़छाड़ और गाली-गलौज की घटना सामने आई। डॉक्टर मोहद्दीपुर स्थित ओरियन मॉल से निकलते समय घूरना शुरू किया गया और कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की गई। आरोप है कि आरोपियों ने डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया और अस्पताल के गेट नंबर 2 के पास गलत हरकत की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर एम्स थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर चार टीमों ने 23 फरवरी की देर शाम दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज गुप्ता (देवरिया जनपद) और अमृत विश्वकर्मा (रामपुर) के रूप में हुई; तीसरे आदित्य राव को भी पकड़ लिया गया। घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई। पूछताछ जारी है; अग्रिम कार्रवाई की जा रही है, और आगे की कानूनी प्रक्रिया होगी।
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Feb 24, 2026 12:18:36
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 12:17:37
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। क्षेत्र के परसिया बहोरीपुर गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास ने ध्रुव व प्रह्लाद चरित्र का वर्णन किया।सोमवार को कथा के चौथे दिन आचार्य आनंद शास्त्री ने भागवत कथा सुनाते हुए ध्रुव व प्रह्लाद चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जीव जब सुनीति की उपेक्षा कर अपनी रुचि के अनुरूप आचरण करता है, तो वह धर्म व न्याय के मार्ग से भटक जाता है।बालक को उसकी मां ही सन्मार्ग पर चलने का मार्ग प्रशस्त करती है। व्यास ने कहा कि राजा उत्तान पाद ने अपनी रंज सुरुचि के कहने पर बालक ध्रुव का जब तिरस्कार किया तो मां सुनीति ने अपने पुत्र को ब्रह्म की शरण में जाने की राह दिखाई। मुख्य यजमान उमाशंकर द्विवेदी एडवोकेट, सावित्री देवी, साधू, रमाशंकर द्विवेदी, विजय शंकर, दया शंकर आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 24, 2026 12:17:21
Kota, Rajasthan:Sangod (कोटा) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों ने बैठक ली, कार्य प्रणाली को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत सहित अन्य अधिकारियों ने सांगोद व बपावर कस्बे में रामधन के साथ मीटिंग की. बैठक में उपस्थित जनता को समझाया गया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी कैसे कार्य करते हैं और जनता भ्रष्टाचार की शिकायत कैसे कर सकती है. चाहे लोक सेवक हो या कोई जनप्रतिनिधि या दलाल रिश्वत मांगे तो समय रहते शिकायत करें. ट्रेप, पद का दुरुपयोग या आय से अधिक धन अर्जित की शिकायत की जा सकती है. कहा गया कि शिकायत के बाद भी शिकायतकर्ता को उसका उचित काम कराया जाएगा और इसमें सहयोग किया जाएगा. मौके पर यह भी बताया गया कि कैसे शिकायत की जा सकती है और रिश्वत न लेने-देने की शपथ दिलवाई गई.
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Feb 24, 2026 12:17:03
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अछोली के आम बगीचे में दो दिन पूर्व एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। क्राइम ब्रांच की टीम को भी जांच में लगाया गया। तफ्तीश के दौरान मृत महिला की शिनाख्त राजनांदगांव शहर के चिखली निवासी पूर्णिमा के रूप में की गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतिका के पति से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में उसके बयान संदिग्ध पाए गए। कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया। कीर्तन राठौर ने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी शक के चलते उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव को अछोली गांव के आम बगीचे में फेंक दिया गया ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने आरोपी पति सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 24, 2026 12:16:51
Churu, Rajasthan:बीकानेर जिले के रणजीतपुरा गांव में आठवीं कक्षा की बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के मामले में बीदासर के सैन समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी उम्मीलाल यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र अंतर्गत रणजीतपुरा गांव की 13 वर्षीय बालिका 21 फरवरी को आठवीं बोर्ड परीक्षा देने घर से निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। बाद में उसका शव बज्जू थाने से करीब 500 मीटर दूरी पर अर्धनग्न अवस्था में मिला। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद बालिका की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई, जिससे पूरे मानव समाज और सैन समाज में गहरा आक्रोश है। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पीड़ित परिवार को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top