Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
UN टीम ने JeM को Red Fort हमले से जोड़ा; महिला विंग ul-Muminat संकेत
ARAarti Rai
Feb 12, 2026 05:01:49
Noida, Uttar Pradesh
JeM claimed responsibility for Red fort terror attack last year, UNSC told by one member says a report UN Report Flags Jaish-e-Mohammed Link To Red Fort Attack, Warns of New Women's Terror Wing A United Nations counter-terrorism monitoring team has named Pakistan-based terror group Jaish-e-Mohammed (JeM) as being linked to a deadly attack at Delhi's historic Red Fort and raised fresh concern over the outfit's evolving organisational tactics, including the creation of a women-only wing to support terrorist operations. In its latest report to the UN Security Council, the Analytical Support and Sanctions Monitoring Team said one Member State had reported that JeM claimed responsibility for a series of attacks and was also linked to the assault on the Red Fort in New Delhi on 9 November, which killed 15 people. The Red Fort, a UNESCO World Heritage Site and a symbol of Indian sovereignty, has long been considered a high-value target, making the reported link particularly significant in the regional security context. The report further noted that on 8 October, JeM leader Masood Azhar formally announced the establishment of a women-only wing named Jamaat ul-Muminat. According to the UN team, the new body was explicitly aimed at supporting terrorist attacks, marking a shift in recruitment and facilitation strategies by the group. Analysts say such moves mirror trends seen among other extremist organisations seeking to broaden their support base, expand logistics networks and evade security scrutiny by involving women in auxiliary and operational roles. JeM, designated by the UN as an Al-Qaida-associated entity, has a long history of terrorist activity focused primarily on India, particularly in Jammu and Kashmir. Founded in 2000, the group has been blamed for several high-profile attacks, including strikes on security forces and civilian targets. Its leader, Masood Azhar, has been under UN sanctions for years, including travel bans and asset freezes.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
Feb 12, 2026 08:05:12
Bhiwani, Haryana:हांसी 10 ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल शहरभर में 10 ट्रेड यूनियनो का हल्ला बोल मिड डे मील , आशा वर्कर, बिजली विभाग, सिंचाई विभाग, रोडवेज, सफाई कर्मचारी, पशुपालन विभाग समेत कई विभागों की हड़ताल बस अड्डों के आसपास के क्षेत्र में धारा 163 लागू 10 ट्रेड यूनियनों की हड़ताल कारगर वही रोडवेज की हड़ताल का नहीं कोई असर अधिकारियों का दावा-बेअसर है हड़ताल कर्मचारी नेताओं ने गिनाए मुद्दे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग वेबी जी राम जी को हटाकर गारंटी रोजगार दिया जाए ,पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए HKRN को भंग किया जाए , समान काम, समान वेतन लागू किया जाए जैसी अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Feb 12, 2026 08:04:45
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Feb 12, 2026 08:04:29
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले का प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। तेंदूखेड़ा नगर की सहकारी कृषि उपज मंडी जो लंबे समय से बंद पड़ी थी, उसे दोबारा शुरू करने की कवायत तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में तेंदूखेड़ा एसडीएम पूजा सोनी ने वेयरहाउसों पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की। मोदी वेयरहाउस पर जांच के दौरान करीब 1700 क्विंटल चने का मंडी टैक्स जमा पाया गया, जबकि स्टॉक में लगभग 3000 क्विंटल चना मौजूद मिला। अतिरिक्त स्टॉक को लेकर जांच की जा रही है। एसडीएम पूजा सोनी ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यापारी निजी स्तर पर किसानों से खरीदी नहीं करेगा। किसानों से अपील करते हुए कहा गया कि वे अपनी उपज सरकारी कृषि उपज मंडी में ही बेचें, जिससे सही तोल, उचित दाम और प्रतिस्पर्धा का लाभ मिल सके। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कोई व्यापारी किसानों के घर जाकर खरीदी करता पाया गया तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस सख्त कार्रवाई के बाद तेंदूखेड़ा कृषि उपज मंडी के दोबारा शुरू होने की उम्मीद जगी है, लेकिन व्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए प्रशासन को लगातार निगरानी बनाए रखना होगी।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 12, 2026 08:04:06
Jaipur, Rajasthan:नोट— खबर पर बजट घोषणाओं के फाइल विजुअल लगाकर चलाएं   दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— राजस्थान राज्य बजट घोषणा के बाद पर्यटन उद्योग से जुडें उद्यमियों ने पर्यटन को देशभर में एक अलग पहचान बढाएंगा,,,,,,होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान और सचिव रणविजय सिंह ने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा में पर्यटन सेक्टर के लिए 5 हजार करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपेसिटी बिल्डिंग फंड का गठन महत्वपूर्ण घोषणा है,,,,,, जिससे पर्यटन बढ़ने के साथ रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी,,,,, शेखावाटी की हवेलियों को पहचान दिलाने के लिए यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में सम्मिलित के प्रयास, थार संस्कृति सर्किट बनाए जाने की घोषणा से जैसलमेर और जोधपुर के पर्यटन स्थलो को बूम मिलेगा,,,, संभाग स्तर पर लोग नृत्य उत्सव का आयोजन, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष सहायता दल में महिलाओं को प्राथमिकता के साथ 10 करोड़ की विशेष बजट घोषणा की,,,,,, दीपावली, होली और अन्य त्योहारों पर विशेष सजा के लिए 13 करोड़ का प्रावधान जिससे विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी,,,,,,, राज्य के सीकर, झुंझुनू और भरतपुर क्षेत्र में नए एयरपोर्ट स्थापित के लिए प्रयास धरातल पर उतरने पर डेस्टिनेशन वेडिंग में बढ़ोतरी होगी,,,,, हेरिटेज संरक्षण एवं धार्मिक पर्यटन विकसित के लिए विशेष प्रयास, खाटू श्याम पुष्कर, नाथद्वारा, केशोरायपाटन और चित्तौड़ में हेरिटेज वॉक-वे के लिए विशेष बजट में प्रावधान, जयपुर के आमेर किले और कस्बे के विकास के लिए 50 करोड़ के विकास कार्य होंगे,,,,, दौसा, बालोतरा, सलूंबर, नागौर, अजमेर में लोक देवताओं और वीर योद्धाओं के पेनोरमा के निर्माण का भी प्रस्ताव है, जिससे राजस्थान की संस्कृति को पूरे भारतवर्ष में अधिक से अधिक पहचान के लिए एक नया अध्याय मिलेगा,,,,, बाइट— हुसैन खान, अध्यक्ष होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 12, 2026 08:03:46
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने कोटा मंडल के झालावाड़ तथा झालरापाटन रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अधोसंरचना विकास, कार्य गुणवत्ता, यात्री सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। झालावाड़ सिटी तथा झालरापाटन रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान विद्युत आपूर्ति प्रणाली, ट्रांसफर सब स्टेशन, आईपीएस कक्ष, बैटरी कक्ष एवं सिग्नल व्यवस्था की समीक्षा की गई। आईपीएस कक्ष में अग्नि सुरक्षा अलार्म की कार्यप्रणाली की भी जांच की गई। झालरापाटन में गुड्स लोडिंग लाइन का निरीक्षण करते हुए महाप्रबंधक ने हाल ही में डी-ऑयल्ड केक की पहली रैक लोडिंग के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से चर्चा कर माल परिवहन की सुविधा, समयबद्धता एवं सुरक्षा व्यवस्था के विषय में फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों से संवाद कर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में सुझाव लिए। महाप्रबंधक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग सुरक्षा एवं संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्ता, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा यात्री एवं ग्राहक हितों को केंद्र में रखकर कार्य करें। महाप्रबंधक के झालरापाटन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों ने भी उनसे मुलाकात की और श्री गंगानगर ट्रेन को सप्ताह के सातों दिन झालरापाटन से संचालित करने तथा दिल्ली से कोटा चलने वाली ट्रेन का ठहराव झालरापाटन तक बढ़ाने की मांग की。
1
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 12, 2026 08:03:19
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि पति और उसके परिवार को दहेज प्रताड़ना के मामले में बरी होने के बावजूद हर हाल में जेल भेजने के लिए अपील पर अपील करना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आ सकता है। कोर्ट ने पति को तलाक का हकदार मानते हुए 28 अप्रैल 2009 को हुआ विवाह समाप्त करने का आदेश दिया है।मामला धमतरी निवासी दंपती से जुड़ा है। 28 अप्रैल 2009 को हिंदू रीति से विवाह हुआ। दिसंबर 2010 में पहली संतान और अप्रैल 2014 में दूसरी संतान का जन्म हुआ। लेकिन अप्रैल 2017 में पत्नी ने पति, उसके भाई और मां के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 498ए के तहत अपराध दर्ज कर चालान पेश किया।ट्रायल कोर्ट ने सुनवाई के बाद पति और उसके परिवार को धारा 498ए से बरी कर दिया। इसके बाद पत्नी ने बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अपील दायर की। अपील खारिज होने पर सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी भी दाखिल की गई।इसी बीच, पति ने मानसिक क्रूरता के आधार पर परिवार न्यायालय में तलाक की अर्जी दी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके खिलाफ पति ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जस्टिस संजय के. अग्रवाल और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण टिप्पणी की।कोर्ट ने कहा यदि पत्नी द्वारा पति और उसके परिवार के खिलाफ झूठी, निराधार और आपत्तिजनक शिकायत की जाती है और उन्हें हर हाल में जेल भिजवाने की कोशिश की जाती है, तो यह पति के साथ मानसिक क्रूरता माना जाएगा।झूठी एवं दुर्भावनापूर्ण शिकायतें, जो पति को मानसिक या शारीरिक कष्ट दें, क्रूरता की श्रेणी में आएंगी। कोर्ट ने यह भी माना कि 498ए जैसे गंभीर आरोप में गिरफ्तारी, वर्षों तक मुकदमा झेलना और सामाजिक प्रतिष्ठा पर असर यह सब पति के लिए गहरा मानसिक आघात है। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने पति की अपील स्वीकार करते हुए विवाह को समाप्त करने का आदेश दिया। बिलासपुर हाईकोर्ट का यह फैसला वैवाहिक विवादों में मानसिक क्रूरता की परिभाषा को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा है।
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Feb 12, 2026 08:02:34
Kaithal, Haryana:राष्ट्रीय हड़ताल से सरकारी दफ्तरों का कामकाज प्रभावित, कर्मचारी-किसानों ने सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन एंकर : पूरे देश में आज कर्मचारी, मजदूर, किसान और सफाई कर्मचारी यूनियनों की संयुक्त राष्ट्रीय हड़ताल के कारण सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित रहा। कैथल में भी इन संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सड़कों पर उतरकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी जवाहर पार्क में एकत्र हुए। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार लगातार उनके हितों पर प्रहार कर रही है। लेबर कोड, इंटरनेशनल ट्रेड डील और अन्य कानूनों से कर्मचारियों के अधिकार खत्म हो जाएंगे, किसानों की खेती छूट जाएगी तथा आम आदमी को भयंकर महंगाई का सामना करना पड़ेगा। हड़ताल के समर्थन में संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज होगा।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 08:02:12
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर। अलीगढ़ गांव अकराबाद क्षेत्र के गांव धौराई में दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होने आए दामाद ने अपमान से आहत होकर पत्नी सहित आत्महत्या कर ली, पति का शव फांसी के फंदे पर वह पत्नी का बेड के सहारे पड़ा मिला, घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह उसे समय हुई जब पिता ने कमरे का दरवाजा खोला, घटना की जानकारी होने पर एसएसपी अधीनस्थ अधिकारियों और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए पुलिस दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। वीओ।1 दिल्ली निवासी सुनील अपनी पत्नी शिवानी के साथ के साथ 10 फरवरी को शिवानी की मेमोरी बहन की शादी समारोह में होने अलीगढ़ आए थे शादी समारोह में किसी बात को लेकर सुनील से किसी ने कुछ कह दिया जिससे सुनील ने अपना अपमान समझा और रात में अपनी ससुराल धौरई पहुंच गए । 11 फरवरी को शिवानी भी अपने मायके पहुंच गई। रात्रि पति-पत्नी कमरे में थे। बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक कमरे का गेट न खुलने पर पिता ने कमरे का गेट खोल कर देखा तो सुनील का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और पत्नी शिवानी का शव बेड के सहारे पड़ी हुई थी। ग्राम प्रधान रविंद्र मौके पर पहुंच गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाइट। रविंद्र सिंह ग्राम प्रधान धौरई अकराबाद अलीगढ़ वीओ।2 एसएसपी नीरज जादौन ने बताया बताया कि पति पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी होने पर वह अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिस फोर्स फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना किस कारण से और कैसे घटित हुई इसकी जानकारी की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कर्म की जानकारी हो सकेगी पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। बाइट। नीरज जादौन एसएसपी अलीगढ़
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Feb 12, 2026 07:58:56
Patna, Bihar:क्या बिहार के अस्पताल हादसे का इंतज़ार कर रहे हैं? बिहार में सरकारी अस्पतालों की बदहाली पर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं कि अस्पताल के जर्जर भवनों, डॉक्टरों और दवाइयों की अनुपलब्धता रहती है और सरकार लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है। अब सवाल है कि क्या बिगाड़ के सरकारी अस्पताल मानकों पर पास हैं। यह पटना का गार्डिनर रोड अस्पताल है और सामान्य रोगों के इलाज को लेकर इसे विशेषता हासिल है। पर जर्जर इस अस्पताल में आज भी किसी बड़े हादसे का इंतज़ार हो रहा है। इस अस्पताल की छत से गिरते प्लास्टर, दीवारों में गहरी दरारें और बरसात में टपकता पानी की वजह से इलाज करना मुश्किल है। बिहार में हर साल स्वास्थ्य बजट बढ़ रहा है, तो अस्पतालों की इमारतें और ज्यादा जर्जर क्यों होती जा रही हैं। डॉक्टरों और दवाओं की कमी अपनी जगह है, लेकिन अगर भवन ही गिर जाए तो क्या होगा। इस गार्डिनर रोड अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की हालत देखिये।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 12, 2026 07:58:45
Siwan, Bihar:सीवान में शराब माफियाओं की तस्करी नाकाम, टीम ने कार से विदेशी शराब दबोची। विदेशी शराब की बड़ी खेप कार में छुपाकर लाया जा रहा था, लेकिन ऐन वक्त पर उत्पाद विभाग की टीम ने इस तस्करी की साजिश को नेस्तनाबूद कर दिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने कार चालक सहित दो लोगों को रंगे हाथों दबोच लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद टीम ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सूता मिल के पास कार्रवाई की है। पुलिस ने शराब सहित कार को जप्त कर लिया है। इस मामले में दो युवक को गिरफ्तार किया गया है जो वैशाली के रहने वाले हैं। ये शराब की खेप यूपी से वैशाली ले जा रहे थे तभी उत्पाद विभाग की टीम ने शराब को जप्त कर लिया है। फिलहाल उत्पाद टीम गिरफ्तार युवक से शराब माफिया की पहचान पता करने में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 12, 2026 07:58:27
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top