Back
राष्ट्रपति ने राजस्थान के जल संरक्षण मॉडल के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया
AAAbhishek Aadha
Nov 18, 2025 13:04:24
Noida, Uttar Pradesh
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार और प्रथम जल संचय और जन भागीदारी पुरस्कार को प्रदान किये। पुरस्कार समारोह में जल संचयन और जन भागीदारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान को देश में तृतीय स्थान हासिल करने पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार राजस्थान सरकार जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त सचिव और मुख्य अभियंता श्री भुवन भास्कर ने ग्रहण किया। भास्कर ने कहा कि राजस्थान में जल संचय और संरक्षण के क्षेत्र में किए गए नवाचार, वर्षाजल संचयन संरचनाएं, भू-जल पुनर्भरण प्रयास तथा जन सहयोग आधारित मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर विशेष प्रशंसा प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार राजस्थान की जनता और प्रशासन के मिल-जुलकर किए गए समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जल संचयन और जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत छोटे-बड़े जल संरचना निर्माण, वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण के लिए व्यापक कार्य किए गए हैं, जिनमें आम जनता की सक्रिय भागीदारी रही है। यह भी बताया गया कि जहां प्रवासी व्यापारी वर्ग ने अपने मातृस्थान के जल संचयन के कार्यों में योगदान दिया, वहीं स्थानीय प्रशासन की निगरानी और निरंतर प्रयासों ने इस सफलता को संभव बनाया। यह सम्मान राजस्थान के जल संरक्षण मॉडल को देश के सामने एक उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में पेश करता है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा ताकि जल संकट से निपटने में प्रदेश और देश को सहायता मिल सके। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में जल शक्ति अभियान वर्षा जल संचयन के अनुसार जल संचय जन भागीदारी के अंतर्गत प्रमुख समुदाय-संचालित कार्यक्रम में भीलवाड़ा और बाड़मेर जिलों के अतिरिक्त जयपुर, उदयपुर, अलवर, डूंगरपुर, बांरा, चित्तौड़गढ़ और सीकर जिलों को भी पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बाड़मेर और भीलवाड़ा को 2 करोड़ रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। राज्य के अन्य सात जिलों जयपुर और उदयपुर को 1 करोड़ रुपये तथा अलवर, डूंगरपुर, बारां, चित्तौड़गढ़ और सीकर जिलों से आए प्रतिनिधियों को 25 लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
115
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NKNished Kumar
FollowNov 18, 2025 14:21:260
Report
0
Report
KCKashiram Choudhary
FollowNov 18, 2025 14:20:140
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 18, 2025 14:20:030
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 18, 2025 14:19:350
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 18, 2025 14:19:210
Report
NKNished Kumar
FollowNov 18, 2025 14:19:090
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowNov 18, 2025 14:18:590
Report
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 18, 2025 14:18:46Noida, Uttar Pradesh:GHAZIABAD (UP): A WALL COLLAPSES IN SAHIBABAD; TWO DEAD AND TWO INJURED.
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 18, 2025 14:18:040
Report
RKRakesh Kumar
FollowNov 18, 2025 14:17:150
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowNov 18, 2025 14:16:270
Report
RNRajesh Nilshad
FollowNov 18, 2025 14:15:230
Report
RNRajesh Nilshad
FollowNov 18, 2025 14:15:120
Report