Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
गुरुग्राम में थार लेकर आए चोर, स्कॉर्पियो चोरी, CCTV में कैद
SKSantosh Kumar
Oct 07, 2025 03:36:17
Noida, Uttar Pradesh
गुरुग्राम में थार लेके आये चोर, स्कॉर्पियो चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। यह घटना गुरुग्राम के शिवाजी नगर में हुई और पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। उन्होंने बताया कि उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी, जब वे सुबह उठे तो गाड़ी गायब थी। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि दो चोर थार गाड़ी से आए और स्कॉर्पियो को बांधकर चोरी कर ले गए। बाइट- संदीप, पुलिस प्रवक्ता, गुरुग्राम। यह वीडियो जो आप अपनी टीवी स्क्रीन पर देख रहे हैं यह कोई गाड़ी खराब नहीं हुई जिसे टोन किया गया बल्कि यह चोरों का कारनामा है जो गाड़ी स्टार्ट न होने पर उसको टॉ कर के चोरी कर ले गए। गुरुग्राम पुलिस CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज से पता चलता है कि चोरों ने पहले स्कॉर्पियो को स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन जब वह स्टार्ट नहीं हुई, तो उन्होंने उसे थार से बांधकर चोरी कर लिया। बाइट- संदीप, पुलिस प्रवक्ता, गुरुग्राम, बहरहाल चोरों ने बड़ी चालाकी से इस घटना को अंजाम दिया है और गुरुग्राम पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSHIV KUMAR
Oct 07, 2025 05:20:28
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ खराब खड़े ट्रक में पीछे से बोलेरो टकरा गई। उसके बाद दूसरे ट्रक ने भी बोलेरो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बोलोरो सवार 6 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना तिलहर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित बाईपास चौराहा ओवरब्रिज की है। यहां सोमवार देर रात नेशनल हाईवे पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से एक बोलेरो अनियंत्रित होकर टकरा गई। उसके बाद तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे ट्रक ने पीछे से बोलेरो में टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। लेकिन बोलोरो का ड्राइवर एक घंटे तक बोलोरो मे फंसा रहा। यहाँ हालत गंभीर होने पर सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बोलेरो सवार सहारनपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रहने वाले है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।
0
comment0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Oct 07, 2025 05:20:00
Shravasti, Uttar Pradesh:स्लग - अपहरण के बाद हत्या, पुरानी रंजिश में युवक की जान ली, 6 आरोपियों में 5 गिरफ्तार घटना श्रावस्ती जिले के नवीन माडर्न थाना क्षेत्र के बेलहा राघव गांव की है। बीती रात ग्रामीणों ने खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि मृतक की गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी, और इसी रंजिश के चलते उसका अपहरण कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी राहुल भाटी खुद मौके पर पहुंचे और जांच की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने थाना पुलिस को हर पहलू से जांच करने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए。 परिजनों से मिली तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम दबिशें दे रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Oct 07, 2025 05:19:45
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बरेली के मनौना धाम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, बस में सवार 22 लोग घायल, 5 की हालत गम्भीर, बहराइच लखीमपुर मार्ग पर हुआ हादसा, थाना मोतीपुर इलाके की घटना, बहराइच : थाना मोतीपुर क्षेत्र में सुबह तड़के 05:30 बजे श्रद्धालुओं से भरी बस वाहन संख्या UP 17 T 0993 जिसमें लगभग 70 श्रद्धालु सवार थे जो भिनगा जनपद श्रावस्ती के निवासी थे, मनौना धाम बरेली से वापस भिनगा जा रहे थे कि रास्ते में चहल्लुम ढाबा थाना क्षेत्र मोतीपुर के पास सामने नानपारा से खीरी की तरफ जा रही अज्ञात बस को क्रास करते वक्त श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गयी जिससे बस में सवार लगभग 22 श्रद्धालु घायल हो गये, सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय की पुलिस बल मौके पर पहुंची तो पाया गया कि श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आयी थी जिन्होंने इलाज हेतु तत्काल सीएचसी मिहींपुरवा मोतीपुर में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार कराया गया, बाद प्राथमिक उपचार सभी श्रद्धालुओं को सकुशल उनके निवासी स्थान हेतु रवाना किया जा चुका है, इस घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल छाया रहा
1
comment0
Report
HGHarish Gupta
Oct 07, 2025 05:19:37
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Oct 07, 2025 05:19:18
Damoh, Madhya Pradesh:कोल्ड कफ सीरप से हुई बच्चों की मौत के बाद प्रदेश अलर्ट, दमोह में कफ सीरप की कंपनी की दूसरी दवाइयों को भी किया गया जब्त. दमोह में कोल्ड कफ सीरप से मासूम बच्चों की मौत का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है तो सूबे में सरकार भी खासी चिंतित दिखाई दे रही है. मामला मासूम बच्चों से जुड़ा है लिहाजा सरकार और जिलों में स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है. प्रदेश के दमोह में इस मामले को लेकर प्रशासन खासा हरकत में है, हालांकि दमोह जिले में अब तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है जब किसी बच्चे के साथ अनहोनी हुई हो लेकिन यहां प्रशासन एलर्ट मोड पर है और ताबड़तोड़ कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है. प्रशासन और औषधि विभाग के साथ पुलिस टीम ने यहां थोक दवा विक्रेताओं की दुकान और गोदामों पर छापेमार कार्यवाही की है जिसके बाद व्यापारियों में हड़कंप है. अब तक विवादास्पद कोल्ड कफ सीरप यहाँ नहीं मिला है लेकिन जय कंपनी की ये सीरप है उस कंपनी की दूसरी अन्य दवाइयां भी प्रशासन ने जब्त कर ली है और उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि ये साफ हो जाए कि कहीं इस कंपनी की दूसरी दवाइयों में भी तो कोई ऐसा तत्व नहीं है जो सेहत सही करने की जगह जानलेवा साबित हो. इसके अलावा जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर की मौजूदगी में थोक और फुटकर दवा विक्रेताओं के साथ प्रायवेट और सरकारी शिशु रोग विशेषज्ञों , अस्पताल संचालकों की संयुक्त मीटिंग भी बुलाई गई जिसमें दिशा निर्देश दिए गए है. कलेक्टर के मुताबिक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अलग अलग स्तंभों के लिए अलग अलग गाइड लाइन बनाकर उन्हें सौंपी जा रही है ताकि इस जिले में कोई घटना न हो इसके अलावा प्रदेश सरकार से जो निर्देश मिलेंगे उन पर भी कार्यवाहीं की जायेगी.
0
comment0
Report
Oct 07, 2025 05:19:13
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच जिले के नानपारा लखीमपुर हाईवे जनता ढाबा के पास एक बस हादसे का शिकार हो गयी। यह बस भिनगा श्रावस्ती से तीर्थ यात्रियों को लेकर बरेली जिला के आंवला तहसील अंतर्गत मनौना धाम खाटू श्याम के दर्शन के लिए गई थी मंगलवार की सुबह लगभग 5:00 बजे वापस आते समय नानपारा लखीमपुर हाईवे के जनता ढाबा के पास साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 70 यात्रियों में लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। ढाबा कर्मी और पुलिस के सहयोग से सभी को सीएचसी मोतीपुर भिजवाया गया डॉक्टर आनंद ने बताया पांच तीर्थ यात्रियों क अंगो मे फ्रैक्चर होने की वजह से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है शेष को उपचार के बाद छुट्टी दे दीजिए।
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Oct 07, 2025 05:19:04
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Oct 07, 2025 05:18:54
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में जल भराव के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया। दक्षिणी दिल्ली के MB ROAD पर बारिश से जलभराव साफ नजर आ रहा है। visuals: सड़कों पर बारिश के पानी से राहगीर परेशान हैं। Zee मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट। राजधानी दिल्ली में एक तरफ तेज धूप चिलचिलाती गर्मी थी, मौसम ने करवट बदली। लगातार कल भी आज भी ठंडी हवाएं चलती रहीं और तेज बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव इतना हो गया कि कमर तक पानी आ गया। लोग सड़कों से निकलने में दिक्कत महसूस करते हैं। तस्वीर में पानी भरा हुआ दिख रहा है, गाड़ियां पानी में फंस जाती हैं और जाम की समस्या दिखती है। लंबी कतारें गाड़ियों की सड़कों पर दूर तक नजर आती हैं। सरकार या संबंधित विभाग परेशान हालियों को लेकर कुछ कह नहीं रहा।
0
comment0
Report
Oct 07, 2025 05:18:39
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Oct 07, 2025 05:18:02
0
comment0
Report
NHNantu Hazra
Oct 07, 2025 05:17:25
Salt Lake City, Utah:Dilip ghosh Reaction on several issue. দিলীপ ঘোষ ইকোপার্ক দশমীর রাতে মদ খেয়ে টলছেন ট্রাফিক ইন্সপেক্টর! ভিডিও ভাইরাল হতেই শোরগোল শ্রীরামপুরে। ভেটাগুড়িতে বিজেপি কর্মীর বাড়ি ভাঙচুর ও লুটপাটের অভিযোগ।অভিযোগের তিরে তৃণমূলের কর্মী- সমর্থকদের বিরুদ্ধে। ক্ষোভের আগুনে ফুঁসছে পাক-অধিকৃত কাশ্মীর। পাক সেনার সঙ্গে বিক্ষোভকারীদের সংঘর্ষে অন্তত ১৪ জনের মৃত্যু হয়েছে বলে খবর। ঘটনায় জখম হয়েছেন অন্তত ৫০ জন। শীঘ্রই কি ভারতে মিশতে চলেছে পাক-অধিকৃত কাশ্মীর?  নোটিশ না দিয়েই ফের জল ছাড়ার অভিযোগ DVC বিরুদ্ধে।DVC জল ছাড়া নিয়ে রিপোর্ট তলব নবান্নের। যুবকের মুখে নিষিদ্ধ বাজি ফাটানোর অভিযোগ ভিলেজ পুলিসের বিরুদ্ধে। ধৃতকে রামপুরহাট মহকুমা আদালতে পেশ। ৭দিনের জেল হেফাজতের নির্দেশ বিচারকের। ঘটনায় শুরু রাজনৈতিক চাপানউতোর। নৃশংস ঘটনার সাক্ষী থাকল বীরভূমের মাড়গ্রাম。   নজরে ছাব্বিশের বিধানসভা নির্বাচন। সল্টলেক নির্বাচনী কার্যালয়ে বঙ্গ বিজেপির সাংগঠনিক বৈঠক। পাশাপাশি অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় ব্লকে ব্লকে বিজয় সম্মেলন করবে।  SIR প্রস্তুতি কোন পর্যায়ে রয়েছে খুঁটিয়ে দেখতে রাজ্যে আসছেন ডেপুটি ইলেকশন কমিশনার জ্ঞানেশ ভারতী。 ৭ অক্টোবর শহরে আসছেন জ্ঞানেশ ভারতী। তিনটি জেলায় পরিদর্শনে যেতে পারেন ডেপুটি ইলেকশন কমিশনার.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top