Back
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने 2026-27 के लिए नए प्रोग्राम शुरू किए, 1610 सीटें खुली
KSKashish Singh
Feb 28, 2026 06:32:47
Noida, Uttar Pradesh
Professor KK Aggarwal, President South Asian University
- साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक कार्यक्रमों का विस्तार, नए सत्र के लिए कई विशेष पाठ्यक्रमों की घोषणा - 1610 सीटों पर एडमिशन ओपन, BA-MA, LLB के अलावा Phd पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन मांगे
सार्क देशों की सरकारों द्वारा नई दिल्ली में स्थापित “नॉलेज विदाउट बॉर्डर्स” के कॉन्सेप्ट पर आधारित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने 2026-27 सत्र के लिए कई नए एकेडमिक प्रोग्राम्स शुरू किए हैं। इस वर्ष यूनिवर्सिटी ने कुल 1610 सीटों पर प्रवेश खोले हैं, जिनमें 50 Phd छात्रवृत्ति सीटें, 780 ग्रेजुएशन और 780 PG कार्यक्रमों की सीटें शामिल हैं। साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रोफेसर के के अग्रवाल ने यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को ये जानकारी दी।
यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रोफेसर अग्रवाल ने बताया कि अपने 16वें एकेडमिक इयर में प्रवेश कर रही यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएशन लेवल पर बीए LLB (ऑनर्स) और BBA LLB (ऑनर्स) कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिनसे लीगल एजुकेशन में यूनिवर्सिटी की उपस्थिति और मजबूत होगी। इसके अलावा, BA (ऑनर्स) इन मीडिया, आर्ट्स एंड डिजाइन कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं, जिसका मकसद रचनात्मकता, critical thinking और डिजिटल संचार कौशल का विकास करना है।
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी ने PG लेवल पर MA इन जर्नलिज्म एंड डिजिटल मीडिया और MS इन बिजनेस एनॉलिटिक्स कार्यक्रम लॉन्च किए गए हैं। रिसर्च को मजबूत करने के लिए प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, अंग्रेज़ी और केमेस्ट्री में नए PhD कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। साथ ही, B Tech CSE कार्यक्रम के तहत क्वांटम कंप्यूटिंग में एक अत्याधुनिक विशेषज्ञता भी शुरू की गई है, जिससे यूनिवर्सिटी नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सके।
यूनिवर्सिटी में Advanced Technology Specializations, प्रबंधन शिक्षा, सामाजिक विज्ञान, जलवायु परिवर्तन और सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स पर केंद्रित पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। हाल ही में यहां सेंटर फॉर एन्टरप्रन्योरशिप, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट्स (CETP) की स्थापना की गई है, जिसका मकसद Industry Collaboration और व्यावसायिक कौशल विकास के माध्यम से विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाना है।
यूनिवर्सिटी में आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 है। प्रवेश परीक्षा 25 एवं 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट sau.int पर उपलब्ध है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 28, 2026 07:33:370
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 07:33:300
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 28, 2026 07:33:190
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 28, 2026 07:33:080
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowFeb 28, 2026 07:32:550
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 28, 2026 07:32:030
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 28, 2026 07:31:480
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 28, 2026 07:31:420
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 28, 2026 07:31:230
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 28, 2026 07:31:120
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 28, 2026 07:30:530
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 28, 2026 07:30:400
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 07:30:300
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 28, 2026 07:30:200
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 28, 2026 07:30:110
Report
