Back
SC आवारा कुत्तों पर विस्तृत सुनवाई, बहुमत से निर्णय और स्टेरिलाइज़ेशन पर जोर
ASArvind Singh
Jan 07, 2026 09:49:45
Noida, Uttar Pradesh
आवारा कुत्तों को लेकर SC में आज सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आज हम इस मामले में सबको विस्तार से सुनेंगे- कुत्ते के काटे जाने के शिकार पीड़ितों, कुत्ता प्रेमियों को और कुत्तों से नफरत फैलाने वाले को। कोर्ट को बताया गया मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और पंजाब जैसे राज्यों ने अभी तक पिछले आदेश के अमल को लेकर जवाब दाखिल नहीं किया है। सुनवाई के दौरान SG तुषार मेहता ने कहा कि जब हम एनिमल लवर की बात करते हैं तो हम सारे जानवरों की बात करें, सिर्फ कुत्तो तक ही सीमित क्यों रखें। जैसे कुत्ते को घर में रखना है या नहीं, ये किसी का व्यक्तिगत फैसला है, ठीक वैसे ही गेट वाली सोसाइटी में आवारा कुत्तों को रखा जाना चाहिए या नहीं, ये उस सोसाइटी में बहुमत से तय होना चाहिए। वोटिंग से ये फैसला लिया जा सकता है। SG मेहता ने कहा कि जैसे मैं अगर गाय, भैस का दूध पीता हूँ, उनसे प्यार करता हूँ, तो भी उन्हें मैं सोसायटी के दूसरे लोगों की दिक़्त को देखते हुए वहाँ नहीं रख सकता। ऐसे ही चंद लोगों की मनमर्जी से आवारा कुत्तों को सोसाइटी में नहीं रखा जा सकता। सुनवाई के दौरान आवारा कुत्तों के काटे जाने के शिकार 80 वर्षीय पीड़ित की ओर से वकील ने कहा- हम कुत्तों के खिलाफ नहीं है, लेकिन 6.2 करोड़ की आबादी वाले देश में हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं। वकील ने मांग की कि आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को और सख्त किया जाना चाहिए। गुजरात HC परिसर में एक वकील को आवारा कुत्तों के द्वारा काटे जाने की घटना का भी हवाला दिया गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट को कुत्ता कटे जाने के शिकार लोगों की तस्वीरें भी दिखाई गईं। डॉग लवर की ओर से पेश वकील ने कहा कि आवारा कुत्तों की सही आबादी का पता होना चाहिए तभी तो हमें पता चलेगा कि हमें कितने डॉक्टर, स्टेरलाइज़ेशन सेंटर या शेल्टर होम की ज़रूरत है। वकील ने कहा कि समाज को कुत्तों के साथ उदार दिल दिखाने की ज़रूरत है। कुत्ते हमें क्यों नहीं काटते, इसलिए क्योंकि हम उनसे प्यार से पेश आते हैं! सुनवाई के दौरान जस्टिस संदीप मेहता ने कहा कि पिछले 20 दिनों में राजस्थान हाईकोर्ट के दो जज आवारा जानवरों का शिकार हुए हैं। इनमें से एक जज अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं। यह एक बेहद गंभीर मुद्दा है। कोर्ट- कुत्तों से खतरा सिर्फ काटे जाने से नहीं है। अगर वो सड़क पर है और किसी के पीछे भागते हैं तो एक्सीडेंट भी हो सकता है। कोर्ट- आपको अपनी जानकारी दुरस्त करने की ज़रूरत है। ज़रूरत इस बात की है कि सड़क पर कुत्ते नहीं रहने चाहिए। अगर वो काट नहीं रहे तब भी वो एक्सीडेंट का कारण बन सकते हैं। कल भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report