Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
RSS की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ ने राष्ट्र सेवा के संकल्प को पुनर्जीवित किया
RKRAJESH KUMAR
Oct 02, 2025 03:06:22
Noida, Uttar Pradesh
आज से 100 साल पहले विजयादशमी के दिन ही समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। लंबे कालखंड के दौरान असंख्य स्वयंसेवकों ने इस संकल्प को साकार करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इसे लेकर मैंने अपने विचारों को शब्दों में ढालने का प्रयास किया है…
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 02, 2025 05:19:19
2
comment0
Report
Oct 02, 2025 05:17:55
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Oct 02, 2025 05:17:10
Jaipur, Rajasthan:कोचरब आश्रम गांधी का पहला आश्रम है। दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद गांधी कोचरब आश्रम में रहे। 1915 में गांधी कोचरब आश्रम में रहे। कोचरब आश्रम से गांधी की सामूहिक यात्रा शुरू हुई। कोचरब आश्रम में गांधी अपने परिवार के साथ रहते थे। कोचरब आश्रम गांधी के दोस्त का बंग्ला था। आश्रम आजादी की मुहिम की शुरुआत हुई। आज 2 अक्टूबर है गांधी जयंती है और आज देश में सभी गांधी को याद करेंगे नमन करेंगे क्योंकि भारत की आजादी में गांधी की बहुत बड़ी भूमिका रही है। गांधी जब साउथ अफ्रीका से भारत लौटे तो अपने लिए एक ऐसा स्थान ढूंढ रहे थे जहां से भारत की आजादी लड़ी जा सके। गांधी ने गुजरात से उनका आत्मीय लगाव है, गुजरात में गांधी के दोस्त जीवनलाल बैरिस्टर ने अपना बंगला गांधी को दिया। आश्रम पहले गांव हुआ करता था, लोग यहां कुएं से पानी लाया करते थे। गांधी का भारत आने के बाद यह पहला आश्रम था; 1915 में गांधी यहीं पर रहे। गांधी कोचरब आश्रम में अपने परिवार के साथ रहते थे; मिट्टी के बर्तन, आटा पीसने की चक्की और चरखा आज भी गांधी के सादा जीवन उच्च विचार के निशानिया रखे हैं। गांधी यहां बैठक करते थे और देश को आजाद करने की रणनीति बनाते थे। जब लोग ज्यादा जुड़ने लगे तो गांधी साबरमती के किनारे साबरमती आश्रम में रहे लेकिन कोचरब आश्रम का अधिक महत्व इसलिए है क्योंकि साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद गांधी का पहला स्थान जहां से गांधी की सामूहिक यात्रा शुरू हुई वह कोचरब आश्रम से ही हुई। आश्रम में जाते ही पुरानी बनावट 1915 का एहसास कराती है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 02, 2025 05:17:00
Sikar, Rajasthan:सीकर में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती जिले भर में मनाई गई। सीकर जिला कलेक्ट्रेट में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। जिला कलेक्ट्रेट में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई। लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की फोटो पर दीप जलाकर पुष्पांजलि दी गई। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजन रामधुन भी गया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने गांधीजी की सत्य और अहिंसा की नीति तथा शास्त्रीजी के जय जवान, जय किसान के नारे को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कलेक्ट्रेट परिसर में सभी लोगों को स्वच्छता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, यूआईटी सचिव जगदीश गौड़, जिला परिषद सीईओ राजपाल और समाज कल्याण अधिकारी प्रियंका पारीक समेत अधिकारी और आमजन मौजूद रहे। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि आज हम सभी जिला प्रशासन के लोग और सभी प्रबुद्धजन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एकत्रित हुए और सर्व धर्म सभा कर चर्चा कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया और यह प्रण लिया है कि उनके नक्शे कदम पर चलेंगे और देश की प्रगति में योगदान देंगे।
0
comment0
Report
SKSwadesh Kapil
Oct 02, 2025 05:16:47
Alwar, Rajasthan:अलवर सदर थाना क्षेत्र चिकानी के समीप देर रात चलती रोडवेज बस का टायर फटने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसको अन्य लोगों की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया. लेकिन यह भी डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया. घायल गुड्डू निवासी धौलपुर का रहने वाला है. और वह दिल्ली से रोडवेज बस में बैठकर अलवर आ रहा था. तभी अचानक बस जैसे ही चिकानी पहुंची और अचानक टायर फट गया और बहुत तेज धमाका हुआ .क्योंकि घायल गुड्डू बस के टायर के ऊपर वाली सीट पर बैठा हुआ था. अचानक टायर फटा और वह अपनी सीट समेत नीचे टायर के पास आकर पड़ा .ऐसे ने बस में बैठे यात्रियों ने टायर फटने का तेज धमाका सुना तो यात्रियों में अफरा तफरी मंच गई. और गुड्डू धमाके के साथ सीट समेत टायर के पास नीचे आकर रुका .जिसका एक पैर बिल्कुल खत्म हो गया. वही बस का टायर फटने के बाद अन्य यात्री बस से नीचे उतरे और अन्य रोडवेज बस में बैठकर अलवर बस स्टैंड के लिए रवाना हुए. वहीं स्थानीय लोगों ने घायल गुड्डू को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल पहुंचाया. जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डू को जयपुर रैफर कर दिया.
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Oct 02, 2025 05:16:34
Karauli, Rajasthan:करौली में गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा व श्रमदान कार्यक्रम आयोजित। जिला करौली। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति करौली की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना सभा और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला समन्वयक प्रेमसिंह माली और उप समन्वयक फूलसिंह बांधवा के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गांधीवादी विचारकों, समाजसेवियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी व शास्त्रीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित हुई। प्रार्थना के बाद श्रमदान कार्यक्रम में विद्यालय परिसर और आसपास की सफाई की गई। कार्यक्रम में करौली ब्लॉक समन्वयक घनश्याम लोधा, समय सिंह मीणा सहित विद्यालय का स्टाफ और छात्र मौजूद रहे।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Oct 02, 2025 05:16:24
Banswara Rural, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले के अरथूना के कोटड़ा मोड़ पर रात को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें पांचवड़ा की 30 वर्षीय पप्पूड़ी पत्नी देवीलाल की मौत हो गई। जबकि दो जने घायल हो गए, ग्रामीणों की सूचना पर अरथूना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से सीएचसी ले गए, जहां से बांसवाड़ा रेफर किया। पप्पूड़ी अपने भानजे के साथ अरथूना से पांचवड़ा घर जा रहे थे। सामने से टामटिया राठौड़ का मणिलाल आनंदपुरी की तरफ से आ रहा था। कोटडा मोड़ पर आमने-सामने दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें दीवान और मणिलाल को भी गंभीर चोटें आई। पुलिस से मृतका के शव क़ो एमजी हॉस्पिटल रखावा दिया है
0
comment0
Report
SKShrawan Kumar Soni
Oct 02, 2025 05:15:25
Barwadih, Jharkhand:पलामू में दुर्गापूजा के प्रतिमा विसर्जन की तैयारियाँ प्रशासनिक स्तर पर पूरी कर ली गई हैं। डीसी समीरा एस. और एसपी रीष्मा रमेशन समेत अन्य अधिकारियों ने मेदिनीनगर स्थित कोयल रिवर फ्रंट का जायजा लिया और सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अफसरों ने मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कोयल नदी तेज में उफान को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए प्रतिमा विसर्जन के लिए सिर्फ चार निर्धारित घाटों पर ही कराने का निर्देश दिया है। बाकी सभी घाटों को सील कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए असुरक्षित घाटों पर विसर्जन की अनुमति नहीं होगी।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top