icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
KSKashish Singh15 Mar 2026, 08:30 am

RSS 100 वर्ष के अवसर पर शताब्दी कार्यक्रमों और संघ के विस्तार पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:पानीपत, हरियाणा: RSS सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, "इस वर्ष संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम पर हमने विशेष रूप से विचार किया था... संगठनात्मक दृष्टि से संघ कार्य के विस्तार पर हमने विचार किया। देश भर में अनेक भौगोलिक क्षेत्रों में मौजूद संघ की शाखाओं पर मिलन कार्यक्रम अधिक होने का प्रयास हमने विगत वर्षों में किया है जिसका परिणाम भी हमें देखने को मिला है। 55,683 स्थानों पर 88,949 शाखा मौजूद हैं... जनसंख्या तो इसका मापदंड है ही लेकिन 50 से अधिक शाखाएं हैं तो उसे महानगर माना जाता है। यह संघ की शब्दावली है... अंडमान और निकोबार के अंडमान हिस्से में हमारी शाखा है। अरूणाचल में, लेह और दूर-दराज के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी संघ की शाखाएं हैं। जनजातिय क्षेत्रों में भी संघ की शाखाओं का विस्तार हो चुका है। संघ की एक शाखा यदि कहीं मौजूद है और वहां स्वयंसेवक पहुंच रहे हैं तो उसका अर्थ है कि देश को एकात्म की दृष्टि से देखने वाले लोगों का निर्माण हो रहा है...
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मथुरा के किराए के कमरे में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या-आत्महत्या की आशंका

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में किराए के मकान में एक युवक और युवती के शव मिले हैं। युवती की लाश बेड पर थी, जबकि युवक की डेडबॉडी फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा बंद था; खिड़की से देखने पर दोनों की लाश दिखाई दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाले। युवती के गले पर निशान थे; उसने लाल रंग की टी शर्ट और फौजी कलर की लैगी पहनी थी। युवक ने काले रंग की शर्ट और पेंट पहने थे। एसपी क्राइम मौके पर पहुंचे; फॉरेंसिक टीम ने कमरे की जाँच की और पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिए। परिजनों को सूचित किया गया। प्रारम्भिक छानबीन से पता चला कि दोनों एक साल से अफेयर में थे; 28 अप्रैल को युवती ने सुभाष के खिलाफ छेड़खानी का मुक़दमा दर्ज कराया था। आशंका है कि नाराज होकर उसने पहले युवती की हत्या की, फिर उसने खुद आत्महत्या कर ली। घटना वृंदावन थाना क्षेत्र की है। पड़ोसियों ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था; पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाले। कमरे का आकार 10 फीट x 10 फीट था; युवक छत पर कुंडे से लटका मिला, युवती बेड पर थी।
0
0
Report

UP बोर्ड: 43.5 लाख सफल विद्यार्थियों के अंक पत्र 20 मई तक जारी

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड से जुड़ी बड़ी ख़बर, सफल परीक्षार्थी के अंक पत्र उपलब्ध कराने की तैयारी तेज, 20 मई तक दसवीं और बारहवीं के सफल परिक्षार्थियों का अंक पत्र उपलब्ध कराने की तैयारी, करीब 43 लाख 50 हजार 498 सफल परिक्षार्थियों को अंक पत्र उपलब्ध कराने की तैयारी, 23 अप्रैल को बोर्ड ने जारी किया है दसवीं और बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट, रिजल्ट जारी करने के बाद बोर्ड अब सफल परिक्षार्थियों के अंक पत्र को तैयार करने में जुटा है, बोर्ड सूत्रों के मुताबिक 20 मई तक परिक्षार्थियों को अंक पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि नए सत्र में प्रवेश लेने में सफल परिक्षार्थियों को कोई असुविधा न होने पाए।
0
0
Report

देहरादून केहरी गांव में ट्रैफिक विवाद: पुलिस ने हल्का बल प्रयोग, वीडियो वायरल

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून। राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव में यातायात व्यवस्था को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी देहरादून ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस को सूचना मिली कि केहरी गांव और एक निजी शिक्षण संस्थान के पास वाहनों के अनियंत्रित जमावड़े के कारण भारी जाम लगा है। मौके पर पहुँची प्रेमनगर थाना पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाना शुरू किया और वहां मौजूद छात्र-छात्राओं को हटने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार अधिकांश छात्र हट गए, लेकिन कुछ युवकों ने पुलिस के साथ बहस शुरू कर दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद, एसएसपी देहरादून ने इसका संज्ञान लिया। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उन्होंने वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच एक राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) को सौंप दी है।
0
0
Report
Advertisement

पटना समेत बिहार में बारिश-आंधी और तापमान में गिरावट, 20 जिलों में चेतावनी

Patna, Bihar:राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पूरे राज्य में बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने को लेकर चेतावनी भी दी गई है। पटना, नालंदा समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार को किशनगंज और बांका सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, बगहा, रक्सौल और शिवहर में तेज बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पटना, अररिया और किशनगंज जैसे कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना रहा, जबकि कई शहरों में दिनभर बादल छाए रहे। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कैमूर में तापमान करीब 5 डिग्री गिरकर 36.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो पहले लगभग 41 डिग्री के आसपास था। रोहतास में भी तापमान में लगभग 9 डिग्री की कमी देखी गई। पिछले 3-4 दिनों से जारी बदला हुआ मौसम शनिवार को भी बना रहेगा। पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत करीब 20 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश हो सकती है, हालांकि इसकी तीव्रता अपेक्षाकृत कम रहने के आसार हैं.
0
0
Report

वाशीम में अट्टल चोर गिरफ्तार; 2.99 लाख के माल के साथ जप्त

Washim, Maharashtra:वाशीम शहरात चोरीच्या घटनांमध्ये सक्रिय अट्टल चोरट्याला स्थानिक गुन्हे शाखेच्या पथकाने अटक केली आहे. राजकुमार उर्फ साधू कड्डू डोडे (रा. नेपानगर, मध्यप्रदेश) असे आरोपीचे नाव आहे. पोलिसांनी अकोला नाका परिसरात सापळा रचून त्याला ताब्यात घेतले. या कारवाईदरम्यान आरोपीकडून तब्बल २९९,५०० रुपयांचा मुद्देमाल जप्त करण्यात आला आहे. जप्त केलेल्या मुद्देमालामध्ये रोख रक्कम, १३ मोबाईल फोन तसेच सोने-चांदीचे दागिने यांचा समावेश आहे. आरोपीने वाशिमसह नांदेड आणि भुसावळ येथेही चोरी केल्याची कबुली दिली असून या प्रकरणाचा पुढील तपास पोलिसांकडून सुरू आहे.
0
0
Report

कपड़े की दुकान में देर रात भीषण आग लगी ऊपर फंसे 7 लोगों को फायर टीम ने सुरक्षित निकाला

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow5m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद कपड़े की दुकान में देर रात भीषण आग लगी ऊपर फंसे 7 लोगों को फायर टीम ने सुरक्षित निकाल फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित कोटला रोड के नगला करन सिंह में देर रात अज्ञात कारणों से कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में लगी, जिसके ऊपर फर्स्ट फ्लोर पर परिवार के लोग रह रहे थे। आग की लपटें तेज होने के कारण ऊपर मौजूद सात लोग फंस गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायरफाइटर्स ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए सीढ़ियों के माध्यम से फंसे सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
0
0
Report
Advertisement

भारत की पहली डिजिटल जनगणना शुरू, आपकी भागीदारी से भविष्य तय होगा

Noida, Uttar Pradesh:भारत की पहली डिजिटल जनगणना की शुरुआत हो चुकी है। यह हमारे देश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। मैंने भी स्व-गणना (Self-Enumeration) के माध्यम से अपना फॉर्म भरा है। यह प्रक्रिया बहुत ही सरल और पूरी तरह सुरक्षित है। सटीक आंकड़ों के आधार पर ही सही नीतियां बनाई जाती हैं। जब डेटा सही होता है, तभी सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाता है। चाहे वह बेहतर स्कूल हों, आधुनिक अस्पताल हों या दिल्ली का इंफ्रास्ट्रक्चर इन सभी की बेहतर योजना के लिए आपकी सही जानकारी बेहद आवश्यक है। आप सभी से मेरी विनम्र अपील है कि इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। याद रखिए, आपकी भागीदारी ही दिल्ली और देश का भविष्य तय करेगी।
0
0
Report

नारीबारी गांव में बहुभोज के दौरान गोली, 22 वर्षीय अजय रैदास की मौत

Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर : नारीबारी गांव में बहुभोज के दौरान चली गोली, 22 साल के युवक की मौत। मृतक की पहचान अजय रैदास पुत्र भूतनाथ रैदास, निवासी राजापुर के रूप में हुई。 आरोप गांव के ही बुंदेला पुत्र रघुनाथ पर, मृतक के पिता ने दी तहरीर。 कोतवाली देहात पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की。 01 मई को बहुभोज कार्यक्रम के दौरान हुई वारदात, गांव में मचा हड़कंप。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा。 एसपी सिटी नितेश सिंह बोले नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं, आपसी रंजिश की आशंका。
0
0
Report
Advertisement

इटावा में मां-बेटे की मौत, सनसनी मचा गया मामला; पुलिस जांच जारी

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में मां बेटे की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई बेटे को जमीन पर मृत पड़ा हुआ देख मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है वहीं एसएसपी ने घटना स्थल पर पहुंचे कर जायजा लिया है। इटावा जनपद के थाना लवेदी इलाके के अंतर्गत चिंडोली गांव में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के रहने वाले मां बेटे की मौत हो गई घटना को लेकर बताया गया है कि चिन्डोली गांव के रहने वाली गुड्डी देवी अपने पुराने घर में बंधे जानवरों को चारा देने के लिए गई थी गुड्डी देवी ने अपने बेटे को कमरे में मृत पड़ा देखा जिससे आहत होकर गुड्डी देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को लगी परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पहलुओं पर गहनता से जांच में जुटी हुई है वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद इटावा के एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है हालांकि मौत की असली वजह पुलिस जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगी।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में झोला छाप डॉक्टर के दुष्कर्म प्रयास से हड़कंप

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में एक झोला छाप डॉक्टर ने हिंदू युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना सद्दाम हॉस्पिटल की है, जहां झोला छाप डॉक्टर सद्दाम मरीजों को गुमराह करने के लिए फर्जी डॉक्टर का बोर्ड लगाकर क्लिनिक चला रहा था। एक युवती दवा लेने गई थी। आरोपी ने उसे अकेला देख चेकअप के बहाने अंदर ले जाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध पर सद्दाम ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौके से मुस्लिम युवक सद्दाम को हिरासत में ले लिया। मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। यह मामला महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है।
0
0
Report

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर लगी गोली, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Manoj KumarManoj KumarFollow19m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:*बलुआ थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुयी पुलिस मुठभेड़ में अभ्यस्त शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर अभियुक्त गिरफ्तार।* *🔰पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग, आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में लगी गोली।* *अवैध तमंचा, जिन्दा/खोखा कारतूस, चोरी की 02 ट्रैक्टर, 01 ट्राली बरामद* *गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत है लगभग 02 दर्जन अभियोग।* *उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01/02.05.2026 की रात्रि में थाना बलुआ क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी,घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।* *गिरफ्तारी-* आज दिनांक 02.05.2026 को थाना बलुआ पुलिस द्वारा राधे की मड़ई ग्राम सोनहुला के पास सघन चेकिंग की जा रही थी मुखबीर से सूचना मिली कि भूपौली से मथेला आनें वाली नहर पर एक ट्रैक्टर ट्राली सहित व एक ट्रैक्टर बिना ट्राली के आ रहा है। जो सम्भवतः चोरी का हो सकता है। सूचना पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर देखा गया तो एक ट्रैक्टर ट्राली सहित व एक बिना ट्राली के आता हुआ दिखाई दिया। टार्च की रोशनी से रोकनें का प्रयास किया तो आगे वाले ट्रैक्टर के चालक नें गाली देते हुए जान से मारने की नियत से चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर ट्रैक्टर ऊपर चढानें का प्रयास किया एवं पुलिस बल के उपर फायर कर दिया। अपनें बचाव में पुलिस बल द्वारा भी फायर किया गया जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी । घायल अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा पुलिस हिरासत में लेकर नजदीकी अस्पताल प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया गया। उसका एक अन्य साथी अन्धेरे का फायदा उठाकर भागनें में सफल रहा। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 02 ट्रैक्टर , 01 ट्राली व 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया। *बरामदगी का विवरणः-* 1.02 ट्रैक्टर व 01 ट्राली चोरी की 2.01 अवैध तमंचा 315 बोर 3.01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 315 बोर।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top