Back
12 फरवरी को हरियाणा रोडवेज में चक्का जाम; मांग पूरी न हो तो प्रदर्शन
RKRaushan Kumar
Feb 05, 2026 11:10:30
Noida, Uttar Pradesh
12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल और प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम, सरकार को खुली चेतावनी: “लंबित मांगें पूरी करो, नहीं तो अंजाम भुगतो
राज्य प्रधान नरेंद्र कुमार ने सरकार पर सीधा हमला बोला प्रदेश और देश की सरकारें लगातार सरकारी संस्थाओं का कर रही निजीकरण जिससे कर्मचारियों का हो रहा शोषण
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 12 फरवरी को चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया है। सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल में रोडवेज कर्मचारी भी पूरी ताकत के साथ शामिल होंगे। इसे लेकर चरखी दादरी रोडवेज डिपो में सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेंद्र कुमार सहित महासंघ के पदाधिकारी पहुंचे और कर्मचारियों की बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान नरेंद्र कुमार ने सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की सरकारें लगातार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर रही हैं, जिससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। “सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं और संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,” उन्होंने दो टूक कहा।
नरेंद्र कुमार ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकार समय रहते कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करे, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार नजरअंदاز किया जा रहा है, जिसके चलते अब सड़क पर उतरना मजबूरी बन गया है।
सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी इन दिनों प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में घूम-घूमकर कर्मचारियों को एकजुट कर रहे हैं और 12 फरवरी की हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ रोडवेज कर्मचारियों की नहीं, बल्कि सभी सरकारी कर्मचारियों के अस्तित्व की लड़ाई है।
इधर, रोडवेज चक्का जाम को लेकर संघ ने आम जनता से भी अपील की है कि 12 फरवरी को रोडवेज बसों में यात्रा करने की योजना न बनाएं, क्योंकि उस दिन पूर्ण रूप से चक्का जाम रहेगा। साथ ही उन्होंने संभावित असुविधा के लिए जनता से खेद भी जताया, लेकिन साफ किया कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह कदम जरूरी है।
अब देखना होगा कि सरकार इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेती है या 12 फरवरी को सचमुच सड़कों पर थम जाएंगे पहिए
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report