Back
मुंबई कैंसर पीड़ितों के लिए भवन नहीं, फुटपाथ पर जीवन संग्राम
PSPrince Suraj
Jan 22, 2026 12:26:44
Noida, Uttar Pradesh
बिहार के रहने वाले मणिकांत मिश्रा अपनी भाभी को लेकर दो महीने पहले मुंबई आये हैं, इनकी भाभी को कैंसर का पता चला और इन लोगो ने टाटा कैंसर हॉस्पिटल में एडमिट होना बेहतर समझाl लेकिन पिछले दो महीने से ये लोग लोअर परेल में टाटा कैंसर हॉस्पिटल के सामने की सड़क पर ही अपना जीवन काट रहे है क्योकि हर रोज़ होटल में रुकने के लिए इन्हे अपनी जेब से 500-700 रूपये भरने पड़ेंगे, जो इनकी जेब पर बहुत भारी हैl जब हम इनसे मिलने पहुंचे तो इनकी भाभी हॉस्पिटल के अंदर गयी हुई थी और थोड़ी देर पहले ही पुलिस ने आकर इनका फुटपाथ पर पड़ा सामान उठाकर सड़क पर फेक दिया थाl ज़ी न्यूज़ को देखकर मणिकांत जी ने अपनी व्यथा सुनाईl मणिकांत जी ने बताया की बिहार में छोटी मोटी खेती है जिससे परिवार का गुज़ारा चल रहा है, लेकिन इतना नहीं है की मुंबई में होटल में ठहर सकेl इसीलिए सड़क किनारे फुटपाथ पर ही रहते है, हालाँकि खाने पीने की कोई कमी नहीं है लेकिन रहने की बहुत ज़्यादा समस्या हैl सरकार से गुज़ारिश कर रहे है की अगर एक भवन मुंबई में कैंसर पीड़ितों के लिए बनवा दिया जाए तो राज्य के कैंसर पीड़ित लोगो का भला हो जायेगाl
यही हाल उत्तरप्रदेश के रहने वाले अशोक राजभर का भी हैl इनकी पत्नी को कैंसर हुआ है, पिछले 6 महीने से मुंबई में टाटा हॉस्पिटल के सामने के फुटपाथ को ही घर बनाया हुआ हैl बताते है की उत्तरप्रदेश में मजदूरी करके अपना घर चलाते है, हर दिन 300 रूपये कमाते है लेकिन जब से मुंबई आये है तब से ये कमाई भी बंद हो गयी हैl मुंबई में हर रोज़ 600 रूपये होटल में देने के लिए नहीं है, दवाइयों का खर्च भी NGO और बाकि लोगो की मदद से पूरा हो पा रहा है, ऐसे में फुटपाथ पर ही जीवन कट रहा हैl अपनी बात रखते रखते राजभर जी रोने लगते हैl इन्हे भी अपनी सरकार से उम्मीद है कि एक दिन इन कैंसर पीड़ित लोगो के लिए भवन बनाया जायेगा तो बेहद कम खर्च में मुंबई में इलाज के दौरान ठहरने की व्यवस्था करेगाl
एक और परिवार उत्तरप्रदेश से आया हुआ है जहाँ पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर हुआ हैl इनके पति का कहना है कि 600-700 रूपये होटल वाले एक दिन के मांगते है, वो कहाँ से लायेl जब से इलाज के लिए मुंबई आये है तब से परिवार में इनकम बंद हो गयी हैl कई बार तो ये 10-10 दिन नहाते ही नहीं है क्योकि फुटपाथ पर ऐसी कोई सुविधा मौजूद नहीं है, पास के रेलवे स्टेशन पर जाते है तो वहाँ नहाने के लिए 20 रूपये हर रोज़ और टॉयलेट के लिए 5 रूपये मांगते है, ये भी इनके लिए बहुत ज़्यादा है तोफिर होटल में रुकने के पैसे कहाँ से लायेl
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NGNakibUddin gazi
FollowMar 11, 2026 17:04:430
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 11, 2026 17:04:160
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 11, 2026 17:04:040
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 11, 2026 17:03:510
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 11, 2026 17:02:130
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 11, 2026 17:01:380
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 11, 2026 17:01:090
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 11, 2026 17:00:440
Report
60
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 11, 2026 16:46:51Noida, Uttar Pradesh:करनाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल पहुंचे करनाल में शादी समारोह में पहुंचे
0
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 11, 2026 16:45:590
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 11, 2026 16:45:160
Report
1
Report
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 11, 2026 16:33:510
Report