Back
मोदी करेंगे 7 नवंबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम में वंदे मातरम स्मरणोत्सव का उद्घाटन
RRRakesh Ranjan
Nov 06, 2025 17:45:14
Noida, Uttar Pradesh
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 नवंबर 2025 को सुबह लगभग 9 बजकर 30 मिनट पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। यह कार्यक्रम 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम रचित किए जाने के वर्ष भर चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का औपचारिक शुभारंभ है, जो इस कालातीत रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होगा। इस राष्ट्रीय गीत ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया और सदा ही राष्ट्रीय गौरव एवं एकता का अलख जगाता रहा है।
समारोह में मुख्य कार्यक्रम के साथ ही समाज के सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी के साथ, सार्वजनिक स्थानों पर सुबह लगभग 9 बजकर 50 मिनट पर वंदे मातरम के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन होगा।
वर्ष 2025 में वंदे मातरम गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। श्री बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित हमारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम अक्षय नवमी के पावन अवसर पर, 7 नवंबर 1875 को लिखा गया था। वंदे मातरम पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में उनके उपन्यास आनंदमठ के एक अंश के रूप में प्रकाशित हुआ था। मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक बताते हुए इस गीत ने भारत की एकता और आत्मगौरव की जागृत भावना को काव्यात्मक अभिव्यक्ति दी। यह गीत जल्द ही राष्ट्र के प्रति समर्पण का एक चिरस्थायी प्रतीक बन गया।
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
8
Report
10
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowNov 06, 2025 19:00:509
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowNov 06, 2025 19:00:3211
Report
RGRupesh Gupta
FollowNov 06, 2025 19:00:086
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 06, 2025 18:46:3910
Report
AMALI MUKTA
FollowNov 06, 2025 18:46:2814
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 06, 2025 18:46:1412
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 06, 2025 18:45:3514
Report
HBHemang Barua
FollowNov 06, 2025 18:45:27Noida, Uttar Pradesh:आलसी लोगों जो सिर्फ बेबुनियाद आरोप लगाते हैं न स्वाध्याय करते हैं न तथ्यों को परखने की इच्छा शक्ति रखते हैं उनके लिए मैं चुनाव आयोग का डॉक्यूमेंट्स रख रहा हूँ
12
Report
HBHemang Barua
FollowNov 06, 2025 18:45:1512
Report
HBHemang Barua
FollowNov 06, 2025 18:34:2213
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 06, 2025 18:34:0914
Report
HBHemang Barua
FollowNov 06, 2025 18:33:5614
Report