Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
जयपुर में शुक्रवार की नमाज़ के दृश्य जारी
AAAkshay Anand
Mar 13, 2026 08:30:52
Noida, Uttar Pradesh
JAIPUR (RAJASTHAN): FRIDAY PRAYERS BEING OFFERED/ VISUALS
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKumar Chandan
Mar 13, 2026 09:22:22
Ranchi, Jharkhand:रांची स्लग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के विधानसभा परिसर से 12 नए थाने का ऑन लाइन शिलान्यास किया , इसके साथ ही 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दो पहिया वाहन थाने को सौंपा। कुल स्वीकृत पेट्रोलिंग वाहन की संख्या 1255 है जबकि 1697 दो पहिया वाहन स्वीकृत हैं। प्रथम चरण में 636 वाहन और 849 दो पहिया वाहन थाने को सौंपे गए । इसके साथ गृह विभाग के तहत विधि विज्ञान निदेशालय एवं झारखंड प्रयोगशाला रांची के वैज्ञानिक सहायक के पद पर चयनित कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, विधायक कल्पना सोरेन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर , मंत्री दीपिका पाण्डेय, मंत्री इरफान अंसारी सहित कई मंत्री, विधायक और अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा लंबे समय के बाद राज्य अलग होने के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में वाहन पुलिस विभाग को मिले हैं। ये पहला चरण है , दूसरा चरण अभी होना है। थाने की भी राज्य ने संख्या बढ़ी और अपराध की भी संख्या बढ़ी ऐसे में तकनीकी सहयोग के साथ झारखंड पुलिस अपने आप को मजबूत करने में लगा है। आने वाले समय में राज्य में हो रहे घटनाओं पर पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कटिबद्ध है और अपने आप को भी तराशने में लगा है। आज विभिन्न क्षेत्रों में घटनाओं के नए नए आयाम और तकनीक देखने को मिलते हैं उस पर भी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कई बदलाव पुलिस महकमे में किया है। अपराधी घटनाएं घटती है और ये घटनाएं शहर से लेकर गांव तक होता है , वहां तक पहुंच कर पुलिस और सरकार की जिम्मेदारी है , इन घटनाओं पर लगाम लगे, उसी कड़ी में घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बड़े पैमाने पर वाहनों का लोकार्पण हो रहा है। आज कई लोगों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया गया है। कई घटनाओं में हमारी पुलिस ने त्वरित उन घटनाओं का पटाक्षेप किया। हाल में धुर्वा क्षेत्र से एक बच्चे के गायब होने की खबर आई, कुछ पता नहीं चल रहा था न कोई सुराग पर पुलिस की तत्परता और ईमानदार प्रयास से बच्चे को भी ढूंढा गया और अंतर्राज्यीय गिरोह का भी पर्दाफाश किया गया। राज्य के बाहर से भी अपराधी को ढूंढ कर लाया जाता है और सजा मिलती है। पुलिस की जो जिम्मेवारी है उसे हर हाल में उसे पूरा करना होगा, राज्य के सुरक्षा की जिम्मेवारी ही सौंपा गया है। साथ साथ हर नागरिक की जिम्मेवारी बनती है किसी भी घटना में एक आम नागरिक अपनी भूमिका निभाए और सकारात्मक सहयोग पुलिस को करे तभी जटिल अनुसंधान भी सफल हो सकता है। कहीं कोई घटना घटती है तो समाधान के बजाय आरोप प्रत्यारोप शुरु हो जाती है। आम नागरिक की सतर्कता और सहयोग बहुत जरुरी है। हम लोग कई जगहों पर घूमने का मौका मिलता है, वहां सुरक्षा इस कदर है और नागरिक इतने जागरूक हैं कि चौराहे पर पुलिस नहीं दिखेगी ये तभी संभव है जब आम नागरिक अपने जिम्मेदारी का निर्वहन उसी ईमानदारी से करे। यहां छोटी से छोटी बात भी जान पर आन पड़ती है। पुलिस को जिम्मेवारी हो होती ही है। पुलिस विभाग में भी कुछ छिट पुट चीजों हैं जिनके वजह से पूरे विभाग को शर्मशार होना पड़ता है, ये भी देखने की जरुरत है। आज लोकार्पण कार्यक्रम और नए तकनीक से राज्य में बेहतर सर्विलांस व्यवस्था स्थापित होगा, जहां अपराधी भी घटना से पहले सोचेंगे उसका अंजाम कितना बुरा होगा इस मौके पर बाइट …हेमंत सोरेन, सीएम इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा, पुलिस विभाग के कार्यक्रम में सभी थाने को नए वाहन समर्पित करने का कार्यकम आयोजित है अत्याधुनिक व्यवस्था नहीं रहने के कारण राज्य में अवांछित घटनाएं घट रही थी उस पर अंकुश लगाने के लिए काम किए जा रहे हैं। एक साथ इतने वाहन राज्य के सभी थानों में जाएंगे और इससे लोगों के बीच उत्पन्न विवाद और अवांछित घटनाओं पर लगाम लगाने में सफल होगें। राज्य के पुलिस कर्मी कठिन से कठिन परिस्थिति में षड्यंत्र करने वालों का उद्भेदन करने में सक्षम होंगे। बाइट …रबिंद्र नाथ महतो, विधानसभा अध्यक्ष, झारखंड इस मौके पर डीजीपी तदाशा मिश्र ने कहा, आज का दिन झारखंड पुलिस के लिए बड़ा दिन है। 12 जिलों में संयुक्त थाना भवन का शिलान्यास किया गया है , चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन थानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इतने बड़े स्तर पर वाहन उपलब्ध होने के एमरजेंसी रिस्पॉन्स में सुधार होगी। डायल 112 के प्रभाव क्षमता में बेहतर उपलब्धि होगी। पुलिस गश्त प्रभावी होगा विधि विज्ञान प्रयोगशाला को 9 विधि विशेषज्ञ मिल रहे हैं जिससे अनुसंधान में गतिशीलता आएगी। इन संसाधनों का इस्तेमाल पूरी पारदर्शिता से होगी.
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Mar 13, 2026 09:21:50
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर क्षेत्र में गैस सिलेंडर के लिए भारी भीड़ है। सुबह से गैस एजेंसी केंद्रों के बाहर सैकड़ों लोग जमा होते हैं और अपने घरों से खाली सिलेंडर लेकर घंटों लाइन में खड़े रहते हैं ताकि सिलेंडर रिफिल मिल सके। पहले होम डिलीवरी होती थी, लेकिन अब वह बंद है, जिससे लोगों को केंद्र तक आना पड़ रहा है। नया ओटीपी सिस्टम भी बड़ी परेशानी बन गया है और समय पर ओटीपी न मिलने से सिलेंडर रिफिल में दिक्कत हो रही है। इसके कारण केंद्रों के बाहर भीड़ लगातार बढ़ रही है। ईरान में चल रहे युद्ध को लेकर अफवाहें फैल रही हैं कि युद्ध से गैस सिलेंडर सप्लाई प्रभावित हो सकती है और सिलेंडर मिलना मुश्किल हो जाएगा। इसी डर से लोग गैस केंद्रों की ओर दौड़ रहे हैं। खाद्य विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जिले में गैस सिलेंडर की कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध है। विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की है। सवाल है कि अगर सिलेंडर की कमी नहीं है तो पखांजूर के गैस केंद्रों में रोज़ इतनी भीड़ क्यों है, होम डिलीवरी सेवा क्यों बंद है और लोगों को घंटों लाइन में क्यों खड़ा होना पड़ रहा है? यह स्थिति प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Mar 13, 2026 09:21:25
Satna, Madhya Pradesh:सतना। सतना-रीवा-जजबपुर एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच से अचानक धुआं निकलने की घटना से यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जब ट्रेन ऊँचेहरा स्टेशन पर पहुंची ही थी कि एक डिब्बे से धुआं उठता दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार ट्रेन के कोच क्रमांक 114674 से धुआं निकलता देख यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना रेल कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही स्टेशन पर मौजूद रेल अधिकारी और तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर ही रोक दिया गया, जिससे यात्रियों में थोड़ी देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। रेल कर्मचारियों ने तुरंत जांच शुरू की और धुआं निकलने के स्रोत को नियंत्रित कर लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे कोच की जांच की, ताकि किसी प्रकार की आग या तकनीकी खराबी से बड़ा हादसा न हो सके। राहत की बात यह रही कि घटना में सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में धुआं उठने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। तकनीकी टीम ने आवश्यक जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना करने की अनुमति दी। करीब 36 मिनट तक ऊँचेहरा स्टेशन पर खड़ी रहने के बाद ट्रेन 11:36 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना कर दी गई। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और धुआं उठने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
comment0
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
Mar 13, 2026 09:21:07
Kannauj, Uttar Pradesh:गुरसहायगंज में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़, SDM के छापे में 100 से ज्यादा पासबुक और 12 सिलेंडर बरामद कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कस्बे में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। छिबरामऊ के एसडीएम ज्ञानेंद्र द्विवेदी की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने गुरसहायगंज के बगिया मोहल्ले में छापा मारकर गैस कालाबाजारी के नेटवर्क का खुलासा किया है। प्रशासन को गोपनीय सूचना मिली थी कि बगिया मोहल्ले में एक मकान में बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर और गैस कनेक्शन की पासबुक रखकर अवैध रूप से गैस की कालाबाजारी की जा रही है। सूचना के आधार पर छिबरामmoo एसडीएम ज्ञानेंद्र द्विवेदी, नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर और गुरसहायगंज कोतवाल अजय अवस्थी की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम को मकान से 100 से अधिक गैस कनेक्शन की बुक और 12 गैस सिलेंडर बरामद हुए। इनमें से एक सिलेंडर भरा हुआ था जबकि 11 सिलेंडर खाली पाए गए। इसके अलावा मकान के बाहर खड़ी एक बाइक पर भी गैस सिलेंडर रखा मिला, जिससे अवैध तरीके से सिलेंडरों के परिवहन की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन के मुताबिक यह पूरा मामला जगदीश नाम के व्यक्ति से जुड़ा बताया जा रहा है, जो लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहा था। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी गैस कनेक्शन की पासबुक इकट्ठा कर सिलेंडरों की हेराफेरी करता था और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचता था। एसडीएम ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने बताया कि यह कार्य पूरी तरह गैरकानूनी है और आम लोगों के हक पर डाका डालने जैसा है। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रहा है।फिलहाल बरामद सिलेंडरों और पासबुक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन यह भी पता लगाने में जुटा है कि इस कालाबाजारी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Mar 13, 2026 09:20:55
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) ये कैसा बिजली तंत्र… एईएन और जेईएन के बीच चल रहा है नोटिस का खेल, ट्रांसफॉर्मर के लगा जंग। 18 महिने पहले किसान के खेत में लगाया ट्रांसफॉर्मर, लेकिन बिजली निगम ने नहीं जोड़ा कनेक्शन। माधोराजपुरा पंचायत समिति के चित्तौड़ा गांव के पास टोडावता ढाणी का है मामला। सिंचाई के अभाव में किसान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल सूखी, किसान ने ऊर्जा मंत्री तक लगाई गुहार। माधोराजपुरा बिजली निगम के एईएन ने रेनवाल मांजी जेईएन को कई बार दे चुके नोटिस, लेकिन ट्रांसफॉर्मर का नहीं हुआ कनेक्शन शुरू। किसान का आरोप - मैंने विधायक और मंत्री तक लगा चुका गुहार, फिर भी कनेक्शन जोड़ने को लेकर बिजली निगम के अधिकारी नहीं ले रहे सुध। जयपुर ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनियाँ भी दे चुके पुलिस जाप्ते का आदेश। किसान की पीड़ा सिर्फ विभागीय पत्र तक सिमटी, फसल हुई बर्बाद। बाइट - धर्मेंद्र, किसान
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 13, 2026 09:20:41
Dausa, Rajasthan:दौसा जिला: सर्व हिंदू समाज का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन गौ सेवा संस्थान के बैनर तले नेहरू गार्डन से रैली के रूप में कलक्ट्रेट तक पहुँची। कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। विधायक डीडी बैरवा भी वहीं मौजूद रहे। गौ सेवकों ने कहा मृत गौवंश की मुक्ति हिंदू धर्म के अनुरूप हो और मृत गौवंश को उठाने की प्रक्रिया में भी सुधार किया जाए। गौ सेवकों का आरोप है कि मृत गोवंश को खुले में डालकर उनकी चमड़ी उतारी जा रही है और छोड़ने के बाद उन्हें कुत्ते और अन्य जानवर नोच-नोच कर खाते हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अगर प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए तो बड़ी आंदोलन और बड़े प्रदर्शन होंगे।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 13, 2026 09:20:22
Jaipur, Rajasthan:एंकर- विश्व विख्यात आमेर में स्थित सैटेलाइट अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर आमेर एसडीएम बजरंग लाल स्वामी ने निरीक्षण किया, एसडीएम का यह निरीक्षण मौसम विभाग की सूचना के आधार पर भीषण गर्मी और लू से पहले अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया, अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पीएमओ आशीष सक्सेना समेत स्टाफ ने भी व्यवस्था सुचारू होने की जानकारी दी, आमेर एसडीएम बजरंग लाल स्वामी खुद अस्पताल के हर वार्ड, मरीज के भर्ती वार्ड, दवा सेंटर, नए लेबर चेंबर और ड्राई क्लीन मशीन समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, आमेर एसडीएम ने भामाशाहों की मदद से सैटेलाइट अस्पताल को 40 लाख रुपए के उपकरण दिलवाएं ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को सुविधा मिल सके, भीषण गर्मी को देखते हुए एसडीएम ने समय पर मरीजों को सुचारू व्यवस्थाएं मिले उसको लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए, मरीजों को अस्पताल में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो सके, अस्पताल में बिजली के बिल का भार कम करने के लिए सोलर प्लांट भी लगाया गया
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 13, 2026 09:19:52
Karauli, Rajasthan:करौली जिला मुख्यालय पर रसोई गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. जिले में गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं. तेज धूप में 2 से 3 घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल पा रहा है. कई लोग कई दिनों से सिलेंडर भरवाने के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही. रसद विभाग और गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन अचानक मांग बढ़ने के कारण होम डिलीवरी प्रभावित हुई है. मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कराने के दौरान ओटीपी आने में देरी होने से भी उपभोक्ताओं को एजेंसी पर इंतजार करना पड़ रहा है. मिडिल ईस्ट के युद्ध के कारण लोगों में गैस की उपलब्धता को लेकर आशंका बनी हुई है, जिससे मांग बढ़ गई है और बड़ी संख्या में उपभोक्ता सीधे गैस गोदाम और एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं. इंडेन की একটি एजेंसी संचालक के अनुसार प्रतिदिन लगभग 525 सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है, लेकिन अचानक बढ़ी मांग के कारण होम डिलीवरी प्रभावित हुई है जिसे जल्द ही सुचारु कर दिया जाएगा. जिले में इंडेन की दो और एचपी गैस की एक एजेंसी संचालित है, जहां समान स्थिति बनी हुई है. जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर आपूर्ति में कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं तथा वितरण व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है. उपभोक्ता किसी भी अफवाह से भ्रम में न आएं.
0
comment0
Report
SBShowket Beigh
Mar 13, 2026 09:19:41
Srinagar, :Thousands of devotees gathered at Hazratbal Dargah and major Jamia Masjids across Kashmir on Friday to offer Jumatul Vida prayers, the last Friday of the holy month of Ramadan. The day witnessed deep spiritual devotion, emotional supplications, and special prayers for peace across the world A massive congregation of worshippers assembled at the revered Dargah Hazratbal on the banks of Dal Lake to observe Jumatul Vida, the last Friday of Ramadan. Men, women, and elderly devotees from different districts of Kashmir reached the shrine early in the morning to participate in the special congregational prayers. Religious scholars and Imams delivered sermons highlighting the importance of Ramadan, unity, compassion, and prayers for peace and stability. Special duas (supplications) were offered for the well-being of the country and for peace in conflict-affected regions. During the prayers, worshippers also made special supplications for peace in the Middle East, particularly amid the ongoing Iran-Israel war, asking Allah to protect innocent lives and restore stability in the region. Apart from Hazratbal, large gatherings were also reported at Jamia Masjid Srinagar, historic mosques in downtown areas, and other Jamia Masjids across the Valley, where thousands of faithful offered Friday prayers with great devotion. Many devotees said Jumatul Vida holds special significance in Islam, as it comes in the final days of Ramadan when prayers and charity are considered especially blessed. People prayed for prosperity, harmony, and safety for Jammu & Kashmir and the entire country. Authorities had made security and traffic arrangements around major shrines and mosques to ensure smooth movement of devotees. The atmosphere around Hazratbal and other mosques remained spiritual and peaceful, with worshippers expressing
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top