Back
हेमंत सोरेन ने रांची में 12 नए थाने ऑनलाइन शिलान्यास पुलिस की तैयारी बढ़ाई
KCKumar Chandan
Mar 13, 2026 09:22:22
Ranchi, Jharkhand
रांची स्लग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के विधानसभा परिसर से 12 नए थाने का ऑन लाइन शिलान्यास किया , इसके साथ ही 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दो पहिया वाहन थाने को सौंपा। कुल स्वीकृत पेट्रोलिंग वाहन की संख्या 1255 है जबकि 1697 दो पहिया वाहन स्वीकृत हैं। प्रथम चरण में 636 वाहन और 849 दो पहिया वाहन थाने को सौंपे गए । इसके साथ गृह विभाग के तहत विधि विज्ञान निदेशालय एवं झारखंड प्रयोगशाला रांची के वैज्ञानिक सहायक के पद पर चयनित कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, विधायक कल्पना सोरेन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर , मंत्री दीपिका पाण्डेय, मंत्री इरफान अंसारी सहित कई मंत्री, विधायक और अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा लंबे समय के बाद राज्य अलग होने के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में वाहन पुलिस विभाग को मिले हैं। ये पहला चरण है , दूसरा चरण अभी होना है। थाने की भी राज्य ने संख्या बढ़ी और अपराध की भी संख्या बढ़ी ऐसे में तकनीकी सहयोग के साथ झारखंड पुलिस अपने आप को मजबूत करने में लगा है। आने वाले समय में राज्य में हो रहे घटनाओं पर पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कटिबद्ध है और अपने आप को भी तराशने में लगा है। आज विभिन्न क्षेत्रों में घटनाओं के नए नए आयाम और तकनीक देखने को मिलते हैं उस पर भी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कई बदलाव पुलिस महकमे में किया है। अपराधी घटनाएं घटती है और ये घटनाएं शहर से लेकर गांव तक होता है , वहां तक पहुंच कर पुलिस और सरकार की जिम्मेदारी है , इन घटनाओं पर लगाम लगे, उसी कड़ी में घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बड़े पैमाने पर वाहनों का लोकार्पण हो रहा है। आज कई लोगों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया गया है। कई घटनाओं में हमारी पुलिस ने त्वरित उन घटनाओं का पटाक्षेप किया। हाल में धुर्वा क्षेत्र से एक बच्चे के गायब होने की खबर आई, कुछ पता नहीं चल रहा था न कोई सुराग पर पुलिस की तत्परता और ईमानदार प्रयास से बच्चे को भी ढूंढा गया और अंतर्राज्यीय गिरोह का भी पर्दाफाश किया गया। राज्य के बाहर से भी अपराधी को ढूंढ कर लाया जाता है और सजा मिलती है। पुलिस की जो जिम्मेवारी है उसे हर हाल में उसे पूरा करना होगा, राज्य के सुरक्षा की जिम्मेवारी ही सौंपा गया है। साथ साथ हर नागरिक की जिम्मेवारी बनती है किसी भी घटना में एक आम नागरिक अपनी भूमिका निभाए और सकारात्मक सहयोग पुलिस को करे तभी जटिल अनुसंधान भी सफल हो सकता है। कहीं कोई घटना घटती है तो समाधान के बजाय आरोप प्रत्यारोप शुरु हो जाती है। आम नागरिक की सतर्कता और सहयोग बहुत जरुरी है। हम लोग कई जगहों पर घूमने का मौका मिलता है, वहां सुरक्षा इस कदर है और नागरिक इतने जागरूक हैं कि चौराहे पर पुलिस नहीं दिखेगी ये तभी संभव है जब आम नागरिक अपने जिम्मेदारी का निर्वहन उसी ईमानदारी से करे। यहां छोटी से छोटी बात भी जान पर आन पड़ती है। पुलिस को जिम्मेवारी हो होती ही है। पुलिस विभाग में भी कुछ छिट पुट चीजों हैं जिनके वजह से पूरे विभाग को शर्मशार होना पड़ता है, ये भी देखने की जरुरत है। आज लोकार्पण कार्यक्रम और नए तकनीक से राज्य में बेहतर सर्विलांस व्यवस्था स्थापित होगा, जहां अपराधी भी घटना से पहले सोचेंगे उसका अंजाम कितना बुरा होगा इस मौके पर बाइट …हेमंत सोरेन, सीएम इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कहा, पुलिस विभाग के कार्यक्रम में सभी थाने को नए वाहन समर्पित करने का कार्यकम आयोजित है अत्याधुनिक व्यवस्था नहीं रहने के कारण राज्य में अवांछित घटनाएं घट रही थी उस पर अंकुश लगाने के लिए काम किए जा रहे हैं। एक साथ इतने वाहन राज्य के सभी थानों में जाएंगे और इससे लोगों के बीच उत्पन्न विवाद और अवांछित घटनाओं पर लगाम लगाने में सफल होगें। राज्य के पुलिस कर्मी कठिन से कठिन परिस्थिति में षड्यंत्र करने वालों का उद्भेदन करने में सक्षम होंगे। बाइट …रबिंद्र नाथ महतो, विधानसभा अध्यक्ष, झारखंड इस मौके पर डीजीपी तदाशा मिश्र ने कहा, आज का दिन झारखंड पुलिस के लिए बड़ा दिन है। 12 जिलों में संयुक्त थाना भवन का शिलान्यास किया गया है , चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन थानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इतने बड़े स्तर पर वाहन उपलब्ध होने के एमरजेंसी रिस्पॉन्स में सुधार होगी। डायल 112 के प्रभाव क्षमता में बेहतर उपलब्धि होगी। पुलिस गश्त प्रभावी होगा विधि विज्ञान प्रयोगशाला को 9 विधि विशेषज्ञ मिल रहे हैं जिससे अनुसंधान में गतिशीलता आएगी। इन संसाधनों का इस्तेमाल पूरी पारदर्शिता से होगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 13, 2026 10:21:200
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 13, 2026 10:20:570
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 13, 2026 10:20:500
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 13, 2026 10:20:410
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 13, 2026 10:19:4766
Report
32
Report
KSKashish Singh
FollowMar 13, 2026 10:17:5356
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 13, 2026 10:17:4175
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 13, 2026 10:17:1971
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 13, 2026 10:16:5448
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 13, 2026 10:16:3481
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 13, 2026 10:16:1240
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 13, 2026 10:15:5557
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 13, 2026 10:15:3850
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 13, 2026 10:15:1986
Report