Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
राष्ट्रीय क्षेत्र से चिथड़ों के मामले में जांच टीम पहुँची
SKSantosh Kumar
Nov 11, 2025 03:19:55
Noida, Uttar Pradesh
नैशनल से ड्रैग करें अभी शरीर के चिथड़े, जांच टीम लेकर गई है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AYAMARJEET YADAV
Nov 11, 2025 05:12:40
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग हो रही है और महिलाएं वोटिंग करने में पुरुषों से कहीं आगे है। ऐसे में इस बार फिर से बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है। महिलाओं के बढ़े वोटिंग परसेंटेज यह बता रहा है कि यह पूरा वोट जो है सरकार के पक्ष में है। एनडीए और नीतीश कुमार के पक्ष में है। ऐसे में उन्होंने कहा कि एनडीए बम-बम है। पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी मतदाता घर से निकल रहे हैं और यह जो वोट है वह एनडीए के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि 2010 का जो परिणाम आया था, इस बार का मतदाता उस रिकॉर्ड को भी तोड़ने जा रहा है。
0
comment0
Report
CJCHAMPESH JOSHI
Nov 11, 2025 05:11:57
Kondagaon, Chhattisgarh:शिक्षा को लेकर प्रदेश सरकार से लेकर जिला शिक्षा विभाग कितना गंभीर है यह देखने के लिए कोंडागांव जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम घोड़ा गांव के डोंडेपारा प्राथमिक शाला में भी देख सकते हैं। जहां पिछले 4 वर्षों से यहां की प्राथमिक शाला भवन जर्जर होने की जानकारी शिक्षक-उच्च अधिकारीयों को नेताओं को लगातार दे रहे हैं मगर शिक्षा विभाग पर कोई असर नहीं हो रहा है। लाचार सिस्टम को देखकर स्कूल के सफाई कर्मी ने मात्र अपना दो कमरों का कच्चा मकान जिसमें सामने का आंगन व एक कमरा जो उनका सयन कक्ष था उसे भी स्कूल चलाने को दे दिया ताकि कोई दुर्घटना न हो बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित न हो। सफाई कर्मी जिसे शासन से मात्र 3400 रूपये मिलते हैं उसने बड़ा काम कर दिया; सफाई कर्मी जिस पलंग पर सोता था उस पलंग पर शैक्षणिक सामग्री रखा है और खुद जमीन पर सो रहा है; शिक्षा विभाग पर 4 वर्षों में आवेदन का असर नहीं हुआ यानी शिक्षा विभाग भी सो रहा है। अधिकारी वही रटी रटाई जवाब दे रहे हैं कि हमने शासन तक सूचना पहुंचा दी है यानी सबकुछ ऐ सी कमरों मे बैठकर खानापूर्ति की जा रही है; करोड़ों रूपये सरकार शिक्षा पर खर्च कर रही है फिर भी व्यवस्था नहीं सुधर रही है।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Nov 11, 2025 05:11:22
Ayodhya, Uttar Pradesh:दिल्ली में हुए धमाके के बाद रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है। प्रभु श्रीराम की नगरी को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा की कमान आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने खुद संभाल रहे हैं। अयोध्या के वरिष्ठ अधिकारी देर रात तक ग्राउंड जीरो पर उतरकर सभी गाड़ियों व संदिग्धों की बारीकी से जांच पड़ताल किये। राम जन्मभूमि परिसर, सरयू घाट, प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में उन्होंने खुद सुरक्षा इंतज़ामों की बारीकी से जांच की। पुलिस बल को सतर्क रहने और हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं। आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के नेतृत्व में पूरी पुलिस फोर्स लगातार गश्त पर है। हर प्रवेश द्वार पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है और संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा घेरा और मजबूत किया गया है ताकि अयोध्या की शांति और सुरक्षा कायम रह सके। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ साथ उनको किसी प्रकार की समस्या न हो इसका भी खास ध्यान रखा जा रहा है क्योंकि अयोध्या में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से श्रद्धालु आते हैं ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एक बड़ी जिम्मेदारी भी है
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Nov 11, 2025 05:11:10
Balrampur, Uttar Pradesh:दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना के बाद बलरामपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने पूरे जनपद में हाई अलर्ट घोषित करते हुए देर रात तक मुख्य मार्गों, चौराहों और बॉर्डर क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया。 पुलिस ने जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहन जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी। नेपाल सीमा से लगे इलाकों सहित जनपद के प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, मॉल और धार्मिक स्थलों पर भी पुलिस की गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है。 जनपद पुलिस ने बताया कि किसी भी तरह की असामाजिक या संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए चौकसी बढ़ाई गई है। लावारिस वस्तुओं की जांच की जा रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है。 पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर दें। अफवाहों से बचने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की भी अपील की गई है。 पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बलरामपुर पुलिस शांति, सुरक्षा और जनविश्वास बनाए रखने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा。
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Nov 11, 2025 05:11:02
Balrampur, Uttar Pradesh:25 वर्ष बाद भी जनमानस के लिए स्मरणीय हैं महंत महेंद्रनाथ जी महाराज के कार्य: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ “सेवा के माध्यम से लोककल्याण का केंद्र बनें धर्मस्थल” – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के देवीपाटन पीठ के ब्रह्मलीन महंत योगी महेंद्रनाथ जी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि पर सोमवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे ,देर शाम कार्यक्रम के दौरान अपने वक्तव्य के दौरान सीएम ने उनके स्मरण में कहा “महंत महेंद्रनाथ जी ने न केवल देवीपाटन की सेवा की, बल्कि इस पूरे सीमावर्ती क्षेत्र के विकास की दिशा तय की। उनके कार्य आज भी जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत महेंद्रनाथ जी ने गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ जी के सानिध्य में रहकर मंदिर परिसर, शिक्षा, जनसेवा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का जो अभियान शुरू किया था, आज 25 वर्षों बाद वह अपने मूर्त रूप में दिखाई दे रहा है。 इस अवसर पर देवीपाटन मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यासपीठ का पूजन किया और कथा व्यास संत बालकदास महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि “भागवत कथा ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की त्रिवेणी है। वैराग्य का अर्थ पलायन नहीं, बल्कि ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है。” *महंत महेंद्रनाथ जी ने सेवा को साधना बनाया* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महंत महेंद्रनाथ जी ने गोरक्षपीठ की परंपरा को निभाते हुए देवीपाटन मंदिर के भौतिक और आध्यात्मिक विकास को नई दिशा दी।उन्होंने कहा कि जब महंत महेंद्रनाथ जी मंदिर की सेवा में आए थे, तब मंदिर परिसर सीमित सुविधाओं वाला था। धर्मशाला टूटी हुई थी, यात्रियों के लिए कोई विश्राम व्यवस्था नहीं थी, और श्रद्धालुओं को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। “जिस मंदिर के पास अपनी मूलभूत सुविधाएं न हों, वह दूसरों की सेवा कैसे कर सकता है? लेकिन महंत महेंद्रनाथ जी ने इस असंभव को संभव किया। उन्होंने मंदिर परिसर में धर्मशाला, यात्री विश्रामालय, प्रसाद वितरण केंद्र, गौसेवा केंद्र जैसी अनेक योजनाओं की नींव रखी। आज वह सब उनकी दूरदृष्टि का परिणाम है,” मुख्यमंत्री ने कहा。 *थारू जनजाति के बच्चों को दी शिक्षा की रोशनी* मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 1994 में महंत महेंद्रनाथ जी ने सीमावर्ती थारू जनजाति के बच्चों के लिए एक उत्कृष्ट छात्रावास की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि “यह छात्रावास पिछले 31 वर्षों से जनजातीय बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और संस्कार की दिशा दे रहा है। आज इस छात्रावास से निकले अनेक बच्चे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं — यही सच्चा राष्ट्रनिर्माण है।” सीएम ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता सर्वविदित है। इस क्षेत्र के थारू बहुल गांव कभी उपेक्षित थे, न सड़कें थीं, न स्कूल। “महंत महेंद्रनाथ जी ने उन बच्चों को मंदिर परिसर में लाकर शिक्षित और संस्कारित किया। उन्होंने दिखाया कि धार्मिक संस्थान यदि चाहें तो समाज के सबसे पिछड़े तबकों को भी मुख्यधारा से जोड़ सकते हैं。” *“धार्मिक संस्थाएं केवल आस्था का नहीं, राष्ट्रीयता का केंद्र बनें”* मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मस्थल केवल पूजा-पाठ या उपासना का स्थान नहीं हैं, बल्कि ये राष्ट्रीय चेतना के केंद्रबिंदु बन सकते हैं।उन्होंने कहा कि “देवीपाटन मंदिर ने इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य किया है। यहां मां पाटेश्वरी के नाम से सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हो रहा है, जहां स्थानीय और सीमावर्ती गांवों के बच्चे आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।” योगी आदित्यनाथ ने कहा “अगर हमारे धार्मिक स्थल समाज को राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराने लगें, तो कोई भी विधर्मी या राष्ट्रविरोधी तत्व कभी पनप नहीं सकता।” *राष्ट्र वंदना का अर्थ कर्तव्य है, केवल पूजा नहीं* मुख्यमंत्री ने राष्ट्र वंदना को “कर्तव्य की साधना” बताते हुए कहा “वंदे मातरम केवल गीत नहीं है। जब कोई नागरिक ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करता है, तब वही धरती माता की सच्ची वंदना है। शिक्षक जब छात्र को संस्कारवान बनाता है, व्यापारी ईमानदारी से कर देता है, पुलिसकर्मी ड्यूटी निभाता है, और विद्यार्थी अध्ययन में रत रहता है वही राष्ट्र वंदना है।” उन्होंने कहा कि इस मठ ने ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए ही सेवा कार्यों की शुरुआत की। गोरक्षपीठाधीश्वर पूज्य महंत अवेद्यनाथ जी की प्रेरणा से महंत महेंद्रनाथ जी ने जो बीज बोए, वे आज वटवृक्ष बन चुके हैं。 सीएम ने कहा कि “जो भी अच्छा गोरखपुर में होता था, महंत महेंद्रनाथ जी उसे बलरामपुर में लाने का प्रयास करते थे। अच्छाई की नकल करनी चाहिए, बुराई की नहीं यही उनका संदेश था,” *“कच्ची नींव पर पक्की इमारत नहीं बन सकती”* मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को जागरूक होकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “स्मार्टफोन जरूरी है, लेकिन इसका विवेकपूर्ण उपयोग करें। डिजिटल लाइब्रेरी या शिक्षा के कंटेंट के लिए तो यह आवश्यक है, लेकिन दिनभर इससे चिपके रहने से श्रम, शक्ति और सोचने की क्षमता खत्म हो जाएगी। मेहनत ही जीवन की सच्ची पूंजी है। कच्ची नींव पर पक्की इमारत नहीं बनती, पक्की नींव ही सफलता का आधार है।” सीएम ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। “नकारात्मकता व्यक्ति का नहीं, राष्ट्र का भी नुकसान करती है। अध्ययन, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति – यही सफलता के तीन सूत्र हैं。” *“यह वर्ष भारत के लिए सौभाग्यशाली”* अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 भारत के लिए ऐतिहासिक और सौभाग्यशाली है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के 150 वर्ष पूरे हुए हैं, भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम के भी 150 वर्ष हो रहे हैं, आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं, और डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान को भी 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह वर्ष भारत की एकता, अखंडता और संविधान की आत्मा का उत्सव है,” । उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने दो बातें कही थीं “देश की स्वतंत्रता का अर्थ केवल आज़ादी नहीं, बल्कि उसे अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प भी है。” *“वंदे मातरम” – एकता और बलिदान का गीत* मुख्यमंत्री ने कहा कि “वंदे मातरम” केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत माता की वंदना का मंत्र है। उन्होंने कहा “हर क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी ने वंदे मातरम गाते हुए फांसी के फंदे को चूमा, लेकिन कभी विदेशी सत्ता के आगे झुका नहीं। यह गीत भारत माता को साक्षात देवी के रूप में स्थापित करता है और हमें हमारे राष्ट्रीय दायित्वों की याद दिलाता है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में 15 नवंबर को “जनजातीय गौरव दिवस” घोषित किया है। यह निर्णय भारत की जनजातीय परंपराओं को सम्मान देने का उदाहरण है। *“संविधान – भारत की आत्मा”* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत के संविधान का शिल्पी बताते हुए कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे सशक्त संविधान है। उन्होंने कहा कि “यह संविधान हमें उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक एकता के सूत्र में जोड़ता है। हर नागरिक को समान अधिकार देता है और सरकार चुनने की शक्ति आम जनता के हाथ में सौंपता है।” सीएम ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को प्रेरित किया कि वे सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। “उन्होंने कहा था कि आगे बढ़ना है तो जीवन में सकारात्मकता रखिए, नकारात्मकता केवल पतन लाती है। यही संतों और महापुरुषों का भी संदेश रहा है।” *“सकारात्मक भाव से काम कर रही हैं सरकारें”* मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने 11 वर्षों में विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। “आज हर क्षेत्र में भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार भी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ काम कर रही है। यह वंदे मातरम की भावना को व्यवहार में लाने का समय है। जब नागरिक, शिक्षक, व्यापारी, पुलिसकर्मी और छात्र – सब अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करते हैं, तो वही राष्ट्र वंदना है।” *महंत महेंद्रनाथ जी की विरासत – सेवा, शिक्षा और संस्कार* मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीपाटन मंदिर की यह परंपरा सिर्फ आस्था की नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की परंपरा है। महंत महेंद्रनाथ जी ने 25 वर्ष पूर्व जो कार्य प्रारंभ किए, वे आज समाजसेवा के नए प्रतिमान बन चुके हैं जिसमें थारू छात्रावास से लेकर सीबीएसई विद्यालय तक,गौसेवा केंद्र से लेकर जनकल्याण परियोजनाओं तक,धर्मशाला व यात्री विश्रामालयों से लेकर निःशुल्क प्रसाद वितरण केंद्र तक शामिल है जो हर कार्य समाज को जोड़ने वाला है। सीएम योगी ने कहा “महंत महेंद्रनाथ जी ने जो बीज बोया था, वह आज महकता हुआ वटवृक्ष बन चुका है। देवीपाटन मंदिर अब लोककल्याण का सशक्त केंद्र है।” *“धर्मस्थल लोककल्याण के मजबूत केंद्र बनें”* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी धर्मस्थल का दायित्व केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं होना चाहिए。 “उसे समाज की आस्था का प्रतीक बनते हुए लोककल्याण और जनकल्याण के लिए समर्पित होना चाहिए। देवीपाटन मंदिर ने इस आदर्श को व्यवहार में उतारा है। उन्होंने कहा कि जब मंदिर, मठ और धार्मिक संस्थाएं समाज के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा की योजनाएं चलाती हैं, तब धर्म अपने वास्तविक अर्थ में प्रकट होता है。“धर्म का अर्थ पूजा विधि नहीं, बल्कि वह व्यवस्था है जो लोक और परलोक दोनों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करे,” सीएम ने कहा。 *“कर्तव्य ही राष्ट्र की शक्ति है”* अपने विस्तृत संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा “जब हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करता है, तभी देश मजबूत होता है। धर्म, शिक्षा और समाजसेवा — इन तीनों का समन्वय ही राष्ट्र निर्माण का सूत्र है। यही महंत महेंद्रनाथ जी की शिक्षाओं का सार है।”उन्होंने कहा कि आज जब देश अपने अमृत काल में प्रवेश कर रहा है, तब प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों का स्मरण करना चाहिए। “महंत महेंद्रनाथ जी जैसे संतों ने हमें सिखाया कि सेवा ही साधना है, और कर्तव्य ही पूजा। उनकी यह प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी।"
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Nov 11, 2025 05:10:21
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर दिल्ली ब्लास्ट में अमरोहा के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में खत्म हुई लोकेश अग्रवाल और अशोक गुज्जर की दोस्ती की आखिरी मुलाकात दिल्ली के लालकिले के पास सोमवार शाम हुए भीषण बम ब्लास्ट में अमरोहा जिले के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान हसनपुर क्षेत्र के रहरा अड्डा निवासी 52 वर्षीय लोकेश अग्रवाल और मंगरोला गांव के अशोक गुज्जर के रूप में हुई है। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और किस्मत ने उनकी आखिरी मुलाकात को मौत में बदल दिया। जानकारी के मुताबिक, लोकेश अग्रवाल खाद विक्रेता थे और सोमवार को अपनी बीमार समधन को देखने दिल्ली के एक अस्पताल गए थे। वापसी के दौरान उन्होंने अपने दोस्त अशोक गुज्जर को लालकिला मेट्रो स्टेशन पर मिलने के लिए फोन किया। अशोक दिल्ली में डीटीसी बस में कंडक्टर के पद पर कार्यरत था। लेकिन जिस वक्त दोनों मिलने वाले थे, उसी समय जोरदार धमाका हुआ जिसने दोनों की जान ले ली। धमाके की खबर मिलते ही अमरोहा में मातम छा गया। रहरा अड्डा और मंगरोला गांव के लोगों में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम दिल्ली में कराया गया, जिसके बाद आज मंगलवार को पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपे जाएंगे.
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Nov 11, 2025 05:09:57
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद - जिले के नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव हैवतपुर कर्खा में पटाखों से भरे मकान में धमाका, एक की मौत दो घायल。 फिरोजाबाद --दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद जिले में अलर्ट, पुलिस प्रशासन ने मिलकर बस स्टैंड रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर की तलाशी。 फिरोजाबाद --जिले में पुलिस प्रशासन ने अभियान चला कर धार्मिक स्थलों से 57 लाउडस्पीकर उतरवाए。 फिरोजाबाद --जिले की मक्खनपूर न्याय पंचायत की बोर्ड बैठक में विवाद, सभासद रहे नदारत。 फिरोजाबाद -- जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यारमऊ के समीप बाइक सवार गोवंश से टकराये, एक की मृत्यु दो घायल。 फिरोजाबाद -- जिले के टूंडला थाना क्षेत्र अंतर्गत दंपति को रोडवेज बस ने रौंदा, पति की मौत बेटी की शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे थे दंपत्ति。 फिरोजाबाद-- जिले में जैन मंदिर पर डग्गेमार वाहनों का कब्जा, हाईवे पर लग रही वाहनों की कतार, रेंग - रेंग कर गुजर रहे वाहन。 फिरोजाबाद-जिले में किसान की गला दबाकर हत्या करने वाली पत्नी और भांजे को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा。 फिरोजाबाद -जिले के डीएम ने स्थानीय निकायों के प्रस्तावित कार्यों की बैठक में समीक्षा की, कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक。
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Nov 11, 2025 05:07:07
Jamui, Bihar:जमुई/झाझा : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान सोमवार को झाझा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने अपने परिवार के साथ जमुई विधानसभा क्षेत्र स्थित सलैया मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि पहले चरण में मतदान काफी शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का झुकाव पूरी तरह से महागठबंधन के पक्ष में दिखाई दे रहा है। यादव ने दावा किया कि इस बार राज्य की जनता बदलाव चाहती है और जनता का यह रुझान बताता है कि महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने पांच सालों में बेरोजगारी, महंगाई और विकास कार्यों की कमी को बखूबी देखा है, इसलिए अब लोग नई दिशा और नई उम्मीदों के साथ महागठबंधन के साथ खड़े हैं। यादव ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं और बिहार में एक नई सरकार के गठन में अपनी भूमिका निभाएं। वोटिंग के दौरान जयप्रकाश नारायण यादव के साथ उनका पूरा परिवार भी मौजूद रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और मतदान केंद्र पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
0
comment0
Report
Nov 11, 2025 05:06:52
Mumbai, Maharashtra:

लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले 60-70 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र को उम्र संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके फैंस लगातार उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। अस्पताल में पत्नी हेमा मालिनी भी पहुंची और बेटे भी पहुंच गए है…कहा जा रहा है कि उन्हें वैंटिलेटर के सपोर्ट पर रखा गया है…हालांकि धर्मेंद्र के निधन की खबर भी फैल गई…बाद में उनकी बेटी इशा दियोल ने कहा कि वे अभी जिंदा है और उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई हैं। उधर धर्मेंद्र की पत्नी और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने एक्स पर उनकी तबीयत को लेकर कहा कि मीडिया में गलत खबर चल रही है…धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हो रहा है।

0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Nov 11, 2025 05:06:35
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - मोहम्मद सलमान के परिवार का बयान Zee media पर सबसे पहले सलमान का परिवार आई-20 गाड़ी को मार्च 2025 को सिपनी कम्पनी को बेच दी थी. सलमान की पत्नी ने पुलिस से कि अपील उस गाड़ी से उनका कोई लेना देना नहीं है. मोहम्मद सलमान और उसके भाई जावेद को भी गुरूग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है. एंकर दिल्ली में हुए ब्लास्ट में प्रयोग कि गई आई-20 गाड़ी मोहम्मद सलमान के नाम थी लेकिन 2025 मार्च में गाड़ी खरीदने और बेचने वाली कम्पनी सिपनी कम्पनी को बेच दी थी... परिवार का कहना है कि उनका इस गाड़ी से कोई लेना देना नहीं है गाड़ी पूरे कानूनी दस्तावेजों के साथ बेचीं गई है.... मोहम्मद सलमान के साथ उसके बड़े भाई जावेद को भी पुलिस नें हिरासत में लिया है.... फिलहाल परिवार का कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है... टिकटेक- फरहा, मोहम्मद सलमान कि पत्नी टिकटेक- मोहम्मद सलमान कि भाभी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top