Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
sansad me DDA flats ka bache hua stock: sarkar ne jawab diya
HBHemang Barua
Dec 11, 2025 06:16:04
Noida, Uttar Pradesh
कांग्रेस सांसद बलवंत बासवंत वानखेड़े के लोकसभा में पूछे गए सवाल का सरकार ने दिया जवाब सवाल- Will the Minister of HOUSING AND URBAN AFFAIRS be pleased to state: (a) the details of the unsold inventory of DDA flats, location-wise and category-wise, including Narela, Loknayak Puram, Siraspur, Dwarka, Azadpur, Jasola, Rohini, Ashoka Pahari and other notified locations covering EWS, Janta, LIG, MIG and HIG categories; (b) the number of newly constructed DDA flats proposed to be offered for disposal during the financial year 2025-26, category-wise; and (c) the total housing inventory (old and new) built by DDA in Narela, the total number of allotments made so far and the number of flats that remain unsold? ANSWER THE MINISTER OF STATE IN THE MINISTRY OF HOUSING AND URBAN AFFAIRS (SHRI TOKHAN SAHU) (a) The details of the unsold inventory of Delhi Development Authority (DDA) flats in Delhi, location-wise and category-wise, as furnished by DDA is given in Annexure. (b) DDA has furnished the details of DDA flats to be offered for the first time in the financial year 2025-26 (newly constructed) as under: 1. 1026 number of MIG 2-Bedroom-Hall-Kitchen (BHK) flats in Karkardooma under DDA Towering Heights Karkardooma Housing Scheme 2025. 2. 498 number of 1-Room Kitchen (RK) flats in Karkardooma for the allottees of the above-mentioned DDA Towering Hights Karkardooma Housing Scheme 2025 to be used as Community Service Personnel flats. 3. 3656 number of flats consisting of 856 HIG (3-BHK), 1800 MIG (2- BHK) and 1000 (1-BHK) under DDA Karmayogi Awaas Yojana 2025 in Pockets 9, 6 and 13, Sector A1 to A4, Narela. 4. In addition, 3666 number of flats consisting of 900 HIG (3-BHK), 1750 MIG (2-BHK) and 1016 EWS flats in Pocket 11, Sector A1 to A4, Narela are also likely to be offered in this financial year. (c) DDA has informed that the total number of flats in Narela are 62801, out of which allotments made till date are 31314 and unsold flats are 31487. Details of Unsold Inventory of DDA Flats Narela 31487 Karkardooma 1524 Loknayak Puram 222 Sirsapur 487 Dwarka 70 Nasirpur (Dwarka) - 44 Azar Pur 66 Jasola - 16 Vasant Kunj 1 Rohini 112 Ashoka Pahari -23 Total 34052
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 03, 2026 03:06:25
Dhanaura, Uttar Pradesh:होली से पहले अमरोहा में सनसनीखेज वारदात, गश्त कर रहे सिपाही पर शख्स ने किया गंडासे से जानलेवा हमला, पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से बीमार होने की आशंका वीओ - अमरोहा में होली से पहले उस समय सनसनी फैल गई जब गश्त कर रहे एक सिपाही पर अज्ञात शख्स ने गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया। नगर के मोहल्ला छेवड़ा के पास हुई इस घटना में सिपाही राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि त्योहार को देखते हुए पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी अचानक एक व्यक्ति ने सिपाही पर गंडासे से हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल सिपाही को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी ने स्थानीय युवकों की मदद से हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि पकड़ा गया हमलावर मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हो रहा है और वह अपना नाम-पता भी सही ढंग से नहीं बता पा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं घायल सिपाही राहुल कुमार की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब गश्त कर रहा पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता स्वाभाविक है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ जारी है। बाइट:-अमित कुमार आनंद पुलिस अधीक्षक अमरोहा
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 03, 2026 03:02:10
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में बिजली कर्मचारियों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला, जहां हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर मशाल मार्च निकाला. यह मार्च न केवल कर्मचारियों की नाराजगी दिखा रहा था, बल्कि सरकार के खिलाफ बढ़ते असंतोष का भी संकेत दे रहा है. हाथों में जलती मशालें और बैनर लिए कर्मचारी शहर के मुख्य चौक-चौराहों से गुजरते हुए आगे बढ़े और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान पूरा माहौल सरकार विरोधी नारों से गूंज उठा. कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है. प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से service देने के बावजूद उन्हें आज तक स्थायी नहीं किया गया, जिससे उनमें भारी रोष है. उन्होंने कहा कि बार-बार मांग उठाने और ज्ञापन देने के बावजूद सरकार और निगम प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके चलते उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा. मशाल जुलूस के दौरान कर्मचारियों ने आम जनता को भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया और सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताया. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. अशोक शर्मा, राज्य प्रधान: “वर्ष 2008 से कार्यरत कर्मचारियों को आज तक स्थायी नहीं किया गया है, जो कि सरासर अन्याय है. हम सरकार से मांग करते हैं कि टेम्परेरी आईडी को तुरंत खत्म कर कर्मचारियों को पक्का किया जाए. अगर हमारी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो हम प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे.” अब देखना होगा कि सरकार कर्मचारियों की इन मांगों पर क्या रुख अपनाती है या फिर आंदोलन और उग्र रूप लेता है।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 03, 2026 03:01:21
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों के द्वारा लगातार जारी आमरण अनशन अब राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। पिछले छह दिनों से 419 होमगार्ड अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर हैं। अब कई अभ्यर्थियों के हालत बिगड़ चुके हैं और प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल उठ रहे हैं; महिला अभ्यर्थियों की स्थिति के बावजूद चिकित्सकीय व्यवस्था नहीं हो रही है। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ बो Gong सिंह ने कहा है कि सभी जिलों में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो रही है, पर बेगूसराय प्रशासन इन अभ्यर्थियों की अवहेलना कर रहा है। सरकार पर भी सवाल उठते हैं कि बिहार में नीति स्पष्ट नहीं है और मुख्यमंत्री कौन चला रहे हैं, यह एक बड़ा सवाल बनकर उभर रहा है। शराबबंदी पर भी कहा गया कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल है और अब शराब की डिलीवरी हो रही है, जिससे पुलिस प्रशासन अपना फायदा उठा रहा है और निर्दोष लोगों को फंसा रहा है। अपराध बढ़ने पर भी चिंता व्यक्त की गई और कहा गया कि कानून व्यवस्था नाम की चीज बाकी नहीं है। अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया कि सरकार एवं जिला प्रशासन से इस संबंध में बातचीत होगी।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Mar 03, 2026 03:01:04
Jasa, Bihar:भभुआ अनुमंडल में होली का त्योहार पूरी शांति और सद्भाव के साथ मनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। भभुआ के डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि होली शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि गुंडा एक्ट, सीसीए-3 सहित सभी कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। संभावित बदमाशों और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी और एकपक्षीय माहौल बनाकर होली को सफल बनाया जाएगा। डीएसपी ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की उकसावे वाली हरकत से बचें। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन हर हाल में शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई है ताकि होली का उत्सव खुशी और एकता के साथ संपन्न हो।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 03, 2026 03:00:46
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - पुलिस के ट्रक से टकराया बाइक सवार दोनों हाथ टूटा मे लगा गंभीर चोट स्थिति बनी गंभीर. खूँटी जिले में रात को पुलिस वाहन ट्रक और बाईक की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना रनिया थाना के समीप रनिया चौक के पास रात को घटी है। जानकारी के अनुसार, रनिया थाना का ट्रक मृत व्यक्तियों के शवों को थाना ले जा रही थी । इसी क्रम में रनिया चौक के नजदीक एक तेज रफ्तार बाइक और रनिया थाना के ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे बाइक चालक रनिया थाना क्षेत्र के उलूंग गाँव निवासी एल्बम केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक की पहचान रनिया थाना क्षेत्र के उल्लूंग गाँव निवासी एलजन केरकेट्टा के रुप में हुई है। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया लाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक घायल का दोनों हाथ टूट गया है.और पैर पर गंभीर चोट लगी है. स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं रनिया थाना से ट्रक तुरीगड़ा में बाइक दुर्घटना में जान गवाने वाले तीनों मृतक व्यक्ति का शव को लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान घटना हुई टक्कर की घटना में ट्रक और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गया है।
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 03, 2026 03:00:16
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां श्मशान घाट के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का निकला, और अब पुलिस ने इस हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया है—जिसकी वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश बताई जा रही है। थाना सदर क्षेत्र के बाड़ी माजरा स्थित तीर्थ नगर टपरी में श्मशान घाट के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। युवक के शरीर पर बने टैटू—बाएं हाथ पर “S”, दाहिनी बाजू पर “राजीव” और छाती पर “SNEHA”—से उसकी पहचान हुई। मृतक की पहचान राजीव निवासी शंकरपुरी कॉलोनी, जगाधरी के रूप में हुई, जो 27 फरवरी से लापता था। गले पर रस्सी से घोंटने के निशान मिलने से मामला हत्या का सामने आया। जांच में सामने आया कि यह मामला प्रेम त्रिकोण से जुड़ा है। मृतक राजीव की एक महिला मित्र थी, जिसकी पहले दोस्ती उसके पड़ोसी अमित से थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। 27 फरवरी को महिला ने राजीव को घूमने के बहाने रणजीतपुर के पास आदिबद्री ले गई। पहले से तय योजना के तहत अमित वहां पहुंचा और बाद में राजीव को अपने साथ सुनसान इलाके में ले गया। आरोप है कि अमित ने राजीव को नशीला पदार्थ पिलाकर रस्सी से गला घोंट दिया और पहचान छिपाने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वारदात के बाद शव को श्मशान घाट के पास फेंक दिया गया। डीएसपी जगाधरी आशीष चौधरी के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने महिला मित्र और आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है और अब रिमांड लेकर वारदात में इस्तेमाल हुए सबूत जुटाए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि प्रेम और रंजिश का खतरनाक मेल किस तरह एक निर्दोष की जान ले सकता है। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 03, 2026 02:46:27
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा बिसरख कोतवाली एरिया की अजनारा होम्स सोसायटी में सोमवार को रात के समय अपनेदोस्तों के साथ होली खेल रहा 14 साल बच्चे के मुंह में सरिया घुस गया। जबकि एकबच्चे के माथे पर सरिया लगा है। बच्चे के मुंह के अंदर सरिया जाने के कारण अधिकखून निकलने लगा। इस घटना में बच्चे की चीख पुकार सुनकर आनन-फानन में पहुंचेनिवासियों ने तत्काल यथार्थ अस्पताल में लेकर गए है। आरोप है कि मेंटिनेंस टीम नेपौधे लगाने के बाद जानलेवा सरिया को छोड़कर रखा है,जिसकी चपेट में बच्चा आ गया है। घटनाके बाद परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।अपने दोस्तों के साथ बच्चा होली मनाने गया थासोसायटी के निवासी अंकित मिश्रा ने बताया कि परिसर के टावर एन टावर में उमेशअपने परिवार के साथ रहते है। सोमवार को रात के समय होली के अवसर पर 14 साल का बच्चाअपने दोस्तों के साथ पार्क में खेल रहा था। ओपन एरिया में हरियाली लगाने के बादउसके चारों तरफ पतले वाले सरिया लगाए हुए है। आरोप है कि पार्क एरिया में लगेसरिया के कारण बच्चा हादसे का शिकार हुआ हैं। ओपन एरिया में अपने दोस्तों के साथखेल रहे बच्चे के मुंह के पास से अचानक सरिया के ऊपर का नुकीला हिस्सा घुस गया।उन्होंने बताया कि बच्चे की जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर पार्क एरिया में टहलरहे लोग पहुंचे और बच्चे को उठाया है। इस दौरान 14 साल के बच्चे के साथ खेल रहे एकओर बच्चे के माथे पर सरिया लगा है। दोनों बच्चों को निवासी आनन-फानन में अस्पताललेकर पहुंचे है। अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया है।यथार्थ अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि अजनारा होम्स सोसायटी से दो बच्चे पहुंचेहै। इसमें से एक बच्चे माथे और एक बच्चे की ठोड़ी के पास सरिया लगा है। जिसका इलाजकिया जा रहा है, स्थिति अभी तक ठीक है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 03, 2026 02:46:14
Ujjain, Madhya Pradesh:धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में होली का पर्व विश्व में सबसे पहले मनाया जाता है। परंपरा के अनुसार यहां होलिका दहन और रंगोत्सव एक दिन पूर्व ही आयोजित किया जाता है। कल संध्याकाल में महाकाल परिसर में विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। इसके बाद आज प्रातःकालीन भस्म आरती में बाबा महाकाल का भव्य पंचामृत अभिषेक और विशेष श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के पश्चात मंदिर समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए हर्बल गुलाल से भगवान महाकाल, नंदीगण और संपूर्ण शिव परिवार को गुलाल अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने आनंद और उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। देश-विदेश से आए लाखों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर अपने जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की कामना की। बाबा महाकाल से प्रार्थना की गई कि सभी भक्त स्वस्थ, मस्त, व्यस्त और खुशहाल रहें तथा देश-विदेश में शांति और सौहार्द बना रहे। इसी बीच चंद्र ग्रहण को लेकर भी मंदिर की परंपराओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि महाकाल मंदिर की व्यवस्थाएं आदि-अनादि काल से चली आ रही परंपराओं के अनुसार संचालित होती हैं। ग्रहण काल के दौरान गर्भगृह के पट बंद नहीं किए जाते, बल्कि पुजारी गर्भगृह में रहकर भगवान का जप करते हैं। इस अवधि में भोग अर्पित नहीं किया जाता, जबकि ग्रहण समाप्ति के बाद भगवान का स्नान-ध्यान कर संध्या आरती में विधिवत भोग लगाया जाता है। इस प्रकार महाकाल मंदिर में होली का उत्सव श्रद्धा, परंपरा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ, जहां रंगों के माध्यम से भक्तों ने बाबा महाकाल के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की।
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Mar 03, 2026 02:45:18
Saiki, Bihar:होली त्योहार के मद्देनजर प्रशासन व पुलिस ने किया शहर में फ्लैग मार्च。 जिले के संवेदनशील क्षेत्र व ग्रामों में वाहनों के साथ फ्लैग मार्च。 अनु subivिभाग स्तर पर भी संबंधित राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च。 शांतिपूर्ण होली मनाने की गई अपील जिले में 4 राजपत्रित अधिकारियों समेत 24 अतिरिक्त पेट्रोलिंग व 300 का पुलिस बल सुरक्षा में तैनात किया गया है。 एंकर/होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकले इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था。 फ्लैग मार्च थाना सिटी कोतवाली से प्रारम्भ होकर शहर के भारत माता चौक अन्य प्रमुख चौक चौराहों ,बाजार और संवेदनशील इलाकों से गुजरता हुआ निकला। इस दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। शहरवासियों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और इसे होली के पहले एक सकारात्मक कदम बताया。 जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाए ।साथ ही होली के दौरान हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार बाइकिंग, डीजे के माध्यम से अशांति फैलाने या किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा。 पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है। इसे शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए。 फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से उन क्षेत्रों व ग्रामों पर ध्यान केंद्रित किया, जहां पूर्व में त्योहारों के दौरान विवाद की स्थिति बनी रहती है । अनुविभाग स्तर पर भी संबंधित राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च ev और पैदल पेट्रोलिंग किया गया है。
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Mar 03, 2026 02:32:38
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 03, 2026 02:32:30
Farrukhabad, Uttar Pradesh:होली पर यात्रियों को न हो दिक्कत, चलाई गई होली स्पेशल ट्रेन फर्रुखाबाद : होली पर घर आने वाले लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसके लिए रेलवे प्रशासन द्वारा पहले से ही तैयारी कर ली गई है। एक होली स्पेशल ट्रेन सहित दो अन्य ट्रेनों का संचालन किया गया है। इसमें से एक ट्रेन सोमवार को फर्रुखाबाद पहुंची। होली के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण रेलवे अतिथि ट्रेन का संचालन कर रही है पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा की ओर से बताया गया 04823 जोधपुर मऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है रविवार को यह ट्रेन जोधपुर से शाम 5:00 बजे रवाना होकर जयपुर भरतपुर मथुरा होते हुए कासगंज फर्रुखाबाद होकर कानपुर जाएगी। सोमवार को यह ट्रेन फर्रुखाबाद पहुंची वहीं मंगलवार को यह कानपुर से चलकर फर्रुखाबाद होती हुई जोधपुर को वापस जाएगी। इसके अलावा गोरखपुर स्पेशल होली ट्रेन चलाई गई है। यह फररुखाबाद आज पहुंचेगी। इसके अलावा एक अन्य ट्रेन का भी संचालन किया गया है। मालूम हो की होली बुधवार को है ऐसे में लोगों का घर आना शुरू हो चुका है.
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Mar 03, 2026 02:32:20
ललितपुर, उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में रेलवे स्टेशन पर उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक 40 फिट ऊंचे फुटओवर ब्रिज से नीचे लटककर हंगामा करने लगा । युवक द्वारा नीचे कूदने की धमकी देते हुये फुटओवर ब्रिज से लटककर हंगामा करते हुये देखकर यात्रियों और लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गयी । वहीं मौके पर पहुँचे जीआरपी , आरपीएफ के कर्मियों और आम यात्रियों ने उसे काफी देर तक समझाया लेकिन युवक नहीं माना ,जिसको देखते हुये ऐहतियातन आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक के ऊपर से निकली ओएचई वायर की बिजली सप्लाई को भी बंद करवा दिया । जिसके बाद युवक कूदने की धमकी देते हुये 40 फिट ऊंचे फुटओवर ब्रिज से पटरियों पर नीचे कूद गया , युवक ओएचई वायर से टकराते हुये नीचे गिरा । जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया , घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया । जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है , युवक के हंगामा करने और नीचे कूदने का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है ,जिसकी पहचान मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी 27 वर्षीय अमित रजक के रूप में हुई है । फिलहाल युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अब तक नहीं हुई है ।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 03, 2026 02:32:05
Sikar, Rajasthan:होली पर्व पर फतेहपुर शेखावाटी कस्बे में देर रात तक फाल्गुनी कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिनमे स्थानीय लोक कलाकारों ने चंग की थाप पर बांसुरी की धुन पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देते हुए उपस्थित श्रोताओं को फाल्गुनी बयार में थिरकने को बाध्य कर दिया। फतेहपुर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी होली पर्व पर गिंदड का आयोजन हुआ तो फाग उत्सव का भी आयोजित किए गए जहां देर रात्रि तक युवाओं ने फाल्गुनी कार्यक्रमों में भाग लेते हुए गिन्दड खेली। शहर के स्वामी ऑयल मील, भोजक मोहल्ला, आजाद अखंड चौराहा, चार बत्ती के पास, भादरा की बगीची, गोस्वामी भवन के पास सहित एक दर्जन स्थानों पर देर रात तक गिंदड का आयोजन किया गया जहां नगाडे की डंकार के साथ स्थानीय लोक कलाकारों ने फाल्गुनी लोक गीतों व धमाल की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देते हुए लोगों को थिरकने को बाध्य कर दिया वहीं मेहरी कलाकारो ने भी आकर्षण नृत्य की प्रस्तुति दी। कस्बे के मुख्य डाकघर के पास, भोकज मोहल्ला, मस्तान चौक, मुख्य डाक घर के समीप आदि स्थानों पर रंगारंग फाग उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें लोक कलाकारों ने फाल्गुनी गीतों की प्रस्तुति दी। शहर में जगह-जगह आयोजित हुए फाग उत्सव में देर रात्रि तक लोग मौजूद रहे।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top