Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
द्वारका के उत्तम नगर में झगड़े के बाद 7 गिरफ्तार, 6 वयस्क 1 नाबालिग
DCDhruv Chaudhary
Mar 07, 2026 09:35:51
Noida, Uttar Pradesh
DWARKA DISTRICT PS UTTAM NAGAR 07.03.2026. 07 NABBED : 06 MAJORS ARRESTED & 01 JUVENILE APPREHENDED IN UTTAM NAGAR INCIDENT, BY DWARKA DISTRICT POLICE. BRIEF FACTS :- Quarrel, Incident, Case registration, Situation Under Control : On 04.03.2026, at 11:09 PM, a PCR call was received at PS Uttam Nagar regarding quarrel between neighbours of different communities. On enquiry at the spot, it transpired that the unsavoury events started when a water balloon was thrown by a girl on a lady. Family members from both sides gathered on street & exchanged blows, wherein 03 from one side and 05 from other sustained injuries. Except one, all injured were discharged on the same day. Initially, FIR u/s 110/3(5) BNS was registered & right away, 04 adults were arrested and 01 minor was apprehended. On 05.03.2026's afternoon, the admitted injured - Tarun, aged 26 years succumbed to injuries. Thereafter, Section 103(1) BNS was added. Reportedly, the two neighbouring families knew each other for the last five decades, having trivial issue over Parking, Garbage disposal, etc., since long. Roping Resolute & Quick actions, Police has so far caught 07 individuals (06 Majors have been Arrested & 01 Juvenile has been Apprehended). Anti-Social elements, trying to give it a different colour & dirupt law and order, are being dealt sternly & the situation is under control. It is appealed, not to believe on hearsays / rumours. (Kushal Pal Singh) IPS, Dy. Commissioner of Police, Dwarka District, Delhi.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar
Mar 07, 2026 11:08:21
New Delhi, Delhi:उत्तर–पूर्वी दिल्ली में स्पेशल स्टाफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर और वांछित चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से रात के समय घरों में सेंधमारी की दो वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, उत्तर–पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम इलाके में सक्रिय वांछित अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान 6 मार्च 2026 को एक गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए ज्योति नगर थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारेAJOR आरोपियों की पहचान अकबर उर्फ जुबेर उर्फ असलम उर्फ राजा यामीन उर्फ जमील (42 वर्ष), निवासी गली नंबर 6, भागीरथी विहार, मुस्तफाबाद और हुस्ने आलम उर्फ शाहने आलम उर्फ चुने आलम (45 वर्ष), निवासी गली नंबर 26, न्यू मुस्तफाबाद, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर धीरज कुमार, प्रभारी स्पेशल स्टाफ (उत्तर–पूर्वी जिला) कर रहे थे। टीम में एसआई कौशिक घोष, एएसआई अमित त्यागी, एएसआई अमित मान, हेड कांस्टेबल आमिर और कांस्टेबल मुकेश शामिल थे। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से घरों में सेंधमारी करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और वारदात के दौरान पहचान छिपाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने ज्योति नगर थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग रात की चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले से ही 35 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। इन मामलों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट से जुड़े केस शामिल हैं, जो दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों का भी पता लगाया जा रहा है।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Mar 07, 2026 11:07:59
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव केवळ दोन लाख रुपये नव्हे तर सकट कर्जमाफी करून शेतकऱ्यांचा सातबारा कोरा करावा अशी मागणी शेतकऱ्यांनी केली.. उपमुख्यमंत्री स्व. अजित पवार यांनी सात बारा कोरा करण्यासंदर्भात शब्द दिला होता, तो शब्द मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी पाळावा अशी अपेक्षिते देखील शेतकऱ्यांनी व्यक्त केली आहे शेतकऱ्यांचं दोन लाख रुपयांपर्यंत कर्जमाफी करण्याचा शासनाच्या निर्णयावर शेतकऱ्यांनी असा असमाधान व्यक्त करत नाराजी व्यक्त केली आहे.. सरकार फक्त घोषणा करून भूलथापा देतात प्रत्यक्षात योजनेची अंमलबजावणीच होत नसल्याचे शेतकऱ्यांचे म्हणणं आहे.. नुकसानी भरपाई अद्यापपर्यंत मिळालेली नाही, आता कर्जमाफी कधी होईल, केवळ घोषणाच राहील का? असा सवाल उपस्थित केला आहे.. या शेतकऱ्यांशी खास बातचीत केली आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी。 शेतकरी, ममुराबाद, ता.जळगाव.
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Mar 07, 2026 11:07:37
Jaipur, Rajasthan:कभी मिली हार, कभी पीछे रही रैंक… जालोर की बेटी डिंपल चौहान बनीं IAS जालोर। असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना क्या होता है, इसकी मिसाल जालोर की बेटी डिंपल चौहान ने पेश की है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में डिंपल चौहान ने 131वीं रैंक हासिल कर अपना IAS बनने का सपना पूरा कर लिया। यह उनका पांचवां प्रयास था, जिसने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से बड़ी से बड़ी मंजिल भी हासिल की जा सकती है। डिंपल के पिता डॉ. रमेश चौहान जालोर में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। परिवार मूल रूप से बीकानेर का रहने वाला है, लेकिन पिछले करीब 35 वर्षों से जालोर में ही रह रहा है। IIT से शुरू हुआ सफर डिंपल की प्रारंभिक शिक्षा जालोर में कक्षा 8 तक हुई। इसके बाद उन्होंने उदयपुर से 10वीं और कोटा से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी गुवाहाटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। यह सफर आसान नहीं था। शुरुआती प्रयासों में उन्हें सफलता तो मिली, लेकिन रैंक अपेक्षाकृत पीछे रहने के कारण उन्हें मनचाहा IAS कैडर नहीं मिल पाया। सुरक्षित नौकरी के बावजूद नहीं छोड़ा सपना वर्तमान में डिंपल दिल्ली में केंद्रीय ट्रेड एंड टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। एक सुरक्षित सरकारी नौकरी होने के बावजूद उनका लक्ष्य केवल IAS बनना ही था। इसलिए उन्होंने तैयारी जारी रखी और लगातार प्रयास करते रहीं। पाँचवें प्रयास में मिली मंजिल चार बार की असफलताओं और निराशा के बाद भी डिंपल ने हार नहीं मानी। आखिरकार पांचवें प्रयास में उन्होंने 131वीं रैंक हासिल कर IAS बनने का अपना सपना साकार कर लिया। उनकी सफलता से जालोर जिले में खुशी का माहौल है। परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों ने उन्हें बधाई दी और उनकी उपलब्धि को जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 07, 2026 11:07:18
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমар দাস আমাদের পাড়া আমাদের সমাধান প্রকল্পে মেজে সামান্য অল্প জায়গায় প্লাস্টার করে বিল ৪১৮০৮ টাকা, ক্ষুব্ধ এলাকাবাসী অঙ্গনওয়াড়ি কেন্দ্রে কাজের নামে টাকা নয়ছয় করার অভিযোগ নদীয়ার তেহট্টে আমাদের পাড়া আমাদের সমাধান প্রকল্পে অঙ্গনওয়াড়ি কেন্দ্রে কাজের নামে টাকা নয়ছয় করার অভিযোগ । তেহট্ট ১ ব্লকের চাঁদের ঘাট গ্রাম পঞ্চায়েতের ২০৫ নম্বর বুথের ঘটনা। স্থানীয় বাসিন্দাদের অভিযোগ, ওই এলাকার ২২১ অঙ্গনওড়ি কেন্দ্রের ভিতরে জলের পাম্প রাখার জন্য আগে থেকে থাকা একটি ছোট গর্ত ভরাট করার কাজকে কেন্দ্র করে প্রায় ৪১ হাজার টাকার প্রকল্পমূল্যের ব্যানার লাগানো হয়েছে। অথচ এলাকাবাসীর দাবি, এই কাজ করতে সর্বোচ্চ ৫ থেকে ৬ হাজার টাকার বেশি খরচ হওয়ার কথা নয়। গ্রামবাসীদের অভিযোগ, সামান্য এই কাজকে বড় প্রকল্প দেখিয়ে সরকারি টাকার অপচয় করা হচ্ছে এবং প্রকল্পের নামে টাকা নয়ছয় করা হয়েছে। ঘটনার তদন্তের দাবি জানিয়েছেন স্থানীয়রা। এই ঘটনাই বিডিও সঞ্জীব সেন জানান, বিষয়টি খতিয়ে দেখা হচ্ছে। প্রয়োজনে যথাযত ব্যবস্থা নেওয়া হবে। বাইট সুব্রত মন্ডল (স্থানীয় বাসিন্দা) বাইট সঞ্জীব সেন (বিডিও তেহট্ট১)
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Mar 07, 2026 11:05:40
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर शासन की मंशा के अनुरूप सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिव शरणअप्पा, पुलिस कप्तान अभिषेक महाजन ने शिरकत की। यहां आए विभिन्न तरह के मामलों की जनसुनवाई के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसका निस्तारण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। तहसील समाधान दिवस में जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज बाँसी तहसील में जनसुनवाई के दौरान आए मामलों में सबसे ज्यादा राजस्व के मामले आए। कुछ मामलों का फौरन मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि बाकी मामले के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियो, कानूनगो, लेखपाल को शीघ्र से शीघ्र करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि साथ ही समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का कोई कब्जा न होने पाए और जो भी कबजे हैं उसे जल्द से जल्द अवमुक्त कराया जाए। वहीं पुलिस कप्तान अभिषेक महाजन ने कहा की आज आए मामलों में कुछ मामले भूमि विवाद के थे जिसमें पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर मामले का नेष्ठारण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून को अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। कानून का पालन करते हुए लोगों के समस्याओं को हल करने के लिए पुलिस तात्पर्य है।
0
comment0
Report
JSJAMNJAY SINHA
Mar 07, 2026 11:04:36
Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुंद में गांजा तस्करी के मामले में पुलिस विभाग का ही एक आरक्षक तस्करी में शामिल पाया गया है। सांकरा थाना पुलिस ने आरक्षक पियूष शर्मा और उड़ीसा के अखराभांटा निवासी धर्मेंद्र सोनी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने धर्मेंद्र सोनी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरक्षक पियूष शर्मा फरार बताया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस अधीक्षक ने 2 मार्च को ही पियूष शर्मा को निलंबित कर दिया था। इसके अगले ही दिन जांच में उसकी गांजा तस्करी में संलिप्तता सामने आ गई। फिलहाल पुलिस फरार आरक्षक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 11:03:08
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जिले में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ने शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने उन्नाव शहर के गांधीनगर चौराहा पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसएसपी जयप्रकाश सिंह समेत प्रशासन और पुलिस विभाग का अमला भी मौजूद रहा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए, ताकि शहर के सुंदरीकरण और यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के सख्त निर्देश दिए।
0
comment0
Report
Mar 07, 2026 11:02:51
Chahaniya, Uttar Pradesh:ट्रैफिक और बलुआ पुलिस ने बांटा हेलमेट,दिया संदेश *हेलमेट बांटकर लोगो को किया जागरूक* फोटो नम्बर-चहनियां चौराहे पर हेलमेट बांटते ट्रैफिक सीओ और बलुआ एसओ चहनियां । लोगो के सुरक्षा के लिए ट्रैफिक सीओ और बलुआ पुलिस ने शुक्रवार की शाम को बिना हेलमेट के चल रहे राहगीरों को हेलमेट बांटा । राहगीरों को जागरूक करते हुए इसके फायदे के बारे में बताया । आजकल बिना हेलमेट के चल रहे लोगों के साथ सड़क दुर्घटना आम हो गयी है । सबसे ज्यादा खतरा हाइवे पर हो रहा है । लोगो को जागरूक करते हुए ट्रैफिक सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बलुआ थाने की फोर्स के साथ चहनियां चौराहे पर बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे राहगीरों को सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट बांटा । इस दौरान ट्रैफिक सीओ ने कहा कि हेलमेट के बिना एक कदम भी सफर करना खतरे से खाली नही है । कब,कहां सड़क दुर्घटना हो जाय कोई नही जानता है । ज्यादातर हादसा सर में चोट लगने से होता है । यदि वाहन चलाने वाले हेलमेट लगाकर चले तो बच सकते है । हांथ पैर में चोट लगेगा तो बच जायेंगे । हेलमेट लगाये सुरक्षित रहे । यह अभियान हर थाना क्षेत्र में बंटेगा । बलुआ एसओ अरुण कुमार सिंह,ट्रैफिक इंस्पेक्टर ,वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनन्त भार्गव,एसआई बिनोद,एसआई अमित सिंह,एसआई रामप्रकाश यादव आदि पुलिस कर्मी उपस्थित रहे ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top