Back
अलवर में वंदे मातरम के 150 वर्ष समारोह में बाइक रैली-प्रदर्शनी से देशभक्ति जागी
SPSanjay Prakash
Nov 07, 2025 05:32:14
Noida, Uttar Pradesh
“वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे — अलवर में भव्य आयोजन, बाइक रैली और प्रदर्शनी से गूंजा देशभक्ति का जोश
वंदे मातरम… वो गीत जिसने आज़ादी की लड़ाई में हर भारतीय के दिल में जोश और मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव जगाया।
राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश की तरह अलवर में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अलवर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कंपनी बाग शहीद स्मारक से एक बाइक रैली निकाली गई।
रैली को जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, न्यास सचिव स्नेहल नाना, एएसपी कांबले शरण, पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक टीना यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
बाइक रैली शहीद स्मारक से रवाना होकर इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंची, जहां महापुरुषों के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महापुरुषों के योगदान की जानकारी दी गई।
जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला ने बताया “राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज वंदे मातरम गीत के 150वें वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें बाइक रैली , महापुरुषों की प्रदर्शनी, वीरांगनाओं का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन भी लाइव सुना जाएगा। आने वाले दिनों में चित्रकला, पेंटिंग प्रतियोगिताएं और अन्य आयोजन भी किए जाएंगे।”
बाइट: आर्तिका शुक्ला ,जिला कलक्टर अलवर
कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशभक्ति के रंगों में रंग दिया।
हर किसी के मुख से एक ही स्वर गूंज उठा —
“वंदे मातरम! भारत माता की जय!”
12
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAlok Kumar
FollowNov 07, 2025 07:51:090
Report
SKSATISH KUMAR
FollowNov 07, 2025 07:50:550
Report
MGMohd Gufran
FollowNov 07, 2025 07:50:410
Report
3
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowNov 07, 2025 07:49:153
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 07, 2025 07:49:043
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowNov 07, 2025 07:48:552
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 07, 2025 07:48:434
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 07, 2025 07:48:233
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowNov 07, 2025 07:48:104
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowNov 07, 2025 07:47:592
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowNov 07, 2025 07:47:102
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowNov 07, 2025 07:46:552
Report
NPNavratan Prajapat
FollowNov 07, 2025 07:46:271
Report