Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
AMSS तकनीकी समस्या से दिल्ली और उत्तर भारत के हवाई अड्डों पर उड़ानें देरी
ATAnuj Tomar
Nov 07, 2025 07:49:04
Noida, Uttar Pradesh
6E Travel Advisory Due to an ongoing technical issue with the Automatic Message Switching System (AMSS) that supports Air Traffic Control data, flights across all airlines at Delhi Airport and some other airports in the northern region are currently experiencing delays. We understand how inconvenient and uncertain this can be, especially when travel plans are involved. Please be assured that the authorities are working to restore the system at the earliest, and our on-ground teams are doing their best to support you and ensure continuity of services. For the latest status of your flight, please visit http://bit.ly/2EjJGGT
6
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAlok Kumar
Nov 07, 2025 10:21:41
Sithmara, Uttar Pradesh:कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में स्थित द जैन वर्ल्ड स्कूल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां LKG में पढ़ने वाली मात्र 4 साल की मासूम बच्ची को स्कूल से बाहर कर दिया गया। मासूम बच्ची स्कूल की ड्रेस पहनकर और कंधे पर बैग टांगे अपने माता-पिता के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और स्कूल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बच्ची के माता-पिता शुभम बंसल और दिव्यांशी बंसल ने स्कूल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संस्था जबरन रुपए की वसूली करती है। किताबें, ड्रेस और अन्य सामान स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया जाता है। इसके अलावा साल में कई बार फीस और अन्य चार्ज के नाम पर रकम मांगी जाती है, लेकिन रसीद नहीं दी जाती। जब उन्होंने रसीद की मांग की तो स्कूल प्रशासन ने बच्ची को रास्ट्रीकेट कर दिया। माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी अब स्कूल जाने से डरने लगी है और मानसिक रूप से सदमे में है। उन्होंने बताया कि हाल ही में स्कूल के एनुअल फंक्शन के लिए 1500 रुपये मांगे गए थे, और जब रसीद मांगी गई तो स्कूल ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर बच्ची को स्कूल न भेजने का निर्देश दे दिया। इस पूरे प्रकरण को लेकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत मौर्य ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने शिकायत की है, जिसे गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं, सरकार द्वारा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के सख्त निर्देशों के बावजूद, कानपुर देहात में एक बार फिर शिक्षा संस्थानों की मनमानी ने बच्चों के भविष्य को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। बाइट – छात्रा के पिता बाइट – छात्रा की मां बाइट – दुष्यंत मौर्या ( अपर ज़िला अधिकारी )
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 07, 2025 10:20:57
Keonjhar, Odisha:କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର ଦେଓବନ୍ଧ ଅଞ୍ଚଳରେ ଚାଷୀଙ୍କ ନିଦ ହଜାଉଛନ୍ତି ୩୨ ଟିକିଆ ହାତୀପଲ ଅଙ୍କର :- ଏଵେ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ରେ ପାଖା ପାଖି ୨୦୦ ହାତୀ ଥିବାବେଳେ ଗତ ୩ ରୁ ୪ ଦିନ ହେଲା ଦେଓବନ୍ଦ ଅଞ୍ଚଳରେ ଚାଷୀଙ୍କ ନିଦ ହଜାଉଛନ୍ତି ୩୨ ଟିକିଆ ହାତୀ ପଲ। ଏହି ପାଲରେ ୧୩ ଟି ପୁରୁଷ, ୧୨ ଟି ମାଇ ଓ ୭ ଟି ଛୁଆ ହାତୀ ଅଛନ୍ତି। ଏହି ହାତୀ ପଲ ମୈଦାନକେଲ ଅଞ୍ଚଳରେ ଥିବାବେଳେ ସ୍କୂଲ ପାଚେରୀ ଭାଙ୍ଗିବା ସହ ଧାନକ୍ଷେତ ରେ ପାଶି ଖାଇବା ସହ ମାଡି ଦଳି ବ୍ୟାପକ ବ୍ୟାପକ ନଷ୍ଟ କରିବା ପରେ ଆଜି ଅପରାହ୍ନରେ ଦେଓବନ୍ଧ ଅଞ୍ଚରୋ ଧାନକ୍ଷେତରେ ପଶି ଖାଇବା ସହ ନଷ୍ଟ କରିପକାଇଛନ୍ତି ଯାହାଫଳରେ ଚିନ୍ତାରେ ହାତଦେଇ ବସିଛି ଚାଷୀ। ବନବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ହାତୀପଲଙ୍କ ଗତିବିଧି ଉପରେ ନଜର ରଖାଯିବା ସହ ସେମାନଙ୍କୁ ଗତିପଥ ଅବରୋଧ ନକରିବା ପାଇଁ ଲୋକଙ୍କୁ ସଚେତନ କରାଯାଉଥିବା ବେଳେ ଧାନ ଫସଲ କ୍ଷତି ପାଇଁ ସରକାର ଙ୍କ ତରଫରୁ କ୍ଷତି ପୂରଣ ବାବଦକୁ ଏକର ପିଛା ୨୦ ହଜାର ଟଙ୍କା ଦିଆ ଯିବାନେଇ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି ସେଠାରେ ଉପସ୍ଥିତ ବନ ଅଧିକାରୀ
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 07, 2025 10:20:16
Bhilwara, Rajasthan:मांडल थाने से बजरी माफिया और पुलिसकर्मियों की कथित मिलीभगत से मांडल थाने में जब्त की गई जेसीबी को अदला-बदली कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई जेसीबी बरामद कर ली गई, साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक कार और बाइक भी जब्त की गई है। इस पूरे मामले में मांडल थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी विक्रम सेवावत, एएसआई नंदलाल गुर्जर और दीवान राजेंद्र सिंह को जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव पहले ही निलंबित कर चुके हैं। निलंबन के बाद से तीनों पुलिसकर्मी भूमिगत हैं, जिससे पुलिस विभाग में गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और उच्चाधिकारियों की सख्ती के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मी की मौजूदगी मामले में जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज सामने आए, जिसमें थाने में एएसआई नंदलाल गुर्जर की मौजूदगी में जेसीबी की अदला-बदली होती दिखी। बजरी में जब्त नई जेसीबी को बाहर निकालकर उसकी जगह पुरानी व खराब मशीन रखी गई थी, ताकि बजरी माफिया को फायदा पहुंचाया जा सके। जांच और गिरफ्तारियां जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक (सदर) प्रशिक्षु आईपीएस माधव उपाध्याय को सौंपी थी। गहन पड़ताल के बाद पुलिस ने पालड़ी निवासी ओमप्रकाश पुत्र छोगा भील, रणिकपुरा निवासी पूरण माली पुत्र नगजीराम, गोविंदपुरा निवासी सांवरा कीर पुत्र रतन कीर, जाटों का खेड़ा आरजिया निवासी पंकज जाट पुत्र सत्यनारायण जाट और इन्द्रपुरा (पालड़ी) निवासी सुनील पुत्र सम्पत गुर्जर को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई जेसीबी बरामद कर ली गई। वहीं एक कार व एक बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। धोखाधड़ी का मामला भी जुड़ा पुलिस जांच में सामने आया कि यह जेसीबी पूर्व में बिजौलियां थाने क्षेत्र में धोखाधड़ी के एक मामले में चिन्हित है। यह मशीन मुकेश गुर्जर के पास थी। अब यह जेसीबी उसके पास कैसे पहुंची, इसको लेकर पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है। अभी इनकी तलाश जारी पुलिस अब जेसीबी चोरी की इस साजिश में शामिल निलंबित पुलिसकर्मियों सहित अन्य बजरी माफियाओं की तलाश कर रही है। वहीं थाने से जब्तशुदा वाहन कैसे बिना उच्च स्तरीय जानकारी के बदले गए, इस पर भी पुलिसिया सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और मामले में आगे विस्तार से पूछताछ की जाएगी।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Nov 07, 2025 10:19:43
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर कांग्रेस का सद्बुद्धि यज्ञ, मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में फैली गंदगी और बदबू को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस का आरोप - स्वच्छता मिशन की उड़ रही धज्जियां,नगर निगम और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप सद्भावना केंद्र गंदे पानी और मच्छरों से घिरा,निगम कार्यालय के सामने ही हालात बदतर Intro - बीकानेर शहर में फैली गंदगी और प्रशासन की लापरवाही के विरोध में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र पिछले कई दिनों से गंदे, बदबूदार और मच्छरों से भरे पानी में डूबा हुआ है, लेकिन प्रशासन और नगर निगम इस ओर पूरी तरह मौन हैं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र, जो नगर निगम कार्यालय और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दफ्तर के सामने स्थित है, वहीं स्वच्छता मिशन की असल तस्वीर सामने आ रही है कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुमित कोचर, निवर्तमान पार्षद प्रफुल्ल हठीला सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्रशासन को सद्बुद्धि आने और जल्द सफाई कार्य करवाने की प्रार्थना की。
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 07, 2025 10:18:52
Bhilwara, Rajasthan:शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के बोरडा बावरियान ग्राम पंचायत में स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में किसी व्यक्ति या संस्था को टेण्डर जारी किये बिना 674 बीधा के वन क्षेत्र से 500 क्विंटल लकड़ी चोरी की गई। जेसीबी मशीन द्वारा हरे पेड़ों को काटकार लकड़िया उठाई गई। वन विभाग द्वारा इस मामले में लीपा-पोती कर रहा है। शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस विधायक प्रत्याशी ने इस पूरे प्रकरण में शाहपुरा में कार्यरत वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मिली भगती के आरोप लगाए हैं तथा वन विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा की बिना वन विभाग के अधिकारियों के लिप्त हुए इतने बड़े पैमाने में लकड़ियों को काटा जाना तथा करोड़ों रूपयों का भ्रष्टाचार होना संभव नहीं है। वन विभाग के कर्मचारियों से पूछने पर हमें गुमराह किया जा रहा है एवं जंगल सफाई के नाम पर हमें भ्रमित किया जा रहा है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि इस संपूर्ण मामले की जांच होनी आवश्यक है एवं वन विभाग के उच्च अधिकारियों से लेकर स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सभी को इस जांच के दायरे में लिया जाना आवश्यक है। बोरडा बावरियान के निवासीयो द्वारा सम्पूर्ण घटना की जांच के आदेश प्रदान कराने तथा राज्य सरकार तक भी इस मामले को पहुंचाने को लेकर उपखंड कार्यालय पहुंच कर नारे बाजी करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में बताया गया की इस मामले में दोषियों एवं लिप्त वन विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये ग्रामीणों द्वारा सात दिन का समय देते हुए चेतावनी दी गई यदि समय रहते कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी समस्त जवाबदेही राज्य सरकार एवं प्रशासन की होगी। इस दौरान सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Nov 07, 2025 10:18:01
CHANDI, Harnaut, Bihar:जिले की सातों विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने के बाद ईवीएम मशीनों को नालंदा कॉलेज स्थित वज्रगृह में सुरक्षित रखा गया है. मतप PETीयों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नालंदा के जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक ने नालंदा कॉलेज के वज्रगृह का निरीक्षण किया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वज्रगृह को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत कड़ी निगरानी में रखा गया है. परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस बल चौबीसों घंटे ड्यूटी पर तैनात है. उन्होंने कहा कि मतगणना को लेकर भी सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं. एसपी ने बताया कि मतगणना केंद्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष योजना बनाई गई है. मतगणना केंद्र के आसपास धारा बीएनएस 163 लागू कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की भीड़भाड़ या अव्यवस्था न हो सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के किसी को भी वज्रगृह या मतगणना केंद्र के आसपास रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रशासन ने मतगणना के दिन शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है और सभी से सहयोग करने का आग्रह किया है.
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 07, 2025 10:17:41
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क पर अतिक्रमण को देखते हुए धनबाद नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने स्टेशन रोड पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान रणधीर वर्मा चौक से लेकर श्रमिक चौक तक चला, जिसमें सड़क किनारे अवैध रूप से बनी दुकानों, ठेलों और शेड को हटाया गया। टीम ने सड़क पर फैले सामान को जब्त करते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे तय सीमा से अधिक कब्जा न करें। नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि स्टेशन रोड पर लगातार यातायात जाम की शिकायतें मिल रही थीं। सड़क के दोनों ओर अस्थायी दुकानों और स्थायी प्रतिष्ठानों द्वारा अवैध कब्जा कर सड़क को संकीर्ण कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों को 24 घंटे की मोहलत दी गई है। इस अवधि में वे स्वयं अपने दुकानों के आगे अवैध कब्जे को हटा लें, अन्यथा नगर निगम बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करेगा। निगम की ओर से मुनादी कर दुकानदारों को पहले ही आगाह किया जा चुका है। वहीं यातायात प्रभारी लव कुमार ने कहा कि बरमसिया में 45 दिनों के मरम्मत कार्य के दौरान बैंक मोड़ ओवरब्रिज पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। इसके कारण स्टेशन रोड से होकर गुजरने वाले वाहनों की संख्या भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह अभियान चलाया गया है ताकि सड़क पर सुचारू रूप से यातायात बहाल रखा जा सके。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top