Back
गाजियाबाद पुलिस ने कोडीन सिरप तस्करों को गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति जब्त
RRRakesh Ranjan
Mar 09, 2026 10:45:21
Noida, Uttar Pradesh
कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा Eskuf Cough Syrup व Phensedyl Cough Syrup की कालाबाजारी व तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के सदस्य विभोर राणा एवं विशाल सिंह निवासी शास्त्री नगर, सहारनपुर की तस्करी से अर्जित 12.55 करोड़ रुपये मूल्य की सम्पत्ति सीज । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में अपराध शाखा/स्वॉट टीम व नन्दग्राम पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 03/04.11.2025 को 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 04 ट्रकों से चूने के बोरों के बीच में छिपाकर रखी कुल 1150 पेटी में 1573500 शीशी कोडीन युक्त Eskuf Cough Syrup Phensedyl Cough Syrup कुल मूल्य लगभग 03 करोड़ 40 लाख, एक क्रेटा कार नं0 UP 14 FB 2244, 20 लाख रूपये नगद, 02 लैपटॉप व 10 मोबाइल, फर्जी मोबाइल सिम, मुहर व TAPENTADOL EXTENDED RELEASE TABLETS की कुल 19 स्ट्रिप आदि दस्तावेज बरामद किये गये। विभोर राणा एवं विशाल सिंह द्वारा सौरव त्यागी, अभिषेक शर्मा तथा पप्पन यादव आदि सहअभियुक्तों के साथ मिलकर कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी करते थे। विभोर राणा के नाम से सहारनपुर में पंजीकृत GR Trading कम्पनी तथा कई अन्य फर्मों जैसे ए.वी. फार्मासिटिकल, पड़पड़कगंज, इन्डस्ट्रीयल एरिया दिल्ली, मै० आर.एस. फार्मा, राजाहंस प्लाजा इन्दिरापुरम, गाजियाबाद के नाम पर उक्त कफ सिरप को एकत्रित कर तस्करी किया जाता था। विवेचना से यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त विभोर राणा, उसकी पत्नी श्रीमती विशाखा एवं विशाल सिंह, उसकी पत्नी श्रीमती निशा रानी एवं इन अभियुक्तों के पिता श्री गजराज सिंह सहित पूरे परिवार की कुल आय वर्ष 2020-21 से 2025-26 के दौरान 9,08,86,082/- रुपये घोषित की गई है। इसी अवधि में इन अभियुक्तों तथा इनके परिवार के सदस्यों द्वारा कुल 22,67,34,087/- रुपये की चल अचल खरीदी गई है। इससे स्पष्ट है कि 13,58,48,005/-रुपये की सम्पत्ति नशीली कोडीन युक्त Cough Syrup की तस्करी से अर्जित आय से खरीदी गयी है। इन अभियुक्तों तथा उनके परिवार के नाम पर खरीदी गयी कुल 12.55 करोड़ रुपये की चल-अचल सम्पत्ति को N.D.P.S. Act, 1985 के अन्तर्गत फ्रीज किया गया। अभियुक्त विभोर राणा एवं विशाल सिंह द्वारा विभिन्न फर्मों के माध्यम से Cough Syrup की तस्करी से अर्जित अवैध धन से अपने तथा अपने परिवार के नाम पर के खरीदी गयी निम्नलिखित सम्पत्ति को फ्रीज किया गया :- क्र.सं. सम्पत्ति का विवरण मूल्य प्लॉट नं. 20, दर्रा पठानपुरा, सहारनपुर 30,02,880 कोठी का भाग, नगर पालिका नं. 2/1412/8, सहारनपुर 54,02,190 प्लॉट नं. 18, रामनगर सहारनपुर 1,24,944 प्लॉट नं. 26-27, रॉयल सिटी कॉलोनी, सहारनपुर 9,54,600 प्लॉट नं. 23-24, दरगाहपुर, सहारनपुर 11,87,870 गैर कृषि भूमि, चिड़बना सहारनपुर 30,00,360 प्लॉट नं. 33, दर्रा पठानपुरा, सहारनपुर 13,15,560 मकान, पठानपुरा अहमदबाग, सहारनपुर 77,76,080 भूमि/प्लॉट, पठानपुरा अहमदबाग, सहारनपुर 47,30,880 प्लॉट नं. 19, दर्रा पठानपुरा, सहारनपुर 52,37,070 कृषि भूमि, शक्लापुरी, सहारनपुर 1,40,21,200 प्लॉट नं. 18-19, दर्शापुर, सहारनपुर 13,53,410 कृषि भूमि, बदशापुर, सहारनपुर 42,09,650 प्लॉट नं. 1, बदशापुर, सहारनपुर 5,31,500 मकान योजना, शास्त्री नगर, सहारनपुर 1,18,05,920 प्लॉट नं. 35, दरगाहपुर, सहारनपुर 4,81,840 कोठी / प्लॉट, पठानपुरा, सहारनुपर 50,06,670 प्लॉट नं. 14, दर्रा पठानपुरा, सहारनपुर 52,43,420 कोठी / प्लॉट, पठानपुरा, सहारनपुर 56,65,630 कृषि भूमि, लश्करपुर, सहारनपुर 41,09,850 कृषि भूमि, लश्करपुर, सहारनपुर 41,09,870 प्लॉट, बदकला, सहारनपुर 43,20,840 प्लॉट, बदकला, सहारनपुर 43,20,840 कृषि भूमि, काशकरपुर, सहारनपुर कृषि भूमि, काशकरपुर, सहारनपुर 20,35,880 कृषि भूमि, चकवाली, सहारनपुर 27,40,230 कृषि भूमि, चकवाली, सहारनपुर 23,52,270 कृषि भूमि, चकवाली, सहारनपुर 23,42,270 कृषि भूमि, चकवाली, सहारनपुर 23,52,270 कृषि भूमि, चकवाली, सहारनपुर 15,10,630
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 10, 2026 16:48:080
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 10, 2026 16:47:480
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 16:47:150
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 16:47:010
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 10, 2026 16:46:250
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 10, 2026 16:46:080
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 10, 2026 16:45:510
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 16:45:400
Report
0
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 10, 2026 16:33:510
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 10, 2026 16:33:060
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 10, 2026 16:32:52Sambalpur, Odisha:ଘୁଡୁକା ବଜାଇ ପରିବାର ପ୍ରତିପୋଷଣ ପାଇଁ ସଂଘର୍ଷ
0
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 10, 2026 16:32:380
Report