843301
बीजेपी जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता की मांग हत्यारे को फांसी की सजा मिले।
Sitamarhi, Bihar:बिहार के सीतामढ़ी के पुपरी मधुबन चौक पर एक सनकी युवक आफताब आलम (उर्फ बाबा) ने दो दिन पूर्व चाय दुकानदार उदय कुमार दास की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मामूली विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया दोनों एक ही गांव के निवासी थे, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। घटना के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने इस दुख की घड़ी में निजी कोष से आर्थिक सहायता दी और सांत्वना देते हुए सरकारी स्तर पर सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है । बाइट - मनीष कुमार गुप्ता बीजेपी जिलाध्यक्ष0
0
Report
843301
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल, सैकड़ों कार्यकर्ता धरना पर बैठे।
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक जैसी ज्वलंत समस्याओं को लेकर कांग्रेस जिला इकाई ने मुख्यालय डुमरा अम्बेडकर स्थल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है सरकार के नीति के खिलाफ जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल हो कर सरकार के खिलाफ हल्लबोला । वक्ताओं ने नीट परीक्षा , मंहगाई और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा है।0
0
Report
843302
सीतामढ़ी में खुलेआम शराब की लूट, ट्रक पर लदे शराब की हुई लूट
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण बिहार के सीतामढ़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है बोखरा थाना क्षेत्र में ट्रक पर लदे विदेशी शराब की भारी मात्रा में लूट के ली गई है , स्थानीय लोगों ने जप्त ट्रक से खुलेआम शराब की लूट करते नजर आए आप देख सकते हैं कि किस तरह शराब लूटने की होड़ मची है क्या बूढ़े ,क्या जवान, बच्चे भी लूट में शामिल दिखे। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम सीतामढ़ी के वोखड़ा थाना क्षेत्र के बुधनगरा से जजुआर जाने वाली सड़क पर एक ट्रक में छुपा कर रखे गए दो हजार लीटर से अधिक विदेशी शराब जप्त किया गया है । बोखरा थाना की पुलिस ने बताया की उन्हें गुरुवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि बुधनगरा पुरानी बाजार के पास पुल पर एक ट्रक विदेशी शराब से लदी है जिसे यहां खाली किया जायेगा, सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो देखा भारी मात्रा में ट्रक पर शराब का कार्टन पाया गया। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही स्थानीय लोग सैकड़ों बोतल शराब की लूट कर ली थी। अब पुलिस इस लूट कांड में शामिल लोगों की पहचान में जुटी हुई है हालांकि कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।0
0
Report
Advertisement
843302
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
Lauhdiah, Dumra, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी मे अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाश को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है भुतही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर योजना बना रहे इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है गस्ति के दौरान सूचना मिली कि बसहिया गांव की ओर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर तीनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक अवैध पिस्तौल, दो मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बसहिया निवासी सिकंदर खान, माड़पा निवासी मो. साबिक अहमद सिरसिया निवासी फैयाज अहमद के रूप में हुई है। बाइट - आशीष आनंद एडिशनल एसपी सदर 20
0
Report
843301
BIHAR - नीतीश कुमार से VIP प्रमुख मुकेश सहनी की बड़ी डिमांड
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी पहुंचे VIP प्रमुख मुकेश सहनी की सीएम नीतीश कुमार से बड़ी डिमांड कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ्य चल रहे है इन परिस्थिति में उन्हें सत्ता की बागडोर अब हमलोगों को सौंप देनी चाहिए और रिटायर हो जाना चाहिए क्योंकि बिहार के हालात ठीक नहीं है अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को RJD और VIP ने हमेशा संरक्षण देने का काम किया है इस परिस्थिति में अपना उतराधिकारी हमलोगों को घोषित कर देना चाहिए।0
0
Report
