Back
गंगा प्रवाह यात्रा अलवर पहुँची; शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि और नेहरू गार्डन सभा
SPSanjay Prakash
Nov 22, 2025 14:30:44
Noida, Uttar Pradesh
दिल्ली से शुरू हुई गंगा प्रवाह यात्रा शनिवार दोपहर अलवर पहुंची। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यह यात्रा शहीद स्मारक पर रुकी, जहाँ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद नेहरू गार्डन में संबोधन सभा आयोजित की गई, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और युवा मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल रहे।
अलवर में उमड़ा उत्साह, शहर के मुख्य बाजारों से निकली यात्रा
शनिवार दोपहर गंगा प्रवाह यात्रा अलवर पहुंची। यात्रा भगत सिंह सर्किल से होते हुए शहर के मुख्य बाजारों से गुजरी। बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा शहीद स्मारक पहुंचकर रुकी, जहाँ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया गया।
इसके बाद यात्रा नेहरू गार्डन में आयोजित सभा में पहुंची। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच से संबोधन के बाद दिल्ली से आए लगभग 350 प्रतिनिधियों के दल को चिकनी स्थित LIT कॉलेज के लिए रवाना किया गया। यहां उनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।
युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र ने बताया कि गंगा प्रवाह यात्रा का पहला पड़ाव अलवर रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 26 नवंबर को जयपुर से यमुना प्रवाह यात्रा शुरू होगी, जबकि मुंबई और नागपुर से भी समान प्रकार की यात्राओं की शुरुआत होगी।
इन सभी यात्राओं का मुख्य उद्देश्य देश के पहले उपप्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के संदेश और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।
बाइट: नरेंद्र संयोजक
चारों दिशाओं से निकलने वाली ये यात्राएं एक साथ आगे बढ़ेंगी और अंत में गुजरात में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति—स्टैच्यू ऑफ यूनिटी—पर भव्य समापन किया जाएगा। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह यूनिटी मार्च राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता को समर्पित है।
40
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSohan Pramanik
FollowNov 22, 2025 15:04:030
Report
DPDharmendra Pathak
FollowNov 22, 2025 15:03:270
Report
HBHeeralal Bhati
FollowNov 22, 2025 15:03:060
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 22, 2025 15:02:490
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 22, 2025 15:02:090
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowNov 22, 2025 15:01:510
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowNov 22, 2025 15:01:350
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowNov 22, 2025 15:01:070
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowNov 22, 2025 15:00:520
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 22, 2025 15:00:290
Report
मशहूर अग्रवाल स्वीट्स का देशी घी नमूना फेल, 1439 किलो नकली घी हुए थे सीज,FSDA बड़ी कार्रवाई में जुटा
ATAlok Tripathi
FollowNov 22, 2025 14:58:020
Report
SPSanjay Prakash
FollowNov 22, 2025 14:49:15100
Report
PPPREMANANDA PUJARI
FollowNov 22, 2025 14:49:0678
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 22, 2025 14:48:4830
Report