Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी के लिए अंतिम संस्कार जुलूस—दृश्य
AAAkshay Anand
Mar 18, 2026 11:04:53
Noida, Uttar Pradesh
TEHRAN (IRAN): FUNERAL PROCESSION FOR IRANIAN SECURITY CHIEF ALI LARIJANI / VISUALS (SOURCE: IRIB VIA REUTERS)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AGAbhishek Gour
Mar 18, 2026 13:19:46
Narmadapuram, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक मां ने अपनी मासूम बच्ची को चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। इस खौफनाक वारदात ने ममता जैसे पवित्र रिश्ते पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे की है। बच्ची अपनी मां के साथ स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों करीब 2 से 3 घंटे तक प्लेटफॉर्म पर घूमते नजर आए और सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, अचानक हालात बदल गए और बच्ची ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, घायल बच्ची की पहचान युविका राजपूत (8) के रूप में हुई है। वह अपनी मां अंजू सिंह राजपूत के साथ स्टेशन आई थी। अंजू पिंक एवेन्यू, मालाखेड़ी में रहती हैं और कृषि विभाग में क्लर्क हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि मां और बच्ची लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे। जैसे ही ट्रेन आई, महिला ने बच्ची को धक्का दे दिया। घटना तमिलनाडु एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान हुई है और पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। उन्होंने बताया कि महिला अपनी 8 साल की बच्ची के साथ करीब 2 से 3 घंटे तक प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी। ट्रेन आने के बाद भी वह वहीं खड़ी रही और जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म से गुजरने लगी, उसने बच्ची को धक्का दे दिया, जो सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है। घायल बच्ची को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद भोपाल रेफर किया गया है और फिलहाल उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 13:19:27
Hapur, Uttar Pradesh:जनपद में इन दिनों LPG सिलेंडर को लेकर मची अफरा-तफरी और गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारों का फायदा अब शातिर चोर उठाने लगे हैं। ताजा मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट स्थित प्राथमिक विद्यालय आलमगीरपुर का है, जहाँ बेखौफ चोरों ने स्कूल के रसोईघर को अपना निशाना बनाया। क्षेत्र में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और कालाबाजारी की संभावनाओं के बीच, चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर वहां से गैस सिलेंडर और नया चूल्हा पार कर दिया। वर्तमान परिस्थितियों को देखें तो आम जनता जहाँ एक-एक सिलेंडर के लिए घंटों लाइनों में खड़ी है, वहीं चोरों ने इस कमी को 'अवसर' में बदलते हुए सीधे बच्चों के निवाले पर ही हाथ साफ कर दिया है। इस चोरी की घटना ने विद्यालय में पढ़ने वाले 62 बच्चों के लिए तैयार होने वाले Mid-Day Meal के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। विद्यालय इंचार्ज निधि श्रीवास्तव ने बताया कि सिलेंडर गायब होने से आज बच्चों का खाना बनना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि तुरंत सिलेंडर की व्यवस्था नहीं हुई, तो उन्हें पुराने तरीके से लकड़ियों पर चूल्हा जलाकर बच्चों के लिए भोजन तैयार करना पड़ेगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन इस घटना ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 18, 2026 13:19:17
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,जहां प्यार एक युवक की मौत की वजह बन गया। लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान युवक ने डिप्रेशन में आकर खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह कर लिया। इलाज के दौरान भोपाल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाने क्षेत्र के सोहागपुर ढाना गांव निवासी देवेश वर्मा का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इस बात की भनक गांव के कुछ युवकों को लग गई थी, जिसके बाद उन्होंने देवेश को निशाना बनाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को बार-बार बुलाकर उसके साथ मारपीट करते थे और उसे धमकाते थे। 12 मार्च की रात भी देवेश एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, जहां आरोपियों ने उसके साथ फिर मारपीट की। लगातार मिल रही प्रताड़नाओं से टूट चुका देवेश घर लौटा और उसने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे देवेश को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर भोपाल रेफर किया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके。 देवेश की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शाहपुर थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है,जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है。
0
comment0
Report
GSGAUTAM SARKAR
Mar 18, 2026 13:18:44
Kurustikur, Chhattisgarh:मरकाटोला घाट में पलटी ट्रक और इनोवा कार। यह घटना अचानक ब्रेक फेल हो जाने से घाटी में हुई। दरअसल एक चाँवल से भरी हुई ट्रक अनियंत्रित होकर मरकाटोला घाट के नेशनल हाईवे सड़क के बीच पलट गई। घटना स्थल पर सामने से आ रही एक इनोवा कार को एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जोर की ठोकरे से इनोवा कार भी सड़क की बाईं ओर पलट गई। हालांकि एक ही स्थान पर हुए इन दोनों ही घटनाओं में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है, जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से जारी कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना चारामा थाना क्षेत्र का है।
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Mar 18, 2026 13:17:40
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संत कबीर नगर जिले में एन्टी करप्शन टीम ने DPDO कार्यालय में तैनात बाबू राजन कुमार को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एन्टी करप्शन टीम के हत्थे चढ़े बाबू राजन कुमार ने सफाई कर्मी पद पर तैनात एक शिकायतकर्ता से बकाया वेतन और एरियर भुगतान करने के एवज में तीस हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की थी। इस मामले में जिले के महुली थाना क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता और सफाई कर्मी सुधीर सिंह ने एन्टी करप्शन टीम से शिकायत दर्ज कराई थी। वीओ - शिकायत कर्ता सुधीर सिंह का आरोप है कि फैजाबाद जिले में एक जालसाजी के मामले में जेल जाने के बाद उसे निलम्बित कर दिया गया था। बाद में उसे विभाग द्वारा अंतरिम रूप से बहाल कर दिया गया। शिकायत कर्ता का आरोप है कि वह अपनी पूर्ण बहाली और बकाया वेतन और एरियर भुगतान को लेकर जब बाबू से मिला तो उन्होंने भुगतान के एवज में 30 हजार रुपए की मांग की। परेशान होकर उसने एन्टी करेप्शन टीम से इसकी शिकायत की। मामले को संज्ञान में लेकर एंटी करप्शन टीम ने आज डीपीआरओ कार्यालय में तैनात बाबू को विकास भवन परिसर से शिकायत कर्ता से दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करेप्शन टीम बाबू को गिरफ्तार कर कोतवाली पहुंची और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 18, 2026 13:17:08
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 18, 2026 13:16:22
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा आसींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बजरी दोहन पर सख्ती, डंपर और लोडर जब्त आसींद क्षेत्र में अवैध बजरी दोहन के खिलाफ आसींद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पडासोली स्थित खारी एवं नेखाड़ी नदी क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने बजरी से भरा एक डंपर और अवैध दोहन में प्रयुक्त एक लोडर जब्त किया। आसींद थाना प्रभारी श्रद्धा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को लगातार अवैध बजरी दोहन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह अभियान चलाया गया। मौके से जब्त किए गए वाहन को आसींद थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 18, 2026 13:16:13
Agra, Uttar Pradesh:घूसखोर पंडित और पुलिस भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द को लेकर मामला थमा भी नहीं था कि आगरा में बेसिक शिक्षा में 7वी क्लास के परीक्षा में संस्कृत के परीक्षा पत्र में पंडित शब्द को लेकर विवाद खड़ा हो गया है,परीक्षा में पूछा गया है कि पाठ के आधार पर पूछा गया है कि वो कौन है जो बिना पैर के दूर तक जाता है और साक्षर है लेकिन "पंडित"नहीं है प्रादेशिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश दीक्षित का कहना है कि शिक्षक का कार्य समाज को सही तथ्य बताना होता है लेकिन परीक्षा ।ए पूछे गए पहेलियां में भले ही शब्द का अर्थ कुछ भी हो लेकिन सिलेबस में कही भी पंडित शब्द नहीं है,ये सब जान बूझकर किया गया है,ये जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा देने का मामला है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए,इस मामले को लेकर हमने ई मेल के जरिए मंडलायुक्त आगरा, डीएम आगरा,और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी अपना ज्ञापन भेजा है बाइट ब्रजेश दीक्षित/प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश प्रादेशिक शिक्षक संघ मामले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रश्न पत्र डायट प्राचार्य बनाते है संस्कृत में उच्च शिक्षित को पंडित कहा जाता है इसी भावार्थ में ये प्रश्न बनाया गया है,हालांकि इस पर विवाद की कोई बात नहीं होनी चाहिए लेकिन विवाद खड़ा हुआ है तो इस पर वो डायट प्राचार्य से बात करेंगे,साथ हो ये भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई प्रश्न पत्र इस तरफ के विवाद का न बनाया जाए जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top