Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
बसंती सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी-टीएमसी में भिड़ंत, सुरक्षा कड़ी
GPGovind Prasad Pandey
Mar 26, 2026 16:02:12
Noida, Uttar Pradesh
South 24 Parganas (West Bengal): Clash erupts between BJP and TMC supporters during election campaign of BJP candidate from Basanti Assembly Constituency Bikash Sardar. Security tightened. Visuals. Biplab Kumar Deb (BJP) S/B & Reax
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PTPawan Tiwari
Mar 26, 2026 17:02:54
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में ऑपरेशन कनविक्शन के तहत बड़ी कार्यवाही: बलरामपुर जिला न्यायालय ने गुरुवार को 5 दोषियों को सुनाई सजा बलरामपुर जिला न्यायालय ने गुरुवार को ऑपरेशन कनविक्शन के तहत दो अलग-अलग मामलों में सुनवाई करते हुए कुल पांच दोषियों को सजा सुनाई। इनमें गैर-इरादतन हत्या के तीन आरोपी और लकड़ी चोरी के दो आरोपी शामिल हैं। पहले मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने गैर-इरादतन हत्या के आरोप में रामधनी, भोला और किशुन को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को 8-8 वर्ष का सश्रम कारावاسي और 15-15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। यह मामला 30 जुलाई 2022 का है, जब साइकिल बेचने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में समयबद्ध विवेचना कर आरोप पत्र दाखिल किया, जिसके बाद अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोष सिद्ध किया। दूसरे मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय ने 35 वर्ष पुराने लकड़ी चोरी के प्रकरण में फैसला सुनाया। 21 जुलाई 1991 को दर्ज इस मामले में वाहिद और सईद को दोषी मानते हुए अदालत ने उन्हें जेल में बिताई गई अवधि की सजा और 2600-2600 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। दोनों आरोपी चोरी की लकड़ी वाहन से ले जाते समय पुलिस द्वारा पकड़े गए थे। इन मामलों में प्रभावी पैरवी और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय द्वारा दोषियों को सजा सुनाए जाने को ऑपरेशन कनविक्शन की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। जिले में लंबित और गंभीर मामलों में तेजी से सुनवाई कर दोषियों को सजा दिलाने की कार्रवाई लगातार जारी है।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Mar 26, 2026 17:02:37
Chittorgarh, Rajasthan:इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड का रायपुर में भंडाभोड़, अमेरिकी नागरिकों से करोड़ो की ठगी का खुलासा, 42 फ्रॉड अरेस्ट रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन के तहत शहर में संचालित 3 अवैध कॉल सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें कुल 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मेघालय के निवासी हैं. जांच में सामने आया कि इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड अहमदाबाद से ऑपरेट कर रहा था, जबकि रायपुर के पिथालिया कॉम्प्लेक्स (गंज) और अंजनी टॉवर (न्यू राजेन्द्र नगर) से इसका संचालन किया जा रहा था. खास बात यह है कि ये कॉल सेंटर रात में चलते थे, क्योंकि उस समय अमेरिका में दिन होता है और आरोपी वहीं के नागरिकों को निशाना बनाते थे. पुलिस के मुताबिक, केवल एक कॉल सेंटर से ही करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया है. छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 67 मोबाइल फोन, 18 लैपटॉप, 28 कंप्यूटर और 3 वाईफाई राउटर जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 16.53 लाख रुपये बताई गई है. गिरोह के सदस्य अमेरिकी नागरिकों को लोन दिलाने और CIBIL स्कोर सुधारने का झांसा देकर ठगी करते थे. इसके अलावा “डिजिटल अरेस्ट” और फर्जी वारंट दिखाकर पीड़ितों को डराया जाता था. ठगी की रकम गिफ्ट कार्ड के जरिए डॉलर में ली जाती थी, जिसे बाद में रुपये में बदल लिया जाता था. जांच में यह भी सामने आया है कि ठगी की रकम हवाला के जरिए मास्टरमाइंड तक पहुंचाई जाती थी. पूरे मामले का खुलासा रायपुर क्राइम डीसीपी स्मृतिक राजनाला ने किया है. फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है.
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 26, 2026 17:02:26
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर पुलिस ने चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं का खुलासा कर दिया हैं। शहर के विश्वविद्यालय और मुरार क्षेत्र में महिलाओं के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने दबोचा लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई दो सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं पुलिस पूछताछ कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। वीओ- दरअसल ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाने में फरियादिया कृपादेवी ने शिकायत की थी कि 13 मार्च की सुबह ज़ब वह अपने घर से बैंक के लिये पैदल जा रही थी। तभी सिटी सेन्टर इलाके में मास्क लगाकर मोटरसाइकिल से आया बदमाश झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट कर भाग गया था वहीं मुरार में भी फरियादिया नीता कुशवाह के साथ भी 20 मार्च की सुबह शिवाय हॉस्पीटल के पास चैन लूट की घटना हुई थी। एक के बाद एक शहर में हुई लूट की अलग-अलग घटनाओं के बाद पुलिस सक्रिय हुई और इलाके में लगे सैकड़ो सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर संदिग्ध को चिन्हित किया और मुखबिर की सूचना पर बड़ागांव क्षेत्र के गणेशपुरा चौराहा युवक को पकड़ा जिसने पूछताछ में अपना नाम के.के उर्फ कृष्णकांत शर्मा बताया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी हुई दोनों सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त एक प्लेटिना मोटर सायकिल को बरामद कर जप्त किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके ऊपर कर्जा हो गया था जिसको चुकाने के लिए उसने इस रास्ते को चुना था इसके बाद में लूट करने के बाद गोल्ड को गिरवी रखकर पैसे ले लिया करता था वहीं पुलिस आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी चेक कर रही हैं। वहीं पुलिस का कहना हैं की आरोप से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर आंगे की कार्रवाई की जा रही हैं। बाइट- IPS विदिता डागर- ASP ग्वालियर
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 26, 2026 17:02:12
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम नवमी उत्सव से पहले श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है。 अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि के SP (सुरक्षा) बलरामाचारी दुबे ने कहा, "भगवान राम लला के जन्मोत्सव और राम नवमी के पर्व को देखते हुए अयोध्या धाम में दर्शनार्थियों की काफी अधिक संख्या आई हुई है। हम उन्हें अच्छे व व्यवस्थित ढंग से दर्शन करवा पाएं, इसके लिए कटिबद्ध हैं... पूरी टीम लगातार निगरानी रख रही है। बाहर से तमाम अधिकारी यहां पर आए हुए हैं। पूरे क्षेत्र को सेक्टर व ज़ोन में विभाजित करके निगरानी रखी जा रही है... धरती से लेकर आकाश तक हम लोग सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करवाने में कटिबद्ध हैं..."
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 26, 2026 17:01:50
Munger, Bihar:महगामा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, सात लोग घायल।छठी समारोह के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-रॉड से हमला, आभूषण लूट का आरोप मुंगेर: धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महगामा गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों ओर से कुल सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब सुरेश दास के पोते की छठी का कार्यक्रम चल रहा था। सुरेश दास ने आरोप लगाया कि गांव के ही प्रियांशु कुमार सहित आठ अज्ञात लोग जबरन उनके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से परिवार के लोग जान बचाकर छत पर भाग गए और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान उनकी पुत्रवधू नीचे कमरे में ही रह गई, जिसके साथ मारपीट करते हुए आरोपियों ने उसकी कानवाली, मांगटीका और नथिया छीन ली। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए। वही आज फिर एक बार फिर प्रियांशु कुमार, हिमांशु कुमार, मुन्ना कुमार, अर्जुन दास, सिकंदर दास, ललिता देवी समेत अन्य लोग घर में घुस आए और लोहे के रॉड से हमला कर दिया।इस हमले में सोनू कुमार का सिर फट गया, जबकि सुरेश दास और सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। बाइट ललिता देवी घायल दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। इस पक्ष के प्रिंस कुमार का सिर फट गया, जबकि परिमला देवी बेहोश हो गईं, जिन्हें गंभीर हालत में रेफर किया गया है। रजनी देवी और सन्नी कुमार को भी अंदरूनी चोटें आई हैं।दूसरे  पक्ष की ललिता देवी ने आरोप लगाया कि सुरेश दास और सोनू कुमार शराब के नशे में अक्सर गाली-गलौज करते हैं, जिससे विवाद बढ़ा और यह घटना हुई。 बाइट सुरेश दास
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Mar 26, 2026 17:00:32
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में श्रीराम नवमी को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस का फ्लैग मार्च खरगोन आगामी श्रीराम नवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले भर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में खरगोन शहर जो कि रामनवमीं को सांप्रदायिकता के तनाव को झेल चुका है police उसे लेकर बिल्कुल अलर्ट मोड पर है। एसपी रवींद्र वर्मा ने शहर के संवेदनशील इलाकों को पैदल फ्लैग मार्च निकाला। ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरे से पूरा शहर पुलिस की तीसरी आँख की जद में है। कहीं कई कोर कसर नहीं रखते हुए। एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया रामनवमी को लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। ड्रोन से रामनवमी जुलूस का सर्वे कराया है। रूट मार्ग पर अतिरिक्त बल SF के एक बटालियन सहित 400 का अतिरिक्त बल तैनात होगा। एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया शांति समिति की बैठकों में भी प्रबुद्धजनों से फीड बैक एवं सुझाव लेकर भी सावधानीपूर्वक जुलूस को निकालने के प्रयास रहेंगे। निश्चित समय से जुलूस आगे बढ़े यह भी प्रयास रहेंगे। तालाब चौक में दो बजे जुलूस का सोहार्दपूर्ण शुरूआत होकर रात्रि 12 बजे बस स्टैंड राम मंदिर पहुंचेगा। इधर पूरा शहर भगवान राम जन्मोत्सव के लिए सज गया है। प्रमुख चौराहे भगवान राम एवं हनुमान जी के छायाचित्रों से भर दिए है। खासा उत्साह रामनवमी को लेकर बना हुआ है। प्रमुख बाजारों में भगवा ध्वज पताकाएं एवं लाइटिंग डेकोरेशन किया गया है।
0
comment0
Report
Mar 26, 2026 16:59:29
uttrapradesh, Uttar Pradesh:मीरगंज। गुरुवार को कस्बे के मढ़ी सत्याना रामलीला ग्राउंड में सम्राट अशोक महान जयंती बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से भारी संख्या में लोग शामिल हुए और सम्राट अशोक के आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल रैली के साथ हुई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल लोग हाथों में बैनर और झंडे लेकर चल रहे थे तथा सम्राट अशोक के विचारों और संदेशों का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। रैली जैसे ही विभिन्न मार्गों से गुजरी, स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उसका भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।रैली का समापन मढ़ी सत्याना रामलीला ग्राउंड में हुआ, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने सम्राट अशोक के प्रतीक चिन्ह पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने सम्राट अशोक के जीवन और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अशोक महान ने समाज को एकता, शांति और भाईचारे का संदेश दिया था, जिसे आज भी अपनाने की आवश्यकता है।उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आज समाज को जातियों में बांटने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इन विभाजनकारी ताकतों से ऊपर उठकर एकजुट रहें और समाज में भाईचारे एवं सद्भाव को मजबूत करें।इस मौके पर अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल मौर्य, एमएलसी जयदीप सिंह बरार, राजकुमार मौर्य, श्याम सम्राट मौर्य सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और एकता के संदेश के साथ हुआ।
302
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Mar 26, 2026 16:46:54
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन भले ही हालात सामान्य होने का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। गैस की कमी का असर अब औद्योगिक क्षेत्र तक पहुंच चुका है। गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण श्रमिकों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इस कदर बन गए कि कई मजदूरों के सामने पलायन करने की नौबत आ गई है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए भिवाड़ी औद्योगिक संगठन ने जिला प्रशासन से बातचीत कर राहत का रास्ता निकाला। एनसीआर गैस एजेंसी भिवाड़ी के सहयोग से कंपनियों के कर्मचारियों को 5 किलो के छोटे गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए। जिसका खर्च संबंधित कंपनियां उठा रही हैं। करीब 450 छोटे गैस सिलेंडरों का वितरण देर शाम किया किया गया।
332
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 26, 2026 16:46:08
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में Jac Olivol ब्रांड के स्टॉकिस्ट्स की वार्षिक फैमिली मीट का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के अलग अलग हिस्सों से जुड़े स्टॉकिस्ट्स और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का माहौल उत्सव जैसा रहा, जहां व्यवसाय और पारिवारिक जुड़ाव का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में कंपनी के एमडी राजर्षि दास और चेयरमैन रितेश दास विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने स्टॉकिस्ट्स को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी की सबसे बड़ी पहचान इनोवेशन है और भविष्य में भी इसी दिशा में लगातार काम जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की फैमिली मीट आगे भी आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि कंपनी और स्टॉकिस्ट्स के बीच संबंध और मजबूत हो सकें। इस दौरान कंपनी ने स्किन केयर से जुड़े अपने नए प्रोडक्ट्स भी मार्केट में लॉन्च किए। लॉन्चिंग के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने उत्पादों की खासियत और बाजार में उनकी संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्टॉकिस्ट्स के साथ मजबूत संबंध स्थापित करना, उनके योगदान को सम्मानित करना और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा करना रहा। इस मौके पर पिछले वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया गया और आने वाले समय की योजनाओं का खाका भी पेश किया गया। मीट में मनोरंजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और इंटरैक्टिव सेशन्स का भी आयोजन किया गया, जिससे स्टॉकिस्ट्स और उनके परिवारों के बीच आपसी जुड़ाव और भी मजबूत हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टॉकिस्ट्स को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। Jac Olivol ब्रांड की शुरुआत रशमोय दास ने की थी और आज यह ब्रांड किफायती व लोकप्रिय ऑलिव ऑयल उत्पादों के लिए जाना जाता है..
330
comment0
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
Mar 26, 2026 16:45:34
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:સુરેન્દ્રનગર વઢવાણના ફૂલગ્રામ ખાતે હત્યા પુત્રવધુ અને બે અજાણ્યા શખ્સો દ્વારા નિપજાવવામાં આવી હત્યા... અંગત અદાવતમાં આધેડની હત્યા નિપજવામાં આવી... હત્યાનું કારણ જાણવા પોલીસેઇ તપાસ હાથ ધરી... હત્યા પગલે નાના એવા ગામમાં અરેરાટી ફેલાઈ જવામાં પામી... હત્યાના બનાવને પગલે જોરાવરનગર પોલીસ મથકના પીઆઇ પીએસઆઇ સહિતનો કાફલો ઘટનાસ્થળે પહોંચીયો... ગામમાં કોઈ બનાવ અનિચ્છનીય બનાવ માટે ચુસ્ત પોલીસ બંધોબસ્ત ગોઠવવામાં આવ્યો લાશનો કબજો લઈ પીएम અર્થે હોસ્પિટલ ખસેડવામાં આવી... પોલીસે આરોપીને ઝડપી પાડવા માટે અલગ અલગ ટીમો બનાવી તપાસ હાથ ધરી બાઈટ - 1 - અરવિંદ ગાબુ - মৃতકના સગા બાઈટ -2- વેદિકા બિહાની - ASP સુરેન્દ્રનગર
384
comment0
Report
Advertisement
Back to top