Back
रायपुर में इंटरनेशनल साइबर ठगी का भंडाफोड़, 42 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड गुजरात से संचालित
RNRajesh Nilshad
Mar 26, 2026 17:02:37
Chittorgarh, Rajasthan
इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड का रायपुर में भंडाभोड़, अमेरिकी नागरिकों से करोड़ो की ठगी का खुलासा, 42 फ्रॉड अरेस्ट
रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन के तहत शहर में संचालित 3 अवैध कॉल सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें कुल 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मेघालय के निवासी हैं.
जांच में सामने आया कि इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड अहमदाबाद से ऑपरेट कर रहा था, जबकि रायपुर के पिथालिया कॉम्प्लेक्स (गंज) और अंजनी टॉवर (न्यू राजेन्द्र नगर) से इसका संचालन किया जा रहा था. खास बात यह है कि ये कॉल सेंटर रात में चलते थे, क्योंकि उस समय अमेरिका में दिन होता है और आरोपी वहीं के नागरिकों को निशाना बनाते थे.
पुलिस के मुताबिक, केवल एक कॉल सेंटर से ही करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया है. छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 67 मोबाइल फोन, 18 लैपटॉप, 28 कंप्यूटर और 3 वाईफाई राउटर जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 16.53 लाख रुपये बताई गई है.
गिरोह के सदस्य अमेरिकी नागरिकों को लोन दिलाने और CIBIL स्कोर सुधारने का झांसा देकर ठगी करते थे. इसके अलावा “डिजिटल अरेस्ट” और फर्जी वारंट दिखाकर पीड़ितों को डराया जाता था. ठगी की रकम गिफ्ट कार्ड के जरिए डॉलर में ली जाती थी, जिसे बाद में रुपये में बदल लिया जाता था.
जांच में यह भी सामने आया है कि ठगी की रकम हवाला के जरिए मास्टरमाइंड तक पहुंचाई जाती थी. पूरे मामले का खुलासा रायपुर क्राइम डीसीपी स्मृतिक राजनाला ने किया है. फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 26, 2026 17:45:160
Report
894
Report
906
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 26, 2026 17:31:26872
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 26, 2026 17:31:02847
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 26, 2026 17:30:45891
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 26, 2026 17:30:37Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पराली जलाने पर लगी रोक कलेक्टर ने धारा 163 की जारी पराली जलाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई प्रदेश में सरकार ने लिया फैसला
832
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 26, 2026 17:30:28769
Report
PSParmeshwar Singh
FollowMar 26, 2026 17:15:511001
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 26, 2026 17:15:36918
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 26, 2026 17:15:161064
Report
963
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 26, 2026 17:03:48954
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 26, 2026 17:03:35970
Report
1080
Report