Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karauli322241

करौली के शीतला माता मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़

ACAshish Chaturvedi
Mar 11, 2026 03:07:01
Karauli, Rajasthan
शीतला माता का पूजन कर सुख शांति व आरोग्य की कामना, शीतला माता मंदिरों में बड़ी संख्या में उमड़ी महिला श्रद्धालु, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो- करौली। शीतलाष्टमी के पर्व पर बुधवार को शीतला माता मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जिला मुख्यालय सहित सभी उपखंडों पर भी शीतला माता की पूजा अर्चना की और आरोग्य, खुशहाली की मनौती मांगी तथा बासी पकवानों का भोग लगाया। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने कन्या लांगुर का भी पूजन कर उन्हें भोजन कराया। करौली के रियासत्कालीन नगाड़ खाना दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर में अलसुबह से ही महिला श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। महिलाओं ने विधि विधान से शीतला माता की पूजा अर्चना की और ठंडे पकवानों का भोग लगाया। शीतला अष्टमी से 1 दिन पूर्व महिलाओं ने अपने घरों में पकवान बनाए तथा बुधवार को अलसुबह से ही शीतला माता के पूजन के लिए मंदिर में महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया। पूजन का ये दौर दोपहर तक जारी रहेगा। करौली जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की विशेष भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने शीतला माता का पूजन कर शांति और खुशहाली की मनौती मांगी। शीतला माता पूजन के बाद महिलाओं ने लांगरा और हनुमानजी की पूजा अर्चना की। घरों में कन्या लांगुरिया को जीमन कराया गया तथा लोगों ने भी 1 दिन पूर्व बने बासी पकवानों की प्रसादी ग्रहण की। शीतला अष्टमी पर करौली के रियासत कालीन नगाड़ खाना दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर, संत गोमती दास आश्रम स्थित मंदिर और डीआरडीए कॉलोनी स्थित मंदिर सहित अन्य मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJai Prakash
Mar 11, 2026 04:15:55
Faridabad, Haryana:मम्मी-चाचू आखिरी बार देख लो, शायद फिर न दिखूं':फरीदाबाद की पायलट बोलीं- अचानक UAE से भारतीयों को रेस्क्यू के ऑर्डर हुए, हम 6 महिलाएं थीं हरियाणा में फरीदाबाद की रहने वाली पायलट दीपिका अधाना ने अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के बीच UAE से 169 भारतीयों को रेस्क्यू किया था। 6 मार्च को दीपिका ने UAE जाने से पहले परिवार को कहा- एअर इंडिया एक्सप्रेस की पायलट दीपिका अधाना ने बातचीत में बताया कि जब मैंने परिवार को वॉर जोन में जाने की बात कही थी तो उन्होंने मुझे रोकने की बजाय हिम्मत से काम लेने की बात कही। 6 मार्च को मेरी दोस्त को इस फ्लाइट में जाना था। सुबह अचानक मेरे UAE जाने के ऑर्डर हुए। फ्लाइट में हम 6 महिलाएं थीं। वापसी के समय कुछ देर के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था। थोड़ी देर बाद नेटवर्क ठीक हो गया। जिसके बाद हम दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लैंड हुए。 सुबह 10 बजे UAE जाने का ऑर्डर मिला दीपिका अधाना ने कहा कि 6 मार्च की सुबह सवा 10 बजे मुझे रेस्क्यू अभियान के तहत UAE के रास अल खैमाह एयरपोर्ट जाने का आदेश मिला। फ्लाइट में 6 महिलाएं थीं, जिनमें कैप्टन जसविंदर कौर, पायलट दीपिका अधाना और चार महिला क्रू मेंबर शामिल थीं। युद्ध के चलते सभी क्रू मेंबर के मन में कुछ डर जरूर था, लेकिन उन्हें सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया गया था। इसलिए वे सामान्य दिनों की तरह ही फ्लाइट लेकर पहुंचे। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क नहीं हुआ दीपिका ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे रास अल खैमाह एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। एयरपोर्ट पर लोगों की संख्या जरूर कम थी, लेकिन किसी प्रकार का कोई पैनिक नहीं था। करीब एक घंटे बाद 169 यात्रियों को विमान में बैठाया गया और दोपहर साढ़े 3 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। जब विमान UAE से उड़ान भर रहा था, उसी दौरान कुछ समय के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क बाधित हो गया। कुछ समय बाद नेटवर्क पूरी तरह से ठीक हो गया। पायलट दोस्त जाने वाली थी उन्होंने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद कई यात्रियों ने विमान से उतरते समय हमें धन्यवाद कहा। जिस फ्लाइट से लोगों को रेस्क्यू करके लाया गया, पहले मैं उसका हिस्सा नहीं थीं। मेरी एक पायलट दोस्त जाने वाली थी, लेकिन फ्लাইট से दो घंटे पहले मुझे उस फ्लाइट में जाने का निर्देश दिया गया, जिसके बाद मैं अपनी टीम के साथ UAE रवाना हुई。 अब दीपिका अधана के बारे में जानिए…. दादा की इच्छा पर बनी पायलट 23 साल की दीपिका मूल रूप से फरीदाबाद के तिगांव विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके पिता योगेश अधाना आर्किटेक्ट हैं और मां बबली अधाना हाउस वाइफ हैं। दीपिका के बड़े भाई बैंकिंग सेक्टर में मुंबई में काम करते हैं। दीपिका ने बताया कि मेरे स्वर्गीय दादा अमृत सिंह अधाना की इच्छा थी कि मैं पायलट बनूं, इसलिए मैंने इस पेशे को चुना। इसमें परिवार के लोगों ने मेरा पूरा साथ दिया。 बल्लभगढ़ से स्कूलिंग, 2021 में लाइसेंस मिला दीपिका ने बताया कि साल 2020 में मैंने बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 स्थित टैगोर स्कूल से 12वीं पूरी की। दिल्ली से कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) के लिए तैयारी शुरू की, लेकिन कोरोना के कारण उन्हें 1 साल घर से पढ़ाई करनी पड़ी। 2021 में कमर्शियन पायलट लाइसेंस मिल गया। साल 2022 में फ्लाइट ट्रेनिंग के लिए मध्य प्रदेश के रीवा में फाल्कन एविएशन एकेडमी चली गई। वहां पर मैंने 200 घंटे की उड़ान पूरी की。 ग्रीस और इस्तांबुल से टाइप रेटिंग उन्होंने बताया कि साल 2023 में टाइप रेटिंग लाइसेंस एंडोर्समेंट के लिए ग्रीस और इस्तांबुल चली गई, जहां पर मैंने एयरबस A320 से उड़ान भरी। CPL ट्रेनिंग छोटे विमानों पर होती है, लेकिन एयरलाइंस के पास बड़े और जटिल जेट होते हैं। टाइप रेटिंग यह सुनिश्चित करती है कि पायलट को उस खास एयरक्राफ्ट के सिस्टम, उड़ने की क्षमता और सुरक्षा प्रक्रियाओं का पूरा ज्ञान है। इसके बिना वे एयरलाइंस में पैसेंजर एयरक्राफ्ट नहीं उड़ा सकते। एअर इंडिया एक्सप्रेस में पहली जॉइनिंग दीपिका ने बताया कि सितंबर 2023 में मैंने एअर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस में रिटर्न और इंटरव्यू दोनों पास कर लिए, जिसके बाद अप्रैल 2024 में मैंने इस एयरलाइंस में पहली जॉइनिंग मिली। अभी भी मैं एअर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस के साथ ही काम कर रही हूं。 बाइट = बबली पायलट की मां बाइट = दीपिका पायलट
0
comment0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
Mar 11, 2026 04:15:22
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 11, 2026 04:04:36
Ranchi, Jharkhand:रामनवमी को लेकर राजधानी Ranchi में पहली मंगलवारी का जुलूस देर रात धूमधाम से निकाला गया। शहर के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस शोभायात्रा में शामिल हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। जुलूस निकलने से पहले अखाड़ों और मंदिरों में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पारंपरिक तरीके से शस्त्र प्रदर्शन करते हुए शोभायात्रा शहर के अलग-अलग मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान कई अखाड़ों के सदस्य, युवा और महिलाओं की टोली भी जुलूस में शामिल हुई। नारी सेना की महिलाओं ने भी पारंपरिक शस्त्र कला का प्रदर्शन किया, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Mar 11, 2026 04:04:26
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगांव महानगर पालिकेच्या स्थायी समितीच्या विशेष बैठकीत प्रशासनाकडून १४०० कोटींचे अंदाज पत्रक सादर करण्यात आले जळगाव शहराच्या विकासाची दिशा आणि गती ठरवणारे महापालिकेचे सुमारे १४०० कोटींचे अंदाजपत्रक स्थायी समितीच्या विशेष बैठकीत प्रशासनाकडून सादर करण्यात आले. महापालिका प्रशासनाने २०२५-२६ या वर्षाचे सुधारित आणि २०२६-२७ या वर्षाचे मूळ अंदाजपत्रक तयार करून आयुक्त ज्ञानेश्वर ढेरे यांनी ते स्थायी सभापती डॉ. चंद्रशेखर पाटील यांच्याकडे सुपूर्द केले. सभागृहात डॉ. चंद्रशेखर पाटील यांच्या अध्यक्षतेखाली ही बैठक पार पडली. दरम्यान, आठवडाभरानंतर पुन्हा विशेष बैठक घेऊन अर्थसंकल्प अधिकृतपणे जाहीर केला जाणार आहे。
0
comment0
Report
KPKAILAS PURI
Mar 11, 2026 04:04:14
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Mar 11, 2026 04:03:15
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मध्यप्रदेश में एक तरफ सरकार नशामुक्ति और शराबबंदी की दिशा में काम करने को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन दूसरी तरफ हकीकत कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि शराब से दूरी बनाने वाले लोगों की संख्या कम हो रही या ज्यादा पर जिला सहित मण्डला नगर पवित्र नगर घोषित होने के बावजूद नगर सहित जिले में शराब का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल शराब दुकानों की नीलामी करीब 50 करोड़ रुपए ज्यादा में हुई है। वीओ - 1 - दरअसल जिले में इस साल शराब दुकानों की नीलामी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष जिले की शराब दुकानें करीब 90 करोड़ रुपए में नीलाम हुई थीं, जबकि इस साल यही दुकानें लगभग 140 करोड़ रुपए में नीलाम हुई हैं। यानी साफ है कि शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। नशामुक्ति के सरकारी अभियानों और जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद शराब की खपत में कमी आने के बजाय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वीओ - 2 - विशेषज्ञों का मानना है कि शराब दुकानों की बढ़ती कीमत इस बात का संकेत है कि जिले में शराब की मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि ठेकेदार भी ज्यादा कीमत देकर दुकानें लेने के लिए आगे आ रहे हैं। बाइट - 1 - एड राकेश तिवारी - पूर्व अध्यक्ष - जिला अधिवक्ता संघ । बाईट - 2 - चारु शुक्ला - स्थानीय नागरिक । वीओ - 3 - मामले के संबंध में डीईओ का कहना है कि निश्चित रूप से आबादी बढ़ने के साथ ही शराब की खपत बढ़ी है जबकि पड़ोसी प्रांत छग में शराब का कारोबार सरकारी हाथों में होने के कारण यंहा के व्यापारियों का का रुझान मण्डला जैसे पड़ोसी जिलों के तरफ बढ़ रहा है । बाईट - 3 - रामजी पांडे -डीईओ वीओ - 4 - हालांकि सरकार नशामुक्ति अभियान चलाने और शराब के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता फैलाने की बात करती है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि जमीनी स्तर पर इन अभियानों का असर बहुत कम दिखाई दे रहा है । ऐसे में सवाल उठता है कि जब सरकार नशामुक्ति की बात कर रही है, तो फिर शराब का कारोबार हर साल क्यों बढ़ रहा है ? और क्या वाकई नशामुक्ति के दावे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं ? विमलेश मिश्र - मण्डला ।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 11, 2026 04:02:35
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन - टीम ऑफ विजिटर्स पहुंची जिला कारागृह, भोजन, स्वास्थ्य और कानूनी सुविधाओं की ली जानकारी एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में न्याय, मानवाधिकारों और जेल व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के लिए गठित टीम ऑफ विजिटर्स ने जिला काराग्रह, डूंगरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मनोज मीणा, उपखंड अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हेमंत सैनी, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राहुल जैन सहित टीम के अन्य सदस्यों ने कारागृह के विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान जेल परिसर में कुल 92 बंदी निरुद्ध पाए गए। टीम ऑफ विजिटर्स द्वारा बंदियों से सीधी और व्यक्तिगत संवाद किया गया। टीम द्वारा जेल में बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं और विधिक सहायता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 11, 2026 04:02:17
Dungarpur, Rajasthan:रामनवमी की विशाल शोभायात्रा 26 मार्च को रामोत्सव आयोजन समिति की बैठक में निर्धारित की गई। डूंगरपुर जिले के श्रीनाथ मंदिर परिसर में रामोत्सव आयोजन समिति व सर्व हिन्दू समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 26 मार्च को रामनवमी की विशाल शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। रामोत्सव की भव्य शोभा यात्रा बादलमहल से निकाली जावेगी जिसमें अश्व, बग्गीया, रामदरबार, अलग अलग झाकियां, अखाड़ा, डी जे, बैंड होंगे जो पहले के मार्ग बादल महल, तहसील चौराहे, गैपसागर की पाल, पुराना हॉस्पिटल, कंसारा चौक, सोनिया चौक, माणक चौक, दर्जीवाड़ा, कनेरा पोल, घूमटा बाजार, मोची बाजार से पुराना हॉस्पिटल से गैप सागर की पाल पर महाराती के साथ संपूर्ण होगी।
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Mar 11, 2026 04:02:00
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में भाजपा नेता के भतीजे के बनवारे पर बरसाए ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे..... गोत्र की लड़की से शादी पर विवाद, पुलिस सुरक्षा में निकाला बनवारा...... हमला करने वालों के गोत्र की लड़की से आज होंगी शादी, पुलिस बल तैनात.... बावल विधानसभा में मंगलवार रात बाल्मीकी बस्ती में बनवारे के दौरान कुछ लोगों ने बनवारे पर ईंट-पत्थर और लाठी डंडे बरसाए। जिसमें कुछ लोगों को चोटें आई। यह विवाद उनके गोत्र की लड़की से शादी करने पर हुआ। सूचना के बाद दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की मौजूदगी में बनवारा निकाला गया। बस्ती में बने तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वाल्मीकि बस्ती के अंकित की आज सारवान गोत्र की लड़की से शादी होगी। दूल्हे के चाचा एवं भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्प कुमार ने कहा कि मंगलवार रात को उनके भतीजे अंकित का बनवारा निकल रहा था। बस्ती में ही प्रेम कुमार और जगदीश पहले से लठ लेकर बैठे हुए थे। अचानक उनके घरों से बनवारे पर ईंट-पत्थर बरसने शुरू हो गए। कई लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। जिससे मेरे बेटे अमित समेत कई को चोटें आई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दो थानों के साथ- साथ पुलिस लाइन से पुलिस जवान बुलाकर उनकी मौजूदगी में बनवारा निकलवाया। उन्होंने बताया कि बस्ती में सारवान गोत्र के परिवार रहते हैं। पहले से हमारे गोत्र में सारवान और सारवान गोत्र में हमारे गोत्र की लड़कियों से शादी हो चुकी है। जिस पर कभी किसी पक्ष ने एतराज नहीं किया। अब मेरे भतीजे की शादी सारवान गोत्र की लड़की के साथ हो रही है, उस पर आपत्ति जता रहे हैं। सारवान गोत्र की लड़की से शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बावल थाना प्रभारी ने बताया कि राकेश के परिवार ने शिकायत दी थी, परंतु किसी का नाम नहीं बताया। मंगलवार को भी हमने बात की थी। अचानक बनवारे के समय यह सब हो गया। 15-20 परिवार शादी के विरोध में है। सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। शादी संपन्न होने तक बस्ती में पुलिस तैनात रहेगी।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 11, 2026 04:01:41
Jalore, Rajasthan:जालोर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली गांव में हिम्मताराम (41) पुत्र समेलाराम शव मिला है। ये युवक 4 मार्च से घर से लापता था। 8 मार्च को रामसीन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी。 शव गांव के पास उसके गेहूं के खेत में पड़ा मिला। रामसीन थानाधिकारी अरविंद कुमार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया。 भीनमाल डीएसपी शंकरलाल मसूरिया भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार हिम्मताराम 4 मार्च से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रामसीन के पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी。 प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि खेत पर काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हुई होगी। उसने होली पर समाज की ओर से आर्थिक सहायता के लिए 20 हजार लिए थे। उसकी जेब से 19 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top