Back
केजरीवाल सरकार के विकास दावों पर भाजपा का कटाक्ष
HBHemang Barua
Dec 10, 2025 05:35:40
Noida, Uttar Pradesh
केजरीवाल सरकार ने दस साल में विकास के नाम पर केवल केजरीवाल का शीशमहल बनवाया जबकि केन्द्र सरकार ने अपनी भूमी पर दिल्ली की आवसीय एवं व्यवसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए वर्टिकल हाई राइज बिल्डिंग बनवाई और उसकी लागत निकालने के लिए कुछ अंश भूमी पर व्यवसायिक निर्माण भी करवाया है वीरेन्द्र सचदेवा
मध्य दिल्ली में चल रहे सरकारी निर्माण को प्रदूषण का दोषी बताने वाले सौरभ भारद्वाज बतायें की उनकी आप सरकार ने दस साल में प्रदूषण कम करने के लिए क्या प्रयास किये थे वीरेन्द्र सचदेवा
सच यह है की केजरीवाल सरकार के पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा राव तुलाराम फ्लाईओवर के निर्माण में 10 साल लगा देने के कारण एम्स से वसंत विहार तक ट्रैफिक जाम होता था जो समस्या अब हल हो चुकी है
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा मध्य दिल्ली में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों को दिल्ली के प्रदूषण एवं ट्रैफिक समस्या के दोषी ठहराना दर्शाता है की या तो उनको दिल्ली वालों की आवासीय एवं व्यवसायिक दोनों जरूरतों का अंदाज ही नही है या फिर वह एक राजनीतिक मगरमच्छ हैं जो केवल जनता को गुमराह करने के लिए मगरमच्छी ब्यानबाज़ी करते रहते हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल सरकार ने खुद केजरीवाल के लिए शीशमहल बनाने पर तो ध्यान दिया पर दिल्ली के विकास के लिए, दिल्ली वालों की आवासीय एवं व्यवसायिक जरूरतों के लिए कोई पहल नही की।
वहीं दूसरी ओर केन्द्र सरकार ने सांसदों के आवास से लेकर सरकारी कर्मचारियों के लिए आवास एवं नये कार्यालय बनाते हुए दिल्ली के लिए वर्टिकल ग्रोथ हाई राइज बिल्डिंग बनाने को चुना और उसकी लागत निकालने के लिए खाली हुई भूमी के कुछ अंश पर व्यवसायिक निर्माण करवा कर वो भी दिल्ली वालों ही समर्पित कर दिया।
सौरभ भारद्वाज का ब्यान की जहां पहले लगभग 3.50 लोग काम करते थे वहां अब लगभग 6.50 लोग आने लगे देखकर साफ लगता है की उन्हे अंदाज ही नही है की इस क्षेत्र में पहले भी व्यवसायिक गतिविधियां चलती थीं पर तब आसपास की कॉलोनियों के रिहाइशी भवनों से अवैध रूप से चलती थीं बस अब व्यवसायिक कार्य सुनियोजित तरीके से चलने लगे हैं।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की मध्य दिल्ली में चल रहे सरकारी निर्माण को प्रदूषण का दोषी बताने वाले सौरभ भारद्वाज बतायें की उनकी आप सरकार ने दस साल में प्रदूषण कम करने के लिए क्या प्रयास किये थे ?
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की ट्रैफिक जाम एवं पेड़ काटे जाने को लेकर भी सौरभ भारद्वाज के ब्यान तर्कहीन है। सच यह है की केजरीवाल सरकार के पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा राव तुलाराम फ्लाईओवर के निर्माण में 10 साल लगा देने के कारण एम्स से वसंत विहार तक ट्रैफिक जाम होता था जो समस्या अब हल हो चुकी है।
इसी तरह पेड़ काटने को लेकर भी सौरभ भारद्वाज का आरोप भी बे सिर पैर का है, वह खुद मंत्री रहे हैं और उन्हे मालूम है की उनकी केजरीवाल सरकार के वन विभाग की अनुमति से पेड़ काटे गये थे और उन्ही की सरकार के आदेश अनुसार तीन गुणा प्लांटेशन भी इसी मध्य दिल्ली क्षेत्र में कर दी गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowDec 10, 2025 06:51:310
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowDec 10, 2025 06:51:170
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowDec 10, 2025 06:50:570
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowDec 10, 2025 06:50:440
Report
PKPankaj Kumar
FollowDec 10, 2025 06:50:260
Report
GSGajendra Sinha
FollowDec 10, 2025 06:50:180
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowDec 10, 2025 06:49:500
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 10, 2025 06:49:120
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 10, 2025 06:49:010
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 10, 2025 06:48:520
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 10, 2025 06:48:450
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 10, 2025 06:48:380
Report
0
Report
RVRajat Vohra
FollowDec 10, 2025 06:48:250
Report
0
Report