Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
एटीएस ने मुरादाबाद से ISIS आतंकी हारिस से छह घंटे पूछताछ की
VSVISHAL SINGH
Mar 25, 2026 06:21:14
Noida, Uttar Pradesh
एटीएस ने मुरादाबाद से गिरफ्तार आईएस आतंकी हारिस से छह घंटे पूछताछ की पूछताछ में हारिस कई सवाल पर खामोश रहा तो कुछ सवालों के जवाब दिए 6 घंटे की पूछताछ में करीब 20 से ज्यादा सवाल हारिस से पूछे गए सवाल नंबर 1---तुम आईएस के संपर्क में कैसे आये?? जवाब--- मैं नीट की तैयारी कर रहा था तभी मेरा संपर्क काज़ी भाई से हुआ और उन्होंने मुझे अपने साथ इस नेक काम के लिए जोड़ा।उन्होंने खुद मुझे ढूंढा。 सवाल नंबर 2 ---काज़ी भाई कौन है ? जवाब---मैं उनके बारे में नही जानता लेकिन वो आईएस के बड़े रहनुमा है और शायद राजस्थान में रहते थे सवाल नंबर 3---तुमसे क्या काम करवाना चाहता था आईएस ?? जवाब ---कुछ देर चुप रहने के बाद बोला हारिस...मुझे नए लड़ाकों की फौज तैयार करनी थी.जंग-ए-जिहाद ही मकसद था। सवाल नंबर 4---क्या तुमने इसके लिए साथी जोड़ने शुरू कर दिए थे ?? जवाब---हारिस चुप रहा...दुबारा पूछने पर बोला कि हां मैं अपने भाई के हुक्म पर 50 से ज्यादा लड़ाकों को ढूंढ लिया था बस उन्हें अपने मिशन का मकसद समझाना था ताकि वो भी इससे जुड़ सके सवाल नंबर 5 ---क्या था तुम्हारा मिशन? जवाब---जिस तरह से हालात है उसमें केवल एक ही रास्ता है शरिया कानून सवाल नंबर 6 ---क्या तुम्हें इसके लिए फंडिंग होती थी ?? जवाब---हारिस ने न में सर हिलाया ...जिसपर जांच अधिकारियों ने कहा कि झूठ मत बोलो हमे पता है कि तुम्हे फंडिंग हुई उसके सबूत है हमारे पास..हारिस फिर बोला हा वही से मेरे अलग अलग खाते खुलवाए गए थे और मिशन के लिए पैसा आता था सवाल नंबर 7 --नाबालिग लड़को को ही क्यो टारगेट करते थे?? जवाब ---18 साल से कम उम्र के लड़के आराम से हमारे मिशन के लिए तैयार हो जाएंगे ये आदेश मुझे मिला था क्योकि वो नाबालिग होते है और उनकी सोच आक्रमक होती है उन्हें समझाना आसान होता है और उनपर कानूनी कार्यवाही बहुत ज्यादा नही हो सकती सवाल नंबर 8 ---तुमने कौन सा ग्रुप बनाया था और कैसे संपर्क करते थे अपने साथियों से ?? जवाब---इंस्टाग्राम और इनक्रिप्टेड एप्स जैसे सेशन और डिस्कार्ड पर फर्जी अकाउंट बनाए थे उसी से बातचीत होती थी।इसके लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क use करता था。 सवाल नंबर 9---प्रोपेगेंडा ग्रुप अल इत्तेहाद मीडिया फाउंडेशन का क्या काम था ?? जवाब---आईएसआईएस मीडिया चैनलों, मैगज़ीन, मारे गए शहीदों (आतंकियों) , वीडियो, ऑडियो और उनकी स्पीच इस ग्रुप में आती थी。 नोट---उनके आतंकियों को शहीद बताया सवाल नंबर 10---तुम रविवार को ही क्यो एक्टिव होते थे ?? जवाब--मुझे ये हुक्म दिया गया था कि काफिरों(जांच एजेंसी) की नज़र से बचने के लिए रोज़ सामान्य तरीके से रहना है और रविवार को जब छुट्टी का दिन हो तो उस दिन अपने मकसद के लिए काम करना है।इससे नज़र में आने से बचे रहोगे。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AYAMARJEET YADAV
Mar 25, 2026 07:36:18
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर रोहतास जिला के दरिहट से है। जहां एक अनियंत्रित थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। जिसमें से दो की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल नागा पासवान को इलाज के लिए सासाराम के सदस्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि विकास कुमार सिंह एवं रुस्तम अंसारी की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार जीप लगभग 50 मीटर तक बाइक को घसीटते हुए ले गई। लोगों का कहना है की टक्कर मारने के बाद स्प्लेंडर बाइक थार गाड़ी के पहिए में फस गई। जिस कारण बाइक काफी दूर तक थार गाड़ी के साथ घसीटते चला गया। वहीं थार सवार ड्राइवर तथा अन्य लोग फरार हो गए। बाइक सवार तीनों युवक भरकुरिया गांव के रहने वाले थे तथा गांव से डेहरी की ओर जा रहे थे। वहीं डेहरी की ओर से तेज गति से आ रही थार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें सत्यनारायण कुशवाहा के पुत्र विकास कुमार की तो मौके पर ही मौत हो गई। वही रुस्तम अंसारी तथा नागा पासवान को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ इलाज के दौरान रुस्तम अंसारी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए हैं। वहीं पुलिस ने थार को जप्त कर लिया है।
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Mar 25, 2026 07:35:55
Deoghar, Jharkhand:देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थर लेड़ा, बांदा जोड़ी पंचायत में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। साइकिल से राशन लेने जा रहे एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने अचानक चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल सारवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की चाची के अनुसार, वह सुबह घर से राशन लेने निकला था, तभी रास्ते में उस पर हमला कर दिया गया। हमले के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही सारवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 25, 2026 07:35:40
Sawai Madhopur, Rajasthan:राजस्थान को हराभरा बनाने को लेकर राजस्थान सरकार द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है , जिसके तहत हर वर्ष लाखों करोड़ों रुपये खर्च कर वृक्षारोपण किया जा रहा है ,ताकि प्रदेश की आबोहवा शुद्ध बनी रहे और पर्यावरण संतुलन बना रहे ,राजस्था न सरकार द्वारा चलाये जा रहे हरियालो राजस्थान अभियान के संकल्प को सवाई माधोपुर के कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र सिंह जादौन ने कॉलेज परिसर में भलीभांति साकार करके दिखाया है ,प्राचार्य धीरेंद्र सिंह जादौन ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे कॉलेज परिसर को ही ना सिर्फ हराभरा कर दिया है , अपितु सम्पूर्ण कॉलेज परिसर को फूलों की खुशबू से महका दिया और पूरे कॉलेज परिसर को एक तरह से वृक्षकुंज में ही तब्दील कर दिया है , प्राचार्य धीरेंद्र सिंह जादौन ने अपने कॉलेज स्टॉफ और छात्राओं व समाजसेवियों तथा शहर के प्रभुद्धजनों के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में ढाई हज़ार से भी अधिक विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधे लगाकर कॉलेज परिसर को हराभरा कर दिया है ,इतना ही नहीं पेड़ो के साथ ही उनके द्वारा कॉलेज परिसर में विभिन्न किस्म के फूलों के पौधे भी लगाये गए है ,जिनमें खिलने वाले फूलों से सम्पूर्ण कॉलेज परिसर का वातावरण फूलों की खुशबू से महकने लगा है , प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने 7 अक्टूबर 2023 को कॉलेज में प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण किया था ,उस वक्त कॉलेज परिसर में मुश्किल से आठ से दस पेड़ पौधे ही थे और कॉलेज परिसर की अधिकतर भूमि भी ऊबड़खाबड़ ओर बंजर सी थी , प्राचार्य ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा संचालित हरियालो राजस्थान अभियान उनके मन को छू गया और उन्होंने अपने मन में एक संकल्प लिया लिया की उन्हें इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर को पूरी तरह हराभरा करना है ,उन्होंने अपने स्तर पर इस मुहिम की शुरुवात की ओर कॉलेज परिसर में पौधरोपड़ करने के साथ ही विभिन्न किस्म के फूलों के पौधे लगाना शुरू किया ,कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि जब उनके द्वारा कॉलेज परिसर में पेड़ पौधे लगाना ओर उनकी देखभाल करना शुरू किया गया तो उन्हें कॉलेज स्टॉफ ओर छात्राओं का भी धीरे धीरे करके सहियोग मिलने लगा और कॉलेज परिसर में पौधरोपण का काम गति पकड़ने लगा ,उन्होंने बताया कि इस काम में उन्हें समाजसेवियों और शहर के प्रबुद्धजनों का भी सहियोग मिलने लगा और देखते ही देखते उनकी मुहिम रंग लाने लगी और महज दो ढाई साल में ही कॉलेज परिसर की भूमि पर ढाई हजार से भी अधिक वृक्षारोपण हो गया ,बड़ी बात यह है कि प्राचार्य ने कॉलेज परिसर में लगाये गए किसी भी पेड़ पौधे को ना तो मुरझाने दिया और ना ही सूखने या नष्ट होने दिया ,क्यों की कॉलेज के साथ साथ पेड़ पौधों की मॉनिटरिंग भी कॉलेज प्राचार्य खुद करते है ,कॉलेज प्राचार्य द्वारा खुद के निजी खर्च ओर जनसहियोग से कॉलेज परिसर में नीम ,पीपल , बरगद , शीशम , अर्जून ,खजूर ,गुलमोहर ,इमली ,आम ,नींबू , चंदन , अशोक , अमरूद ,शहतूत ,चीकू , मौसमी , किन्नू ,बांस ,कदम्ब सहित विभिन्न किस्म के फल व छायादार ढाई हजार से भी अधिक पौधे लगाए गए है , जिन में से कई पौधे तो काफी बड़े आकार के हो गए है ,शेष पौधे भी लगातार बड़े हो रहे है ,जिनके चलते कॉलेज परिसर पूरी तरह से हराभरा हो गया है जो बेहद आकर्षक और सुंदर भी नजर आने लगा है , कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज स्टॉफ या छात्राओं में से किसी का जन्मदिन हो या शादी की सालगिरह सब अपने विशेष दिन पर कॉलेज परिसर में पौधरोपण करते है ,जो एक अच्छी पहल है ।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 25, 2026 07:32:40
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन-आगर नेशनल हाईवे पर निपानिया मोड़ के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला है कि तेज रफ्तार से गलत दिशा में आ रही एक बाइक ने सामने से आकर दूसरी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में निपानिया गांव निवासी 35 वर्षीय कपिल कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उन्हें तत्काल आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी रीना भी इस दुर्घटना में घायल हुई हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया。 प्राथमिक तौर पर हादसे की वजह गलत दिशा में तेज रफ्तार से वाहन चलाना सामने आ रही है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है..
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 25, 2026 07:32:28
Patna, Bihar:बक्सर- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को पहली बार एनडीए सरकार बनी थी उस समय से सरकार अभी तक चल रही है तब से राज्य में कानून का राज है लगातार विकास के काम में हम सभी लोग लगे हुए हैं इससे पहले वाली जो सरकार थी उसकी स्थिति क्या थी, बहुत बुरा हाल था सभी को ध्यान रखिए लोग शाम को बाहर नहीं निकलते थे, बहुत खराब स्थिति थी हम लोग के आने के पहले जो सरकार थी काफी गड़बड़ थी, हिंदू मुस्लिम का झगड़ा होता था बहुत कम पढ़ाई होती थी, पहले ईलाज का पूरा इंतजाम नहीं था जो थी वह काफी बुरा था पहले हिंदू मुसलमान कर झगड़ा किया जाता था, पहले हमने कब्रिस्तान का घेराबंदी कराया और हिंदू के मंदिर में भी इधर-उधर कर देता था उसके बाद 1960 के पहले जो भी मंदिर बनी है उसकी घेराबंदी कराया 2016 से कराया जब हम लोगों की की सरकार आई तो बड़ी संख्या में स्कूल खोला गया, लड़के लड़कियों के लिए पोशाक की योजना, साइकिल योजना चलाया हम लोगों से पहले वाली जो सरकार थी कुछ नहीं की थी और स्वास्थ्य का व्यवस्था काफी खराब था, जब हम सरकार में आए तो स्वास्थ्य व्यवस्था को हमने ठीक किया 2006 से मुफ्त दवा और ईलाज किया, पहले मात्र 6 मेडिकल कॉलेज थे और अब मेडिकल कॉलेज की संख्या 12 हो गई है 21 जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा किया जाएगा PMCH में 5 हजार 400 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है जिसमें से अभी 3000 का हो गया है और पुराने 5 मेडिकल कॉलेज में ढाई हजार बेड का निर्माण किया जा रहा है और IGIMS 3000 बेड का होगा बिहार में सड़क एलिवेटेड रोड पुल पुलिया फोरलेन सड़क और बड़े-बड़े पुल का निर्माण किया जा रहा है 2008 से कृषि के क्षेत्र में काम किया जा रहा है जो कृषि रोड मैप के तहत है बिहार में बिजली मुफ्त जा रही है सोलर सरकार सभी लोगों के घर पर लगवाएगी 50 लाख लोगों के घर पर सोलर लगाने का सुकृति दे दिया गया 10 लाख नौकरी और 40 लाख रोजगार दिया गया है अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा जाएगा 2005 से पहले वाली सरकार ने बिहार में कुछ नहीं किया बक्सर से पटना आने का रास्ता काफी खराब था जिले के अंदर वाले क्षेत्र में तथा आसपास के जिलों में आने में काफी कठिनाई होती थी पूरे जिले में बिजली का हाल बहुत बुरा था हमारी सरकार ने बक्सर जिले में विकास के सभी काम का करवाया है आरा बक्सर रोड को फोरलेन कराया गया गंगा नदी पर पुल बनाया गया शिक्षा व्यवस्था में काफी काम किया गया है डुमरांव में वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय के स्थापना की गई है चौसा में पावर प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है बक्सर जिले में 10 योजनाओं की स्वीकृति दी गई और उसे पर काम चल रहा है 2025 में हम आए थे उस समय का यह सभी काम है बक्सर शहर में दो मुख्य सड़क का चौरीकरण किया जा रहा है बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा 11 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाएगी 11 प्रखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को विस्तृत करके अस्पताल बनाया जायेगा बिहार बहुत आगे बढेगा देश के विकसित राज्य में शामिल हो जाएगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले वाला गड़बड़ था अपने पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया था
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Mar 25, 2026 07:30:58
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस कोटे से नेता इरफान अंसारी ने आसाम चुनाव को लेकर कहा वो भी आसाम जा रहे हैं, आसाम में जनता बदलवा के मूड में है, बीजेपी से वहां की जनता त्रस्त है। झामुमो को लेकर कहा,हर पार्टी चाहती है अपना विस्तार करे, इससे वोटों का कितना बिखराव होगा वहां जाकर पता चलेगा। झामुमो अपना विस्तार करना चाहती है, गठबंधन किस कारण नहीं हुआ आला नेता बताएंगे। पार्टी जहां भेजेगी वहां चुनाव प्रचार करेगें । आसाम में वो बीजेपी के खिलाफ बोलेगें, और अपने समाज को यूनाईट करेगें। मैं आसाम में हेमंत सोरेन के खिलाफ नहीं बोलूंगा, जहां हेमंत सोरेन चुनाव प्रचार करेगें वहां मैं चुप हो जाऊंगा , वो यहां हमारे बड़े भाई हैं और झारखंड में गठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बीजेपी लड़ाने में एक्सपर्ट है पर यहां हम लोग मुद्दा ही नहीं दे रहे हैं।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 25, 2026 07:30:29
Dehradun, Uttarakhand:पीएम नरेंद्र मोदी 4 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, पीएम से इस कार्यक्रम के लिए समय मांगा गया है, हालांकि पीएमओ की ओर से अभी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। अगस्त 2014 के बाद 30वीं बार मोदी उत्तराखंड आ चुके हैं। आपको बता दे कि दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पूरी तरह तैयार हो चुका है और इसे अप्रैल के पहले हफ्ते में जनता को समर्पित किया जा सकता है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है कि प्रधानमंत्री कब उत्तराखंड आयेंगे, लेकिन जल्द ही वह दिल्ली, देहरादून हाइवे के उद्घाटन के साथ अन्य कार्यक्रम तय करने के बाद प्रधानमंत्री से समय मांगा जाएगा।
0
comment0
Report
Mar 25, 2026 07:28:15
Firozabad, Uttar Pradesh:श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी एवं सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु संचालित मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण अभियान फेज–5 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 25.03.2026 को पुलिस लाइन जनपद फिरोजाबाद में “रन फॉर इम्पावरमेंट” दौड़ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर फिरोजाबाद द्वारा कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय दबरई की छात्राओं एवं जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों को हरी झंडी दिखाकर “रन फॉर इम्पावरमेंट” दौड़ को रवाना किया गया । उक्त आयोजन के दौरान क्षेत्राधिकारी अपराध, कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया । जनपद पुलिस फिरोजाबाद द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किये जाते रहेंगे ।
568
comment0
Report
Advertisement
Back to top