Back
ATS ने ISIS मॉड्यूल से जुड़े हारिश अली को सहारनपुर से गिरफ्तार किया
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 17, 2026 07:16:20
Noida, Uttar Pradesh
यूपी ATS ने मुरादाबाद से सहारनपुर के BDS छात्र हारिश अली को ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. हारिश सोशल मीडिया पर आतंकी विचारधारा फैला रहा था और युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास कर रहा था. वह शरिया कानून आधारित खिलाफत स्थापित करना चाहता था. ATS उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है. उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी सहारनपुर का रहने वाला है आरोपी हारीश के पिता आईटीसी में कार्यरत है बड़ा भाई एमबीबीएस कर चुका है और बहन कोटा में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है। हारिश खुद मुरादाबाद में बीडीएस की पढ़ाई कर रहा था हारीश का घर पुश्तैनी है पहले हारीश के दादा आईटीसी में थे उसके बाद अब उसके पिता आईटीसी में कार्य रहता है आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि परिवार बहुत शरीफ है और बरसों से यहां रह रहे हैं पडदादा, दादा और अब हारिश के पिता अपने परिवार के साथ यहां है वह मूल रूप से यही मानकमऊ के रहने वाले हैं। लोगों का फाइनेंस की परिवार शरीफ है कभी किसी से कोई जवाब नहीं है और हारीश का कोई भी दोस्त नहीं है वह अकेले रहता है किसी से बातचीत नहीं करता है और शरीफ है। उन्हें आश्चर्य हुआ है कि इतना सीधा दिखने वाला भी युवा इस तरह के कार्य में संलिप था. आपको बता दें कि बारिश सोशल मीडिया और इनक्रिप्टेड एप्स के जरिए युवाओं को आतंकी संगठन से जोड़ने का प्रयास कर रहा था. जांच में सामने आया कि आरोपी इंस्टाग्राम समेत कई इनक्रिप्टेड एप्स जैसे सेशन और डिस्कॉर्ड पर ग्रुप बनाकर आतंकी संगठन की विचारधारा का प्रचार कर रहा था. पूछताछ में यह भी सामने आया कि हारिश ISIS की जिहादी विचारधारा से प्रभावित था और शरिया कानून के तहत खिलाफत व्यवस्था स्थापित करने की मंशा रखता था. इसके लिए वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी नामों से सक्रिय रहकर लोगों को अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश करता था.जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने ‘अल अत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन’ नाम से एक ग्रुप भी बनाया था. इस ग्रुप के माध्यम से वह ISIS से जुड़ी मीडिया सामग्री और प्रोपेगेंडा साझा करता था. साथ ही वह आतंकी संगठन से जुड़े विभिन्न मीडिया चैनलों और प्रचार पत्रिकाओं को भी फॉलो कर उनकी सामग्री अपने नेटवर्क में फैलाता था.आरोपी का संपर्क भारत के अलावा पाकिस्तान समेत अन्य देशों में सक्रिय ISIS हैंडलरों से भी था. वह अपने ग्रुपों में लोगों को जिहाद और आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाने का काम करता था. पूछताछ में उसने यह भी स्वीकार किया कि वह लोकतांत्रिक व्यवस्था को नहीं मानता और शरिया आधारित खिलाफत स्थापित करने की विचारधारा से प्रेरित है. ATS की टीम सहारनपुर पहुंची थी उसके बाद से हारीश का परिवार यहां से चला गया है घर बंद है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPradeep Kumar
FollowMar 17, 2026 08:37:170
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 17, 2026 08:35:300
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 08:34:540
Report
MMManoj Mallia
FollowMar 17, 2026 08:34:340
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 17, 2026 08:34:240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 08:33:500
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 08:33:37Noida, Uttar Pradesh:MIRZAPUR (UP): UP CM YOGI ADITYANATH HOLDS REVIEW MEETING WITH OFFICIALS & PUBLIC REPRESENTATIVES/ VISUALS
0
Report
ओडिशा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर केशव प्रसाद मौर्या का बयान; ममता बनर्जी ने सीईसी को खत लिखा
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 08:33:290
Report
0
Report
0
Report
ARAarti Rai
FollowMar 17, 2026 08:32:200
Report
STSumit Tharan
FollowMar 17, 2026 08:32:090
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 17, 2026 08:30:300
Report
PPPRAFULLA PAWAR
FollowMar 17, 2026 08:26:31696
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 17, 2026 08:25:54644
Report