Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में AQI रीडिंग्स: DPCC/IMD के साथ स्थानवार डेटा जारी
HBHemang Barua
Nov 05, 2025 13:11:01
Noida, Uttar Pradesh
Alipur, Delhi - DPCC 216.00 Anand Vihar, Delhi - DPCC 238.00 Ashok Vihar, Delhi - DPCC 206.00 Aya Nagar, Delhi - IMD 153.00 Bawana, Delhi - DPCC 238.00 Burari Crossing, Delhi - IMD 191.00 CRRI Mathura Road, Delhi - IMD 208.00 Chandni Chowk, Delhi - IITM 202.00 DTU, Delhi - CPCB 133.00 Dr. Karni Singh Shooting Range, Delhi - DPCC 207.00 Dwarka-Sector 8, Delhi - DPCC 159.00 IGI Airport (T3), Delhi - IMD 143.00 IHBAS, Dilshad Garden, Delhi - CPCB 197.00 ITO, Delhi - CPCB 247.00 Jahangirpuri, Delhi - DPCC 210.00 Jawaharlal Nehru Stadium, Delhi - DPCC 212.00 Lodhi Road, Delhi - IITM 118.00 Lodhi Road, Delhi - IMD 172.00 Major Dhyan Chand National Stadium, Delhi - DPCC 185.00 Mandir Marg, Delhi - DPCC 150.00 Mundka, Delhi - DPCC 205.00 NSIT Dwarka, Delhi - CPCB 247.00 Najafgarh, Delhi - DPCC 114.00 Narela, Delhi - DPCC 213.00 Nehru Nagar, Delhi - DPCC 216.00 North Campus, DU, Delhi - IMD 246.00 Okhla Phase-2, Delhi - DPCC 204.00 Patparganj, Delhi - DPCC 217.00 Punjabi Bagh, Delhi - DPCC 195.00 Pusa, Delhi - DPCC 177.00 Pusa, Delhi - IMD 204.00 R K Puram, Delhi - DPCC 206.00 Rohini, Delhi - DPCC 190.00 Shadipur, Delhi - CPCB 295.00 Sirifort, Delhi - CPCB 245.00 Sonia Vihar, Delhi - DPCC 217.00 Sri Aurobindo Marg, Delhi - DPCC 117.00 Vivek Vihar, Delhi - DPCC 224.00 Wazirpur, Delhi - DPCC 224.00
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GSGajendra Sinha
Nov 05, 2025 15:01:29
Koderma, Jharkhand:कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में बीते कुछ महीनों में हुए चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है और इस घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले का उद्भेदन करते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि अगस्त माह में तिलैया थाना क्षेत्र के सीडी कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार ने थाने में एक लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि शहर के बाईपास रोड स्थित उनके एआर इंटरप्राइजेज नामक यामाहा शो रूम के अल्बेस्टर का ऊपरी हिस्सा काटकर लाखों रुपए के समान सहित, नगद रुपए और मोबाइल फोन की चोरी कर ली गई थी। इस बाबत एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया। इसी क्रम में प्रदीप कुमार को कोडरमा थाना क्षेत्र के करमा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल, सामान व नगद पैसे बरामद किया। इसके अलावे उसके द्वारा चोरी की घटना में प्रयुक्त होने वाले लोहे का कटर सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। वहीं पूछताछ में उसने बताया कि चोरी करने के पश्चात वह अपनी पहचान छुपाने के लिए चोरी के समय पहने हुए वस्त्र को तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा बस्ती में गणेश सोनार के अर्धनिर्मित मकान में छुपा दिया करता था। उसने यह भी कबूल किया कि इसके पहले टीवीएस शो रूम में हुई चोरी की घटना, कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बैग दुकान व राशन के दुकान में चोरी की घटना सहित बरबड्डा बाजार व तोपचांची में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Nov 05, 2025 15:01:09
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम क्षेत्र से है। जहाँ उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय चुनाव प्रचार के लिए सासाराम पहुंचे। उन्होंने करगहर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी संतोष कुमार मिश्रा के लिए प्रचार किया तथा सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आज सीएम नीतीश कुमार बेचारे हो गए हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर भी हमला किया तथा कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बिहार में आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन बिहार के सासाराम के रहने वाले स्नेहा नाम की युवती का वाराणसी में हत्या कर दी गई। घटना के एक साल के बाद योगी आदित्यनाथ जी को उसे बच्ची की याद आ रही है। योगी जी से चुनावी बातें करते हैं। केंद्र की सरकार रिमोट से बिहार की सरकार चला रहे हैं। आज गुजरात के लोग बिहार के तमाम बड़े-बड़े ठेका ले रहे हैं। नीतीश कुमार बेचारे की भूमिका में है। सड़क से लेकर टेंडर सभी तरह की टीका टेंडर गुजराती के हाथ में चला गया है। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार फिर से सत्ता में नहीं आ सकते हैं। इतना तय है कि आने वाले कुछ दिनों में तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 05, 2025 15:00:53
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद वासेपुर गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चारों के पास से करीब 17 लाख रूपय भी पुलिस ने जप्त किया है। इसके साथ ही 70 अधिक जमीन की डीड के साथ ही हथियार भी इनके पास से बरामद हुआ है। गिरफ़्तार चारो अपराधियों में से एक वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान का चचेरा भाई है। गिरफ़्तार अपराधियों के तार टेरर फंडिंग से जुड़े होने की भी संभावना है। जिसकी जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। यूएसडीटी के माध्यम से ये अपराधी पैसे का ट्रांसफर करते हैं। एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया। एसएसपी प्रभात कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रिंस खान गिरोह से जुड़े आठ अपराधियों को पिछली बार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ़्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद जो जानकारी मिली। उसके बाद 12 स्थानों पर छापेमारी की गई। जिसमें 11 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से चार अपराधियों को प्रिंस गैंग से जुड़े होने के साक्ष्य मिले हैं। चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधी प्रिंस खान के लिए काम करते थे। वही 55 वर्षीय परवेज खान, 31 वर्षीय सैफ आलम उर्फ राशिद 33 वर्षीय तौसीफ आलम उर्फ मुन्ना और 46 वर्षीय इम्तियाज अली उर्फ लाडले की गिरफ्तारी की गई है। इनके पास से 17 लाख 34हजार 9 सौ की नकद राशि, एक पिस्टल, 47 गोली, जमीन के 70 डीड, विचित्र बैंकों के 18 एटीएम कार्ड और 8 मोबाइल पुलिस ने जप्त किया है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Nov 05, 2025 15:00:25
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के निरसा में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नामक देव महराज जी की 556वां जयंती गुरुद्वारा में प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके पूर्व सिख समाज के लोगों द्वारा नगर कीर्तन सह भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई थी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में सिख धर्मावलंबी शामिल हुए थे। शोभा यात्रा का नेतृत्व पंज प्यारे ने किया था हाथों में त्रिकोणीय ध्वज, निशान साहिब लेकर सिख समाज के लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए इस भव्य शोभायात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब को एक पालकी में रखा गया था और सिख धर्मावलंबी कीर्तन करते और पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र बजाते नजर आए, शोभायात्रा में बैंड-बाजा के साथ गतका की टीम शामिल हुई। साथ ही बड़ी संख्या में अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए थे। निरसा गुरुद्वारा में बड़े ही धूमधाम से प्रकाशपर्व मनाया गया। जहां सुबह से ही लोग निरसा गुरुद्वारा में एकत्रित हुए जहां शब्द कीर्तन और गुरुवाणी किया गया। सभी ने मथा टेक गुरु की आशीष प्राप्त किए बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर छके। जानकारी देते हुए निरसा गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधक मंजीत सिंह ने बताया कि आज बड़े ही हर्षौल्लास के साथ गुरुनानक देव जी महराज जी का 556वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा हैं पूर्व में आस पास के संगतों द्वारा प्रभात फेरी निकाला गया जो कि निरसा के विभिन्न चौक चौराहों पर निकाली गई थी, और आज पंजाब से आए रागी जत्था द्वारा शब्द कीर्तन किया गया जिसमें आस पास के इलाकों से हजारों की तादाद में लोग उपस्थित हुऐ हैं जिस तरह से दिन में दीवान सजा हैं वैसे ही रात में भी दीवान सजेगा अभी से आग्रह करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा में उपस्थित होकर गुरु की वाणी का श्रवण करे और उनके आर्दशों पर चलने की प्रेरणा ले。
0
comment0
Report
OBOrin Basu
Nov 05, 2025 14:53:54
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Nov 05, 2025 14:53:39
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं में फिर शुरू अतिक्रमण हटाओ अभियान पुलिस और नगर परिषद ने शुरू की संयुक्त कार्रवाई बस स्टैंड से सामोद रोड़ तक हटाया अतिक्रमण दुकानों के बाहर लगे टिन शेड भी हटाये बाहर बने खुर्रे, चबूतरों पर चलाया बुलडोजर कार्रवाई के दौरान आमने -सामने हुए व्यापारी औऱ कर्मचारी नगर परिषद के एक कमर्चारी के साथ हुई हाथापाई SHO प्रदीप शर्मा सहित पुलिस का जाब्ता मौके पर मौजूद एंकर -राजधानी जयपुर के चौमूं में अतिक्रमण हटाने का अभियान एक बार फिर शुरू हुआ। पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड से सामोद रोड तक सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया। दुकानों के बाहर लगाए गए टिन शेड, खुर्रे और चबूतरों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध जताया, जिससे मौके पर कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच हाथापाई भी हुई। स्थिति को संभालने के लिए चौमूं SHO प्रदीप शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट प्रदीप शर्मा SHO चौमूं
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Nov 05, 2025 14:53:22
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में विशेष शिक्षकों की फर्जी फैक्ट्रियां। स्टिंग ऑपरेशन, सुपर एक्सक्लूसिव। आशीष चौहान, जयपुर-राजस्थान में सिस्टम धोखा दे रहा है। या यूं कहे कि सिस्टम बिका हुआ है। यदि पैसा बोलेगा तो नियम कानून सब धरे रह जाएंगे। कुछ ऐसा ही हो रहा है विशेष शिक्षक बनाने वाले संस्थानों में... जहां नियम कानून ताक पर फीस के नाम पर खुला खेला जा रहा है। ओपनिंग पीटीसी- (सोचिए यदि सिस्टम ही बिका हुआ हो तो कैसे नई पीढ़ियां आगे बढ़ पाएगी... सोचिए यदि सरकारी व्यवस्था ही नाकाम हो तो कैसे सिस्टम सुधरेगा... इसलिए सिस्टम का सच दिखाना बहुत जरूरी है... (पीटीसी के आखिरी में ऑपरेशन धोखा हटाकर) शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तो कल का भविष्य भी उज्जवल होगा, लेकिन दिव्यांगजनों के मामले में चिंता बढ़ जाती है। राजस्थान में ना ही विशेष शिक्षा व्यवस्था मजबूत दिखाई दे रही और ना ही कल का भविष्य, क्योंकि प्रदेश में शिक्षा के नाम पर लूट की फैक्ट्रियां चल रही है। जी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन ने यह खुलासा किया है कि भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) के अधीन निजी संस्थानों में डिग्री और डिप्लोमा करवाने के नाम पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, साथ ही दाखिले के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। जी मीडिया ने जयपुर के संस्थानों में जाकर वास्तविकता जानी तो पूरा सच खुफिया कैमरे में कैद हो गया। संस्थान में सालभर बिना क्लासेज लिए पास होने की गारंटी दी जा रही है, अटेंडेंस की पूर्ति के लिए पैसे मांगने की भी बात सामने आई। 75 प्रतिशत अटेंडेंस अनिवार्य है पर पैसे देकर नियम ताक पर रखने का खेल चल रहा है। 10 हजार रुपए वार्षिक डिमांड भी की जा रही है ताकि छात्र एक दिन भी संस्थान में न आ जाए तो भी पूरे नंबर मिल जाएं। आरसीआई ने निजी संस्थानों की फीस निर्धारित कर रखी है, लेकिन एक्स्ट्रा पैसे की मांग भी की जा रही है। लॉफ एंड लर्न एकेडमी ऑफ स्पेशल एजुकेशन, पिंजरापोल गौशाला के पास, टोंक रोड, जयपुर। जी मीडिया टीम डीएड के लिए स्टूडेंट्स के एडमिशन की बात करने के लिए वहां पहुंची। समय-इन 3.05, रिपोर्टर- रोज आना पड़ेगा क्या? स्टाफ- बच्चा आएगा तो सीखेगा ही। स्टाफ- नहीं आना चाही तो नॉन अटेंडिंग 10 हजार चार्ज लगेगा पर ईयर। आरसीआई की गाइडलाइन अनुसार 85 प्रतिशत आना जरूरी। लॉफ एंड लर्न ए एकेडमी ऑफ स्पेशल एजुकेशन ने खुफिया कैमरे पर बड़ा दावा किया कि स्टाफ ने हिंडौन से विधायक अनिता जाटव के बेटे के लिए दावा किया कि उसे लिखना भी नहीं आता फिर भी पास हो गया। देखें कैसे खुफिया कैमरे पर सच। गारंटी है ये पास हो जाएगा। एडमिशन हो जाए और दिकत न बस... कहीं बीच में बुलाओं आप? स्टाफ- हमारा कोई काम नहीं पड़ता, एक प्रैक्टिकल और मेन एग्जाम देना पड़ता है। यहाँ इंटरनल एग्जाम होता है, अपने बेस पर होता है। टाइम आउट-6.00 मिनट। टाइम इन-6.24 मिनट। दूसरा क्लिप गुरूकुल स्पेस्टिक सोसायटी, जयपुर, जहां 75 प्रतिशत अटेंडेंस का कोई इशू नहीं बताया गया और हर साल 10-10 हजार डिमांड दे दी गई। नोट- इस खबर की फीड OFCF से BJPR_INSTITUTE स्लग से भेजी गई है. स्टिंग का वीडियो V ट्रांसफर से भेजा है।
0
comment0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
Nov 05, 2025 14:52:49
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 05, 2025 14:52:35
Paradeep, Odisha:ଏହି କଳିଙ୍ଗ ବାଲିଯାତ୍ରା ପାରାଦ୍ଵୀପରେ ଉଦଘାଟନ ହୋଇଛି। ମାନ୍ୟବର ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଜୀ ଏହାକୁ ଆନୁଷ୍ଠାନିକ ଭାବେ ଉଦଘାଟନ କରିଛନ୍ତି। ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ବାଡ଼ିସଂସ୍ଥାପନା ସମୟରେ ଏହାକୁ ବନ୍ଦୋବସ୍ତ କରାଯାଇଥିଲା। ଚଳିତ ବର୍ଷ କଳିଙ୍ଗ ବାଲିଯାତ୍ରା ରେ ପ୍ରାୟ ପାଞ୍ଚ ଶହରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ୍ବ ସ୍ଟଲ ଓ ଉଠା ଦୋକାନୀ ନିଜର ସାମଗ୍ରୀ ବିକ୍ରୟ କରିବା ପାଇଁ ଆସିଛନ୍ତି। ସେହିପରି ମହିଳା ସ୍ୱୟଂ ସହାୟିକା ଗୋଷ୍ଠୀ ମାନଙ୍କ ଦ୍ବାରା ବିଭିନ୍ନ ଘରକରଣା ସାମଗ୍ରୀ ପଡ଼ିଥିବା ବେଳେ ରାଜ୍ୟ ଓ ରାଜ୍ୟ ବାହାରର ବ୍ୟବସାୟୀ ମଧ୍ୟ ଏଠାକୁ ବ୍ୟବସାୟ କରିବାକୁ ଆସିଛନ୍ତି। ପ୍ରତ୍ୟେକ ଦିନ ରାଜ୍ୟ ଓ ରାଜ୍ୟ ବାହାରର କଳାକାରମାନଙ୍କ ଦ୍ବାରା ବିଭିନ୍ନ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ପରିବେଷଣ ର ବ୍ୟବସ୍ଥା ମଧ୍ୟ କରାଯାଇଛି। ତେବେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଗୋପବନ୍ଧୁ ଷ୍ଟାଡିୟମ ରେ ଅବତରଣ କରିବା ପରେ ତାଙ୍କୁ ପାରମ୍ପରିକ ବାଦ୍ୟ ଓ ନୃତ୍ୟ ରେ ସ୍ବାଗତ କରାଯିବା ସହିତ ବାଲିଯାତ୍ରା ପଡିଆକୁ ପାଛୋଟି ନିଆଯାଇଥିଲା। ସେଠାରେ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଜେ ସୋନାଲଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ସଭାରେ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ଭାବେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଜୀ ଯୋଗ ଦେଇଥିବା ବେଳେ, ମୁଖ୍ୟ ବକ୍ତା ଭାବେ ସ୍ଥାନୀୟ ବିଧାୟକ ତଥା ଶିଳ୍ପ ମନ୍ତ୍ରୀ ସମ୍ପଦ ସ୍ବାଇଁ ଯୋଗଦେଇଥିଲେ। ଅନ୍ୟମାନଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଜଗତସିଂହପୁର ସାଂସଦ ବିଭୂପ୍ରସାଦ ତରେଇ, ତିର୍ତ୍ତୋଲ ବିଧାୟକ ଡଃ ରମାକାନ୍ତ ଭୋଇ , ପାରାଦ୍ଵୀପ ମ୍ୟୁନିସିପାଲଟି ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ବସନ୍ତ ବିଶ୍ବାଳ ଓ ପାରାଦ୍ଵୀପ ବନ୍ଦର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ପି ଏଲ ହାରାନାଦ ଯୋଗଦେଇଥିଲେ। ଉତ୍ତରାଲୋକ ଏହିଆତିହାସିକ କଳିଙ୍ଗ ବାଲିଯାତ୍ରା ଆମ ଉତ୍ତର ପିଢ଼ିକୁ ଆମ ପୂର୍ବ ପୁରୁଷଙ୍କ ବୀରତ୍ବ ସମ୍ପର୍କରେ ଅବଗତ କରାଇବ ବୋଲି ବକ୍ତାମାନେ ମତବ୍ୟକ୍ତ କରିଥିଲେ। ତେବେ ବର୍ତ୍ତମାନ ସୁଦ୍ଧା ପାରାଦ୍ଵୀପ ରେ ପ୍ରାୟ ଦେଢ଼ ଲକ୍ଷ କୋଟି ଟଙ୍କାର ପୁଞ୍ଜି ନବେଶ ହେବାକୁ ଯାଉଛି ଓ ଆଗାମୀ ଦିନରେ ଏଥିରେ ଆହୁରି ବୃଦ୍ଧି ଘଟିବ ଏବଂ ନିଯୁକ୍ତି ସମ୍ଭାବନା ସୃଷ୍ଟି ହେବ ବୋଲି ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି। ପାରାଦ୍ଵୀପ ଓଡ଼ିଶା ଓ ଭାରତର ପ୍ରମୁଖ ଅର୍ଥନୈତିକ ବିକାଶର ମାଧ୍ୟମ ପାଲଟିବ, ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାରେ ଯେଉଁ ମେଡିକାଲ କଲେଜ ପାଇଁ ଘୋଷଣା କରାଯାଇଛି, ତାହା ଖୁବ୍ ଶୀଘ୍ର ହେବ ବୋଲି ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 05, 2025 14:51:02
Patna, Bihar:लोकेशन पटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राहुल गांधी के द्वारा वोट चोरी को लेकर दिए गए बयान पर कहा इसमें दो राय नहीं है बीजेपी यह काम करती है. बीजेपी अति पिछड़ा पिछड़ा अल्पसंख्यक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हटाना चाहती है. बीजेपी और लोकतांत्रिक काम कर रही है. बीजेपी दलित के दुश्मन है इसलिए यह काम कर रही है. भाजपा शुरू से यह काम करते आ रही है दलितों को घर में बंद करने की बात केंद्रीय मंत्री करते हैं दुश्मन है दलित पिछले अति पिछड़े और मुस्लिम के भाजपा. कल बिहार में पहले चरण का मतदान है हम लोग चौकन्ने हैं भाजपा इस तरह के काम में लगे रहती है इन लोगों के पास और कोई काम नहीं है हम लोगों की नजर रहेगी वोट चोरी ना हो . तेजस्वी ने कहा मीडिया सही सवाल नहीं पूछ रही है मुझे सही सवाल यह है कि कल पहले चरण का मतदान है और अभी तक बीजेपी के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया गया है बीजेपी ने नीतीश कुमार के पीठ में छुड़ा घोपने का काम किया है नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरे को लेकर अभी तक बीजेपी ने ऑफिशियल घोषणा नहीं की है. भाजपा के लोग महिलाओं को ₹10000 योजना के नाम पर रिश्वत दे रहे हैं. नीतीश कुमार इसके पक्ष में नहीं थे नीतीश कुमार के वोट बैंक को चुराना चाहती है. भाजपा इसलिए ₹10000 का रिश्वत दिया जा रहा है. नीतीश कुमार का मन नहीं था भाजपा यह पैसा दिलवा रही है. राजद के चुनावी सभा समस्तीपुर में कट्टा को लेकर गाना गाने पर तेजस्वी ने कहा बीजेपी वाले जुमला जुमला जुमला कहते है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top