Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में हाई अलर्ट, लखनऊ में भारी पुलिस बल तैनात
VSVISHAL SINGH
Nov 11, 2025 03:01:06
Noida, Uttar Pradesh
दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी किया गया था और सुबह से ही भारी पुलिस बल तमाम प्रमुख जगहों पर तैनात है। राजधानी लखनऊ के लोग भवन और विधानसभा पर भी पुलिस बल पूरी तरह से तैनात नगर आ रही है वाक थ्रू भारी पुलिस बल को दिखाते हुए
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNarendra Jaiswal
Nov 11, 2025 04:58:21
Jasa, Bihar:मुकुल जायसवाल कैमूर में मतदान शुरू, चारों विधानसभा में वोटिंग जारी सुबह सात बजे से कैमूर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी। मतदाता शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर बेहतर सरकार चुनने को उत्साहित दिखे। कैमूर जिले में सुबह सात बजे से चारों विधानसभा क्षेत्रों — रामगढ़, मोहनिया, भभुआ और चैनपुर — में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। जिले के विभिन्न बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। महिलाओं में काफी पुष्टि दिख रही है महिलाएं आदर्श मतदान केंद्र बूथ संख्या 177 पर पहुंच करके पहले करें मतदान फिर करें जलपान और अच्छी सरकार चुनने की बात कह रही है वहीं जी मीडिया भी लोगों से आगरा करता है कि पहले मतदान करें और फिर जलपान करें और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अच्छी सरकार चुने जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक व्यवस्था की है। जिला अधिकारी सुनील कुमार और पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर फ्लाइंग स्क्वॉड और पुलिस टीम लगातार बूथों का निरीक्षण कर रही हैं। कुल 1484 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और अधिकतम मतदान सुनिश्चित किया जाए ताकि लोकतंत्र के इस पर्व में हर मतदाता की भागीदारी हो सके।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Nov 11, 2025 04:57:36
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम क्षेत्र से है। रोहतास जिले में आज विधानसभा के मतदान की प्रक्रिया चल रही है। सुबह 7:00 बजने से पहले ही मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं। यह सासाराम विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर है। आप देख सकते हैं कि युवा से लेकर बुजुर्ग तक सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं। क्योंकि लोकतंत्र में सबकी अपनी अपनी भागीदारी है। बुजुर्ग माता बहनें भी मतदान केंद्र पर अपनी जवाबदेही निभाने पहुंची हैं। स्थानीय लोग का कहना है कि सासाराम की कई समस्याएं हैं, वे लोग उसको देखकर वोट करना चाहते हैं। उन्हें ऐसा उम्मीदवार चाहिए जो उनके हित में काम करें। जायजा लिया है हमारे सासाराम संवाददाता अमरजीत कुमार ने।
0
comment0
Report
SRSANJAY RANJAN
Nov 11, 2025 04:57:23
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:कड़ी सुरक्षा के बीच अरवल और कुर्था में मतदान शुरू, मतदाताओं में उत्साह अरवल जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों—अरवल और कुर्था—में आज सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अरवल विधानसभा क्षेत्र में 325 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 62 हजार 580 मतदाता वोट डाल रहे हैं, जबकि कुर्था विधानसभा क्षेत्र में 326 केंद्रों पर 2 लाख 62 हजार 354 मतदाता अपने उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे। दोनों क्षेत्रों में कुल 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रशासन کی ओर से शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों और स्थानीय पुलिस की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें नजर आ रही हैं और मतदाता विकास, रोज़गार और शिक्षा के मुद्दों पर वोट देने की बात कह रहे हैं।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Nov 11, 2025 04:56:03
Madhubani, Bihar:मधुबनी में कुल 10 विधानसभा सीटों के लिए 3882 बूथों पर मतदान सुबह 7 से प्रारम्भ हो चुका है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 3123747 है। पुरुष वोटर 1655417 है वहीं महिला वोटरों की संख्या 1468190 है। जिले में 10 सीटों पर कुल 100 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा में 3-3 महिला मतदान केन्द्र कुल 30 महिला मतदान केंद्र बनाया गया है। जिले में 23 आदर्श मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिले में कुल 17164 मतदान कर्मियों, 51 जोनल दंडाधिकारी एवं 415 सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतदान सुबह 7 बजे से 6 बजे शाम तक निर्धारित है। चुनाव को लेकर इंडो नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया गया है, बॉर्डर पर SSB की चौकसी बढ़ाई गई, नेपाल बॉर्डर पर हाई एलर्ट है। जिले में धारा 144 लागू है। सभी बूथों पर अर्द्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है। महाराजगंज मुहल्ला के बूथ पे भी मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई है। मधुबनी विधानसभा के शिवगंगा हाई स्कूल पर मतदाताओं ने विकास के मुद्दे को लेकर वोट किया।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Nov 11, 2025 04:55:31
Sasaram, Bihar: खबर सासाराम से है। रोहतास जिला में सुबह 7 बजते ही मतदान शुरू हो गई है। रोहतास जिला में कुल 2692 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहाँ कुल 22 लाख 17 हजार 137 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जिसमें 10 लाख 44 हजार 699 महिलाएं तथा 11 लाख 72 हजार 381 पुरुष मतदाता है। पूरे जिले की बात करें तो रोहतास जिला के चेनारी सुरक्षित सीट के अलावा सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी तथा काराकाट में मतदान शुरू हो गई है। इस दौरान सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया गया है। हर मतदान केंद्र पर वेब कास्टिंग की जा रही है। वहीं जिला स्तर पर शिकायतों के तुरंत निष्पादन हेतु अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर का गठन किया गया है। साथ ही नियंत्रण कक्ष लगातार कार्यरत रहेगा। सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लग गई है सासाराम के मतदान केंद्र की संख्या 267 पर सुबह सही मतदाता इकट्ठा हो गए हैं और अपने-अपने मतों का प्रयोग करने के लिए उत्सुक है।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Nov 11, 2025 04:55:03
Harda, Madhya Pradesh:दिल्ली धमाके के बाद हरदा पुलिस अलर्ट शहर में सघन #चेकिंग अभियान शुरू, रेलवे स्टेशन और मुख्य मार्गों पर बढ़ाई गई निगराणी... दिल्ली के लाल किले के पास कार विस्फोट की घटना के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इस घटना ने राजधानी समेत अन्य राज्यों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हरदा पुलिस ने जिले में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। शहर के प्रवेश द्वारों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का डॉगस्क्वॉड टीम लगातार सक्रिय है। हरदा रेलवे स्टेशन पर भी आने-जाने वाले यात्रियों की चेकिंग की जा रही है। यात्रियों के बैग, लगेज और अन्य सामग्री को स्कैन किया जा रहा है ताकि कोई भी संदिग्ध वस्तु जिले में प्रवेश न कर सके。 बाइट 01 आर एस तिवारी, पुलिस अधिकारी
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Nov 11, 2025 04:54:48
Harda, Madhya Pradesh:हरदा में जननायक गौण्ड इतिहास नृत्य नाट्य समारोह का हुआ शुभारंभ हरदा। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में तीन दिवसीय जननायक गौण्ड इतिहास की नृत्य नाट्य प्रस्तुतियों का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा किया गया, जिसमें कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। समारोह का उद्देश्य गौण्ड जनजातीय समुदाय के चरित्र, संस्कृति एवं ऐतिहासिक नायकों को जनमानस के सामने लाना है। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। पहले दिन वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन पर आधारित नृत्य नाट्य की भव्य प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में रानी दुर्गावती के शौर्य, त्याग और पराक्रम को भावनात्मक रूप से दर्शाया गया। नृत्य नाट्य में बताया गया कि कालिंजर के राजा महाराज कीर्ति सिंह चंदेल की पुत्री दुर्गावती का विवाह गढ़ा के गोण्ड राजवंश के महाराज संग्राम सिंह के पुत्र दलपत शाह से हुआ था। दलपत शाह के निधन के बाद रानी दुर्गावती ने राज्य संचालन की बागडोर संभाली। उन्होंने मुगल आक्रमण के समय वीरता और स्वाभिमान की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कलाकार और नागरिकों ने भाग लिया। संस्कृति विभाग के कलाकारों ने गौण्ड जनजाति के इतिहास और परंपराओं को मंच पर जीवंत किया। आगामी दो दिनों तक विभिन्न जननायकों पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को गौण्ड नायकों की गौरवगाथा से अवगत कराया जाएगा। समारोह का समापन तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह के साथ किया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top