Back
गैस आपूर्ति सुचारू, प्रशासन ने गैस एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
ASArvind Singh
Mar 13, 2026 02:30:59
Sawai Madhopur, Rajasthan
जिला कलेक्टर एवं एसपी ने किया गैस एजेंसीयों का निरीक्षण
जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न दें,जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति में नहीं होगा कोई व्यवधान, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 14435, 07462-294515 एवं 181 व 112 नंबर पर किया जा सकता है संपर्क,जिला कलक्टर ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाएं जांची,घरेलू गैस के वाणिज्यिक उपयोग करने वालों के खिलाफ भी होगी सख्त कार्रवाई
एंकर-वर्तमान में मध्यपूर्व एशिया में युद्ध की परिस्थितियों के मद्द्देनज़र भारत सरकार द्वारा गैस आपूर्ति संबंधी नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसे लेकर सवाई माधोपुर जिला कलक्टर काना राम ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी तथा आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों के पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में जिले में गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों, अन्नपूर्णा रसोईयों, छात्रावासों तथा स्कूलों में मिड-डे-मिल योजना के लिए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जा रही है।
*उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस सिलेंडरों आपूर्ति और गोदामों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश :* - इसी क्रम में जिला कलक्टर काना राम एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने आज गुरूवार को जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण कर गेस आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विनायक इंडियन गैस एजेंसी , रेणु इंटरप्राइजेज इंडियन गैस एजेंसी गोदाम तथा रणथम्भौर गैस एजेंसी के गोदामों में गैस स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था और वितरण प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि सभी गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद समय पर होम डिलीवरी उपलब्ध कराई जाए।
*कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर होगी कड़ी कार्रवाई :* - जिला रसद अधिकारी रामभजन मीना ने बताया कि यदि किसी गैस एजेंसी संचालक अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों کا अवैध भंडारण, कालाबाजारी या व्यावसायिक उपयोग किया जाता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध एलपीजी ऑर्डर-2000 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी, अवैध संग्रहण, कालाबाजारी या अवैध रीफिलिंग की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर के निर्देशानुसार प्रवर्तन जांच दल का गठन कर सभी जगहों पर जांच की जा रही है।
*गैस बुकिंग में न्यूनतम 25 दिन का अंतराल आवश्यक* :- जिला रसद अधिकारी ने बताया कि नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए गैस बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिनों का अंतराल निर्धारित किया गया है। उपभोक्ता निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कराएं, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।
*उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सहायता के हेल्पलाइन नंबर जारी*:- गैस सिलेंडर उपभोक्ताओ की सुविधाओं एवं सहायता के दृष्टिगत 181, 112 एवं उपभोक्ता मामलात विभाग के हेल्पलाइन नंबर 14435 जारी किए गए हैं, जिनसे सम्पर्क कर उपभोक्ता गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करवा सकते हैं। साथ ही उपभोक्ता जिला रसद कार्यालय के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 07462-294515 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
*नागरिकों से अपील भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों से घबराए नहीं:-* जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए घबराकर या अनावश्यक रूप से बुकिंग न करें तथा एलपीजी सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें। किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश या अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति निरंतर एवं निर्बाध रूप से जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASARUN SINGH
FollowMar 13, 2026 02:45:300
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 13, 2026 02:45:130
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 13, 2026 02:34:070
Report
AMAnurag Mishra
FollowMar 13, 2026 02:33:57Noida, Uttar Pradesh:सरकारी नीतियों पर अमल नहीं कर रहे अधिकारी, झेल रही है जनता बेचारी, सिलेंडर के लिए मची है मारामारी
LPG सिलेंडर के इंतज़ार में 6 से लेकर 8 घंटे तक सड़कों पर खड़े हो रहे हैं लोग
0
Report
AGAyan Ghosal
FollowMar 13, 2026 02:33:430
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 13, 2026 02:31:580
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 13, 2026 02:31:330
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 13, 2026 02:31:180
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 13, 2026 02:30:380
Report
AGAyan Ghosal
FollowMar 13, 2026 02:30:140
Report
0
Report
1
Report
AAAteek Ahmed
FollowMar 13, 2026 02:17:170
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowMar 13, 2026 02:16:510
Report