Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kota324001
कोटा के थाना इंचार्ज ने मुठभेड़ में कालू बड़क समेत बदमाशों को गिरफ्तार किया
RSRajendra sharma
Feb 21, 2026 06:01:54
Kota, Rajasthan
जीवन परिचय श्री रामस्वरूप मीना का जन्म 12 अक्टूबर 1984 को बूंदी जिले की नैनवां तहसील के एक छोटे से गांव मानपुरा में कृषक परिवार में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्नातक की पढ़ाई मामा जी द्वारा सन् 2004 से 2007 तक देवली (टोंक) में स्वयं के सानिध्य में करवाई। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात बीएसटीसी की पढ़ाई दो वर्ष तक उदयपुर में की। तत्पश्चात सन् 2011 में कोटा में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2011 में जैसलमेर से चयन हुआ और कुछ समय जैसलमेर में कांस्टेबल के पद पर सेवा दी। सन् 2012 में तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा में चयन होकर दो वर्ष तक अपने गांव मानपुरा में ही शिक्षक के रूप में सेवाएं दी। पुलिस सेवा में 12 मई 2014 को राजस्थान पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर चयन होने पर बेसिक ट्रेनिंग राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर से प्राप्त करने के पश्चात सन् 2015 से सन् 2020 तक कोटा शहर के पुलिस थाना महावीरनगर, पुलिस थाना उद्योगनगर और जिला स्पेशल टीम(DST) में अपनी सेवाये दी। सन् 2020 में जिला बारा में स्थानांतरण होने के पश्चात थानाधिकारी छीपाबडौद, थानाधिकारी मांगरोल और थानाधिकारी कवाई के रूप में अपनी सेवाएं दी। 6 जून 2023 को कोटा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश कालू बड़क और कालू बड़क के नीमच के शूटर सत्यनारायण ने कोटा शहर के रानपुर इलाके में दो व्यक्तियों को गोली मारकर कोटा शहर, कोटा ग्रामीण के लगभग आधा दर्जन थानों की नाकाबंदियाँ तोड़ी, कालू बड़क और उसका साथी शूटर सत्यनारायण मांगरोल की तरफ आए जिस पर अदम्य साहस, निडरता और बहादुरी से कालू बड़क को पकड़ने का प्रयास किया, कालू बड़क और उसके साथी शूटर सत्यनारायण ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिस पर पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान श्री रामस्वरूप मीना और उनके दो पुलिसकर्मी साथी बदमाशों की गोलियों से घायल हुए लेकिन अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए हथियारों के जखीरे के साथ कालू बड़क और शूटर सत्यनारायण को गिरफ्तार किया जिस पर राज्य सरकार द्वारा श्री रामस्वरूप मीना को पुलिस निरीक्षक के रूप में विशेष पदोन्नति प्रदान की। सन् 2024 से कोटा शहर में अनवरत सेवा दे रहे हैं। सन् 2024 में श्री रामस्वरूप मीना के थानाधिकारी थाना किशोरपुरा कोटा शहर में पदस्थापित रहते हुए पुलिस मुख्यालय के समस्त मापदंडों में अच्छा कार्य करने पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पुलिस थाना किशोरपुरा कोटा शहर को राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया। थानाधिकारी थाना रेल्वे कॉलोनी कोटा शहर में पदस्थापित रहते हुए नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन के तहत धारा 355 BNSS ( ट्रायल इन एब्सेंसिया ) की कार्यवाही शुरू करवाई गई। ट्रायल इन एब्सेंसिया की कार्यवाही के डर से उदघोषित अपराधिया बबलप्रीत उर्फ नरगिस ने चंडीगढ़ से आकर पुलिस थाना रेल्वे कॉलोनी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। नए अपराध कानूनों के तहत की गई कार्यवाही के डर से पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण का राजस्थान का प्रथम मामला है। थानाधिकारी थाना रेल्वे कॉलोनी कोटा शहर में पदस्थापित रहते हुए 03 अगस्त 2025 को चौपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर कोटा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 13 चोरी तथा सन्दिग्ध इक़ो कार जब्त की गई। थानाधिकारी थाना रेल्वे कॉलोनी कोटा शहर में पदस्थापित रहते हुए अंतरराज्यीय पुलिस सामंजस्य और समन्वय स्थापित कर अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए फिरौती के लिए गुजरात के दो व्यापारियों का महाराष्ट्र से अपहरण करने वाले दो कुख्यात बदमाशों को दो पिस्तल मय कारतूस सहित गिरफ्तार किया और बंधक बनाए गए दोनों व्यापारियों को सकुशल मुक्त करवाकर महाराष्ट्र पुलिस को सुपर्द किया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SPSohan Pramanik
Feb 21, 2026 07:46:56
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार संपा साहा के पक्ष में पदयात्रा में शामिल होने पाकुड़ पहुँचे गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे...इस दौरान राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा...उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने नगर परिषद चुनाव दलगत आधार पर नहीं करवाए, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके लिए लगातार धरना और आंदोलन किए थे...कहा कि सरकार ने यह चुनाव बैलेट पेपर पर करवाकर राज्य को 'लालटेन युग' की ओर धकेला है...उनके अनुसार, सरकार को हार का डर था, इसलिए उसने दलगत आधार पर चुनाव नहीं करवाए...उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के कार्यों को देखते हुए, चाहे चुनाव बैलेट पेपर पर हों या किसी और तरीके से, अधिकतर सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार ही जीतेंगे... सांसद ने पाकुड़ में पलायन की स्थिति पर चिंता व्यक्त की... उन्होंने कहा कि यहां आदिवासियों और हिंदुओं का प्रतिशत लगातार घट रहा है, जिससे आदिवासी विलुप्त होने की कगार पर हैं...उन्होंने नगर परिषद चुनाव को यहां के लोगों के लिए 'आखिरी मौका' बताते हुए इसे गंवाने से बचने की अपील की..उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बांग्लादेशी मुसलमानों को बसाना चाहते हैं और उन्होंने नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर कब्जा करने के लिए एक ही उम्मीदवार तय किया है... ताकि हिंदू वोटों का बंटवारा हो सके... सांसद ने घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी जल्द ही बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए दो-तीन साल तक चलने वाला एक आंदोलन शुरू करेगी...इस आंदोलन की शुरुआत पाकुड़ प्रखंड के गोपीनाथपुर गाँव से पदयात्रा के साथ की जाएगी...
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 21, 2026 07:46:35
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने यूथ कांग्रेस के विरोध पर कहा, "यह बदतमीजी की पराकाष्ठा थी... हमने सदन के अंदर और सदन के बाहर भी विपक्ष की भूमिका देख ली। ऐसा लगता है कि वे लोकतंत्र के स्थापित परंपराओं और नियमों का पालन नहीं करना चाहते... पहली बार देश में यह कार्यक्रम हो रहा है, यह हमारे देश के नौजवानों के कौशल, सामर्थ्य का पर्व है, विश्व के 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आए हैं और एक अच्छी छवि लेकर वे जा रहे हैं... जहां एक तरफ इतनी सकारात्मक बात हो रही है, भारत के कई स्टार्टअप आगे आ रहे हैं... वहीं, देश के करोड़ों युवाओं को विपक्ष ने यह संदेश दे दिया कि आने वाले कई सालों तक वे सत्ता में नहीं आना चाहते क्योंकि विपक्ष की भी यह जिम्मेदारी होती है कि वे जनता को यह प्रदर्शित करें कि अगर हम सरकार में होंगे तो हम क्या करेंगे तो कोई अच्छे काम वे नहीं बता पा रहे और एक नकारात्मक स्थिति में फंस गए हैं...
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Feb 21, 2026 07:46:10
Srinagar, :श्रीनगर | रमज़ान शॉपिंग ट्रेंड श्रीनगर में रमज़ान के पवित्र महीने में खासकर पुराने शहर के इलाकों में तस्बीह (नमाज़ की माला) और नमाज़ की टोपी की डिमांड बढ़ गई है। डाउनटाउन श्रीनगर के पुराने शहर के दुकानदारों के कहना है कि लोकल बनी नमाज़ की टोपी की बिक्री ज़्यादा हो रही है क्योंकि लोग रोज़ाना पाँचों नमाज़ पढ़ते समय टोपी पहनना पसंद करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोकल कारीगरों द्वारा डिज़ाइन और सिलाई गई अलग-अलग तरह की टोपियाँ बड़ी संख्या में खरीदारों को आकर्षक कर रही है। साथ ही, तस्बीह की डिमांड भी तेज़ी से बढ़ी है। दुकानदारों ने कहा कि रमज़ान के दौरान मस्जिदों और घरों में कलिमा और दूसरी दुआएँ पढ़ने के लिए नमाज़ की मालाओं का इस्तेमाल तेज़ी से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तस्बीह और नमाज़ की टोपियों का बढ़ता इस्तेमाल यह दिखाता है कि लोग मुहम्मद की सुन्नत को मानने और पवित्र महीने के दौरान इबादत में ज़्यादा लगे रहने की इच्छा रखते हैं।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 21, 2026 07:45:17
Alwar, Rajasthan:अतिक्रमण के कारण शवयात्रा रुकी, श्मशान के रास्ते को मुक्त कराने की मांग पर अड़े ग्रामीण अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के नया गांव प्रतापपुरा में श्मशान भूमि और आने-जाने के रास्ते पर अतिक्रमण होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। रास्ता बंद होने के कारण शनिवार को एक मृतक की शवयात्रा बीच रास्ते में ही रोकनी पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और अतिक्रमण हटाने की मांग पर अड़ गए। जानकारी के अनुसार, नया गांव प्रतापपुरा निवासी सीताराम का शुक्रवार शाम निधन हो गया था। शनिवार को जब parिजन और ग्रामीण शवयात्रा लेकर श्मशान घाट की ओर जा रहे थे, तब रास्ते में अतिक्रमण के कारण आगे बढ़ना संभव नहीं हो पाया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शवयात्रा रोककर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट की जमीन और रास्ते पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा वर्षों से अतिक्रमण किया हुआ है। इस समस्या को लेकर करीब 10 साल पहले भी प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की लापरवाही के चलते आज यह स्थिति बनी, जिससे एक परिवार को अंतिम संस्कार तक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। घटना की सूचना पर तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से समझाइश के प्रयास किए
0
comment0
Report
Feb 21, 2026 07:43:22
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस की तहसील सिकंदराराऊ के जीटी रोड स्थित ईदगाह मोड़ पर शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 21 वर्षीय गौरव कुमार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गौरव अमादापुर, अलीगढ़ का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। गौरव कुमार अपनी बाइक से गुजर रहा था जब अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।
0
comment0
Report
Feb 21, 2026 07:34:41
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:कहते हैं पिता के कंधे कभी कमजोर नहीं होते... हाथरस के सिकन्दरा राव में पिता अपनी दिव्यांग बेटी को पीठ पर बैठाकर परीक्षा दिलाने पहुंचे तो सभी की आंखें नम हो गईं... पिता का साहस और बेटी का हौसला एक मिसाल है... परीक्षा के दौरान पिता ने बेटी को संबल दिया और परिवार मिलकर उसकी पढ़ाई का समर्थन कर रहा है। यह कहानी पिता-बेटी के अटूट विश्वास की प्रेरणा देती है... यह पूरा मामला है हाथरस की सिकंदराराऊ तहसील के गांव इकबालपुर का जहां के रहने वाले एक पिता अपनी बेटी को बोर्ड का एग्जाम दिलाने के लिए अपने कंधों पर लेकर जाते हैं.... दरअसल साल 2023 में खेत पर अपने परिजनों को खाना देने गई मान्या कुमारी एक हादसे का शिकार हो गई इस हादसे में उसके पेर पूरी तरह से खराब हो गए अब फिलहाल वह हाई स्कूल की परीक्षा दे रही है और उसके पिता उसके पिता प्यारेलाल अपनी बेटी के अपनी बेटी के सपनों को अपने कंधों पर लेकर स्कूल जाते हैं जहां बेटी हाई स्कूल की परीक्षा देता है और उसके बाद फिर पिता अपनी बेटी को कंधों पर लेकर आते... पिता प्यारेलाल का कहना है की बेटी के इलाज के लिए उनके खेत और मकान तक गिरवी रखा हुआ है लाखों का कर्जियां उन पर हो गया है बावजूद उसके तकरीबन 4 लख रुपए बेटी के पैर की सर्जरी के लिए चाहिए... जिसका इंतजाम न होने पर पूरा परिवार मदद की राह देख रहा है वही मान्य का कहना है कि वह बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहती है जिससे कि उसके पिता के पास पैसे ना होने पर उसका इलाज करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इस तरह से किसी और बेटी को अपने इलाज में इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े....
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 21, 2026 07:33:43
Sawai Madhopur, Rajasthan:नेशनल पार्क में सफारी के दौरान पर्यटकों की जिप्सी में एक हादसा सामने आया, गनीमत रही की हादसे में कोई भी पर्यटक हताहत नहीं हुआ। जोन नंबर दो में एक जिप्सी की बैरिंग टूटने से हादसा होने की बात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह की पारी में पर्यटक जोन नंबर दो में सफारी पर गए थे। इसी दौरान जोन दो में परिक्रमा मार्ग पर एक जिप्सी के बेरिंग अचानक से टूट गयी। जिसके चलते जिप्सी का बैलेंस अचानक खराब हो गया। इस दौरान ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए जिप्सी को रूट से दूर खड़ा कर दिया। जिप्सी ड्राइवर की सूझबूझ से पर्यटकों को कोई चोट नहीं आई। जिसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। सूचना वन विभाग की ओर से वेटिंग जिप्सी को मौके पर भेजा और पर्यटकों को जंगल से बाहर लाया गया。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top