Back
अरावली पर SC फैसले के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन; पर्यावरण संकट चिंता
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 22, 2025 09:02:28
Jodhpur, Rajasthan
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली पर्वतमाला को लेकर हाल ही में दिए गए फैसले के बाद देशभर में विरोध की लहर तेज हो गई है। इसी कड़ी में जोधपुर में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से अरावली पर्वतमाला के अस्तित्व पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अरावली देश की सबसे प्राचीन पर्वतमाला है और यह पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण और जैव विविधता के लिए बेहद अहम है। फैसले से खनन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान होगा。
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों पर पर्यावरण विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर वहां से हटाया और स्थिति को काबू में लिया। हालांकि, इस दौरान किसी बड़े नुकसान या गंभीर चोट की सूचना नहीं है।
NSUI नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर फैसला वापस नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा इसे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा। फिलहाल, जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पूरे मामले पर प्रशासन नजर बनाए हुए है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASARUN SINGH
FollowDec 22, 2025 10:24:520
Report
MGMohd Gufran
FollowDec 22, 2025 10:24:320
Report
NPNishit Pancholi
FollowDec 22, 2025 10:23:180
Report
NPNishit Pancholi
FollowDec 22, 2025 10:23:060
Report
MKMukesh Kumar
FollowDec 22, 2025 10:22:580
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 22, 2025 10:22:330
Report
NPNishit Pancholi
FollowDec 22, 2025 10:22:130
Report
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 22, 2025 10:20:580
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 22, 2025 10:20:340
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 22, 2025 10:20:140
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 22, 2025 10:19:540
Report
KRKishore Roy
FollowDec 22, 2025 10:19:390
Report
KCKashiram Choudhary
FollowDec 22, 2025 10:19:300
Report
MGMartand Gupta
FollowDec 22, 2025 10:19:160
Report