Back
जोधपुर के निशांत कविया ने 99.5% अंक हासिल कर शहर-परिवार का नाम रोशन किया
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 24, 2026 12:31:31
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं का परिणाम आज जारी हुआ, जिसमें जोधपुर के प्रतिभाशाली छात्र निशांत कविया ने 99.5% अंक हासिल कर अपने माता-पिता और पूरे शहर का नाम रोशन कर दिया। वही दिव्यांगी शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं।
इस शानदार सफलता के बाद निशांत ने मीडिया से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब मेहनत रंग लाती है, तो उससे बड़ी खुशी जीवन में कोई नहीं होती। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय सबसे पहले माँ भगवती कर्णी के आशीर्वाद को दिया, साथ ही अपने माता-पिता, दादा-दादी, स्कूल के शिक्षकों और हर उस व्यक्ति को धन्यवाद दिया, जिनसे उन्हें जीवन में कुछ सीखने को मिला। सफलता का मंत्र – नियमितता और आत्म-प्रतिबद्धता
निशांत ने बताया कि उनका कोई भारी-भरकम टाइम टेबल नहीं था, लेकिन वे पूरे साल नियमित रूप से रोज 1-2 घंटे पढ़ाई करते थे। उन्होंने कभी पढ़ाई का अनावश्यक दबाव नहीं लिया और न ही देर रात या बहुत सुबह उठकर पढ़ाई की।
निशांत ने 10वीं में आने वाले विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे खुद से किए गए वादे को जरूर पूरा करें। अगर आप खुद से तय करते हैं कि 10 पेज पढ़ने हैं, तो कम से कम 8 पेज जरूर पढ़ें—यही सफलता की असली कुंजी है।
निशांत का सपना है कि वे UPSC सिविल सर्विस परीक्षा पास कर IAS अधिकारी बनें और देश की सेवा करें।
उन्होंने बताया कि वे सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर नहीं थे, लेकिन उसका सीमित उपयोग करते थे और कभी भी उसके आदी नहीं बने।
निशांत की यह सफलता न सिर्फ मेहनत और अनुशासन का उदाहरण है, बल्कि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।
वही दिव्यांगी शर्मा ने कहा कि निरंतर मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है उसने इस सफलता के लिए अपने माता-पिता और गुरुजनों को सबसे बड़ा प्रेरक बताया
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PJPrashant Jha2
FollowMar 24, 2026 13:51:180
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowMar 24, 2026 13:50:530
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 24, 2026 13:50:070
Report
SSSwapnil Sonal
FollowMar 24, 2026 13:49:510
Report
ASArvind Singh
FollowMar 24, 2026 13:49:230
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 13:48:540
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 24, 2026 13:48:440
Report
0
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 24, 2026 13:48:230
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 24, 2026 13:48:080
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 24, 2026 13:47:570
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 24, 2026 13:47:390
Report
MSManish Sharma
FollowMar 24, 2026 13:47:160
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 24, 2026 13:47:010
Report
0
Report