Back
जोधपुर के रैन बसेरे: सर्दी में सुविधाओं का अभाव दिखा
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Jan 01, 2026 17:17:15
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर-- सर्दी का प्रकोप बढ़ते ही जोधपुर शहर सहित जिले में नगर निगम और नगर पालिकाओं की ओर से बेघर और बेसहारा लोगों के लिए जगह-जगह रैन बसेरे शुरू किए गए हैं। कागजों में यह व्यवस्था राहत देने वाली दिखती है, लेकिन जब इन रैन बसेरों का रियलिटी चेक किया गया, तो जमीनी सच्चाई कुछ और ही सामने आई। सुविधाओं की कमी के कारण जिन लोगों को राहत मिलनी थी, वे आज भी मजबूरी में सड़कों पर रात गुजारने को विवश हैं।
जोधपुर के पब्लिक पार्क के पास बनाए गए रैन बसेरे की स्थिति इसका स्पष्ट उदाहरण है। यहां बिस्तरों की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन महज 10 से 15 या अधिकतम 20 लोगों के लिए ही जगह उपलब्ध है। सर्द रातों में जब जरूरतमंदों की संख्या इससे कहीं अधिक होती है, तब कई लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह व्यवस्था वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई है?
स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो रैन बसेरे में एक मेडिकल किट जरूर रखी गई है, लेकिन यह नाकाफी प्रतीत होती है। जोधपुर शहर में मच्छरों का आतंक किसी से छिपा नहीं है। इसके बावजूद रैन बसेरों में न तो मच्छरों से बचाव की कोई ठोस व्यवस्था नजर आई और न ही सर्दी से राहत देने वाले हीटर। व्यवस्थापकों का कहना है कि फिलहाल हीटर उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। मच्छरों से बचाव को लेकर पूछने पर बताया गया कि नगर निगम की ओर से मॉस्किटो कॉइल या अन्य साधन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, इसलिए व्यवस्था संभव नहीं हो पा रही है。
खाने-पीने की व्यवस्था भी पूरी तरह से दानदाताओं के भरोसे है। पानी की पर्याप्त सुविधा जरूर मौजूद है, लेकिन भोजन के लिए आसपास के दानदाताओं या सामाजिक संस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ता है। कई बार दान न मिलने की स्थिति में लोगों को भूखे पेट ही रात गुजारनी पड़ती है। यह स्थिति उन बेसहारा लोगों की बेचारगी को और गहरा कर देती है, जो पहले ही जीवन की कठिनाइयों से जूझ रहे हैं。
नगर निगम की ओर से रैन बसेरों की शुरुआत सर्दी से बचाव के उद्देश्य से की गई है, लेकिन जरूरी सुविधाओं के अभाव में इनका उद्देश्य अधूरा नजर आता है। यही कारण है कि कई जरूरतमंद रैन बसेरों की ओर रुख करने के बजाय खुले आसमान के नीचे, सड़कों और फुटपाथों पर सोने को मजबूर हैं। सवाल यह है कि जब तक इन रैन बसेरों में पर्याप्त जगह, सर्दी से बचाव, मच्छर नियंत्रण और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं बढ़ाई जाएंगी, तब तक ये प्रयास सिर्फ औपचारिकता बनकर ही रह जाएगी。
कैमरा सहयोगी शिव सिंह के साथ राकेश भारद्वाज जी मीडिया जोधपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowJan 01, 2026 18:48:480
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowJan 01, 2026 18:48:080
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 01, 2026 18:47:270
Report
ASABDUL SATTAR
FollowJan 01, 2026 18:47:130
Report
HSHITESH SHARMA
FollowJan 01, 2026 18:46:260
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 01, 2026 18:46:050
Report
BSBidhan Sarkar
FollowJan 01, 2026 18:45:33Chinsurah, West Bengal:विश्व इजতेमा নিয়ে ত্বহা সিদ্দ릭ির প্রতিক্রিয়া।বললেন,সতর্ক থাকতে হবে।ইচ্ছা করে অশান্তি পাকানোর চেষ্টা হতে পারে।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 01, 2026 18:16:590
Report
TCTanya chugh
FollowJan 01, 2026 18:15:230
Report
0
Report