Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jodhpur342011
जोधपुर में गणतंत्र दिवस पर 39 विभूतियों को सम्मान, वंदे मातरम् से माहौल गरम
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Jan 26, 2026 08:24:46
Jodhpur, Rajasthan
उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित हुआ जिलास्तरीय मुख्य समारोह जोधपुर जिले में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। जिलास्तरीय मुख्य समारोह श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने ध्वजारोहण किया, परेड निरीक्षण के उपरान्त मार्चपास्ट की सलामी ली। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 39 प्रतिभाओं का सम्मान मुख्य अतिथि जोगाराम पटेल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 39 महानुभावों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। राज्यपाल का संदेश अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी द्वारा पढ़कर सुनाया गया। गणतंत्र : 140 करोड़ संकल्पों का पर्व पटेल अपने संबोधन में पटेल ने कहा कि गणतंत्र का यह पर्व 140 करोड़ संकल्पों का पर्व है, जो राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को निरंतर सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विगत 76 वर्षों से प्रकाश स्तंभ बनकर देश को मार्गदर्शन दे रहा है और इसके निर्माण में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, सरदार पटेल सहित अनेक महापुरुषों एवं नारी शक्ति का अमूल्य योगदान रहा है। विकसित भारत–2047 के विजन में राजस्थान अग्रसर पटेल ने कहा कि यह अवसर केवल उत्सव का नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी है, जिसमें लोकतांतिक परंपराओं के संरक्षण, जनकल्याण और समावेशी विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लेना आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत–2047’ विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सेवा, सुशासन और संवेदनशीलता के मूल मंत्र के साथ विकास के नए आयाम छू रहा है। किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण पर जोर पटेल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल संरक्षण, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जन-भागीदारी से विकसित राजस्थान के लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जाएगा। भव्य मार्चपास्ट, आरएसी प्रथम मंडोर रोड प्रथम स्थान पर समारोह में परेड कमाण्डर (आरपीएस) देवेन्द्रसिंह भाटी के नेतृत्व में प्रथम बटालियन आरएसी, पुलिस आयुक्तालय (पुरुष एवं महिला), केन्द्रीय कारागृह, राजस्थान होम गार्ड्स (पुरुष एवं महिला), एनसीसी, स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियों ने भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। परेड में आरएसी (प्रथम) मंडोर रोड जोधपुर ने प्रथम, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर (पुरुष प्लाटून) ने द्वितीय तथा एनसीसी महिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वंदे मातरम् के 150 वर्ष : राष्ट्रगीत को समर्पित रहा समारोह इस वर्ष वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस समारोह विशेष रूप से राष्ट्रगीत की भावना को समर्पित रहा। मार्चपास्ट के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का गायन किया गया। सामूहिक व्यायाम व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उमड़ा देशप्रेम स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक व्यायाम एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को उल्लासमय बना दिया और दर्शकों में राष्ट्रप्रेम का संचार किया। बैंड प्रतियोगिता में राजमाता कृष्णकुमारी स्कूल प्रथम समारोह में पुलिस बैंड एवं राजमाता कृष्णा कुमारी बालिका विद्यालय के बैंड द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत मधुर धुनों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें राजमाता कृष्णकुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल ने प्रथम तथा आरएसी (प्रथम) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। झांकियों में मुख्य कार्यकारी अधिकारी,जिला परिषद की "विकसित भारत - जी रामजी योजना" को मिला प्रथम स्थान झांकियों में मुख्य कार्यकारी अधिकारी,जिला परिषद की "विकसित भारत - जी रामजी योजना" पर आधारित झांकी को प्रथम, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात की "सुरक्षा से सीख,तकनीक से परिवर्तन" थीम पर आधारित झांकी को द्वितीय तथा आयुक्त नगर निगम जोधपुर की शहर को स्वच्छ रखने,उचित सफाई व्यवस्था व विकास कार्यों के साथ साथ समस्या समाधान शिविर में किए कार्यों को समाहित करती हुई झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य समारोह में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, राजस्थान जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, आईजी रेंज राजेश मीणा, पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
LSLaxmi Sharma
Jan 26, 2026 09:48:17
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस राजेश पायलट स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया झंडारोहण परेड का निरीक्षण कर ली मार्चपास्ट की सलामी सांसद मुरारीलाल मीणा, विधायक डीडी बैरवा, कलेक्टर देवेंद्र कुमार, एसपी सागर राणा सहित अन्य रहे मौजूद एडीएम अरविंद शर्मा ने किया राज्यपाल के संदेश का पठन जिले की 34 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दौसा जिले में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हाथ उल्लास के साथ आयोजित मनाया गया जिला स्टार समारोह राजेश पायलट स्टेडियम में आयोजित हुआ जहां प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने झंडा रोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पाठ की सलाह मिली इस दौरान जिले की 34 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तो वही एडीएम अरविंद शर्मा ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया मंत्री मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यह हमारे लिए गर्व की बात है इस लोकतंत्र की और संविधान की रक्षा करना हर देशवासी की जिम्मेदारी है राठौर ने कहा हमारे देश में करीब 125 बार राष्ट्रपति शासन लगाए गए लेकिन पिछले 12 साल से सरकार संविधान का सम्मान करते हुए काम कर रही है युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए एक और जहां सरकारी नौकरियां दी जा रही है तो वहीं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा किया जा रहे हैं राजस्थान एक ऐसा प्रदेश है जहां तेल है गैस है माइंस है मिनरल्स है ऐसे में विकास और प्रगति की यहां अपार संभावनाएं हैं और उस पर सरकार लगातार काम कर रही है समारोह में सांसद मुरारी लाल मीणा , विधायक डीडी बैरवा ,कलेक्टर देवेंद्र कुमार , एसपी सागर राणा सहित अन्य मौजूद रहे । बाइट कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जिला प्रभारी मंत्री दौसा
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Jan 26, 2026 09:47:52
Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन जिले के सिलवानी-बरेली मार्ग पर ग्राम सलैया में किसान महेंद्र पटेल के खेत में एक नवजात शिशु मिला। हैरानी की बात यह रही कि शिशु की नाल तक कटी नहीं थी जिससे उसके कुछ ही समय पहले जन्म लेने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल के माध्यम से पुलिस व स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंचा और नवजात को तुरंत सिलवानी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार व देखभाल जारी है। फिलहाल शिशु की हालत स्थिर बताई जा रही है। सिलवानी पुलिस ने मामला दर्ज कर नवजात को खेत में छोड़ने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के गांवों, अस्पतालों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ।
0
comment0
Report
MMManoj Mondal
Jan 26, 2026 09:47:27
Kolkata, West Bengal:রবিবার বনগাঁ নয়াগোপালগঞ্জে যুবক সংঘের পরিচালনায় বাৎসরিক অনুষ্ঠান ছিল সেই অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন অভিনেত্রী মিমি চক্রবর্তী। সেই অনুষ্ঠানে অভিনেত্রী হেনস্তার অভিযোগ তুলেছেন। সোশ্যাল মাধ্যমে এ বিষয়ে পোস্টও করেন তিনি। তবে এই অভিযোগ Completely মিথ্যা বলে দাবি করেছেন ক্লাবের সদস্যরা। ক্লাব সদস্যদের অভিযোগ নির্দিষ্ট সময়ের ঘন্টাখানেক বাদে মিমি চক্রবর্তী মঞ্চে আসেন এবং গান করেন । বারোটা পর্যন্ত তাদের পারমিশন করা ছিল। সামনে ছাত্র-ছাত্রীদের বোর্ডের পরীক্ষা সেই কারণে তারা অনুষ্ঠান বন্ধ করেন। মিমি চক্রবর্তীকে কোন অপমান করা হয়েছে বা হেনস্থা করা হয়েছে। উনি যে অভিযোগ করেছেন সম্পূর্ণ ভিত্তিহীন এমনই জানান ক্লাব কর্তৃপক্ষ। উপরন্ত মিমি চক্রবর্তী র দেহরক্ষীদের ওপর অভিযোগ তুলেছেন ক্লাব কর্তৃপক্ষ। তারা বলেন অনুষ্ঠান চলাকালীন মঞ্চে উপস্থিত মহিলাদের গায়ে হাত দিয়ে নামিয়ে দিয়েছিল মিমি চক্রবর্তী‑র দেহরক্ষীরা।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Jan 26, 2026 09:46:25
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Jan 26, 2026 09:46:08
Uttarkashi, Uttarakhand:77 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने ध्वजारोहण कर भव्य पुलिस परेड को सलामी दी साथ ही इस अवसर पर उन्होंने उन वीर शहीदों को नमन किया जिनके बलिदान से हमें यह लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने कहा कि पुलिस बल नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था कायम करने के साथ ही देश के विकास में योगदान करने के लिए निरंतर जुटे रहने के लिए संकल्पबद्ध हैं। भारत को विश्व का सबसे मजबूत और शक्तिशाली देश बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बाइट- 01गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान बाइट -02 कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Jan 26, 2026 09:45:48
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल डेट 26/1/2026 संभल । गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत के दौरान सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क ने योगी सरकार पर साधा निशाना । शंकराचार्य अविमुक्तेश्वर नंद प्रकरण की आड में योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा .. योगी सरकार में अब तक मुस्लिमों के साथ ही ज्यादती हो रही थी ..लेकिन अब हिंदुओं के साथ भी ज्यादती की जा रही है । सीजेएम विभांशु सुधीर ट्रांसफर प्रकरण में सरकार पर उठाए सवाल .. संम्भल हिंसा के मामले में पुलिस कर्मियों के खिलाफ आदेश को लागू कर FIR दर्ज कराए जाने की मांग की। देश के संविधान को बताया सबसे बड़ी ताकत ..लेकिन संविधान को समझने के लिए शिक्षा को बताया जरूरी。 आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कालेज में गणतंत्र दिवस समारोह में दिया है बयान ।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Jan 26, 2026 09:45:20
Noida, Uttar Pradesh:मोदी जी के ‘न्यू इंडिया’ में • शंकराचार्य साबित करें कि वो ‘शंकराचार्य’ हैं • नागरिक साबित करें कि वो ‘नागरिक’ है • वोटर साबित करें कि वो ‘वोटर’ है • अरावली साबित करें कि वो ‘पहाड़’ है • मुसलमान साबित करें कि वो ‘हिंदुस्तानी’ है • गरीब साबित करें कि वो ‘गरीब’ है • पीड़ित साबित करें कि वो ‘पीड़ित’ है • दिव्यांग साबित करें कि वो ‘दिव्यांग’ है • दलित साबित करें कि वो ‘बराबर’ है • आदिवासी साबित करें कि जंगल उसका घर है • छात्र साबित करें कि वो ‘अर्बन नक्सल’ नहीं है • किसान साबित करें कि वो ‘खालिस्तानी’ नहीं है • NGO साबित करें कि वो ‘विदेशी एजेंट’ नहीं है • जज साबित करें कि वो ‘सरकार विरोधी’ नहीं है • सवाल साबित करें कि वो ‘साज़िश’ नहीं है • आलोचना साबित करें कि वो ‘गुनाह’ नहीं है • डेटा साबит करे कि वो सरकार के ‘खिलाफ’ नहीं है • इतिहास साबात करें कि वो सच है • संविधान साबित करे कि उसकी ‘ज़रूरत’ क्यों है • देश साबत करें कि वो BJP से ‘बड़ा’ है • लोकतंत्र साबित करें कि वो अभी भी ‘ज़िंदा’ है बस मोदी भक्तों को साबित नहीं करना है कि वो महामूर्ख हैं! सुप्रिया श्रीनेत कांग्रेस प्रवक्ता
0
comment0
Report
Jan 26, 2026 09:45:20
Neoria Husainpur, Uttar Pradesh:बरेली। जिले के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में अपने पद से इस्तीफाल देने का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।सूत्रों के मुताबिक, सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा यह कदम यूजीसी के नए नियमों, शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों के साथ कथित मारपीट की घटना, तथा इससे जुड़े प्रशासनिक दबावों के चलते उठाया गया बताया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल इस पूरे प्रकरण को लेकर सरकारी स्तर पर किसी प्रकार की औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद से जिले के प्रशासनिक अमले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक हलकों में भी इस घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यदि इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो इसे प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए एक बड़ा संकेत माना जाएगा।प्रशासन की ओर से अब सभी की निगाहें आधिकारिक बयान और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
1
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Jan 26, 2026 09:39:20
New Delhi, Delhi:एंकर 26 जनवरी को लेकर मालवीय नगर के शिवालिक में एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया. लोकेशन साउथ दिल्ली मालवीय नगर. विजुअल प्रोग्राम के बैनर के. जी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट. राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में 26 जनवरी को लेकर शिवालिक में एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि मालवीय नगर के एमएलए सतीश उपाध्याय और अन्य अतिथि रहे. प्रोग्राम में बड़ों से लेकर बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और साथ ही प्रोग्राम के अंदर बच्चों की और बुजुर्गों के कंपटीशन का भी आयोजन किया गया. जिसमें जैसे बच्चों की दौड़ लेमन रेस और अन्य कंपटीशन भी किए गए. इस प्रोग्राम को मालवीय नगर शिवालिक के लोगों ने बड़ी उत्साह और लगन से मिलकर मनाया. 26 जनवरी के उपलक्ष्य में लोग ने मालवीय शिवालिक के इस प्रोग्राम को काफी इंपॉर्टेंस दी और के माध्यम से साफ सफाई और पेड़ पौधे अन्य प्राकृतिक चीजों के बारे में बताकर उनको बढ़ावा दिया गया. यह सब बच्चों ने प्रोग्राम के जरिए दर्शाया. जी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट.
0
comment0
Report
SASHAKIL AHMAD
Jan 26, 2026 09:39:02
Agra, Uttar Pradesh:ताजमहल पर लहराया तिरंगा, हिंदूवादियों ने ताजमहल में लहराया तिरंगा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस ताजमहल में फहराया गया झंडा, 1632 ताज महल निर्माण दिवस से 2026 मैं पहली बार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा के साथ राष्ट्रीय गान गया , ताजमहल में अखिल भारत हिंदू महासभा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय गान गया, नंदू कुमार शहर महामंत्री नितेश भारद्वाज मंडल महामंत्री में ताजमहल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गान गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल , माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आह्वान के सभी मदरसों एवं मस्जिदों में राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्रीय गान गाना अनिवार्य के तहत ताजमहल के मुख्य मकबरे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया
0
comment0
Report
Jan 26, 2026 09:38:33
1
comment0
Report
Jan 26, 2026 09:36:17
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top