Back
सर्दी में फुटपाथ पर रहना मजबूरी, रैन बसेरों की सुरक्षा पर सवाल
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Jan 01, 2026 17:17:25
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर सूर्यनगरी सहित पूरे जिले में मानसून के बदलाव के साथ ही सर्दी ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के बीच नगर निगम और नगर पालिकाओं की ओर से बेघर और बेसहारा लोगों को राहत देने के लिए शहर व जिले के विभिन्न हिस्सों में रैन बसेरे बनाए गए हैं। इन रैन बसेरों का उद्देश्य सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर लोगों को सुरक्षित ठिकाना देना है, लेकिन हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। जी मीडिया की टीम ने जब शहर के विभिन्न इलाकों में फुटपाथों पर रह रहे लोगों से बातचीत की तो कई चौंकाने वाले कारण सामने आए। लोगों का कहना है कि वे मजबूरी में अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ सड़कों पर रात गुजार रहे हैं। किसी के पास आधार कार्ड नहीं है, तो किसी के पास अन्य जरूरी दस्तावेजों की कमी है, जिसके चलते उन्हें रैन बसेरों में प्रवेश नहीं मिल पाता। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि रैन बसेरों में सुरक्षा को लेकर उन्हें भरोसा नहीं है। खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर वे आशंकित रहते हैं और इसी डर के कारण वे वहां जाना नहीं चाहते। फुटपाथ पर रह रहे कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि रैन बसेरों में दानदाताओं द्वारा दिया गया सामान भी कई बार छीन लिया जाता है। कंबल, कपड़े या खाने-पीने की वस्तुएं सुरक्षित नहीं रहतीं, जिससे वहां रहना उनके लिए और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वे खुले में रहना ज्यादा सुरक्षित समझते हैं, भले ही सर्दी और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़े। हालांकि प्रशासन का कहना है कि रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं, सुरक्षा और बुनियादी इंतजाम किए गए हैं। इसके बावजूद इन व्यवस्थाओं का पूरा लाभ नहीं उठाया जा रहा। सवाल यह भी उठता है कि कहीं न कहीं कुछ लोग अपनी आदतों या अविश्वास के कारण रैन बसेरों से दूरी बना रहे हैं। बहाना चाहे जो भी हो, लेकिन सच्चाई यह है कि कड़ाके की सर्दी में फुटपाथ पर रहना किसी की पसंद नहीं, बल्कि मजबूरी है। प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं और जमीनी hकीकत के बीच का यह फासला अभी भी बना हुआ है। जरूरत है कि रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को और भरोसेमंद बनाया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति मजबूरी में सड़कों पर रात गुजारने को विवश न हो।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowJan 01, 2026 18:48:480
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowJan 01, 2026 18:48:080
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 01, 2026 18:47:270
Report
ASABDUL SATTAR
FollowJan 01, 2026 18:47:130
Report
HSHITESH SHARMA
FollowJan 01, 2026 18:46:260
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 01, 2026 18:46:050
Report
BSBidhan Sarkar
FollowJan 01, 2026 18:45:33Chinsurah, West Bengal:विश्व इजতेमा নিয়ে ত্বহা সিদ্দ릭ির প্রতিক্রিয়া।বললেন,সতর্ক থাকতে হবে।ইচ্ছা করে অশান্তি পাকানোর চেষ্টা হতে পারে।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowJan 01, 2026 18:16:590
Report
TCTanya chugh
FollowJan 01, 2026 18:15:230
Report
0
Report