Back
बजट 2026-27: जोधपुर के लिए स्वास्थ्य, पर्यावरण और पर्यटन में बड़ा विकास पैकेज
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 11, 2026 11:20:01
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 में जोधपुर जिले को आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यावरण संरक्षण और कृषि विपणन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सौगातें दी गई हैं। इससे मारवाड़ क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। बजट में जोधपुर सहित प्रमुख शहरों के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में अत्याधुनिक विश्राम गृहों के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे एमडीएम व अन्य संबद्ध अस्पतालों में आने वाले मरीजों और परिजनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही आपात स्थितियों में त्वरित उपचार के लिए ‘राज-सुरक्षा’ योजना लागू की जाएगी। जोधपुर में मेजर शैतान सिंह कौशल प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। पर्यावरण संरक्षण के तहत जोधपुर में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा शहर में PPP मोड पर कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट स्थापित करने की घोषणा भी की गई है, जिससे कचरा प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। कृषि क्षेत्र में जोधपुर, कोटा और उदयपुर में ऑर्गेनिक फूड मार्केट स्थापित किए जाएंगे। इससे किसानों को जैविक उत्पादों के बेहतर दाम मिल सकेंगे। मंडियों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए भी बजट प्रावधान किया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और जालौर को शामिल करते हुए ‘थार सांस्कृतिक सर्किट’ विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होगी और स्थानीय रोजगार सृजन को बल मिलेगा। डिजिटल सुधारों के तहत नागरिक सेवाओं को व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर शुरू करने तथा स्मार्ट सेवा केंद्रों का विस्तार भी जोधपुर में लागू होगा। कुल मिलाकर बजट 2026-27 में जोधपुर को स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि और पर्यटन के क्षेत्र में ठोस विकास योजनाओं का लाभ मिलने जा रहा है, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्र में समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNeeraj Tripathi
FollowFeb 11, 2026 13:07:00Uska Khurd, Uttar Pradesh:पीटीसी-ओपेन
पीटीसी- क्लोज
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 13:06:490
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 11, 2026 13:06:230
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 11, 2026 13:06:040
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 11, 2026 13:05:420
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 11, 2026 13:05:290
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 11, 2026 13:04:560
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 11, 2026 13:04:430
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 11, 2026 13:04:190
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 11, 2026 13:04:060
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 11, 2026 13:03:570
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 11, 2026 13:03:420
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 11, 2026 13:03:210
Report
1
Report